कवि परिचय हरिवंश राय बच्चन

  1. हरिवंश राय बच्चन जी का कवि परिचय और जीवन
  2. हरिवंश राय बच्चन का जीवन परिचय
  3. हरिवंश राय बच्चन: महान कवि के जीवन का संपूर्ण परिचय
  4. Harivansh Rai Bachchan Biography
  5. हरिवंशराय बच्चन का जीवन परिचय
  6. हरिवंश राय बच्चन जीवन परिचय, कवितायें


Download: कवि परिचय हरिवंश राय बच्चन
Size: 29.14 MB

हरिवंश राय बच्चन जी का कवि परिचय और जीवन

1.2.12 Related हरिवंश राय बच्चन // HARI VANS RAY BACHCHAN “ हरिवंश राय बच्चन जी का कवि परिचय और जीवन-परिचय “ का विस्तार रूप से वर्णन किया गया जिसमे विद्यार्थी के लिए पढने और अच्छे अंक लाने में सहयोग मिलेगा जिसमे मेरे और मेरे टीम के आच्चे टीचर का सहयोग है, विद्यार्थी के पढाई को ध्यान में रखते हुए इस साइड में जो भी नोट्स या पोस्ट लिखे जाते है, वह विद्यार्थी के भविष्य को ध्यान में रह कर लिखे जाते है. हरिवंश राय बच्चन जी का कवि परिचय | HARI VANS RAY BACHCHAN JI KA KAVI PARICHAY QUE – हरिवंश राय बच्चन का साहित्यिक परिचय. निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए • (क) कोई दो रचनाएँ • (ख) भावपक्ष, कलापक्ष • (ग) साहित्य में स्थान । उत्तर :- 1. प्रमुख रचनाएँ – • मधुशाला, • मधुबाला, • मधुकलश, • एकांत संगीत तथा • मिलन यामिनी आदि। 2. भावपक्ष – बच्चन जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अति साधारण विषय वस्तु को भी बहुत महत्व दिया। इस कारण जन भावनाओं का स्पर्श कर राष्ट्रीय जनकवि का चरित्र जीवन्त कर सके। संघर्षशील जीवन और पुनर्निर्माण की प्रेरणा काव्य के मुख्य स्वर हैं। ये स्वर प्रेम, मस्ती और दीवानगी के हैं। इन्होंने समसामयिक विषयों पर अपनी लेखनी को गति दी। बच्चन जी ने संवेदनशील सहज काव्य की रचना की है। 3. कला पक्ष – बच्चन जी लाक्षणिक वक्ता के साथ-साथ सीधी सादी जीवन्त भाषा और संवेदनशील गेय शैली में अपनी बात कहने में निपुण थे। इनकी भाषा अमिधा के माध्यम से पाठकों से सीधा संवाद करती है। सामान्य बोलचाल की भाषा को काव्य गरिमा प्रदान करने का श्रेय बच्चन जी को जाता है। 4. साहित्य में स्थान – ‘हालावाद’ के प्रवर्तक कवि हरिवंश राय बच्चन शुष्क एवं नीरस विषयों को भी सरस ढंग से प्रस्तुत करने में सिद्धहस्त थे।...

हरिवंश राय बच्चन का जीवन परिचय

परिचय हरिवंश राय श्रीवास्तव (बच्चन) हिंदी भाषा के एक प्रसिद्ध कविऔर लेखकथे। “हालावाद”कविता शैली के खोजकर्ता हरिवंश राय बच्चन जी हिंदी कविता के छायावाद कालके प्रमुख कवियों में से एक हैं। इनकी सबसे प्रसिद्ध किताब “मधुशाला”है। हरिवंश राय जी की गिनती हिंदी के प्रसिद्ध कवियों में होती है। ये भारत सरकार के विदेश मंत्रालयमें हिंदी विशेषज्ञ रहे थे। भारत सरकार ने इन्हें पद्म भूषण व अन्य कई पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। हरिवंश राय बच्चन के पुत्र अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध सितारे हैं। जन्म व बचपन हरिवंश राय श्रीवास्तव का जन्म 27 नवम्बर सन. 1907को इलाहाबाद के पास प्रतापगढ़ जिले के बाबूपट्टी गाँवमें एक कायस्थ परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम प्रताप नारायण श्रीवास्तवतथा माता का नाम सरस्वती देवीथा। इनको बचपन में प्यार से “बच्चन”कहते थे, जिसका शाब्दिक अर्थ बच्चा होता है। आगे चलकर यही बच्चन नाम विश्व भर में प्रसिद्ध हुआ। शिक्षा हरिवंश राय बच्चन जी ने म्युनिसिपल स्कूलसे अपनी शिक्षा शुरू की, इसके बाद उर्दू सीखने के लिए कायस्थ स्कूल में उर्दू की शिक्षा ली। इन्होंने सन. 1938में इलाहाबाद विश्वविधालय से अंग्रेजी साहित्य में एम.एकिया। उसके बाद बनारस विश्वविधालय गए, फिर वहाँ से पी.एच.डीकी पढाई करने के लिए सन. 1952में इंग्लैंड गए, वहां कैम्ब्रिज विश्वविधालय में अंग्रेजी साहित्य के कवि की कविताओं पर शोध कर पी.एच.डीकी पढाई पूरी की। विवाह सन. 1926में 19 वर्ष की उम्र में हरिवंश राय बच्चन का विवाह श्यामासे हुआ। वह उस समय 14 वर्ष की थीं, लेकिन सन. 1936में उनकी पत्नी श्यामा की टीबी की बीमारी के कारण मृत्युहो गई। सन. 1941में पांच साल बाद हरिवंश राय बच्चन ने तेजी सूरीसे विवाह किया, वह रंगम...

हरिवंश राय बच्चन: महान कवि के जीवन का संपूर्ण परिचय

Rate this post इस लेख में, हम आपको हरिवंश राय बच्चन के जीवन के बारे में बताएँगे। उनके जीवन के महत्वपूर्ण घटनाक्रम, उनकी कविताओं के महत्व, उनकी उपलब्धियों और उनके समाज सेवा में योगदान के बारे में जानेंगे। Summary of Harivansh Rai Bachchan Biography नाम :- हरिवंश राय बच्चन जन्म तिथि :- 27 नवंबर, 1907 जन्म स्थान :- प्रयाग ग्राम, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, भारत शिक्षा :- संस्कृत विद्या, फिल्म संगीत और नृत्य प्रसिद्ध कार्य :- कविता, उपन्यास, नाटक, संगीत, नृत्य, अनुवाद पुरस्कार :- साहित्य अकादमी पुरस्कार, पद्म भूषण, पद्म श्री मृत्यु तिथि :- 18 जनवरी, 2003 summary हरिवंश राय बच्चन एक लोकप्रिय साहित्यकार और कवि थे जो उत्तर प्रदेश के प्रयाग ग्राम में जन्मे थे। उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और कला के क्षेत्र में अधिक ज्ञान प्राप्त किया था और उन्होंने कई संगीत, नृत्य, नाटक, कविता, उपन्यास और अनुवाद लिखे हैं। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार, पद्म भूषण और पद्म श्री जैसे कई महत्वपूर्ण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनकी रचनाएं आज भी हमारी साहित्यिक धरोहर की एक महत्वपूर्ण श्रृंखला हैं। हरिवंश राय बच्चन का जीवन परिचय हरिवंश राय बच्चन एक महान हिंदी कवि थे जिनकी कविताओं ने देशभर में लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। उनकी कविताएं उत्साह, प्रेरणा और सम्मान का संदेश देती थीं। हरिवंश राय बच्चन जी का जन्म 27 नवंबर 1907 को प्रयाग (अब प्रयागराज) में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रतापनारायण श्रीवास्तव था और माता का नाम सुरेश्वरी देवी था। हरिवंश राय बच्चन के परिवार में गृहस्थी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कवि सम्मेलनों की धूम थी। इसी संस्कृतिक माहौल में बच्चन जी ने अपनी पहली कविता ‘कर्तव्य की गति...

Harivansh Rai Bachchan Biography

Category : हरिवंश राय बच्चन का जीवन परिचय, हरिवंश राय बच्चन की जीवनी, Harivansh Rai Bachchan Biography In Hindi, बच्चन का जन्म 27 नवम्बर 1907 को इलाहाबाद से सटे प्रतापगढ़ जिले के एक छोटे से गाँव बाबूपट्टी में एक कायस्थ परिवार मे हुआ था। इनके पिता का नाम प्रताप नारायण श्रीवास्तव तथा माता का नाम सरस्वती देवी था। इनको बाल्यकाल में 'बच्चन' कहा जाता था जिसका शाब्दिक अर्थ 'बच्चा' या संतान होता है। बाद में ये इसी नाम से मशहूर हुए। इन्होंने कायस्थ पाठशाला में पहले उर्दू की शिक्षा ली जो उस समय कानून की डिग्री के लिए पहला कदम माना जाता था। उन्होने प्रयाग विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में एम. ए. और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य के विख्यात कवि डब्लू बी यीट्स की कविताओं पर शोध कर पीएच. डी. पूरी की। १९२६ में १९ वर्ष की उम्र में उनका विवाह श्यामा बच्चन से हुआ जो उस समय १४ वर्ष की थीं। लेकिन १९३६ में श्यामा की टीबी के कारण मृत्यु हो गई। पांच साल बाद १९४१ में बच्चन ने एक पंजाबन तेजी सूरी से विवाह किया जो रंगमंच तथा गायन से जुड़ी हुई थीं। इसी समय उन्होंने 'नीड़ का पुनर्निर्माण' जैसे कविताओं की रचना की। तेजी बच्चन से अमिताभ तथा अजिताभ दो पुत्र हुए। अमिताभ बच्चन एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। तेजी बच्चन ने हरिवंश राय बच्चन द्वारा शेक्सपियर के अनूदित कई नाटकों में अभिनय का काम किया है। Advertisement हरिवंश राय श्रीवास्तव "बच्चन" (२७ नवम्बर १९०७ – १८ जनवरी २००३) हिन्दी भाषा के एक कवि और लेखक थे।'हालावाद' के प्रवर्तक बच्चन जी हिन्दी कविता के उत्तर छायावाद काल के प्रमुख कवियों मे से एक हैं। उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति मधुशाला है। भारतीय फिल्म उद्योग के प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन उनके सुपुत्र ह...

हरिवंशराय बच्चन का जीवन परिचय

हालावादी काव्यधारा के प्रमुख कवि हरिवंशराय बच्चन का जन्म इलाहाबाद के चक मोहल्ले में एक संभ्रांत कायस्थ परिवार में 27 नवंबर 1907 को हुआ। उन्हें नाम दिया गया ‘हरिवंशराय’ और घर में उन्हें प्यार से ‘बच्चन’ पुकारा जाता था। आरंभिक शिक्षा-दीक्षा के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अँग्रेज़ी साहित्य में एम.ए. की परीक्षा पास की और वहीं अध्यापन करने लगे। 1952 में विलियम बटलर येट्स के साहित्य पर शोध के लिए कैंब्रिज विश्वविद्यालय गए। स्वदेश वापसी पर आकाशवाणी में प्रोड्यूसर बने, फिर 1955 में विदेश मंत्रालय में ‘हिंदी विशेषाधिकारी’ के रूप में नियुक्त किए गए। 1966 में राष्ट्रपति द्वारा उन्हें राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया गया। उनकी कविता-यात्रा बचपन से ही शुरू हो गई थी और स्कूली दिनों से तुकबंदियाँ करने लगे थे। 1933 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में हुए कवि-सम्मेलन में उनके द्वारा ‘मधुशाला’ के पाठ को श्रोताओं ने ख़ूब पसंद किया और धीरे-धीरे उनकी मंचीय ख्याति इतनी बढ़ गई कि प्रेमचंद ने भी एक बार कहा कि मद्रास में भी यदि कोई किसी हिंदी कवि का नाम जानता है तो वह बच्चन का नाम है। उनका प्रथम विवाह श्यामा से 1927 में हुआ। 1936 में पैसे के अभाव में क्षयरोग के अधूरे इलाज के कारण श्यामा की मृत्यु हो गई। उनका दूसरा विवाह 1942 में तेजी सूरी से हुआ। उनका पहला काव्य-संग्रह ‘तेरा हार’ 1932 में प्रकाशित हुआ। 1935 में प्रकाशित उनका दूसरा संग्रह ‘मधुशाला’ उनकी स्थायी लोकप्रियता और प्रसिद्धि का कारण बना। बच्चन मधुशाला का पर्याय ही बन गए। इन दोनों काव्य-संग्रहों के अतिरिक्त उनके दो दर्जन से अधिक अन्य संग्रह प्रकाशित हुए। कविताओं के अलावे उनकी आत्मकथाएँ और उनके अनुवाद भी हिंदी में उनकी स्थायी यशःकीर्ति का कारण हैं...

हरिवंश राय बच्चन जीवन परिचय, कवितायें

महत्वपूर्ण भाग • • • • • • • • • • • • • हरिवंश राय बच्चन हिंदी भाषा के कवि थे, ऐसा माना जाता हैं इनकी कविताओं ने भारतीय साहित्य में परिवर्तन किया है इनकी शैली पूर्व कवियों से भिन्न है इसलिए इन्हें नयी सदी का रचियता कहा जाता हैं. इनकी रचनाओं ने भारत के काव्य में नयी धारा का संचार किया हुआ है। हरिवंश राय बच्चन जन्म, परिचय (Birth, Introduction)- नाम – हरिवंशराय बच्चन जन्म मृत्यु – 27 नवंबर 1907- 18 जनवरी 2003 पत्नी – श्यामा एवम तेजी बच्चन संतान – अजिताभ एव अमिताभ कार्य – कवि शैली – हिंदी छायावाद कविताये – मधुशाला लो दिन बीता, लो रात गई किस कर में यह वीणा धर दूँ? कवि की वासना जीवन की आपाधापी में है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है अँधेरे का दीपक आदि। हरिवंश राय बच्चन परिवार, बेटे – हरिवंशराय बच्चन जिनकी कई कवितायेँ आज हम सुनते और उनका आनंद लेते हैं आज वे हमारे बीच तो नहीं हैं, लेकिन उनकी कविताये उन्हें हमेसा सजीव रखती हैं. उनकी कविता वास्तविक्ता का दर्पण हैं जिनमे जीवन की सच्चाई का अनूठा विवरण मिला हैं. ऐसे महान राष्ट्रवादी कवि हरिवंश राय बच्चन का जन्म 27 नवंबर 1907 को इलाहाबाद के पास प्रतापगढ़ जिले के गाँव बाबूपट्टी में हुआ था. इन्हें छाया वाद का कवि कहा जाता हैं भारतीय सिनेमा जगत के सुपर स्टार श्री अमिताभ बच्चन के पिता के तौर पर इनकी ख्याति और भी अधिक प्रभावशील हैं। इनका स्वभाव तेज होने के कारण एंग्री मेन कहे जाने वाले अमिताभ भी इनके सामने आँखे उपर नहीं कर सकते थे. उनकी यह शैली उनकी कृतियों से भी साफ़ दिखती हैं . हरिवंशराय बच्चन को हिंदी के महान कवियों के रूप में जाना जाता हैं। 18 जनवरी 2003 में इन्होने जीवन से अलविदा हुए लेकिन आज भी अपनी कविताओं के रूप में जीवित हैं. इनक...