2023 में ईद कब है

  1. Eid al
  2. Eid 2023 Date and know all you wants to know about eid ul fitr 2023
  3. Eid 2023 : जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद, यहां है पूरी जानकारी


Download: 2023 में ईद कब है
Size: 14.16 MB

Eid al

Eid al-Adha 2023 Date in India: ईद उल अजहा (Eid al-Adha) को 'बलिदान का पर्व' भी कहा जाता है, जिसे दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता है. इस्लाम में मनाए जाने वाले दो प्रमुख उत्सवों में यह दूसरा महत्वपूर्ण पर्व है, जो सऊदी अरब में मक्का के पास मीना में हज (तीर्थयात्रा) संस्कारों की समाप्ति का प्रतीक है. ईद उल अजहा (Eid al-Adha) को बकरीद (Bakrid), बकरा ईद (Bakra Eid) और ईद उल जुहा (Eid al-Juha) के नाम से भी जाना जाता है. मुस्लिम समुदाय के लोग इस पर्व को तीन से चार दिनों तक मनाते हं. रमजान ईद (Ramzan Eid) यानी मीठी ईद (Meethi Eid) मनाए जाने के करीब 2 महीने बाद कुर्बानी का पर्व बकरीद आता है. इस दिन सुबह के वक्त नमाज अदा करने के बाद लोग अल्लाह के नाम पर बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा निभाते हैं. इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के बारहवें महीने जु-अल-हज्जा (Dhu al-Hijjah) के दसवें दिन बकरीद का त्योहार मनाया जाता है और करीब 4 दिनों तक इसका जश्न मनाया जाता है, जबकि ग्रेगोरियन कैलेंडर में हर साल बकरीद की तारीखें बदलती रहती हैं. साल 2023 में ईद उल अजहा 29 जून की शाम से शुरु होकर 30 जून की शाम तक समाप्त होने की उम्मीद है. हालांकि चांद दिखने के आधार पर इस्लामी छुट्टियों की सटीक तिथियों थोड़ी भिन्न हो सकती हैं. आइए जानते हैं कुर्बानी के पर्व बकरीद का महत्व. ईद उल अजहा 2023 की तिथि ईद उल अजहा 2023 को 29 जून और 30 जून को चंद्रमा के देखे जाने के आधार पर चिह्नित किया जाएगा. ईद उल अजहा का महत्व कुर्बानी के पर्व बकरीद से जुड़ी प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, इस्लाम धर्म में कुर्बानी की परंपरा पैगंबर हजरत इब्राहिम से हुई. ऐसी मान्यता है कि अल्लाह से काफी मिन्नतों के बाद उन्हें एक संत...

Eid 2023 Date and know all you wants to know about eid ul fitr 2023

Eid 2023 Date: रमजान का महीना चल रहा है और कुछ ही दिनों में ईद का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि भारत में ईद कब है? आपको जानकारी के लिए बता दें रमजान में मुसलमान रोजा रखते हैं और नमाज को पाबंदी के साथ अदा करते हैं. 24 मार्च से रोजे शुरू हो गए थे. जो 21 या 22 तक जारी रहेंगे. ऐसे में भारत में 22 या 23 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी. भारत में कब है ईद? ईद रमजान का महीना पूरा होने पर और शव्वाल की 1 तारीख को मनाई जाती है. 29 या 30 रोजों के बाद ईद का त्योहार पूरे देश में मनाया जाएगा. अगर 29वें रोजे यानी 21 अप्रैल को चांद दिख जाता है तो ईद का त्योहार 22 को मनाया जाएगा. वरना ईद 23 अप्रैल को होगी. इसके लेकर भारत में अभी कोई ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन पाकिस्तान ने दावा किया है कि ईद का त्योहार 22 अप्रैल को मनाया जाएगा. पाकिस्तान में पहले ही हो चुका है ऐलान आपको जानकारी के लिए बता दें पाकिस्तान में 23 मार्च से रोजे रखे जा रहे हैं. चांद कमेटी के जनरल सेकरेटरी खालिद एजाज मुफ्ती ने ऐलान किया था कि पाकिस्तान में ईद 22 अप्रैल की होगी. हालांकि भार में ईद को लेकर 22 और 23 में संभावना बनी हुई है. हालांकि ये साफ 29वें रोजे को ही हो पाएगा कि ईद कब मनाई जाएगी. ईद- उल- फितर मुसलमानों के अहम त्योहारों में से एक है. इस दिन लोग सुबह इकट्ठा होकर नमाज के लिए जाते हैं और फिर कुछ लोग फातिहा पढ़ते हैं. लोग अपने करीबियों से मिलते हैं, इस खास मौके पर लोगों के घरों में शीर बनती है और दोस्त परिवार वाले इकट्ठा होकर इस त्योहार को अच्छे से सेलिब्रेट करते हैं.

Eid 2023 : जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद, यहां है पूरी जानकारी

नई दिल्ली : Eid 2023 : रमजान के महीने का समापन चांद देखने के साथ ही होता है, जिसे ईद-उल-फितर या मीठी ईद कहा जाता है. मुस्लिम समुदाए के लोग इस पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं. ये दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है. जैसे कि ईद और फितर. इसका मतलब यह है कि रमजान के समय कामों में लगी रोक को खत्म करने का ऐलान किया जाता है. इसके साथ ही अच्छे स्वास्थ्य के लिए अल्लाह को शुक्रिया भी किया जाता है. बता दें, रमजान का पवित्र महीना दिनांक 24 मार्च से शुरु हो गई थी. इसके बाद 29 और 30 रोजा रखने के बाद चांद देखकर ईद का ऐलान किया जाता है. तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि भारत में ईद कब मनाई जाएगी, हर साल ईद की तारीख क्यों बदलती रहती है, इस पर्व में लोग क्या करते हैं. ये भी पढ़ें - जानें कब मनाई जाएगी ईद इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से 10वें शव्वाल की पहली तारीख और रमजान के आखिरी दिन चांद का दीदार करने के बाद ही ईद-उल-फितर मनाई जाती है. ईद की सही तारीख का ऐलान चांद को देखकर ही किया जाता है. भारत में इस साल ईद का पर्व दिनांक 22 अप्रैल को मनाया जा सकता है. अगर चांद नजर नहीं आया है, तो एक दिन घट या फिर बढ़ सकता है. अगर चांद 21 तारीख को नजर आएगा, तो 22 अप्रैल को ईद का पर्व मनाया जाएगा. आखिर क्यों बदलती है हर साल ईद की तारीख ईद की तारीख हिजरी कैलेंडर के कारण हर साल बदलती रहती है. क्योंकि यह कैलेंडर चंद्रमा की घटती और बढ़ती चाल के हिसाब से ही गिनी जाती है. जब नया चांद निकलता है, तो इस्लामी माह की शुरुआत होती है. इसी आधार पर ईद का त्योहार मनाया जाता है. लोग ईद-उल-फितर पर क्या करते हैं? ईद-उल-फितर यानी कि ईद के दिन रोजा की समाप्ति हो जाती है. महीने भर चलने वाले रोजा के दौरान जो शक...

Eid

Eid-ul-Fitr 2023 Date in India, Eid Kab Ki Hai India Mein: इस वक्त रमजान का पवित्र महीना अपने आखिरी पड़ाव पर है। खुदा के साक्षात्कार कराने वाला ये पाक माह लोगों को संयम और अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। आपको बता दें रमजान इस्लामिक महीने का नौवां माह है, इस महीने में 29 या 30 रोजे आते हैं क्योंकि दसवें माह के पहले दिन 'ईद उल फितर' का पर्व मनाया जाता है लेकिन ईद की तारीख अंतिम रोजे के चांद देखने के बाद निर्धारित होती है, जिसे कि 'चांद मुबारक' कहकर पुकारा जाता है। अगर इस्लामिक 29-30वें रोज पर चांद का दीदार नहीं होता है तो रोजे की अवधि एक दिन आगे बढ़ा दी जाती है और उसके अगले दिन ईद मान ली जाती है। सऊदी अरब की कमेटी ही ईद की तारीख का ऐलान करती है और उसके बाद पूरे विश्व में ईद मनाई जाती है। अब प्रश्न ये उठता है कि भारत में ईद कब मनाई जाएगी? 21 या 22 अप्रैल, कब है ईद? तो आपको बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि इंडिया में ईद-उल-फितर का त्योहार शुक्रवार यानी 21 अप्रैल या फिर शनिवार यानी की 22 अप्रैल को पड़ सकता है। अगर 20 तारीख को ईद का चांद दिखा तो देश में ईद शुक्रवार को होगी और अगर चांद नजर नहीं आया तो ईद शनिवार को मनाई जाएगी। आपको बता दें कि 30 दिन के कठिन रोजे के बाद आने वाला ईद का पर्व पूरे जोश, उत्साह और खुशी के साथ पूरे देश में मनाया जाता है। जिसका इंतजार बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को होता है। लोग इस दिन नए कपड़े पहनते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहते हैं। प्रेम, सौहार्द, उल्लास और खुशी का प्रतीक ईद इस दिन लोगों को उपहार देने का रिवाज है, इसलिए लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देकर खुशियां मनाते हैं। घरों में पकवान बनाए जाते हैं। मुख्य तौर पर इस दिन लोगों के घर सेवईं बनती है, इसलिए इ...