लुधियाना का तापमान

  1. Punjab Weather Update लुधियाना और बठिंडा में कड़ाके की ठंड लोगों की छूटी कंपकंपी; पढ़िये IMD का ताजा अलर्ट
  2. Punjab Weather Update: पंजाब में पारा 44 डिग्री पार! अब फिर मौसम मारेगा पलटी
  3. लुधियाना में मौसम 2023
  4. अब तापमान बढ़ेगा पंजाब में पारा 38 डिग्री हरियाणा में 40 डिग्री पहुंचा, पहाड़ अभी ठंडे
  5. 2.9 डिग्री तक पारा लुढ़का; लुधियाना सबसे ठंडा, 5 दिन बारिश के आसार
  6. Punjab Weather लुधियाना में सीजन में पहली बार तापमान 7 डिग्री से नीचे पठानकोट व जांलधर में सबसे ज्यादा ठंड
  7. लुधियाना में मौसम आज
  8. Ludhiana Weather Forecast: Air Quality AQI, Temperature Today


Download: लुधियाना का तापमान
Size: 16.54 MB

Punjab Weather Update लुधियाना और बठिंडा में कड़ाके की ठंड लोगों की छूटी कंपकंपी; पढ़िये IMD का ताजा अलर्ट

Punjab Weather Update: लुधियाना और बठिंडा में कड़ाके की ठंड, लोगों की छूटी कंपकंपी; पढ़िये IMD का ताजा अलर्ट Punjab Weather Update 28 November 2022 पंजाब में ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के कई शहराें में तापमान हर राेज गिर रहा है। इसके चलते लाेगाें काे ठिठुरन महसूस हाे रही है। आने वाले दिनाें में धुंध के भी आसार है। जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update Latest News: पंजाब में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। सोमवार को बठिंडा और लुधियाना पंजाब में सबसे ज्यादा ठंडे रहे। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 6.7 डिग्री रहा। दोनाें शहरों में ठंड की वजह से लोगों की कंपकपी छूट गई। सुबह ठंडी हवाएं गर्म कपड़े पहनने के बाद भी शरीर को भेद रही थी। वहीं गुरदासपुर में 7 डिग्री, अमृतसर में तापमान 7.2 डिग्री, बरनाला व जालंधर में 7.4 डिग्री, फिरोजपुर में 7.5 डिग्री, मोगा में 7.7 डिग्री, पटियाला में 8 डिग्री और चंडीगढ़ में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी सर्दी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 दिसंबर तक पंजाब में शुष्क मौसम रहेगा। वर्षा के आसार नहीं है। लेकिन पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानों में ठंड बढ़ेगी। दिसंबर के पहले हफ्ते के आखिर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी। राज्य में नवंबर में वर्षा नहीं हाे रही है। इसके चलते राज्य के कईशहराें काे एयर क्वालिटी इंडक्स (एक्यूआइ) खराब श्रेणी में पहुंचना शुरू हाे गया है। लुधियाना में एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह 176 के अंकाें पर था। इसके अलावा राज्य में अब पराली जलाने के भी कम मामले आ रहे हैं।

Punjab Weather Update: पंजाब में पारा 44 डिग्री पार! अब फिर मौसम मारेगा पलटी

बता दें कि पंजाब में 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान लुधियाना में दर्ज किया गया जहां का पारा 43.2° तक रहा. इसी तरह हरियाणा में हिसार में अधिकतम तापमान (44 डिग्री) दर्ज किया गया. यह भी का जा सकता है कि इस भीषण गर्मी में पंजाब में जो जिला सबसे ज्यादा झुलसा है वह लुधियाना है और वहीं हरियाणा में हिसार है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज यानी 16 मई को दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन हो सकता है. इस दौरान 16 से 18 मई तक हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात देखने को मिल सकती है और कुछ इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है. वहीं 18 मई को राज्य के कई इलाकों में बरसात होने की संभावना है और 19 मई से राज्य में फिर मौसम खुश्क रहेगा और दिन ला तापमान बढ़ेगा.

लुधियाना में मौसम 2023

लुधियाना में मौसम WeatherHindi.com वह सभी जानकारी प्रदान करता है, जो आपको लुधियाना, भारत के मौसम के बारे में जानने के लिए आवश्यक है। वर्तमान मौसम की नवीनतम स्थिति जाने जो हर 3 घंटे में अपडेट की जाती हैं। यह पृष्ठ 14 दिन का पूर्वानुमान आपको हर एक दिन के अनुमानित मौसम की जानकारी देता है। महीने का औसत मौसम आपको लुधियाना में मौसम के रुझान का एक आकलन देगा। ये रुझान लुधियाना की यात्रा की योजना बनाने या आने वाले मौसम की पहले से ही तैयारी करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। लुधियाना की प्रति घंटा मौसम की पूर्ण जानकारी वर्तमान मौसम पर नज़र रखने के लिए एक बहुत ही उपयोगी साधन है। लुधियाना में मौसम के लिए कई कारकों पर विचार किया जाता हैं। इन कारकों में वर्ष का समय, ऋतु, लुधियाना की समुद्र तल से ऊंचाई, आसपास के मौसम के पैटर्न के साथ ही और भी कई अन्य कारक शामिल हैं। आपको लुधियाना के मौसम की जानकारी प्रदान करने में इन सभी कारकों के साथ और भी कई अन्य कारकों को ध्यान में रखा जाता हैं।

अब तापमान बढ़ेगा पंजाब में पारा 38 डिग्री हरियाणा में 40 डिग्री पहुंचा, पहाड़ अभी ठंडे

आगामी दो दिन ड्राई रहने पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं हरियाणा के हिसार में दिन का तापमान 40.4 डिग्री तक पहुंच गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 मई को पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर 14 मई को दिख सकता है। अभी तय नहीं है कि यह कितना मजबूत होगा। हिमाचल के गोंदला में 9, अटल टनल में 3 सेमी हिमपात, उत्तराखंड, जेएंडके में भी बर्फबारी हिमाचल में सोमवार को लाहौल स्पीति के गोंदला में 9.2, केलांग में भी 4, रोहतांग और अटल टनल में 3-3 सेमी बर्फबारी हुई है। हरिपुरधार में भी बर्फ की चादर बिछी। वहीं मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी है। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री, कुकूमसेरी का जीरो, मनाली का 5, नारकंडा का 7 और कुफरी का न्यूनतम पारा 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग समेत कई इलाकों में भी सोमवार को बर्फबारी हुई है। उत्तराखंड में भी कई जगहों पर हिमपात हुआ। हीट वेव के लिए एडवाइजरी जारी मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में तापमान में होने वाले वृद्धि के अनुमान को देखते पंजाब सेहत विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। सिविल सर्जनों को आदेश दिए गए है कि हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों की देखभाल के लिए अस्पतालों में मुकम्मल प्रबंध किए जाएं। पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि मई और जून में लू चलने की संभावना ज्यादा होती है।

2.9 डिग्री तक पारा लुढ़का; लुधियाना सबसे ठंडा, 5 दिन बारिश के आसार

पंजाब में बीती रात कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। रात के समय हुई बारिश से राज्य का बीते दिन के मुकाबले औसतन न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री तक नीचे आ गया है। वहीं, यह तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम आंका जा रहा है। सोमवार से पूरे पंजाब में फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। अगले 5 दिन पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार बीती रात सबसे अधिक बारिश गुरदासपुर में 17.2MM दर्ज की गई। इसके अलावा फिरोजपुर में 17 MM, लुधियाना में 12.3MM और बरनाला में 13 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। जिससे सुबह रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। पंजाब में सबसे ठंडा शहर आज लुधियाना रहा, जहां 22.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि 26.1 डिग्री के साथ मोहाली सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है। पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान। सोमवार से राज्य में बारिश के आसार सोमवार को पूरे माझा व दोआबा में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार से शुक्रवार तक पूरे पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मालवा में फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा व मानसा को छोड़ बाकी हर जिले में बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान शहरों का अधिकतम तापमान भी 3 ये 5 डिग्री तक गिर जाएगा। जिससे तापमान दोबारा 40 डिग्री के नीचे पहुंचेगा। पंजाब में जारी येलो अलर्ट। आज खिलेगी धूप, पारा होगा 42 के पार पंजाब में आज फिर धूप खिलने के आसार बताए हैं। बारिश के कारण तापमान बीते दिन से बेहतर रहेगा। लेकिन दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं बीते दिन भी पंजाब का अधिकतम औसतन तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। बीते दिन पंजाब का सबसे अधिक तापमान 44.9 डिग्री लुधियाना में ...

Punjab Weather लुधियाना में सीजन में पहली बार तापमान 7 डिग्री से नीचे पठानकोट व जांलधर में सबसे ज्यादा ठंड

लुधिायना जिले मेंरविवार को शहर में कड़ाके की ठंड रही। सुबह तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। इस सीजन में पहली बार तापमान इतना कम हुआ है। इससे पहले तापमान इतना नीचे तक नहीं आया है। न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। सुबह लोगों को कंपकपी भी महसूस हो रही थी। वहीं हल्की धुंध होने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी। रविवारसुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 158 के स्तर पर था। दो सप्ताह पहले हुई वर्षा के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स में काफी सुधार आया है। दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो 30 नवंबर तक वर्षा के बिल्कुल आसार नहीं हैं। दिसंबर के पहले हफ्ते में मौसम बदलने की संभावना है।जिससे बादल छाए रह सकतें हैं।क़ई जगहों पर वर्षा व बूंदाबांदी भी हो सकती है। पठानकोट व जांलधर में सबसे ज्यादा ठंड लुधियाना के अलावा अब पूरे पंजाब में ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार को पठानकोट और जालंधर सबसे ठंडे रहे। यहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दोनों शहरों में सुबह कई जगहों पर घना कोहरा भी छाया रहा। दूसरी तरफ बठिंडा में न्यूनतम तापमान तापमान 6,रोपड़ में 6.6, फरीदकोट में 7, लुधियाना में 8.6, गुरदासपुर में 8, पटियाला में 9.4 व अमृतसर में 7.4, डिग्री सेल्सियस रहा। अब दिसंबर के पहले सप्ताह में बदलेगा मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। वर्षा की संभावना नहीं है। दिसंबर के पहले हफ्ते में मौसम बदलेगा और कई जिलों में वर्षा हो सकती है।

लुधियाना में मौसम आज

साफ वर्षा की संभावना 80% 88% 74% 73% 0% 0% 0% 0% तीव्रता 0.1 mm 0.4 mm 1.7 mm 0.6 mm 0 mm 0 mm 0 mm 0 mm आर्द्रता 45% 51% 59% 47% 29% 25% 26% 35% हवा 7 Km/h 4 Km/h 11 Km/h 7 Km/h 9 Km/h 11 Km/h 11 Km/h 7 Km/h हवा का झोंका 11 Km/h 7 Km/h 17 Km/h 10 Km/h 10 Km/h 13 Km/h 13 Km/h 12 Km/h हवा की डिग्री 57°

Ludhiana Weather Forecast: Air Quality AQI, Temperature Today

• 85 PM 2.5 • 76 PM 10 • 0-50 Good • 50-100 Satisfactory • 100-200 Moderate • 200-300 Poor • 300-400 Very Poor • 400-500 Severe • +500 कैसा रहेगा आज आपके शहर लुधियाना का मौसम (Ludhiana Weather)? खिलेगी धूप, छाएंगे बादल, होगी बारिश या फिर कोहरा करेगा परेशान? दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान कितना रहेगा? हवा कितनी शुद्ध होगी? (Ludhiana Air Quality) क्या रहेगा Air Quality Index? सूरज (सूर्योदय) सुबह कितने बजे निकलेगा और कितने बजे होगा सूर्यास्त? हवा में कितनी नमी या आर्द्रता रहेगी? aajtak.in आपको बता रहा है मौसम का पूरा अपडेट और सबसे सटीक पूर्वानुमान (Weather Forecast) वो भी विस्तार के साथ. लेटेस्ट • लखनऊ: VIP नंबर की कार वाले बकरा चोर.... गोमती नगर की वारदात CCTV में कैद • असम में भूकंप के झटके, पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में भी हिली धरती • Viral Jokes in Hindi: बिमार पति को ठीक करने के लिए डॉक्टर ने पत्नी को दी दवाई! वजह जान नहीं रुकेगी हंसी • इमरान हाशमी ने पकड़ी साउथ की राह, तेलुगू स्टार पवन कल्याण की फिल्म में बनेंगे विलेन • ट्रेनिंग के दौरान दो CRPF जवानों के सीने में उठा दर्द, इलाज के दौरान दोनों की मौत • साइक्लोन बिपरजॉय का असर! पश्चिमी रेलवे ने इन रूट्स पर ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा से पहले चेक करें लिस्ट • 30 हजार फीट ऊंचाई, अनियंत्रित विमान और सामने पहाड़ी... जब उड़ान भरने के 12 मिनट बाद खत्म हो गईं 520 जिंदगियां • YSRCP सांसद की पत्नी और बेटे का अपहरण, पुलिस ने कुछ ही घंटे में रेस्क्यू किया • Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 जून 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार • 'मेरा शादी का कोई संकल्प ही नहीं...' धीरेंद्र शास्त्री से विवाह की बात पर बोलीं शिवरंजनी