हिंदी दिवस पर कुछ पंक्तियाँ

  1. Hindi Diwas Speech 2022: शायरी व कविताओं से भरें हुंकार, तालियों की गड़गड़ाहट से गूज उठेगा सभागार
  2. 10 Lines On Hindi Day In Hindi And English Language (हिंदी दिवस)
  3. हिंदी दिवस पर निबंध
  4. हिंदी दिवस पर कविता
  5. Hindi Diwas 2022 : why we celebrate hindi day hindi diwas history theme importance
  6. World Hindi Day 2023: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस? जानें इसका इतिहास, उद्देश्य एवं सेलिब्रेशन!
  7. हिन्दी दिवस पर भाषण Hindi Diwas Speech in Hindi (Short & Long)


Download: हिंदी दिवस पर कुछ पंक्तियाँ
Size: 80.59 MB

Hindi Diwas Speech 2022: शायरी व कविताओं से भरें हुंकार, तालियों की गड़गड़ाहट से गूज उठेगा सभागार

अंबाती रायडू का बड़ा खुलासा, पूर्व सेलेक्टर ने अपने बेटे के कारण मेरा करियर बर्बाद कर दिया Hindi Diwas Speech, Poem, Shayari In Hindi 2022 (हिंदी दिवस पर भाषण): संस्कृत से संस्कृति हमारी, हिंदी से हिंदुस्तान है। हिंदी को जनमानस की भाषा कहा जाता है, यह भारतीयों को एकता व अखंडता के सूत्र में पिरोती है। जिस प्रकार माता अपने पुत्र का कल्याण करती है, ठीक उसी प्रकार हमारी यह भाषा भी हमारे जीवन को सरल व सुगम बनाती है। हिंदी विश्व में सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषाओं में चौथे नंबर पर है। हिंदी हमारे जीवन का सूत्र है, इसे आचार विचार की भाषा भी कहा जाता है। हिंदी एक तरह से भारत के मान, सम्मान व स्वाभिमान की भाषा है। 14 सितंबर 1949 में संविधान सभा ने तमाम विरोध के बाद, राजभाषा घोषित किया था, लेकिन आज भी इसे राष्ट्रभाषा का दर्जा प्राप्त करने के लिए प्रतीक्षा करना पड़ रहा है। आंकड़ो पर नजर डालें तो परे विश्व में प्रति वर्ष डेढ़ से दो प्रतिशत हिंदी बोलने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वैश्विक मंच पर हिंदी तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रही है। हिंदी दिवस पर देने जा रहे हैं स्पीच, तो यहां बनें भाषण के जादूगर इतिहसकारों की मानें तो हिंदी शब्द की उत्पत्ति सिंधु नदी से हुई। कहा जाता है कि, आज के इरान यानी परसिया से आए लोग, स को ह कहा करते थे। वह सिंधु शब्द का उच्चारण करते वक्त हिंदू कहते थे और इसी हिंदु से हिंदी की उत्पत्ति हुई। हिंदी का मूल संस्कृत को माना जाता है। 14 सितंबर 1953 में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की सिफारिश के बाद, प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसके उद्देश्य हिंदी को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाना तथा लोगों को अपनी मातृ भाषा के प्रति जागरूक करना...

10 Lines On Hindi Day In Hindi And English Language (हिंदी दिवस)

नमस्ते दोस्तों आज हम हिंदी दिवस पर 10 पंक्तियाँ (लाइन) हिंदी और इंग्लिश में (10 Lines On Hindi Diwas In Hindi And English Language) लिखेंगे दोस्तों यह 10 Point (Kids) class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और College के विद्यार्थियों के लिए लिखे गए है। हमारी Website पर आप बड़े निबंध भी पढ़ सकते है। इस 10 Lines का वीडियो नीचे दिया गया है। वेबसाइट के सभी लेखो के विडियो देखने के लिए हमारे YouTube Channel पर जाये। आपसे निवेदन है की हमारे Channel को दोस्तों हिंदी भाषा का सबसे ज्यादा प्रयोग भारत में होता है और हिंदी भाषा ने सभी को एकसूत्र में बांधा है । मगर आज लोग आधुनिकता के पीछे भाग रहे है । दिखावा करने के लिए अंग्रेजी भाषा का चलन हो गया है । जिस कारण हिंदी भाषा बहुत कम बोलने लगे है । अत: हमे हिंदी को अधिक से अधिक बोलना चाहिए। हिदी दिवस लेख में आने वाले सभी महत्वपूर्ण वाक्यों को आपके लिए 10 पंक्तियों में तैयार किया है तो चलिए शुरू करते है। 10 Lines On Hindi Diwas In Hindi • हिंदी हमारी राज्य भाषा है। • हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। • संविधान सभा द्वारा 14 सितम्बर 1949 को हिंदी को राज्य भाषा घोषित किया गया। • हिंदी भाषा के सम्मान में हिंदी दिवस मनाया जाता है। • हिंदी आसान ओर सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। • हिंदी दिवस को सभी स्कूल और कॉलेज में मनाया जाता है। • हिंदी दिवस पर छात्र और छात्रा भाषण द्वारा हिंदी भाषा को बोलने के लिए प्रेरित करते हैं। • हिंदी दिवस के दिन निबंध लेखन, भाषण और वाद विवाद की प्रतियोगिता रखी जाती है। • हिंदी दिवस मनाने का कारण ये भी है की ज्यादा से ज्यादा लोग हिंदी बोले। • हिंदी भाषा से हम किसी भी बात को आसानी से समझा और बत...

हिंदी दिवस पर निबंध

Essay on Hindi Diwasin Hindi : इस लेख में हमने हिंदी दिवस पर निबंध के बारे में जानकारी प्रदान की है। यहाँ पर दी गई जानकारी बच्चों से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी करने वाले छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। हिंदी दिवस पर निबंध : भारत की आधिकारिक भाषाओं का जश्न मनाना आवश्यक है क्योंकि यह हमारी मातृभाषा बोलने की स्वतंत्रता का प्रतीक है। अंग्रेजों के अधीन दबे हुए भारतीयों को अपनी भाषा बोलने और विकसित करने की स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाने के लिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह आमतौर पर उत्तर भारत में मनाया जाता है क्योंकि यह उत्तर की प्राथमिक भाषा है। आप लेखों, घटनाओं, लोगों, खेल, तकनीक के बारे में और निबंध पढ़ सकते हैं । बच्चों और छात्रों के लिए हिंदी दिवस पर लंबा और छोटा निबंध छात्रों को हिंदी दिवस पर निबंध लिखने और भाषण देने में मदद करने के लिए हमने इस लेख में इस विषय पर दस पंक्तियों के साथ एक विस्तारित निबंध और एक लघु निबंध प्रदान किया है। हिंदी दिवस पर लंबा निबंध (500 शब्द) हिंदी दिवस निबंध आमतौर पर कक्षा 7, 8, 9 और 10 के छात्रों को दिया जाता है। हिंदी दिवस को भारत की 2 आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में देवनागरी लिपि में हिंदी की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा, हिंदी भाषी लोगों के गौरव को चिह्नित करते हुए, यह हिंदी बोलने की स्वतंत्रता का भी प्रतीक है। 14 सितंबर को, हिंदी को आधिकारिक तौर पर भारत की संविधान सभा द्वारा अपनी आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाया गया था। इसका मतलब था कि हिंदी में लिखी गई कोई भी रिपोर्ट या बिल संसद में स्वीकार्य होगा। हिंदी...

हिंदी दिवस पर कविता

हर सुख का द्वार है हिंदी सच्चे दिल की पहचान है हिंदी मानवता का संदेश है हिंदी दिल से यदि कहा जाए तो एक *अटूट विश्वास है हिंदी* सबको एक सूत्र में बाँधे कष्ट हमारे कर दे आधे सबकी एक पहचान है हिंदी दिल से यदि कहा जाए तो *बड़ी ही बेमिसाल है हिंदी* रोज़-रोज़ की भागदौड़ में एक सुख एहसास है हिंदी दिल से यदि कहा जाए तो *हर दिल का विश्वास है हिंदी।* इसके बिना जीवन है, अधूरा इसके बिना है,यह जग सूना इसे सम्भालो, इसे सहेजो हर तन की श्वांस है हिंदी दिल से यदि कहा जाए तो *बडा सुखद एहसास है हिंदी*। पूजा शर्मा ए पी एस कंदरोड़ी - हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए

Hindi Diwas 2022 : why we celebrate hindi day hindi diwas history theme importance

Hindi Diwas 2022: देश भर के हर स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय में हिंदी दिवस ( Hindi Diwas ) बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 14 सितबंर का दिन वाकई हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन है। ये पूरे देश को एक रखने वाली भाषा हिंदी का दिन है। सांस्कृतिक विविधताओं से भरे देश भारत में हिंदी दिवस के दिन की अहमियत बहुत ज्यादा है। भारत के विभिन्न क्षेत्रो में लोगों का खान-पान, रहन-सहन, वेश-भूषा, शारीरिक गठन, यहां तक की विचारधारा भी अलग-अलग प्रकार की है। भारत के विभिन्न भागों में अलग-अलग धर्म हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी तथा जैन धर्म के अनुयायी रहते हैं। और ये धर्म विभिन्न जातियों में बंटे हैं। विभिन्न क्षेत्रों के लोग अलग अलग भाषाएं बोलते हैं। धर्म, जाति, भाषा, संस्कृति की इन विविधताओं के फासलों को हिंदी खत्म कर देती है। हिंदी ही है तो अलग अलग क्षेत्रों की लोगों के दिलों की दूरियों को मिटाती है और सभी को एकता के सूत्र में बांधे रखती है। कोई भी हिन्दुस्तानी जहां भी हो, दूसरे हिंदुस्तानी से हिन्दी भाषा के जरिए ही अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करता है। अपनी दिल और मन की बात अगर किसी भाषा में सहजता से की जा सकती है तो वो हिंदी ही है। आज देश का शायद ही ऐसा कोई हिस्सा हो जहां हिंदी सहजता से बोली या समझी ना जाती हो। हिंदी केवल हमारी मातृभाषा या राष्ट्रभाषा ही नहीं अपितु यह राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। क्यों मनाया जाता है हिन्दी दिवस आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितं...

World Hindi Day 2023: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस? जानें इसका इतिहास, उद्देश्य एवं सेलिब्रेशन!

World Hindi Day 2023: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस? जानें इसका इतिहास, उद्देश्य एवं सेलिब्रेशन! प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है. हिंदी राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सबसे सरल स्रोत है. यह हमारी विरासत है और विश्व की तीसरी (मंदारिन और अंग्रेजी के बाद) सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है. हमें गौरवान्वित होना चाहिए कि हिंदी हमारी मातृभाषा मानी जाती है. प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) मनाया जाता है. हिंदी राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सबसे सरल स्रोत है. यह हमारी विरासत है और विश्व की तीसरी (मंदारिन और अंग्रेजी के बाद) सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है. हमें गौरवान्वित होना चाहिए कि हिंदी हमारी मातृभाषा मानी जाती है. दुर्भाग्यवश विश्व की तीसरी सबसे प्रचलित भाषा होने के बावजूद आज भी यह देश की राष्ट्रभाषा बनने के लिए प्रतीक्षारत है. मान्यता है कि हिंदी शब्द की उत्पत्ति फारसी शब्द हिंदी से हुई थी, जिसका अर्थ है सिंधु नदी की भूमि. यहां बात करेंगे विश्व हिंदी दिवस के इतिहास, महत्व एवं उद्देश्य की... विश्व हिंदी दिवस का इतिहास विश्व हिंदी दिवस का पहला आयोजन 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा किया गया था. इसके बाद से ही निरंतर हिंदी दिवस को वैश्विक रूप में अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में विश्व के कई देशों में मनाया जा रहा है. लगभग सभी देशों के भारतीय दूतावासों में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जहां हिंदी भाषी लोगों को आमंत्रित किया जाता है. प्रश्न उठता है कि 10 जनवरी को ही विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया है? ज्ञात हो कि 10 जनवरी 1975 को नागपुर में पहला हिंदी दिवस सम्मेलन आयोजित किया गय...

हिन्दी दिवस पर भाषण Hindi Diwas Speech in Hindi (Short & Long)

इस लेख में आप हिन्दी दिवस पर भाषण Hindi Diwas Speech in Hindi पढ़ेंगे। यह 2 भाषण राजभाषा हिन्दी के सम्मान में विद्यार्थी हिन्दी दिवस के अवसर पर उपयोग कर सकते हैं। हिन्दी दिवस पर अपने स्कूल, कॉलेज के कार्यक्रमों के लिए सुन्दर सा आसान भाषण पढ़ें। इस आर्टिकल में हमने हिंदी भाषा के महत्व को समझाते हुए सुन्दर भाषण के 2 प्रकार प्रस्तुत किये हैं। आप अपने अनुसार भाषण को चुन सकते हैं। 1. हिन्दी दिवस पर लघु भाषण (600 Words) Hindi Diwas Par Bhashan (Speech 1) माननीय प्रधानाचार्य महोदय, अध्यापक गण तथा आज 14 सितम्बर का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आज के दिन को बहुत सारे व्यक्ति याद नहीं करते हैं परन्तु आज का दिन का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। आज का दिन 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को हम अपने राजभाषा हिन्दी के सम्मान में मानते हैं। हमें इस दिन को उत्साह के साथ मनाना चाहिए जिससे की हमारे राजभाषा हिन्दी को और बढ़ावा मिले। इस दिन हमारे स्कूल की तरह ही सभी भारतीय स्कूलों और कॉलेजों में भी इस दिन को सम्मानपूर्वक मनाया जाता है। हिन्दी दिवस के अवसर पर स्कूलों और कॉलेजों में हिन्दी कविता, निबंध, कहानी तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। न सिर्फ स्कूलों में बल्कि कई संस्थानों और कार्यालयों में भी हिन्दी कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित किये जाते हैं। इन प्रतियोगिताएं और कार्यक्रमों हिन्दी दिवस को और भी सुन्दर तरीके से मनाने के लिए कई जगहों में अंताक्षरी और गीत प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है। अगर हम आसान शब्दों में इस दिन को समझें तो यह हिन्दी दिवस के अवसर पर पुरे राष्ट्र को एकजुट करना है। न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी हिन्दी भा...