आदमखोर जानवर

  1. आमदखोर कैसे मारा जाता है , 44 को मार चुके मशहूर शिकारी से जानिए जंगल के अंदर की पूरी बात
  2. UP: सोते समय बच्चे को ले गया आदमखोर जानवर! सुबह खेत में पड़ा मिला शव
  3. Girgit Class 10 Hindi Chapter 14 Explanation, Summary, Question Answers
  4. दुनिया का 10 सबसे खतरनाक जानवर
  5. Girl Was Having Fun With Wild Angry Tiger Watch What Happened Next In This Shocking Viral Video


Download: आदमखोर जानवर
Size: 74.70 MB

आमदखोर कैसे मारा जाता है , 44 को मार चुके मशहूर शिकारी से जानिए जंगल के अंदर की पूरी बात

शूट एट साइट। देखते ही गोली मार दो। शुक्रवार रात बिहार के बगहा गांव में यह आदेश निकल चुका था। उसे जिंदा दबोचने की हर कोशिश नाकाम होने के बाद हैदराबाद से बुलाए गए शॉर्प शूटर सफाकत अली को उसकी मौत का यह परवाना थमाया गया। हथियारों और टॉर्च से लैस 400 का दस्ता उस आदमखोर को दिन रात खोजता रहा। वाल्मिकी टाइगर रिजर्व (वीटीआर) इलाके में वह अब तक नौ लोगों को मार चुका था। लोग घरों में दुबके थे। कोई भरोसा नहीं, कब किसका नंबर आ जाए। बुधवार को ही वह 12 साल की बच्ची को बिस्तर से उठा ले गया था। चंपारण के छोटे से कस्बे बगहा में यह बाघ लगा हुआ था। यह सारी दहशत उसकी की थी। लेकिन शनिवार दोपहर यह खौफ खत्म हो गया। उस आदमखोर को मार गिराया गया। बाघ या फिर तेंदुए के आदमखोर हो जाने की एक कोई पहली घटना नहीं है। हिमालयी राज्य उत्तराखंड से हर साल इस तरह की कई खबरें आती रही हैं। आखिर बाघ आदमखोर क्यों हो जाता है? एक अनुभवी शिकारी कैसे उसे पहचानता है? एक आदमखोर बाघ को मारने की नौबत क्यों आ जाती है? क्या उसे जिंदा क्यों नहीं पकड़ा जा सकता है? ऐसे कई सवाल हैं, जो आपके मन में होंगे। हमने 44 आदमखोर तेंदुओं को मार चुके उत्तराखंड के मशहूर शिकारी जॉय हुकिल से इन सभी सवालों के जवाब जानने की कोशिश की। उन्होंने जो कुछ बताया, वह न केवल बेहद रोमांच से भरा हुआ है, बल्कि रोंगटे भी खड़े करता है। 94723917 किसी आदमखोर को जिंदा क्यों नहीं पकड़ा जा सकता? जॉय हुकिल बताते हैं कि बाघ या फिर तेंदुए के आदमखोर हो जाने पर सबसे पहले उसे जिंदा पकड़ने की कोशिश की जाती है। उसके लिए पिंजरे लगाए जाते हैं। लेकिन कोशिश नाकाम होने और वारदातें बढ़ने पर पब्लिक का दबाव बढ़ने लगता है। यह दवाब बहुत दबर्दस्त होता है। अपनों को खो चुके लोग उससे हर...

UP: सोते समय बच्चे को ले गया आदमखोर जानवर! सुबह खेत में पड़ा मिला शव

जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के पूरे मटुका गांव की वनवासी बस्ती में 4 साल का बच्चा अपने परिजन के साथ सो रहा था. शनिवार सुबह बिस्तर पर बच्चा जब नहीं दिखा तो परिजन खोजने लगे. इसी बीच बच्चे का शव घर के पास खेत में मिलने की जानकारी हुई. लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बच्चे के शव का आधा हिस्सा गायब था. सिर्फ सीने से सिर तक का हिस्सा ही खेत में पड़ा था. शव को देखकर परिजन में कोहराम मच गया. बच्चे के पिता हरिलाल का कहना है कि जहां शव था, वहां किसी जानवर के पंजों के निशान थे, जिसे देखकर लगता है कि बच्चे को कोई जानवर उठा ले गया था. वहीं मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम जानवर के पैरों के निशान के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है. पड़ोसी मुनीम ने कहा कि एक सप्ताह पहले किसी जानवर ने उनके कुत्ते पर हमला किया था. इसके बाद अब यह घटना घट गई. जानवर ने बच्चे का पूरा शरीर खा लिया. खेत में जानवर के पंजे के निशान थे. जिला वन अधिकारी नीरज आर्या ने कहा कि मटका गांव में एक जानवर ने एक बच्चे काे मार दिया है, इसकी हम जांच कर रहे हैं. उसका पग मार्क खोजा जा रहा है कि कौन सा जानवर है. पोस्टमार्टम के लिए बॉडी गई है. जैसे ही रिपोर्ट आएगी तो कंफर्म होगा कि जानवर ने हमला किया है या किसी और कारणों से उसकी मृत्यु हुई है. रिपोर्टः महेश जायसवाल

Girgit Class 10 Hindi Chapter 14 Explanation, Summary, Question Answers

बोर्ड परीक्षा में हाई स्कोर करें: हमारे SuccessCDs कक्षा 10 हिंदी कोर्स के साथ! Click here गिरगिट CBSE Class 10 Hindi Chapter 14 Summary, Explanation, Difficult word meaning, Question Answer गिरगिट CBSE Class 10 Hindi lesson along with meanings of difficult words. Given here is the complete explanation of the lesson गिरगिट, all the exercises and Question, and Answers given at the back of the lesson. अच्छी शासन व्यवस्था वही कहलाती है जो हर तरह से संतुलन बना कर चलाई जाती है। सबको एक सामान देखती है अर्थात किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता। जो भी अन्याय करता है उसके अन्याय को भी न्याय के तराजू में तोला जाता है। अगर शासन व्यवस्था इस तरह की हो तो हर एक व्यक्ति में कानून के प्रति आदर और सम्मान की भावना जाग जाएगी। सभी व्यक्तियों के अंदर इस तरह की न्याय व्यवस्था के कारण निडरता की भावना पैदा हो जाती है। ऐसी शासन व्यवस्था तभी कायम हो सकती है, जब शासन करने वाले बिना किसी भेदभाव के, अपने अधिकारों और कर्तव्यों का पालन करेंगे। जब कभी भी शासन करने वाले अपना काम सही ढंग से नहीं करते, तब देश में अनियंत्रित एवं विधि विरोधी शासनावस्था का बोलबाला बढ़ जाता है। 1884 में लिखी गई प्रस्तुत पाठ की कहानी में रूस के महान लेखक ने एक ऐसी घटना का वर्णन किया है जब रूस में जार की उपाधि धारक राजाओं के शासन में वहाँ की शासन व्यवस्था चापलूसों और भाई-भतीजावाद के आधार पर तैनात अधिकारियों के भरोसे चल रही थी। वहाँ पर हालात इतने ख़राब थे कि वहाँ के अधिकारी कानून के या आम आदमी की ऐसी शिकायत पर भी सही फ़ैसला नहीं कर पाते थे जिसमें दोषी कोई आदमी नहीं बल्कि कोई खतरनाक कुत्ता ही क्यों न हो। जरूर ऐसी शासन व्यवस्था क...

दुनिया का 10 सबसे खतरनाक जानवर

Table of Contents • • • • • • • • • • • दुनिया का सबसे खतरनाक जानवर (Duniya ka Sabse Khatarnak Janwar) दुनिया में बहुत सारे जानवर खतरनाक होते हिं, लेकिन इस पोस्ट में हम आपको दुनिया के 10 सबसे खतरनाक जानवरों के बारे में बताने वाले हैं| यहाँ नीचे सूचि दी गयी है- 1. मगरमच्छ: अपने शक्तिशाली जबड़ों और तेज दांतों के लिए जाने जाते हैं, मगरमच्छ दुनिया भर के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में मीठे पानी के आवासों में पाए जाते हैं। वे मनुष्यों पर हमला करने के लिए जाने जाते हैं, और उनका काटने अविश्वसनीय रूप से मजबूत होता है, हड्डियों को कुचलने में सक्षम होता है। यह विशाल सरीसृप दुनिया का सबसे बड़ा जीवित सरीसृप है और अपने आक्रामक व्यवहार के लिए जाना जाता है। यह मनुष्यों पर हमला करने और मारने के लिए जाना जाता है, और विशेष रूप से पानी में खतरनाक है| खारे पानी का मगरमच्छ सभी जीवित सरीसृपों में सबसे बड़ा है और लंबाई में 20 फीट तक बढ़ सकता है। ये सरीसृप ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका में पाए जाते हैं और अपने आक्रामक व्यवहार और मनुष्यों पर घातक हमलों के लिए जाने जाते हैं। 2. ग्रेट व्हाइट शार्क: यह एपेक्स प्रीडेटर दुनिया के सबसे खूंखार जानवरों में से एक है। यह अपने आकार और ताकत के लिए जाना जाता है और कई हमलों और मनुष्यों की मौत के लिए जिम्मेदार रहा है| ग्रेट व्हाइट शार्क ग्रह पर सबसे अधिक खूंखार जानवरों में से एक है। ये शार्क 20 फीट लंबाई तक बढ़ सकती हैं और 5,000 पाउंड से अधिक वजन कर सकती हैं। वे सभी प्रमुख महासागरों में पाए जाते हैं और मनुष्यों पर उनके आक्रामक और घातक हमलों के लिए जाने जाते हैं| अपने नुकीले दांतों और शक्तिशाली जबड़ों के साथ, शार्क दुनिया के सबसे खूंखार जानवरों में से एक ...

Man

पालड़ा गांव में नहर के समीप पिछले 15 दिनों से आदमखोर जानवर का खौफ है। लेकिन इसकी खबर ना तो जिला प्रशासन को है। ना ही वन विभाग के कानों तक यह बात पहुंच पाई है। यह मामला पालड़ा गांव के समीप नहर किनारे रहने वाले ईंट भट्टा मजदूर के डेरों का है। जहां कुछ दिनों से जंगली जानवर हमला कर रहा है। इसने 15 दिन पहले 5 माह की मासूम गौरी को शिकार बनाया। जलालुद्दीन खान/पवन शर्मा टोंक. पालड़ा गांव में नहर के समीप पिछले 15 दिनों से आदमखोर जानवर का खौफ है। लेकिन इसकी खबर ना तो जिला प्रशासन को है। ना ही वन विभाग के कानों तक यह बात पहुंच पाई है। यह मामला पालड़ा गांव के समीप नहर किनारे रहने वाले ईंट भट्टा मजदूर के डेरों का है। जहां कुछ दिनों से जंगली जानवर हमला कर रहा है। इसने 15 दिन पहले 5 माह की मासूम गौरी को शिकार बनाया।

Girl Was Having Fun With Wild Angry Tiger Watch What Happened Next In This Shocking Viral Video

Angry Tiger Viral Video: अक्सर कुछ लोग पिंजरे में बंद आदमखोर जानवरों को कमजोर और पालतू समझ लेने की गलती कर बैठते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो पिंजरे में बंद जंगल के खूंखार जानवरों को छेड़ने की गलती कर बैठते हैं. इसके बाद अंजाम क्या होता है, वो सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में देखा जा सकता है. इन वीडियो में खूंखार जानवरों को कमजोर समझने की गलती करने वाले खुद कई बार इन जानवरों के शिकार बनते नजर आते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें एक लड़की टाइगर के साथ मस्ती करने की गलती कर बैठती है. वीडियो में आगे जो होता है, उसे देखकर आपकी भी रूह कांप उठेगी. टाइगर ने लड़की का हाथ झपट्टा रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर यूजर्स की सांसें अटक रही है. देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वीडियो किसी जू का है. जहां एक लड़की टाइगर को पुचकारने की कोशिश करती हुई नजर आ रही है, लेकिन अगले ही पल खूंखार आदमखोर जानवर लड़की की इस हरकत से बिदक हो उठता है और झपट्टा मारकर उसके हाथ और पैर अपने जबड़ों से दबोचने लगता है. इस वीडियो को देखकर यकीनन किसी की भी हार्टबीट तेज हो सकती है, इसलिए इस वीडियो को अपने रिस्क पर देखिए. खूंखार जानवर को कमजोर समझ बैठी लड़की वीडियो में लड़की बाघ के बिल्कुल बगल में खड़ी नजर आ रही है. इस दौरान गुस्सैल बाघ कभी उसका हाथ, तो कभी उसका पैर दबोचता नजर आ रहा है. रूह कांप देने वाले इस वीडियो में लड़की अपने आप भी सयंम बनाती नजर आ रही है, क्योंकि उसकी अगली गलती उसका काम तमाम करवा सकती है. वीडियो देखकर यकीनन किसी का भी सहम उठना लाजिमी है. 3 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडिय...