दीपावली कौन से महीने में पड़ेगी

  1. त्योहारों और व्रत के लिए खास है नवंबर महीना, जानिए कौन
  2. Diwali 2021 Date: साल 2021 में इस दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त
  3. दीपावली के दिन जरूर करनी चाहिए तुलसी के पौधे की इस तरह से पूजा, होते हैं बड़े फायदे!
  4. भारत में कहाँ एक महीने तक दीपावली मनाई जाती है ?
  5. November 2022 Calendar: नवंबर महीने में कब कौन सा पड़ेगा तीज त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
  6. 2021 में दिवाली कब है New Delhi, India में


Download: दीपावली कौन से महीने में पड़ेगी
Size: 7.61 MB

त्योहारों और व्रत के लिए खास है नवंबर महीना, जानिए कौन

नई दिल्ली: नवंबर महीने त्योहारों और व्रत के लिए बहुत ही खास है. धनतेरस से लेकर दिवाली जैसे खास त्योहार भी इस महीने में आते हैं. एक नवंबर से 30 नवंबर तक लगभग प्रत्येक दिन का एक विशेष महत्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस महीने को कार्तिक का महीना भी कहा जाता है. महीने का पहला दिन सोमवार है और इस दिन भगवान विष्णु की प्रिय रमा एकादशी है. जबकि अगले दिन से दिवाली के त्योहार शुरू हो जाएंगे जिसमें धनतेरस, नरक चतुर्दशी और दिवाली पूजन होंगे. इसके बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज आएंगे. उसके बाद छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी. इसके अलावा हर किसी दिन एक खास होता है. इसी महीने में भौम प्रदोष, नरक चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि भी आएंगे. आइए जानते हैं नवंबर में कौन-कौन से व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं. यह भी पढ़ें : कार्तिक मास में मां लक्ष्मी की कृपा पाने को लेकर करें ये उपाय, धन की चिंता होगी दूर नवंबर में आने वा ले व्रत एवं त्योहारों की सूची : 1 नवंबर 2021 – रंभा या रमा एकादशी, गो वत्स द्वादशी (सोमवार) 2 नवंबर 2021 – प्रदोष व्रत, धनतेरस (मंगलवार) 3 नवंबर 2021 – नरक चतुर्दशी , दक्षिणी दीपावली, छोटी दीपावली (बुधवार) 4 नवंबर 2021 – दीपावली, स्नान दान श्राद्ध अमावस्या, केदार गौरी व्रत (गुरुवार) 5 नवंबर 2021 – अन्नकूट, गोवर्धनर्ध पूजा (शुक्रवार) 6 नवंबर 2021 – चंद्र दर्शन, चित्रगुप्त पूजा , यमद्वितीया , भाईदूज (शनिवार) 8 नवंबर 2021 – विनायकी चतुर्थी , व्रत सूर्यषष्ठी व्रतारंभ (सोमवा र) 9 नवंबर 2021 – पांडव पंचमी (मंगलवार) 10 नवंबर 2021 – छठ पूजा, सूर्यषष्ठी व्रत (बुधवार) 11 नवंबर 2021 – गोपाष्टमी (शुक्रवार) 12 नवंबर 2021 – आंवला नवमी (शनिवार) 15 नवंबर 2021 – देवउठनी एकादशी , तुलसी विवाह (सोमवार) 16 ...

Diwali 2021 Date: साल 2021 में इस दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त

• • Faith Hindi • Diwali 2021 Date: साल 2021 में इस दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त Diwali 2021 Date: साल 2021 में इस दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त Diwali 2021 Date: आइए जानते हैं कि साल 2021 में दिवाली (diwali 2021) कब मनाई जाएगी. आइए देखते हैं शुभ मुहूर्त और तारीख- Diwali 2021 नई दिल्ली: साल 2020 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है और नया साल 2021 आने वाला है. हर साल की तरह ही साल 2021 में नए पर्व,व्रत और त्योहार आएंगे. साल 2021 की शुरुआत मकर संक्रांति से होगी. ऐसे में लोग भी जानने के इच्छुक होते हैं कि नए साल में कौन से त्योहार किस दिन आएंगे. ऐसे में आज हम आपको दिवाली के बारे में बताने जा रहे है. दीवाली: जिसे दीपावली के नाम से भी जाना जाता है, रोशनी का हिंदू त्योहार है जो हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. यह हिंदू महीने कार्तिका की अमावस्या की रात (अमावस्या) को मनाया जाता है. इस दिन दीपावली पूजा या लक्ष्मी गणेश पूजन के रूप में जानी जाने वाली पूजा में देवी लक्ष्मी और भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है. साल 2020 में दिवाली 14 नवंबर को मनाई गई थी. ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2021 में दिवाली (diwali 2021) कब मनाई जाएगी. आइए देखते हैं शुभ मुहूर्त और तारीख- दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2021 Laxami Puja Subh Muhurat) लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त :18:10:29 से 20:06:20 तक अवधि :1 घंटे 55 मिनट प्रदोष काल :17:34:09 से 20:10:27 तक वृषभ काल :18:10:29 से 20:06:20 तक अमावस्या तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 04, 2021 को 06:03 बजे अमावस्या तिथि समाप्त – नवम्बर 05, 2021 को 02:44 बजे दिवाली पर निशिता काल मुहूर्त निशिता काल – 23:39 से 00:31...

दीपावली के दिन जरूर करनी चाहिए तुलसी के पौधे की इस तरह से पूजा, होते हैं बड़े फायदे!

हिन्दू धर्म में दिवाली के त्योहार का बहुत ज्यादा महत्व होता है। धनतेरस से लेकर भाई दूज लगातार पांच दिनों तक त्योहार को बढ़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग अपने घरों में दीप जलाते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की विशेष तौर पर पूजा की जाती है, लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है कि दिवाली के दिन तुलसी मां की पूजा करने का भी बड़ा महत्व होता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिवाली पर क्या खास काम करने से आपका भाग्य चमक सकता है। तो आइए आपको बताते हैं… दीप जलाएं कार्तिक के महीने में तुलसी के पौधे पर दीया जलाना शुभ माना जाता है। इस तरह से अगर आप करते हैं तो दीपक और तुलसी माता से निकली पॉजिटिव एनर्जी आपके घर की हर एक नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर देगी और फिर मां लक्ष्मी आकर्षित होते हुए आपके घर खीची चली आएंगी। दीपक जलाने के साथ साथ आपको मां तुलसी की पूजा करते हुए उनकी आरती भी करनी है। इस तरह से आप पर तुलसी मां प्रसन्न होंगी और आपकी भाग्य प्रबल करेगी। स्वस्तिक बनाए आपको दिवाली के दिन जमीन पर स्वस्तिक का चिह्न बनाना चाहिए और फिर उस पर तुलसी का गमला रखें। आप चाहे तो तुलसी के गमले पर या उसके पास भी स्वस्तिक बना सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर से बुरी नजरों का साया दूर होगा और बरकत होने लगेगी। तुलसी के पत्तों का सेवन करे दिवाली के दिन प्रसाद के तौर पर तुलसी के पत्ते खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आप में एक पॉजिटिव एनर्जी आती है। इतना ही नहीं आपका तन-मन शुद्ध होने के साथ ही आपका घर भी पॉजिटिव एनर्जी भरा रहेगा। इसलिए ध्यान रहे इस दिवाली आपको तुलसी मां की पूजा जरूर करनी है। दिवाली का त्योहार बड़ा ही पावन होता हैं। ज...

भारत में कहाँ एक महीने तक दीपावली मनाई जाती है ?

भारत देश त्योहारों का देश है और दीपावली ऐसा त्यौहार है जिसे बहुत धूम धाम से मनाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं की भारत में ही एक ऐसी जगह है जहाँ दीपावली एक माह तक मनाई जाती है | आदिवासी बहुल बैतूल जिले में आदिवासी समाज द्वारा दीपावली का पर्व एक माह तक मनाने की परंपरा सालों से चली आ रही है। इस परंपरा को समाज की युवा पीढ़ी भी आगे बढ़ा रही है। किस गांव में दीपावली कब मनानी है ये गांव का भगत (मुखिया) तय करता है। दीपावली मनाने की जो तिथि वह तय करता है ग्रामीण उसी दिन दीपावली मनाते हैं। हर गांव में दीपावली अलग-अलग दिन मनाई जाती है। दीपावली का पर्व आदिवासी समाज में मेहमान नवाजी के लिए भी विख्यात है। जिस गांव में दीपावली रहती है। उस गांव के आदिवासी समाज के लोग अपने गांव में रिश्तेदारों को दीपावली पर आने का निमंत्रण घर-घर जाकर देते हैं। जिस गांव की दीपावली होती है उस गांव में मेला लगता है। जिसमें ग्रामीण मेहमान नवाजी के साथ कृषि उपयोगी सामग्री की भी खरीदी करते हैं। मेले में आसपास के गांवों के बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। पर्व के दौरान गांव के युवक डंडार नृत्य करते हैं। डंडार नृत्य आदिवासियों का एक प्रमुख नृत्य है और इसे देखने आसपास के सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। गायकी समाज के लोग भी इस अवसर पर बांसुरी की मधुर धुन पर पैरों में घुंघरू पहनकर गायकी नृत्य करते हैं।

November 2022 Calendar: नवंबर महीने में कब कौन सा पड़ेगा तीज त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

November 2022 festival list in Hindi: सनातन परंपरा में हर दिन कोई न कोई तीज-त्योहार को लिए रहता है. अक्टूबर महीने में ​दशहरा, दिवाली और छठ महापर्व के बाद अब साल 2022 के नवंबर महीने की शुरुआत देवउठनी एकादशी और देव दीपावली जैसे बड़े महापर्वों से होने जा रही है. साल के ग्यारहवें महीने में प्रदोष, एकादशी, पूर्णिमा आदि के साथ गोपाष्टमी, आंवला नवमी, बैकुण्ठ चतुर्दशी, कालभैरव अष्टमी और विवाह पंचमी जैसे बड़े पर्व भी मनाए जाएंगे. नवंबर में जहां कार्तिक पूर्णिमा के बाद जहां अगहन मास की शुरुआत होगी तो वहीं इसी महीने में साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी लगेगा. आइए नवंबर 2022 में मनाए जाने वाले हर छोटे-बड़े पर्व के बारे में विस्तार से जानते हैं. गोपाष्टमी – 01 नवंबर 2022 (मंगलवार) सनातन परंपरा जिस गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है, उससे जुड़ा गोपाष्टमी का व्रत नवंबर महीने की पहली तारीख को मनाया जाएगा. गोपाष्टमी पर्व पर गोमाता और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा बहुत ज्यादा महत्व है. आंवला नवमी – 02 नवंबर 2022 (बुधवार) सनातन परंपरा में पेड़-पौधों को देवी-देवताओं के समान पूजनीय माना गया है. हिंदू धर्म से जुड़ी मान्यता के अनुसार जिस आंवले के पेड़ में भगवान श्री विष्णु का वास माना जाता है, उसकी आंवली नवमी के दिन पूजा करने पर व्यक्ति को मोक्ष का वरदान प्राप्त होता है. Dev Deepawali 2022: कब है देव दीपावली, जानें इस दिन दीपदान करने का महत्व और शुभ मुहूर्त देवउठनी एकादशी – 04 नवंबर 2022 (शुक्रवार) हिंदू धर्म में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी की तिथि को देवउठनी एकादशी पर्व के रूप में मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री विष्णु नींद से जागते हैं और इसी दिन से सभी मांगलिक कार्यों की श...

2021 में दिवाली कब है New Delhi, India में

आइए जानते हैं कि 2021 में दिवाली कब है व दिवाली 2021 की तारीख व मुहूर्त। दिवाली या दीपावली हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है। हिंदू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व है। धनतेरस से भाई दूज तक करीब 5 दिनों तक चलने वाला दिवाली का त्यौहार भारत और नेपाल समेत दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। दीपावली को दीप उत्सव भी कहा जाता है। क्योंकि दीपावली का मतलब होता है दीपों की अवली यानि पंक्ति। दिवाली का त्यौहार अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। हिंदू धर्म के अलावा बौद्ध, जैन और सिख धर्म के अनुयायी भी दिवाली मनाते हैं। जैन धर्म में दिवाली को भगवान महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं सिख समुदाय में इसे बंदी छोड़ दिवस के तौर पर मनाते हैं। दिवाली कब मनाई जाती है? 1.कार्तिक मास में अमावस्या के दिन प्रदोष काल होने पर दीपावली (महालक्ष्मी पूजन) मनाने का विधान है। यदि दो दिन तक अमावस्या तिथि प्रदोष काल का स्पर्श न करे तो दूसरे दिन दिवाली मनाने का विधान है। यह मत सबसे ज्यादा प्रचलित और मान्य है। 2.वहीं, एक अन्य मत के अनुसार, अगर दो दिन तक अमावस्या तिथि, प्रदोष काल में नहीं आती है, तो ऐसी स्थिति में पहले दिन दिवाली मनाई जानी चाहिए। 3.इसके अलावा यदि अमावस्या तिथि का विलोपन हो जाए, यानी कि अगर अमावस्या तिथि ही न पड़े और चतुर्दशी के बाद सीधे प्रतिपदा आरम्भ हो जाए, तो ऐसे में पहले दिन चतुर्दशी तिथि को ही दिवाली मनाने का विधान है। दिवाली पर कब करें लक्ष्मी पूजा? मुहूर्त का नाम समय विशेषता महत्व प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त लक्ष्मी पूजन का सबसे उत्तम समय स्थिर लग्न होने से पूजा का विशेष महत्व महानिशीथ काल मध्य रात्रि के समय आने वाला मुहूर्त माता काली के पूजन का विधा...