Makar sankranti 2023 date in hindi

  1. Makar Sankranti: मकर संक्रांति का क्या है महत्व, क्यों बदल गया मकर संक्रांति का दिन?
  2. makar sankranti 2023 khichdi me til ka mahatva in hindi Latest News in Hindi, Newstrack Samachar, Aaj Ki Taja Khabar
  3. Makar Sankranti 2023 Date: 14 या 15 जनवरी, जानें इस साल कब है मकर संक्रांति


Download: Makar sankranti 2023 date in hindi
Size: 44.40 MB

Makar Sankranti: मकर संक्रांति का क्या है महत्व, क्यों बदल गया मकर संक्रांति का दिन?

Makar Sankranti: भारत में प्रतिवर्ष अनेकों त्यौहार मनाये जाते हैं। इन त्यौहारों को मनाने के पीछे सिर्फ परंपरा या रूढ़िवादी बातें नहीं है, इनके पीछे ज्ञान, विज्ञान, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था से जुड़े अनेक कारण हैं। इन्हीं त्यौहारों में से एक मकर संक्रांति पर्व है, जो अभी 14 जनवरी या 15 जनवरी को मनाया जाता है। यह भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश व पश्चिम बिहार में इसे खिचड़ी पर्व के रूप में मनाते हैं। वहीं तमिलनाडु में पोंगल, आंध्र प्रदेश व कर्नाटक में मकर संक्रमामा, गुजरात में उत्तरायण, बुंदेलखंड में सकरात आदि नामों से यह संपूर्ण भारत में हर्षोल्लास से मनाया जाता हैं। भारत के अलावा यह अन्य देशों में विभिन्न नामों से भी मनाया जाता हैं। जैसे नेपाल में माघे संक्रांति, थाईलैंड में सोंग्क्रण, म्यांमार में थिन्ज्ञान, कंबोडिया में मोहा संग्क्रण, श्रीलंका में उलावर थिरुनाल और लाओस में पी मा लाओ नाम से मनाया जाता हैं। मकर संक्रांति का धार्मिक दृष्टि से भी और वैज्ञानिक आधार पर भी अपना महत्व है। हिंदू धर्म में अधिकतर त्यौहार चंद्रमा की गणना पर तिथियों के अनुसार मनाये जाते हैं, परंतु मकर संक्रांति का त्यौहार सूर्य पर आधारित गणना के आधार पर मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं अर्थात सूर्य दक्षियाणन से उत्तरायण होते है। मकर संक्रांति के त्यौहार से मौसम में बदलाव शुरू होने लगता है। सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगती है और बसंत ऋतु का आगमन शुरू हो जाता है। मकर संक्रांति उपरांत दिन लंबे व रात छोटी होने लगती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देवता अपने पुत्र शनि के घर जात...

makar sankranti 2023 khichdi me til ka mahatva in hindi Latest News in Hindi, Newstrack Samachar, Aaj Ki Taja Khabar

Makar Sankranti 2023 Khichdi Me Til Ka Mahatva:तिल के बीज, जिन्हें आमतौर पर हिंदी में तिल और विभिन्न दक्षिण भारतीय भाषाओं में एलु के रूप में जाना जाता है, को अक्सर हिंदू धर्म में अमरत्व का बीज कहा जाता है और इन छोटे बीजों का उल्लेख वेदों में भी पाया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि तिल एक महत्वपूर्ण सामग्री है जिसका उपयोग अंतिम संस्कार की रस्मों में किया जाता है। अनुष्ठान को तिल तर्पणम के रूप में जाना जाता है, और कहा जाता है कि इन छोटे बीजों के बिना पूरा अनुष्ठान अधूरा है। मकर संक्रांति में तिल दान और खाने का विशेष महत्त्व है। इसके अलावा, सर्दियों का मौसम इन छोटे बीजों का पर्याय है क्योंकि इनमें गर्म शक्ति होती है और ठंड के दौरान आपको गर्म रख सकते हैं। उत्पत्ति के बारे में जानने के लिए और हिंदू धर्म में इन बीजों को महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है आइये जानते हैं : हिन्दू धर्म में महत्व अब तक हम सभी जानते हैं कि अंतिम संस्कार की रस्मों के लिए तिल को एक महत्वपूर्ण सामग्री माना जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हिंदू धर्म में तिल के और भी कई उपयोग हैं। तिल का तेल या तिल का तेल मंदिरों में दीया या दीपक जलाने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे शुद्ध तेलों में से एक माना जाता है। इसी कारण से, कई पंडित इस तेल का उपयोग विभिन्न हवन करने के लिए करते हैं। यह भी कहा जाता है कि तिल का तेल का उपयोग राहु जैसे घातक ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम कर सकता है और अनुकूल ग्रहों के लाभ प्राप्त कर सकता है। ज्योतिषियों का यह भी मानना ​​है कि यदि कोई व्यक्ति शनि के बुरे प्रभाव से पीड़ित है तो उसे इस तेल का रोजाना पूजा में उपयोग करना चाहिए। मकर संक्रांति पर तिल का महत्व सूर्य भगवान को समर्पित, मकर संक्रांति...

Makar Sankranti 2023 Date: 14 या 15 जनवरी, जानें इस साल कब है मकर संक्रांति

Makar Sankranti 2023 Date and Shubh Muhurat: जैसे पिछले साल के अंत में कुछ त्यौहारों की तारीखों को लेकर उलझन बनी हुई थी, ठीक उसी तरह वैसी ही उलझन इस बार मकर संक्रांति 2023 की शुभ तिथि को लेकर भी बनी हुई है. कुछ लोगों का यह मानना है कि इस बार मकर संक्रांति के त्यौहार की तिथि 14 जनवरी है और वहीं कुछ लोगों के अनुसार शुभ तिथि 15 जनवरी बताई जा रही है. Makar Sankranti 2023 Date and Shubh Muhurat: जानें क्या है इस साल मकर संक्रांति 2023 का शुभ मुहूर्त और तिथि मकर संक्रांति एक हिंदू धर्म का त्यौहार है जो उत्तरायण, माघी या केवल संक्रांति के रूप में भी जाना जाता है. यह त्यौहार भगवान सूर्य को समर्पित है. आपको बता दें कि इस साल मकर संक्रांति की तारीख को लेकर लोग काफी उलझन में हैं. इस बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक मालवीय ने लोगों की संतुष्टि के लिए यह स्पष्ट किया है कि मकर संक्रांति का पर्व इस साल किस दिन मनाया जाएगा और साथ ही मकर संक्रांति पर शनि और राहु के दोष से बचने के उपाए भी बताये हैं. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा क्योंकि पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रह 14 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा इसलिए रविवार 15 जनवरी को सुबह उदिया तिथि में मकर संक्रांति के पर्व को मनाया जाएगा. सूर्यदेव का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी की रात 08:43 मिनट पर होगा इसलिए उदयातिथि के अनुसार अगले दिन 15 जनवरी 2023 को मकर संक्राति मनाई जाएगी. ṭ यह भी पढ़ें: जानें राहु-शनि दोष से बचने के उपाय शास्त्रों के मुताबिक उड़द दाल का ṭसंबंध शनि देव से माना जाता है और कहा जाता है कि शनि दोष से निवृत्ति के लिए मकर संक्रांति के दिन उड़द दाल की खिचड़ी...