भारत बनाम न्यूजीलैंड 2023

  1. Ind vs NZ 2023 T20 & ODI Schedule: भारत
  2. हॉकी विश्व कप 2023, क्रॉसओवर: भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का स्कोर और परिणाम
  3. India vs New Zealand, Hockey World Cup 2023: कब और कहां देख सकते हैं भारत
  4. India Vs Nz 1st T20 2023 : भारत वर्सेस न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला, जानें कब


Download: भारत बनाम न्यूजीलैंड 2023
Size: 9.65 MB

Ind vs NZ 2023 T20 & ODI Schedule: भारत

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। India vs Nz 2023 match schedule। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम (Indian National Cricket Team) को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है, जिसकी मेजबानी भी भारत करेगा। बता दें कि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम की स्क्वॉड का ऐलान पहले ही हो चुका है। ऐसे में आइये इस आर्टिकल के जरिए जानते है दोनों टीम के बीच खेले जाने वाले टी-20 और वनडे शेड्यूल के बारे में विस्तार से। IND vs NZ: जानें भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच कब-कब खेले जाएंगे टी-20 और वनडे मैच? दरअसल, भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से जीतकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ किया। अब भारतीय टीम को न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। सबसे पहले वनडे सीरीज का आगाज होगा, जिसका पहला मैच 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को रायपुर में होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 24 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज खेला जाएगा। जिसका पहला मैच 27 जनवरी को रांची में होगा, इसके बाद दूसरा मुकाबला 29 जनवरी को लखनऊ में होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी वनडे मुकाबले भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर दो बजे से शुरू होंगे, वहीं टी20 मैचों का समय शाम को 7 बजे का रहेगा। IND vs NZ: कहां देख सकते है भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज? न्यूजीलैंड दौरे का भारत में सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। साथ ही बता दें टी-20 और व...

हॉकी विश्व कप 2023, क्रॉसओवर: भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का स्कोर और परिणाम

भारत के भुवनेश्वर में स्थित कलिंगा स्टेडियम में खेले गए FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच क्रॉसओवर मुक़ाबला नियमित समय तक 3-3 के स्कोर के साथ ड्रॉ रहा। इसके बाद कीवी टीम के ख़िलाफ़ शूटआउट में 5-4 से हारने के बाद भारतीय टीम के विश्व कप ख़िताब जीतने की उम्मीदें ख़त्म हो गईं। खेल के नियमित समय में भारत की ओर से ललित कुमार उपाध्याय (18वें मिनट में), सुखजीत सिंह (25वें मिनट में) और वरुण कुमार (41वें मिनट में) ने गोल किया। वहीं, न्यूज़ीलैंड की ओर से सैम लेन (29वें मिनट में), केन रसल (44वें मिनट में) और सीन फिंडले (50वें मिनट में) ने गोल किया। आत्मविश्वास से लबरेज़ भारतीय पुरुष टीम ने क्रॉसओवर मुक़ाबले में आक्रामक शुरुआत की। जहां खेल के पहले 2 मिनट में ही कीवी टीम के डी बॉक्स में दो बार प्रवेश कर उन्हें बैकफ़ुट पर धकेल दिया। भारतीय खिलाड़ी मंदीप सिंह ने अपने स्टिक से बेहतरीन खेल दिखाते हुए न्यूज़ीलैंड के डिफ़ेंडरों को भेदते हुए गोल करने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी गोलकीपर ने उनके इस प्रयास को असफल कर दिया। खेल के 7वें मिनट में भी भारतीय खिलाड़ियों को गोल करने का सुनहरा मौका हाथ लगा, लेकिन गेंद की पज़ेशन नहीं रख पाने के कारण उन्होंने इस मौक़े को भी गंवा दिया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने गोल के कई और मौक़े बनाए लेकिन मेन इन ब्लू उन्हें स्कोर में तब्दील करने में असफल रहे। खेल का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। लेकिन जल्द ही भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी की और मैच के 18वें मिनट में जर्सी नंबर 14 भारतीय खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय ने एक शानदार फ़ील्ड गोल कर टीम का खाता खोला। इस गोल के बाद हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने और ज्यादा आक्रामक रुख़ अख़्तियार ...

India vs New Zealand, Hockey World Cup 2023: कब और कहां देख सकते हैं भारत

• • Sports Hindi • India vs New Zealand, Hockey World Cup 2023: कब और कहां देख सकते हैं भारत-न्यूजीलैंड क्रॉसओवर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग India vs New Zealand, Hockey World Cup 2023: कब और कहां देख सकते हैं भारत-न्यूजीलैंड क्रॉसओवर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच हर हाल में जीतना होगा. Also Read: • • • भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए पूल डी के अपने अंतिम मैच में वेल्स पर आठ गोल के अंतर से जीत दर्ज करने की जरूरत थी लेकिन भारतीय फॉरवर्ड अच्छा खेल नहीं दिखा पाए और भारत आखिर में यह मैच 4-2 से ही जीत पाया. भारत को अब क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड को हर हालत में हराना होगा जो पूल सी में तीसरे स्थान पर रहा था. भारत अभी विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर जबकि न्यूजीलैंड 12वें स्थान पर है न्यूजीलैंड की टीम अभी तक कभी विश्वकप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है उसने टूर्नामेंट में अभी तक कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है और ऐसे में कलिंग स्टेडियम में होने वाले मैच में भारतीय टीम जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेंगी. मिडफील्डर हार्दिक सिंह के चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो जाने से भारत को करारा झटका लगा है हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी को खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे भारतीय अग्रिम पंक्ति पहले ही संघर्ष कर रही है और ऐसे में हार्दिक का चोटिल होना उसके लिए बड़ा झटका है. भारत यदि न्यूजीलैंड को हरा देता है तो क्वार्टर फाइनल में उसका सामना मौजूदा चैंपियन बेल्जियम से होगा. स्पेन के खिलाफ भारत की जीत में अकेले दम पर गोल दागने वाले...

India Vs Nz 1st T20 2023 : भारत वर्सेस न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला, जानें कब

India vs Nz 1st T20 2023 : भारतीय क्रिकेट टीम महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची में पहुंच गई है। जहां आज 27 जनवरी को भारत वर्सेस न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जायेगा। कप्तान हार्दिक पंड्या की लीडरशिप वाली भारतीय क्रिकेट टीम अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना-विजयी अभियान जारी रखना चाहेगी। जबकि न्यूजीलैंड की टीम मिचेल सेंटनर की कप्तानी में उतरी रही है वह 6 साल बाद भारत को उसी के घर में मात देने का प्रयास करेगी। हालांकि, यह टी-ट्वेंटी सीरीज दोनों ही टीमों के लिए आसान नहीं होने वाली है। कप्तान हार्दिक पंड्या के सामने भारतीय युवा बल्लेबाजों के बीच एक अच्छा टीम कॉम्बीनेशन तलाशने की चुनौती होगी, क्योंकि इस टीम के रोहित शर्मा, विराट कोहली व केएल राहुल हिस्सा नहीं होंगे। वहीं न्यूजालैंड टीम की बात करू तो ट्रेंट बोल्ड, टिम साउदी व केन विलियमसन जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बिना यह टीम मैदान में उतरेगी। 6 FAQs: India Vs Nz 1st T20 2023 India Vs Nz 1st T20 Live Score टॉस:- भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है! भारत वर्सेस न्यूजीलैंड पहले टी-20 का स्कोरकार्ड मैच सारांश इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड:- न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। डेरिल मिशेल 59* (30) | मिचेल सेंटनर 2/11 (4) वाशिंगटन सुंदर 50 (28) और 2/22 (4) | सूर्यकुमार यादव 47 (34) भारत (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन (WK), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (C), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (WK), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (C), माइक...