धनतेरस इन 2022

  1. Dhanteras 2022 Date and Time: इस धनतेरस पर करें इन 10 वस्‍तुओं में से किसी एक की खरीदारी, मां लक्ष्‍मी की बरसेगी कृपा
  2. Dhanteras 2022: धनतेरस के इन 5 उपायों से बरसेगा मां लक्ष्मी और कुबेर देवता का आशीर्वाद
  3. Dhanteras 2022: धनतेरस पर करें ये उपाय, भरी रहेंगी तिजोरियां
  4. Dhanteras 202 Shubh Yoga Dhantrayodashi Date Puja Muhurat Vidhi
  5. Dhanteras 2022 Diya Puja Light A Lamp At These Places On The Day Of Dhanteras Maa Lakshmi Will Reside In The House
  6. Dhanteras 2022:धनतेरस में सोना
  7. Dhanteras 2022: धनतेरस में राहु काल में खरीददारी करना बना देता है कंगाल, पहले ही जान लें शॉपिंग का सही मुहूर्त
  8. Dhanteras 2022 auspicious coincidences Auspicious time to worship Maa Lakshmi on Diwali 2022 [Dhanteras 2022: धनतेरस पर 27 साल बाद बन रहा ये खास संयोग, एक नहीं बल्कि 2 दिन कर सकेंगे खरीदारी; मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा


Download: धनतेरस इन 2022
Size: 4.68 MB

Dhanteras 2022 Date and Time: इस धनतेरस पर करें इन 10 वस्‍तुओं में से किसी एक की खरीदारी, मां लक्ष्‍मी की बरसेगी कृपा

Dhanteras Shopping 2022: धनतेरस पर मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के ल‍िए भक्‍तजन तमाम तरह के प्रयास करते हैं। लेक‍िन ज्‍योत‍िषशास्‍त्र की मानें तो यहां बताए गये कुछ आसान से ट‍िप्‍स से ही मां लक्ष्‍मी आपके ऊपर प्रसन्‍न हो सकती हैं। जी हां इसके ल‍िए आपको कुछ व‍िशेष करने की आवश्‍यकता नहीं है बल्कि कुछ 10 चीजें हैं, ज‍िन्‍हें आपको धनतेरस के द‍िन खरीदना होगा। बस फ‍िर देख‍िए कैसे मां लक्ष्‍मी की कृपा से आपके जीवन में धन वर्षा होने लगेगी….. धनतेरस का त्योहार तेरस यानी त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 22 तारीख शनिवार को 6 बजकर 2 मिनट के बाद प्रारंभ होगी। त्रयोदशी अगले दिन यानी 23 अक्टूबर की शाम 06 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। ऐसे में कुछ लोग धनतेरस 22 की रात को मनाएंगे और कुछ लोग उदयातिथि के अनुसार 23 अक्टूबर रविवार को मनाएंगे। इसी दिन नरक चतुर्दशी भी रहेगी। यहां जानिए कि धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना चाहिए। • Also Read : धनतेरस पर क्या खरीदें | Dhanteras par kya kya kharidna chahiye 1. सोना : इस दिन सोने के आभूषण खरीदने की परंपरा भी है। सोना भी लक्ष्मी और बृस्पति का प्रतीक है इसलिए सोना खरीदें। 2. चांदी : इस दिन कुछ लोग चांदी के सिक्के खरीदते हैं। इन सिक्कों पर माता लक्ष्मी और कुबरे की आकृति बनी होती है। 3. बर्तन : इस दिन पुराने बर्तनों को बदलकर यथाशक्ति ताम्बे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन खरीदते हैं। पीतल के बर्तन लक्ष्मी और बृहस्पति के प्रतीक हैं अत: इस दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो पीतल के बर्तन जरूर खरीदें। 4. धनिया : इस दिन जहां ग्रामीण क्षेत्रों में धनिए के नए बीज खरीदते हैं वहीं शहरी क्षेत्र में पूजा के लिए साबुत धनिया खरीदते हैं। इस दिन सूखे धनिया के ब...

Dhanteras 2022: धनतेरस के इन 5 उपायों से बरसेगा मां लक्ष्मी और कुबेर देवता का आशीर्वाद

Dhanteras 2022: धनतेरस के इन 5 उपायों से बरसेगा मां लक्ष्मी और कुबेर देवता का आशीर्वाद धनतेरस पर्व को धन के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा के लिए अत्यंत ही शुभ माना गया है. ऐसे में धनतेरस पर इन दोनों देवताओं से मनचाहा वरदान पाने के लिए क्या करें और क्या न करें, जानने के लिए पढ़ें ये लेख. हिंदू धर्म में पंच महापर्व दीपावली की शुरुआत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानि धनतेरस से होती है, जो कि इस साल 23 अक्टूबर को मनाया जायेगा. ​धनतेरस का महापर्व मां लक्ष्मी की पूजा के साथ धन के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा के लिए जाना जाता है. सनातन परंपरा में इस दिन सोने-चांदी की चीजें, बर्तन और नया वाहन खरीदना बहुत शुभ माना गया है. धनतेरस के दिन की जाने वाली पूजा के लिए कुछ उपाय और नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने पर व्यक्ति के पास पूरे साल धन-धान्य का भंडार भरा रहता है. आइए धनतेरस के दिन की जाने वाली पूजा के साथ किए जाने वाले कुछ उपाय और नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं. झाडू़ लाती है गुडलक धनतेरस के दिन कुछ चीजों को घर में खरीद कर लाना बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि धन तेरस के दिन यदि तमाम नई चीजों के साथ यदि झाड़ू खरीदकर लाई जाए तो उससे घर की गरीबी और नकारात्मकता दूर होती है. वस्त्र दान है महादान हिंदू धर्म में तीज-त्योहार पर पूजा-पाठ के साथ दान का बहुत महत्व है. ऐसे में धनतेरस के दिन शुभता के लिए नई चीजों को खरीदने के साथ अन्न, वस्त्र आदि का दान भी करें. धनतेरस के दिन जरूरतमंद लोगों को वस्त्र बांटना महादान माना गया है. मान्यता है कि वस्त्र दान से धन की देवी मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं. जिनकी कृपा से घर में...

Dhanteras 2022: धनतेरस पर करें ये उपाय, भरी रहेंगी तिजोरियां

धनतेरस पर करें ये उपाय: अक्सर देखा जाता है कि कई लोग दिनरात दौड़धूप करके पैसा कमाने की कोशिश करते रहते हैं किंतु उनके सारे प्रयास व्यर्थ जाते हैं। वे चाहे कितनी भी मेहनत कर लें लेकिन न तो उनके पास पर्याप्त पैसा आता है और यदि पैसा आता भी है तो वह टिकता नहीं है। इसके विपरीत कई लोग ऐसे भी होते हैं जो जरा सी मेहनत में भी खूब सारी धन-दौलत कमा लेते हैं। यदि आप भी अपने खून पसीने की गाढ़ी कमाई की बचत नहीं कर पा रहे हैं तो धनतेरस पर कुछ उपाय करने से आपकी यह परेशानी दूर हो जाएगी और आपकी तिजोरियां भी भरी रहेंगी। • धनतेरस पर प्रदोषकाल में कुबेर का पूजन करने के बाद मिट्टी के 13 दीपक लगाएं इन दीपकों में एक-एक सफेद कौड़ी डालें। जब दीपक पूर्ण हो जाए तो इन कौड़ियों को निकालकर आधी रात के बाद घर के किसी कोने में दबा दें। इससे शीघ्र ही आपको धन लाभ होने लगेगा और पैसों की बचत भी होने लगेगी। • धनतेरस के दिन 13 मिट्टी के दीपक लेकर इनका पूजन करें। कुबेर देवता से प्रसन्न होने की प्रार्थना करें और इन्हें अपने घर के चारों ओर चारों दिशाओं में रख दें। • धनतेरस की रात्रि में एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर इस पर कुबेर यंत्र स्थापित करें। यह यंत्र चांदी, पंचधातु या अष्टधातु का होना चाहिए। इसे गंगाजल से स्नान करवाकर केसर की 9 बिंदियां लगाएं। इसका पूजन केसर रंगे चावल से करें। श्रीसूक्त का पाठ करें और फिर इस यंत्र को उसी लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। धन की वृद्धि होगी। • धनतेरस की रात्रि में उस पेड़ की एक टहनी तोड़कर ले आएं जिस पर उल्लू बैठता हो। उस टहनी का पूजन कर तिजोरी में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती है। • धनतेरस के दिन एक पीतल का कलश खरीदें। इसमें जल भरकर एक चौकी पर स्थापित करें। इस पर केसर-चंदन...

Dhanteras 202 Shubh Yoga Dhantrayodashi Date Puja Muhurat Vidhi

Dhanteras 2022 Puja: धनतेरस का त्योहार इस बार बेहद शुभ संयोग लेकर आ रहा है. धनतेरस दिवाली से दो दिन पहले मनाई जाती है, इसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं. धनतेरस पर देवताओं के वैद्य माने जाने वाले भगवान धनवंतरी की पूजा करते हैं और प्रदोष काल में यम के नाम दीपदान किया जाता है. धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, वस्त्र, वाहन, भूमि, चल-अचल संपत्ति खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. इन वस्तुओं की खरीदारी से संपन्नता और समृद्धि आती है. आइए जानते हैं धनतेरस का दिन, मुहूर्त और शुभ योग. धनतेरस 2022 डेट (Dhanteras 2022 Date) • पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रही है. अगले दिन 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि का समापन शाम 06 बजकर 03 मिनट पर होगा. • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में ही की जाती है और त्रयोदशी तिथि 23 अक्टूबर को प्रदोष काल शुरू होने पर ही समाप्त हो रही है. ऐसे में धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा. धनतेरस 2022 मुहूर्त (Dhanteras 2022 Muhurat) धनतेरस पर भगवान धनवंतरी की पूजा के लिए 22 अक्टूबर 2022 को शाम 7 बजकर 10 से रात 08 बजकर 24 मिनट तक का शुभ मुहूर्त है. इस दिन व्यापारी बही-खातों की पूजा कर कुबरे देव से धन में वृद्धि कामना करते हैं. प्रदोष काल: शाम 5.52 - रात 8.24 (22 अक्टबर 2022) वृषभ काल: शाम 7.10 - रात 09.06 (22 अक्टबर 2022) धनतेरस 2022 शुभ योग (Dhanteras 2022 Shubh Yoga) धनतेरस पर इस बार त्रिपुष्कर, इंद्र योग का संयोग बन रहा है जो धन वृद्धि के लिए बहुत शुभ माना गया है. • त्रिपुष्कर योग - दोपहर 01.50 - शाम 06.02 (22 अक्टूबर 2022) • इंद्र योग - 22 अक्टूबर 2022, शाम 05.13 - 23 अक्टूबर...

Dhanteras 2022 Diya Puja Light A Lamp At These Places On The Day Of Dhanteras Maa Lakshmi Will Reside In The House

Dhanteras 2022 Diya Puja: सनातन मान्यताओं में धनतेरस पर्व का खास महत्व है. धनतेरस के पर्व हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है. इस साल धनतेरस (Dhanteras 2022 Date) का पर्व 23 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) सोने का कलश लेकर प्रकट हुई थीं. इसलिए धनतेरस (Dhanteras 2022 Shubh Muhurat) पर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने के साथ ही सोने-चांदी की खरीदारी की जाती है. मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करना शुभ होता है. इसके अलावा मान्यता यह भी है कि इस दिन धन्वंतरि देव प्रकट हुए थे. इसलिए धनतेरस पर इनकी पूजा की जाती है. मान्यता के अनुसार, धन्वंतरि देव की पूजा करने से स्वास्थ्य उत्तम रहता है. धनतेरस के दिन दीया (Dhanteras 2022 Diya Importance) जलाने का भी खास महत्व है. ऐसे में इस दिन कुछ स्थानों पर दीया जलाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, साथ ही साल भर तक धन-धान्य की कमी नहीं होती है. आइए जानते हैं कि धनतेरस पर किन स्थानों पर दीया जलाना शुभ माना गया है. धनतेरस का पर्व सुख और समृद्धि प्रदान करने वाला माना गया है. कहा जाता है कि धनतेरस की रात घर में अखंड दीप जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है, जिससे भक्तों की हर मुराद पूरी होती हैं. इतना ही नहीं, मान्यता यह भी है कि इस दिन पूजा-घर में दीपक जलाने से वास्तु दोष खत्म होता है. इसके अलावा घर-परिवार में आर्थिक समृद्धि आती है. ऐसे में धनतेरस की रात प्रदोष काल में घर में एक दीपक जरूर जलाएं. इस दिन घी का दीया जलाना शुभ माना गया है. अगर आप चाहें तो सरसों तेल का दीपक भी जला सकते हैं. घर के ईशान कोण में धर्म शास्त्रों के अनुसार, धनतेरस के दिन घर के ईशान कोण (...

Dhanteras 2022:धनतेरस में सोना

Buy These Things on Dhanteras: त्योहारों का मौसम आरंभ हो चुका है। हर कोई त्योहार को उत्साह और भव्यता के साथ मनाकर खुश होता है। धनतेरस के आरंभ होते हुए दिवाली का पाँच दिवसीय पर्व आरंभ हो जाएगा। लोग अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं और अपनी खरीदारी आरंभ कर चुके हैं। इस वर्ष दीवाली सोमवार, 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। धनतेरस या धन्वंतरि जयंती या धनत्रयोदशी या धन्वंतरी त्रयोदशी पर्व का प्रथम दिवस माना जाता है। यह दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। धनतेरस का त्योहार 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के सामान की खरीदारी की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने से घर में बरकत आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस के दिन सोना चांदी या बर्तनों के अलावा भी कुछ विशेष चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो खास वस्तुएं जिन्हें धनतेरस पर खरीदने से लाभ होने की संभावना है। Ahoi Ashtami 2022: 17 अक्तूबर को मनाई जाएगी अहोई अष्टमी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त झाड़ू दीपावाली के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसीलिए धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है। लेकिन झाड़ू खरीदते समय या ध्यान रखें कि फूल झाड़ू न लें बल्कि सींक वाली झाड़ू खरीदने से घर से दरिद्रता दूर होती है।

Dhanteras 2022: धनतेरस में राहु काल में खरीददारी करना बना देता है कंगाल, पहले ही जान लें शॉपिंग का सही मुहूर्त

Dhanteras 2022: धनतेरस में राहु काल में खरीददारी करना बना देता है कंगाल, पहले ही जान लें शॉपिंग का सही मुहूर्त | dhanteras 2022 zee news hindi dhanteras shopping shubh muhurat 2022 shopping ka muhurat | Hindi News, Dhanteras 2022: धनतेरस में राहु काल में खरीददारी करना बना देता है कंगाल, पहले ही जान लें शॉपिंग का सही मुहूर्त Dhanteras par kab kare khariddari 2022: धनतेरस का दिन मां लक्ष्मी की पूजा और उपयों के लिए बेहद खास होता है. इस दिन शॉपिंग का भी विशेष महत्व है. धनतेरस के दिन सोना-चांदी, बर्तन, घर, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक आदि चीजों की खरीददारी को बेहद शुभ माना जाता है. लेकिन शास्त्रों के अनुसार कोई भी काम अगर शुभ मुहू्र्त में किया जाए, तो लाभकारी सिद्ध होता है और उसके अच्छे परिणाम सामने आते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा. रोजाना कुछ समय ऐसा होता है, जिसे राहु काल कहा जाता है. इस समय में किए गए कार्यों में विफलता और विघ्नों का सामना करना पड़ता है. ऐसे नें धनतेरस के दिन शॉपिंग के लिए निकलते समय इसका शुभ मुहूर्त जान लें. ताकि आपकी खरीदी हुई चीजों में 13 गुना बढ़ोतरी हो. धनतेरस की तिथि और शुभ योग बता दें कि 22 अक्टूबर की शाम 6 बजे से त्रयोदशी तिथि लग रही है, जो कि 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक रहेगी. ऐसे में 22 और 23 दोनों दिन ही धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा. आज शाम को धन्वंतरी देव और यम पूजन के दीपदान के लिए 1-1 मुहूर्त हैं. वहीं, खरीददारी के लिए पूरा दिन शुभ बताया जा रहा है. धनतेरस पर दिन में त्रिपुष्कर योग रहेगा. कहा जाता है कि इस योग में किए गए कामों में 3 गुना बढ़ोतरी होती है. अगर इस दिन शुभ मुहूर्त में किसी बिजनेस की शुरुआत क...

Dhanteras 2022 auspicious coincidences Auspicious time to worship Maa Lakshmi on Diwali 2022 [Dhanteras 2022: धनतेरस पर 27 साल बाद बन रहा ये खास संयोग, एक नहीं बल्कि 2 दिन कर सकेंगे खरीदारी; मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Dhanteras 2022 auspicious coincidences Auspicious time to worship Maa Lakshmi on Diwali 2022 [Dhanteras 2022: धनतेरस पर 27 साल बाद बन रहा ये खास संयोग, एक नहीं बल्कि 2 दिन कर सकेंगे खरीदारी; मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा Dhanteras 2022: धनतेरस पर 27 साल बाद बन रहा ये खास संयोग, एक नहीं बल्कि 2 दिन कर सकेंगे खरीदारी; मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा Dhanteras 2022 auspicious coincidences: धनतेरस (Dhanteras 2022) में अब केवल एक दिन शेष बचा है. 27 साल बाद ऐसा सुखद संयोग बना है कि इस बार धनतेरस एक नहीं बल्कि 2 दिन मनाई जाएगी. इसकी शुरुआत 22 अक्टूबर की शाम 6:02 बजे से होगी और समापन 23 अक्टूबर को शाम 6:03 बजे हो जाएगा. ऐसे में आप धनतेरस के पहले दिन रात में और दूसरे दिन दिनभर खरीदारी कर सकेंगे. धार्मिक विद्वानों के मुताबिक इस बार धनतेरस (Dhanteras 2022) पर कई सारी शुभ चीजें एक साथ घट रही हैं. 23 अक्टूबर को दिनभर धनतेरस (Dhanteras 2022) की खरीदारी होगी. उस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, धनवंतरि और कुबेर देव की पूजा होती है. उसी दिन प्रदोष व्रत होगा और शनि ग्रह मार्गी हो जाएंगे. उनके मार्गी होने से कई राशियों के जीवन में खुशियों की बहार आएगी. इन राशियों की झोली संपत्ति, धन और समृद्धि से भर जाएगी. 24 अक्टूबर को होगी छोटी-बड़ी दिवाली इस बार 23 अक्टूबर की शाम 6:04 बजे से चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी, जो अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 5:28 तक रहेगी. छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्थी और हनुमान जन्मोत्सव 24 अक्टूबर को मनाए जाएंगे. 24 अक्टूबर को ही शाम 5:28 बजे अमावस्या तिथि लग जाएगी. यह अमावस्या तिथि 25 अक्टूबर की शाम को 4:19 बजे तक रहेगी लक्ष्मी पूजन के लिए रहेगा अलग-अलग मुहूर्त चूंकि 25 अक्टूबर को प्रदोष क...