अनिश्चयवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण

  1. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (परिभाषा और उदाहरण)
  2. सर्वनाम के भेद, परिभाषा और उदाहरण
  3. सर्वनाम
  4. Sarvanam In Hindi / सर्वनाम
  5. अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण
  6. निश्चयवाचक सर्वनाम
  7. सर्वनाम की परिभाषा, भेद, और उदाहरण
  8. सर्वनाम
  9. सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण समझें सरल शब्दों में


Download: अनिश्चयवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण
Size: 22.67 MB

अनिश्चयवाचक सर्वनाम (परिभाषा और उदाहरण)

Anishchay Vachak Sarvanam सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा: ऐसे शब्द जिनमें स्थान, व्यक्ति, वस्तु आदि के द्वारा निश्चितता का बोध न होता हो अर्थात् वह शब्द जो वस्तु या पदार्थ के निश्चित होने का बोध नहीं करवाता हो, वे शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे कुछ, किसी, कोई आदि। कुछ, किसी, कोई आदि शब्दों में कोई भी निश्चित नहीं हैं अर्थात् अनिश्चितता का बोध हो रहा है। इसलिए ये शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम में आते हैं। अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण • कोई आया था और आपके लिए कुछ लाया था। • हमारे घर कोई आया है। उपर्युक्त वाक्य में हमें किसी के आने का बोध हो रहा है ना कि यह पता चल रहा है कि कौन आया है? अर्थात् हमें यह पूरी तरह से निश्चित नहीं है कि कौन आया है। यहां पर “कोई” “कोई” शब्द से हमें किसी व्यक्ति या वस्तु के निश्चित नहीं होने का बोध हो रहा है। इसलिए “कोई” शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम है। • तुम्हारे लिए कोई रिश्ता आया है। इस वाक्य में हमें यह ज्ञात होता है कि किसी व्यक्ति के लिए रिश्ता आया है। लेकिन रिश्ता किसका आया है, यह निश्चत नहीं है? चूँकि यहां पर इस वाक्य में “कोई” शब्द का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर हुआ है, जो • कुछलोगों से मिल लिए और कुछ से मिलना है। यहां पर “कुछ” शब्द से सिर्फ अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ लोगों से मिल लिए है और कुछ से मिलना अभी बाकि है। हमें यह निश्चित नहीं पता है कि कितने लोगों से मिल लिए है और कितने लोगों से अभी मिलना बाकि है। बचे हुए लोग ज्यादा भी हो सकते हैं और कम भी। यहां पर “कुछ” संज्ञा के स्थान पर प्रयोग में लाया गया है, लेकिन इससे...

सर्वनाम के भेद, परिभाषा और उदाहरण

हिंदी व्याकरण में सर्वनाम का अध्ययन भाषा को बारीकी से पहचानने का समझ प्रदान करता है कि कैसे संज्ञा के बदले सर्वनाम का प्रयोग सरलता से किया जाएँ. Sarvanam in Hindi का अध्ययन, संज्ञा का वाक्य में बार-बार प्रयोग करने से रोकता है. क्योंकि, संज्ञा का प्रयोग किसी भी वाक्य में ज्यादा बार करना उचित नही माना जाता है. इसलिए, किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि, के नाम के स्थान पर सर्वनाम का प्रयोग होता है जो वाक्य को सुन्दर और अर्थवान बनाता है. Sarvanam से सम्बन्धी प्रश्न अकादमिक और प्रतियोगिता एग्जाम पूछा जाता है. जो इस बात को प्रमाणित करता है कि सर्वनाम का अध्ययन व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ एग्जाम के लिए भी आवश्यक है. यहाँ सर्वनाम के भेद, परिभाषा, नियम एवं उदाहरण उपलब्ध है जो किसी भी वाक्य में Sarvanam के प्रयोग सभी करने में मदद करता है. Table of Contents • • • • • • • • • • • • • • • • सर्वनाम की परिभाषा सर्वनाम उस विकारी शब्द को कहते हैं, जो पूर्वपरसंबंध से किसी भी संज्ञा को बदले आता है. उसे सर्वनाम कहते है। अर्थात, संज्ञा के बदले जिन शब्दों का प्रयोग होता है, उसे सर्वनाम कहते है। दूसरे शब्दों में, सर्वनाम किसे कहते है? जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा अर्थात किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि, के नाम के बदले होता हैं, उसे सर्वनाम कहते है. साधारणतः भाषा से समझे तो संज्ञा के बदले प्रयुक्त होने वाला विकारी शब्द को सर्वनाम कहते है। जैसे; राम शिक्षक हैं जो पढ़ा रहे हैं। आपने आज व्यायाम नहीं किया। वह एक बहादुर लड़की है। वह पैन मेरा नहीं है। वह कौन है, जो खेत में घुस रहा है? वे कुछ खा रहे हैं। यह घर मेरे दादाजी ने बनवाया था। कोई आ रहा है। उपरोक्त उदाहरण में मोटे अक्षर वाले शब्द “Sarvanam” है, क्योंकि...

सर्वनाम

[पढ़ें और सीखें] Learn Maths, English, Reasoning, G.K., And Computer Topics, Formula, Questions, Tricks in Hindi For All Competitive Exams Like SSC, IBPS Banks, SBI, LIC, RRB, CAT, MAT, B.ED, TET, CTET, IPS, IAS, And STATE LEVEL EXAMS. हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग तथा गणित के सूत्र, प्रश्न, शार्ट ट्रिक्स और प्रतियोगी परीक्षा उपयोगी ट्रिकी सवाल, महत्वपूर्ण प्रश्नो का फार्मूला का प्रयोग करके शॉर्टकट हल सर्वनाम / Sarvanam in Hindi सर्वनाम किसे कहते हैं? उपर्युक्त प्रश्न का उत्तर समझने के लिएनिम्नलिखित दिए गए पैराग्राफ की पंक्तियों पर ध्यान दें- डॉ ○ विक्रम साराभाई बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। डॉ ○ विक्रम साराभाई उच्च कोटि के वैज्ञानिक और कुशल प्रशासक थे। डॉ ○ विक्रम साराभाई ने प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किया है। उपर्युक्त गद्यांश पढ़ते समय डॉ ○ विक्रम साराभाई का नाम बार - बार आने से भाषा में अटपटापन आ गया है। बार - बार नाम की आवृत्ति से भाषा के प्रवाह में रुकावट उत्पन्न हो रही है। यदि इसे इस प्रकार लिखें तो - डॉ ○ विक्रम साराभाई बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे । वे उच्च कोटि के वैज्ञानिक और कुशल प्रशासक थे । उन्होंने प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए। इस बार हमने डॉ ○ विक्रम साराभाई के नाम की आवृत्ति से बचने के लिए उनके नाम के स्थान पर ' वे ' और ' उन्होंने ' शब्दों का प्रयोग किया है और इससे अटपटापन दूर हो गया तथा प्रवाहमयता भी बनी रही। डॉ ○ विक्रम साराभाई संज्ञा शब्द है और उसके स्थान पर ' वे ' और ' उन्होंने ' शब्दों का प्रयोग किया गया है। यह शब्द ' सर्वनाम ' कहलाते हैं। ' सर्वनाम ' शब्द और अक्षरों के मेल से बना है -...

Sarvanam In Hindi / सर्वनाम

Sarvanam In Hindi संज्ञा (नाम) की पुनरावृत्ति को रोखने के लिए जिस शब्द का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है उसे ‘सर्वनाम’ कहते है। जैसे-मैं, तुम, हम, वह, आप, उसका, उसकी, जो, कोही आदि सर्वनाम शब्द का अर्थ ‘सबका नाम’ होता है। जिस शब्द को संज्ञा (नाम) की जगह पर उपयोग किया जाता है वह ‘सर्वनाम’ होता है। भाषा को अत्यंत प्रभावशाली बनाने के लिए सर्वनाम का उपयोग होता है। यदि संज्ञा (नाम) वाक्य में बार-बार प्रकट होता है, तो यह सुनने के लिए अच्छा नहीं लगता है। इसलिए हम नाम के इस दोहराव से बचने के लिए वाक्यों में ‘मैं, तुम, वह, यह, वह, तुम, कौन, क्या’ जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं। इन सर्वनामों का खुदका कोही वजूद नहीं होता है। वे उन संज्ञाओं (नाम) का अर्थ प्राप्त कर लेते है जिनके साथ वे प्रकट होते है। वाक्यों में जब तक कोही संज्ञा दिखाई नहीं देती तब तक सर्वनाम किसी भी वाक्य में प्रकट नहीं होते है। यह नामो का प्रतिनिधित्व करता है और वे सभी कार्य करते है, जो कार्य संज्ञा करती है। यह संज्ञा की तरह ही सभी प्रकार के कार्य करते है, इसलिए यह शब्द को ‘सर्वनाम’ कहते है। सर्वनाम के उदाहरण / Sarvanam (Pronoun) Ke Udaharan In Hindi Sarvanam In Hindi 1. गीता 11 वीं कक्षा में पढ़ती है। 2. गीता स्कूल जा रही है। 3. गीता के पिताजी अफसर है। 4. गीता की माताजी टीचर है। 5. गीता का भाई खेल रहा है। ऊपर दिए गए वाक्य में गीता (संज्ञा) का उपयोग बार-बार हुआ है। जिसके कारण वाक्य कम आकर्षित दीखता है। यदि हम सभी वाक्यों में गीता (संज्ञा) के स्थान पर किसी तरह उचित शब्द का उपयोग करें तो वाक्य सुन्दर और आकर्षित बनता है। इसलिए संज्ञा के स्थान पर प्रकट होने वाले शब्द को ‘सर्वनाम’ कहते है। जैसे – 1. गीता 11 वीं कक्...

अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

इस पेज पर आप अनिश्चयवाचक सर्वनाम की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए। पिछले पेज पर हमने रस की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े। चलिए आज हम अनिश्चयवाचक सर्वनाम की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते हैं। अनिश्चयवाचक सर्वनाम क्या हैं निश्चयवाचक सर्वनाम के विपरीत अनिश्चयवाचक सर्वनाम से वस्तु, व्यक्ति, स्थान या भाव के अनिश्चित होने का बोध होता हैं। जैसे :- कोई, कुछ, किसी, कौन, किसने, किन्ही को, किन्ही ने, जहाँ, वहाँ आदि। वाक्य उदाहरण :- • कोई होगा। ऊपर दिए गए वाक्य में कोई होगा में कोई का प्रयोग किया गया है जिससे किसी भी व्यक्ति, स्थान या वस्तु का बोध हो स्पष्ट रूप से नहीं हो पा रहा है। अर्थात यह अनिश्चित है और अनिश्चयवाचक सर्वनाम है। • कुछ तो है। ऊपर दिए गए वाक्य में कुछ तो है में कुछ का प्रयोग किया गया है जिससे कुछ भी स्पष्ट नहीं हो रहा है। अर्थात यह भी अनिश्चयवाचक सर्वनाम है। अनिश्चयवाचक सर्वनाम के कुछ अन्य उदाहरण :- • कोई आने वाला है। • तुम कुछ कह रहे थे। • कोई कुछ नहीं बोल रहा है। • कोई आ गया तो हम क्या करेंगे? • वहां कोई भी हो सकता है। • तुम्हें कुछ करना चाहिए। • कुछ करने से ही कुछ होता है। • कुछ कामों में देरी हो जाती है। • किसी से भी घृणा नहीं करनी चाहिए। • यह बात कौन कह रहा था? • तुम्हें किसने चोट पहुंचाया? • मैं जहां जाता हूं वहां तुम आ जाती हो। नोट : कभी-कभी कुछ शब्द-समूह भी अनिश्चयवाचक सर्वनाम के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। जैसे कुछ-न-कुछ, कोई-न-कोई, सब कुछ, हर कोई, कुछ-कुछ, कुछ भी आदि। वाक्य उदाहरण :- • सफलता पाने के लिए कुछ-न-कुछ करना पड़ता है। • किसी को बिना कुछ किए सब कुछ मिल जाता है। • हर कोई खुश नसीब नहीं होता है। • मेरे पास कुछ भी ...

निश्चयवाचक सर्वनाम

निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते है – Nishchay Vachak Sarvanam kise kahate Hain परिभाषा : जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान के लिए किया जाता है, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Nishchay Vachak Sarvanam) कहते है। जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित वस्तु का बोध होता है, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे– यह, वह, इस, उस, ये, वे आदि। निश्चयवाचक सर्वनाम क्या है ? निश्चयवाचक सर्वनाम में ‘ यह’सर्वनाम का प्रयोग किसी निकटवर्ती व्यक्ति अथवा वस्तु की ओर निश्चित संकेत करने के लिए किया जाता है तथा ’वह’ सर्वनाम का प्रयोग किसी दूरवर्ती व्यक्ति अथवा वस्तु की ओर निश्चित संकेत करने के लिए किया जाता है। जैसे– • यह मेरा घर है। • वह मेरी बहन है। • यह हाथी है। • वह गुङिया मेरी है। ’यह’ तथा ’वह’ निश्चयवाचक सर्वनाम है। इस सर्वनाम को ’संकेतवाचक सर्वनाम’ भी कहते हैं। निश्चयवाचक सर्वनाम के भेद / प्रकार निश्चयवाचक सर्वनाम को दो भागों में बांटा गया है – • निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम • दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम (1) निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम जो निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। ’यह’ निकटवर्ती निश्चयवाचक जैसे– यह मेरी पुस्तक है। ये मुझे बहुत पसंद है। यहाँ ’यह’ और ’ये’ निकट वाली वस्तु का बोध करा रही हैं। (2) दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम जो शब्द दूर वाली वस्तुओं की ओर निश्चित रूप से संकेत करती है उसे दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे– वह मेरा पेन है। वे सेब है। इसमें ’वह’ और ’वे’ दूर वाली वस्तुओं का बोध करा रहे हैं। निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण – Nishchay Vachak Sarvanam ke Udaharan • यह मेरी पुस्तक है। • यह उपयोगी साधन है। • वह बहुत सुन्दर है। • ये मेरा विरो...

सर्वनाम की परिभाषा, भेद, और उदाहरण

आज के इस लेख में हम सर्वनाम की परिभाषा, भेद, और उदाहरण सहित विस्तार से अध्ययन करेंगे। परिभाषा: जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं उन्हें हम सर्वनाम कहते हैं। इनका प्रयोग इसलिए किया जाता है ताकि संज्ञा शब्दों का वाक्य में बार-बार इस्तेमाल ना हो। जैसे:- तुम, मैं, वह, यह, कौन, कोई इत्यादि शब्द। आसान शब्दों में कहें तो संज्ञा की पुनरुक्ति को रोकने के लिए ही सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है। सर्वनाम के भेद सर्वनाम के 6 भेद होते हैं जिनके नाम है १. पुरुषवाचक २. निश्चयवाचक ३. अनिश्चयवाचक ४. संबंध वाचक ५. प्रश्नवाचक ६. निजवाचक पुरुषवाचक सर्वनाम परिभाषा:- जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला व्यक्ति स्वयं अपने लिए या फिर सुनने वाले के लिए या किसी अन्य के लिए करता है तो वह पुरुषवाचक सर्वनाम होता है। पुरुषवाचक को एक और तरीके से समझा जा सकता है। इसका प्रयोग बोलने वाला व्यक्ति या फिर लेखक स्वयं अपने लिए या सुनने वाले के लिए या फिर पढ़ने वाले के लिए इस्तेमाल करता है तो वहां पर पुरुषवाचक होता है। इसके कुछ उदाहरण १. मैं कल बंगाल जाऊंगा। २. अगर हम चाहे तो कुछ भी कर सकते हैं। ३. मुझे मेरी किताब वापस कर दो। ४. हमारा एक ही कर्तव्य है दूसरों की मदद करना। ५. तुम से सुलझा हुआ व्यक्ति मैंने आज तक नहीं देखा। ६. तुम्हारी यह पुस्तक मेरे पास रह गई थी। ७. तुझे जो पुस्तक चाहिए पुस्तकालय से मिल जाएगी। ८. तुम अपना काम अच्छे से करो। ९. वह विद्यार्थी पढ़ने में बहुत बढ़िया है। १०. उसने कल एक औरत की मदद की थी। ११. अगर उसने कल अच्छा काम किया होता तो आज उसके साथ अच्छा होता। १२. इसने बार-बार एक ही गलती करी जिसके कारण आज उसे इतना नुकसान हुआ। इसके भी तीन भेद होते हैं जिनके नाम हैं १. उत्तम पुरुष वाचक २. मध्यम...

सर्वनाम

Contents • 1 सर्वनाम • 2 सर्वनाम के उदाहरण • 3 सर्वनाम के भेद • 3.1 (1) पुरुषवाचक सर्वनाम • 3.1.1 1. उत्तम पुरुष (First Person) • 3.1.2 2. मध्यम पुरुष (Second Person) • 3.1.3 3. अन्य पुरुष (Third person) • 3.2 (2) निश्चयवाचक सर्वनाम • 3.3 (3) अनिश्चयवाचक सर्वनाम • 3.4 (4) संबंधवाचक सर्वनाम • 3.5 (5) प्रश्नवाचक सर्वनाम • 3.6 (6) निजवाचक सर्वनाम • 4 हिन्दी व्याकरण सर्वनाम संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। सर्व (सब) नामों (संज्ञाओं) के बदले जो शब्द आते है, उन्हें ‘सर्वनाम’ कहते हैं। मै, तू, वह, आप, कोई, यह, ये, वे, हम, तुम, कुछ, कौन, क्या, जो, सो, उसका आदि सर्वनाम शब्द हैं। सर्वनाम के उदाहरण सीता 12 वीं कक्षा में पढ़ती है। सीता स्कूल जा रहा है। सीता के पिताजी का नाम मनन है । सीता की माताजी अध्यापिका है। सीता की भाई खेल रहा है। सीता को घूमना पसंद है । उपर्युक्त वाक्य में सीता संज्ञा शब्द है जो बार बार प्रयोग हुआ है।बार – बार सीता शब्द को दोहराना वाक्यों को अरुचिकर बनाता है। यदि हम एक वाक्य में सीता ( संज्ञा ) को छोड़कर अन्य सभी जगह सर्वनाम का प्रयोग करें तो वाक्य रुचिकर व आकर्षक बन जाएंगे। वह 12 वीं कक्षा में पढ़ती है। वह स्कूल जा रहा है। उसके पिताजी का नाम मनन है । उसकी माताजी अध्यापिका है। उसका भाई खेल रहा है। उसे घूमना पसंद है । सर्वनाम के भेद (1) पुरुषवाचक सर्वनाम (2) निश्चयवाचक सर्वनाम (3) अनिश्चयवाचक सर्वनाम (4) संबंधवाचक सर्वनाम (5) प्रश्नवाचक सर्वनाम (6) निजवाचक सर्वनाम (1) पुरुषवाचक सर्वनाम जो सर्वनाम वक्ता (बोलनेवाले), श्रोता (सुननेवाले) तथा किसी अन्य के लिए प्रयुक्त होता है, उसे पुरूषवाचक सर्वनाम कहते हैं। पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के ह...

सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण समझें सरल शब्दों में

हिंदी व्याकरण में कई सारे ऐसे विषय हैं जिनके बारे में छोटी कक्षा से लेकर बड़ी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं तक प्रश्न पूछे जाते हैं जैसे- संज्ञा, सर्वनाम अव्ययआदि। इसके बिना हिंदी व्याकरण को समझना कठिन हो सकता है। इस ब्लॉग में सर्वनाम के भेद को विस्तार से सरल शब्दों में समझाया गया है इसके साथ ही sarvanam in Hindi की फ्री वर्कशीट डाउनलोड भी यहां से कर सकते हैं उसका लिंक नीचे दिया गया है। This Blog Includes: • • • • • • • • • • • • • • • • • सर्वनाम की परिभाषा संज्ञा के स्थान पर आने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे: तुम, हम, आप, उसका, आदि I सर्वनाम संज्ञा के स्थान पर आता है। सर्वनाम 2 शब्दों का योग करके बनता है: सर्व+नाम, इसका यह अर्थ है कि जो नाम शब्द के स्थान पर उपयुक्त होता है उसे सर्वनाम कहते हैं। उदाहरण: वह मोहन है। इस वाक्य में शब्द वह ‘सर्वनाम’ है। जो व्यक्ति के नाम की जगह पर मौजूद है। अन्य शब्दों में समझें तो सर्वनाम उन शब्दों को कहा जाता है, जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा अर्थात किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि,के नाम के स्थान पर करते हैं। इसमें मैं, तुम, तुम्हारा, आप, आपका, इस, उस, यह, वह, हम, हमारा ,आदि शब्द आते हैं। यह भी पढ़ें : वर्ण-विच्छेद की परिभाषा, उदाहरण और अन्य सर्वनाम के उदाहरण क्या हैं? Sarvanam in Hindi के उदाहरण नीचे दिए गए हैं- • मैं लिखना पसंद करती हूँ। • मुझे संगीत बहुत पसंद है। • वह कल माँ के साथ बाजार जाएगी। • उसने मुझे फोन किया था। • मेरे पास एक बुक है। • हम कल मेले जायेंगें। • तुम कौन हो? • यहां बरसात हो रही है। • वहां जाना मना है। • वह फुटबॉल खेल रहा है। रेखांकित शब्द सर्वनाम है क्योकि वे संज्ञा के स्थान पर आये हैं। जरूर पढ़ें: Hin मूल सर्वनाम कितने ह...