हिंदू नव वर्ष 2023

  1. Hindu Nav Varsh 2023 Vikram Samvat 2080 Predictions According To Planetary Movement
  2. Gudi Padwa 2023: साल 2023 में कब मनाया जाएगा हिंदू नववर्ष? जानें गुड़ी पड़वा की तारीख, पूजा मुहूर्त
  3. हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं 2023, Hindu Nav Varsh Wishes Quotes HD Images Greetings Messages – Police Results
  4. Adhik Maas 2023
  5. hindu new year 2023 named Nal Mercury Venus note date start preparing to welcome vikram samvat 2080
  6. Hindu New Year 2023 Wishes in Hindi: शायराना अंदाज में भेजें हिंदू नववर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं
  7. Hindu Nav Varsh 2023 Start Date Chaitra Navratri Kab Hai Know Hindi Calendar 12 Month Significance
  8. Hindu Nav Varsh 2023: हिंदू नववर्ष के मंत्री शुक्र और राजा होंगे बुध ग्रह, जानिए किन राशि वालों के लिए भाग्यशाली होगी यह ग्रह दशा


Download: हिंदू नव वर्ष 2023
Size: 28.71 MB

Hindu Nav Varsh 2023 Vikram Samvat 2080 Predictions According To Planetary Movement

Hindu Nav Varsh 2023 Prediction: सौरमण्डल में युवराज का स्थान प्राप्त, आध्यात्मिक शक्ति के प्रतीक नौ ग्रहों में चौथे ग्रह बुध 22 मार्च 2023 को चैत्र माह के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन अगला विक्रमी सम्वत् 2080 प्रारंभ होगा. इसमें सौरमण्डल के ग्रहों की शासन व्यवस्था के लिए बुध राजा पद पर, मंत्री पद पर शुक्र आसीन होंगे और अन्य आठ विभागों में सस्येश का सूर्य, धान्येश का शनि, मेघेश का गुरु, रसेश का मंगल, नीरसेश का सूर्य, फलेश का गुरु, धनेश का सूर्य तथा दुर्गेश का गुरु को व्यवस्था का कार्यभार प्राप्त हुआ है. इसमें यानी इस सम्वत् में खासतौर पर मंगलवार 17 जनवरी माघ कृष्ण पक्ष की दशमी, विशाखा नक्षत्र में शनि अपने ही स्वामित्व की राशि कुंभ में प्रवेश हो चुके हैं और इस सम्वत् की अवधि में शनि फिर बुध के वक्री होने से ‘थोड़ी खुशी लेकिन ज्यादा गम‘ यानी विश्व के कई देशों पर संकट, क्षति, आपदाओं यहां तक कि युद्धोन्माद भी होना सर्वाधिक चिंतित कर सकता है. भारत के विश्वस्तरीय ज्योतिषज्ञ, भविष्यज्ञाता गुरुदेव सुरेश श्रीमाली जी दो माह पूर्व ही इसकी जानकारी देकर विश्व को सावधान कर चुके हैं, जिसे रूस, अमेरिका, जापान, इटली आदि कुछ देशों के विज्ञान शोधकर्ताओं आदि ने गंभीरता से जाना है. इसमें जातिवादी हिंसा, सीमाओं पर तनाव, गोलाबारी, आतंकी घटनाओं, तूफान, प्राकृतिक प्रकोप, भूचाल, आग, कई जगह उथल-पुथल, कई दुर्भाग्यपूर्ण क्षतिकारक घटनाओं, आदि होने का पूर्ण संकेत विशेष है. भारत में भी सत्ता के लिए चुनावों में उग्रता से टकराव, कुछ राज्यों में अशांति, आक्रोश, हिंसा, अनर्गल आरोपों के कीचड़ उछालने आदि के बारे में गुरुदेव सुरेश श्रीमाली अपना अंदेशा पहले ही व्यक्त कर चुके हैं. ज्योतिषीय ज्ञान और शोध के आधा...

Gudi Padwa 2023: साल 2023 में कब मनाया जाएगा हिंदू नववर्ष? जानें गुड़ी पड़वा की तारीख, पूजा मुहूर्त

Hindu Nav Varsh 2023 Date: हिंदू नव वर्ष जिसे नवसंवत्‍सर भी कहते हैं, की शुरुआत चैत्र मास की नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि से होती है. इस दिन गुड़ी पड़वा पर्व मनाया जाता है. वैसे तो गुड़ी पड़वा की सबसे ज्‍यादा धूम महाराष्‍ट्र राज्‍य में होती है, यह वहां का प्रमुख पर्व है. वहीं उत्‍तर भारतीय राज्‍यों में हिंदू नव वर्ष के दिन से नवरात्रि भी शुरू होती हैं और घर-घर में घटस्‍थापना भी की जाती है. साथ ही प्रार्थना की जाती है कि नया साल सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्‍य लेकर आए. आइए जानते हैं कि साल 2023 में हिंदू नव वर्ष और गुड़ी पड़वा पर्व कब मनाया जाएगा. साल 2023 में गुड़ी पड़वा का त्योहार 22 मार्च 2023 को मनाया जाएगा. इस दिन से चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष भी शुरू होगा. इसके अलावा इसी दिन कर्नाटक में युगादि और आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में उगादी नाम का पर्व मनाया जाता है. वहीं कश्मीर में नवरेह, मणिपुर में सजिबु नोंगमा पानबा, गोवा और केरल में कोंकणी समुदाय के लोग इस दिन संवत्सर पड़वो का पर्व मनाते हैं. साथ ही सिंधि समुदाय के लोग इस दिन चेती चंड का पर्व मनाते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार गुड़ी पड़वा मनाने के लिए चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च 2023 की रात 10 बजकर 52 मिनट से आरंभ होगी और अगले दिन 22 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर समाप्‍त होगी. उदयातिथि के अनुसार गुड़ी पड़वा 22 मार्च 2023 को मनाई जाएगी. गुड़ी पड़वा मनाने के लिए पूजा मुहूर्त 22 मार्च 2023 की सुबह 06.29 बजे से सुबह 07.39 तक रहेगा. संसार का पहला दिन जाता है गुड़ी पड़वा शास्त्रों के अनुसार गुड़ी पड़वा को संसार का पहला दिन माना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी. इसी‍ दिन...

हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं 2023, Hindu Nav Varsh Wishes Quotes HD Images Greetings Messages – Police Results

हिंदू नव वर्ष 2023, Hindu Nav Varsh Wishes Quotes HD Images Greetings Messages | हिंदू नव वर्ष 2023 शुभकामनाएं संदेश | हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं हिंदू नव वर्ष 2023 शुभकामनाएं संदेश हिंदू नववर्ष, जिसे चैत्र नवरात्रि या वसंत नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू कैलेंडर के अनुसार नया साल होता है। यह उत्तर भारत में सबसे ज्यादा मनाया जाने वाला त्योहार है जो नागौर, उदयपुर, जयपुर, आदि राजस्थान के कुछ हिस्सों में खास तौर पर मनाया जाता है। इस त्योहार का उत्साह चैत्र मास के पहले दिन से शुरू होता है। लोग इस दिन समूहिक रूप से पूजा और हवन करते हैं और वेद मन्त्रों का जाप करते हैं। इस दिन को लोग नववर्ष के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर लोग अपने घरों को साफ-सुथरा करते हैं, नए कपड़े पहनते हैं, आपस में तोहफे विनिमय करते हैं और आपस में मिठाई भी बाँटते हैं। हिंदू नववर्ष को एक स्वच्छ और सकारात्मक शुरुआत बताया जाता है जो लोगों को नए आरंभों की तरफ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इस त्योहार के दौरान लोग संगीत, नृत्य और उत्साह से भरे प्रोग्रामों का आनंद लेते हैं। इस दिन को लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाते हैं और खुशियों के साथ नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं चैत्र नवरात्रि के दौरान लोग देवी दुर्गा की पूजा करते हैं और नौ दिनों तक नवरात्रि के त्यौहार का आनंद लेते हैं। इस त्यौहार का महत्वपूर्ण हिस्सा नौरात्रों के व्रत होते हैं, जो लोगों को नये आरंभ की तरफ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष का महत्व उन नए शुरुआतों को दर्शाता है, जो लोगों को नई उमंगों और नए आरंभों की तरफ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह एक सकार...

Adhik Maas 2023

Adhik Maas 2023: अधिक शब्द जहां भी इस्तेमाल होगा निश्चित रूप से वह किसी तरह की अधिकता को व्यक्त करेगा। हाल ही में अधिक मास शब्द आप काफी सुन रहे होंगे। विशेषकर हिंदू कैलेंडर वर्ष को मानने वाले इस शब्द से खूब परिचित हैं। जब किसी मास में दिनों की संख्या दो मास के बराबर हो जाये तो वह अधिक मास होता है। ज्योतिषाचार्य का कहना है किइसकी विशेषता यह होती है कि इसमें सूर्य एक अमावस्या से दूसरी अमावस्या के बीच सूर्य का राशि परिवर्तन यानि संक्रांति नहीं होती। यानि कह सकते हैं कि जिस माह में सूर्य संक्रांति नहीं होती उस मास को अधिक मास, पुरुषोत्तम मास, मल मास आदि नामों से जाना जाता है। शास्त्रानुसार इस माह में मांगलिक कार्य नहीं किये जाते बल्कि धार्मिक अनुष्ठान, स्नान, दान, उपवास आदि धर्म-कर्म के कार्य ही किये जाते हैं। अधिक मास में कैसे मिलेगी पुरुषोत्तम भगवान की कृपा? परामर्श लें इंडिया के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स से। कैसे होती है अधिक मास की गणना दरअसल सौर वर्ष जहां सूर्य की गति पर आधारित है तो चंद्र वर्ष चंद्रमा की गति पर। अब सूर्य एक राशि को पार करने में 30.44 दिन का समय लेता है। इस प्रकार 12 राशियों को पार करने यानि सौर वर्ष पूरा करने में 365.25 दिन सूर्य को लगते हैं। वहीं चंद्रमा का एक वर्ष 354.36 दिन में पूरा हो जाता है। लगभग हर तीन साल (32 माह, 14 दिन, 4 घटी) बाद चंद्रमा के यह दिन लगभग एक माह के बराबर हो जाते हैं। इसलिये ज्योतिषीय गणना को सही रखने के लिये तीन साल बाद चंद्रमास में एक अतिरिक्त माह जोड़ दिया जाता है। इसे ही अधिक मास कहा जाता है। अधिकमास कब से कब तक है 2023 आदिमास (अधिमास) एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र मास है जो हिन्दू पंचांग में अव्यावहारिक आम साल में जोड़ा जाता है। इ...

hindu new year 2023 named Nal Mercury Venus note date start preparing to welcome vikram samvat 2080

hindu new year 2023 named Nal Mercury Venus note date start preparing to welcome vikram samvat 2080 |Hindu Nav Varsh 2023: मार्च से शुरू होने वाले हिंदू नव वर्ष का नाम 'नल', बुध राजा तो मंत्री होंगे शुक्र; जानें महत्व Hindu Nav Varsh 2023: मार्च से शुरू होने वाले हिंदू नव वर्ष का नाम 'नल', बुध राजा तो मंत्री होंगे शुक्र; जानें महत्व Hindu New Year 2023: हिंदू पंचांग के हिसाब से अभी संवत्सर 2079 चल रहा है और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ ही विक्रम संवत 2080 शुरु हो जाएगा. 22 मार्च 2023 दिन बुधवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के साथ ही चैत्र नवरात्र भी प्रारंभ हो जाएगा. नल नाम के इस संवत्सर के राजा बुध और मंत्री शुक्र होंगे. दोनों ही ग्रह आपस में मैत्री भाव रखते हैं और वैसे भी जब किसी राज्य में राजा और उसके मंत्री एकमत होकर कार्य करते हैं, वह देश तेजी से आगे बढ़ता है. यही स्थिति इस वर्ष के साथ भी रहेगी. ब्रह्म पुराण के अनुसार, इसी तिथि को ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी और उसके संचालन का दायित्व देवताओं ने संभाला था. सतयुग का आरंभ भी इसी तिथि को बताया जाता है तथा भगवान श्री विष्णु ने मतस्यावतार भी इसी दिन लिया था. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 22 मार्च 2023 दिन बुधवार से शुरु होने वाले नए वर्ष के स्वागत की भी अभी से तैयारियां शुरु कर देना चाहिए. लेकिन इस पर्व को सनातन संस्कृति के प्रतीक के रूप में ही मनाया जाना चाहिए. तैयारी जिस तरह अपने घरों पर किसी धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णता हम हवन आदि से करते हैं. ठीक उसी तरह इस दिन भी हमें अपने घरों में सुबह-सफाई आदि करने के बाद घर के द्वार पर आम के पत्तों की वंदनवार और ध्वज पताका फहराना चाहिए. घर में सभी लोगों को मिलकर हवन करने के सा...

Hindu New Year 2023 Wishes in Hindi: शायराना अंदाज में भेजें हिंदू नववर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं

Hindu New Year 2023 Wishes in Hindi: Hindu Nav Varsh 2023 Ki Hardik Shubhkamnaye, नव संवत्सर 2080 की हार्दिक शुभकामनाएं, विक्रम संवत 2080 की शुभकामनाएं, Happy Hindu New Year Quotes In Hindi, Gudi Padwa 2023 Wishes in Hindi, Gudi Padwa 2023 quotes in Hindi, नव संवत्सर 2080 की शुरुआत होने जा रही है। 22 मार्च 2023 को हिंदू नव वर्ष मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म के लोग हर वर्ष चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को हिंदू नव वर्ष के तौर पर मनाते हैं क्योंकि इस दिन नए विक्रम संवत कैलेंडर की शुरुआत होती है। Advertisements इसी दिन हिंदू धर्म के सभी तीज-त्यौहार रीति-रिवाज सभी विक्रम कैलेंडर के अनुसार ही मनाए जाते हैं। ब्रह्मपुराण के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को ही ब्रह्मा जी द्वारा ब्रह्मांड की रचना गई थी। ऐसी भी मान्यता है कि चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि को ही महान गणितज्ञ महर्षि भास्कराचार्य जी ने सूर्य की स्थिति का पता लगाया था। सूर्य की स्थिति की खोज के बाद सूर्योदय तथा सूर्यास्त का ज्ञान हो पाया जिसके आधार पर इस दिन हिंदू पंचांग की रचना होने के कारण ही चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि हिंदू नव वर्ष के रूप में मनाई जाती है। इस बार Nav Samvatsar 2080 के मौके पर महाराजा विक्रमादित्य द्वारा चलाए गए विक्रम संवत 2080 की शुरुआत हो रही है। लोग हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए हिंदू नव वर्ष पर शुभकामना संदेश (Hindu Nav Varsh Wishes In Hindi) की तलाश करते हैं। अगर आप भी अपने रिश्तेदारों तथा मित्रों को हिंदू नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो आज इस लेख के जरिए हम आपके लिए कुछ बेहतरीन Hindu New Year 2023 Wishes In Hindi लेकर आए हैं। Happy Hindu New Year 2...

Hindu Nav Varsh 2023 Start Date Chaitra Navratri Kab Hai Know Hindi Calendar 12 Month Significance

Hindu Nav Varsh 2023: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी 2023 से नए साल की शुरुआत हो चुकी है लेकिन हिंदू नव वर्ष (Hindu Nav varsh 2023) का आगाज चैत्र महीने (Chaitra Month 2023) से होता है. चैत्र माह हिंदू कैलेंडर (Hindi Nav Varsh 2023) का पहला महीना कहलाता है. हिंदू नव वर्ष को देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है. आइए जानते है इस साल हिंदू नव वर्ष की शुरुआत कब से हो रही है. कैसे मनाया जाता है हिंदू नव वर्ष का पहला दिन. हिंदू नव वर्ष 2023 कब होगा शुरू ? (Hindu Nav Varsh 2023 Date) अंग्रेजी कैलेंडर नए साल की तारीख फिक्स होती है, 1 जनवरी लेकिन हिंदू नव वर्ष की तारीख में हर साल बदलाव होता है. इस साल हिंदू नव वर्ष का आरंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 22 मार्च 2023 से शुरू होगा. अंग्रेजी कैलेंडर की तरह ही हिंदू कैलेंडर में भी साल के 12 महीने होते हैं. हिंदू कैलेंडर 2023 के 13 महीने (Hindu Calendar Month 2023) हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल 12 महीने का एक साल होता है लेकिन इस बार अधिक माह होने से 13 महीने होंगे. • चैत्र माह: 22 मार्च 2023 - 6 अप्रैल 2023 • वैशाख माह: 7 अप्रैल 2023 - 5 मई 2023 • ज्येष्ठ माह: 6 मई 2023 - 4 जून 2023 • आषाढ़ माह: 5 जून 2023 - 3 जुलाई 2023 • श्रावण माह: 4 जुलाई 2023 - 31 अगस्त 2023 (अधिक माह होने से ये 60 दिन का माह होगा) • भाद्रपद माह: 1 सितंबर 2023 - 29 सितंबर 2023 • आश्विन माह: 30 सितंबर 2023 - 28 अक्टूबर 2023 • कार्तिक माह: 29 अक्टूबर 2023 - 27 नवंबर 2023 • मार्गशीर्ष माह: 28 नवंबर 2023 - 26 दिसंबर 2023 • पौष माह: 27 दिसंबर 2023 - 25 जनवरी 2024 • माघ माह: 26 जनवरी 2024 - 24 फरवरी 2024 • फाल्गुन माह: 25 फरवरी 2024 ...

Hindu Nav Varsh 2023: हिंदू नववर्ष के मंत्री शुक्र और राजा होंगे बुध ग्रह, जानिए किन राशि वालों के लिए भाग्यशाली होगी यह ग्रह दशा

डीएनए हिंदी: हिंदू नव संवत्सर यानी नववर्ष (Hindu Nav Varsh 2023) का आज से प्रारंभ हो रहा है. आज 22 मार्च 2023 से हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 (Hindu Nav Varsh Vikram Samvat 2080) शुरू हो जाएगा. इस वर्ष की शुरुआत के साथ ही ग्रहों के कार्यभार में बदलाव हो जाएगा. विक्रम संवत 2080 (Vikram Samvat 2080) के मंत्री शुक्र ग्रह होंगे वहीं बुध ग्रह वर्ष के राजा होंगे. इन दोनों ग्रहों का आपसी संबंध मित्रता का होता है. वर्ष के राजा और मंत्री के बीच मित्रता होने के कारण यह वर्ष अच्छा रहने वाला है. ग्रहों के कार्यभार में बदलाव से 5 राशि के जातकों को बहुत ही अधिक लाभ होने वाला है. ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानते हैं विक्रम संवत 2080 (Vikram Samvat 2080) किन राशि वालों के लिए भाग्यशाली होगा. इन राशियों पर होगा विक्रम संवत 2080 का शुभ प्रभाव (Vikram Samvat 2080 Auspicious Effect For These Zodiac) मिथुन राशि (Gemini Zodiac) मिथुना राशि के जातकों की कुंडली में गुरु लाभ स्थान पर मौजूद रहेंगे. ऐसे में आपको लाभ होने की स्थिति बनी रहेगी. आपका वाहन लेने का सपना भी इस साल पूरा हो सकता है. परिवार में शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है साथ ही सुख साधनों में भी वृद्धि होगी. विक्रम संवत 2080 वर्ष आपके लिए बहुत ही शुभ होगा. आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा. यह भी पढ़ें - सिंह राशि (Leo Zodiac) विक्रम संवत 2080 का समय सिंह राशि के जातकों के लिए भी शुभ होगा. सिंह राशि के भाग्य स्थान पर गुरु होंगे और स्वामी ग्रह सूर्य उच्च राशि मेष में होंगे. इस ग्रह स्थिति से आपके लिए बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं. आपके नौकरी कारोबार में तरक्की हो सकती है. तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं और आपको पैतृक संपत्ति का भी सुख मिल ...