म्हारी पंचायत

  1. म्हारी पंचायत पोर्टल पर मिलेगी पंचायती चुनाव की पल
  2. प्रदेश की सभी पंचायतों का ब्याेरा ‘म्हारी पंचायत’ मोबाइल एप पर
  3. पंचायत चुनाव से सम्बंधित पूरी जानकारी म्हारी पंचायत पोर्टल पर : उपायुक्त अनीश यादव


Download: म्हारी पंचायत
Size: 10.28 MB

म्हारी पंचायत पोर्टल पर मिलेगी पंचायती चुनाव की पल

- जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गर्ग नेे दी जानकारी रेवाड़ी, 19 अक्टूबर डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग नेे कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनाव से जुड़ी गतिविधियां इस बार म्हारी पंचायत- पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा ने इस पोर्टल को एनआईसी के माध्यम से विशेष रूप से तैयार करवाया है ताकि प्रत्याशियों व आमजन को पंचायत चुनाव से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। आमजन को घर बैठे मिलेगी पंचायती चुनावों की जानकारी : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग नेे म्हारी पंचायत पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें उम्मीदवारों के नामांकन, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूचियां डाली जाएंगी। इसके अतिरिक्त मतदान व मतगणना के दिन के लिए ई-डैशबोर्ड तैयार करवाया गया है ताकि चुनावों के रुझान, मतदान प्रतिशत व अंतिम नतीजों को कोई भी घर बैठे पोर्टल पर देख सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से पंचायती चुनाव से जुड़ी जानकारियों से मतदाता घर बैठे अपडेट रहेंगे। रेवाड़ी सहित सहित प्रदेशभर के अन्य जिलों का भी मिलेगा लाइव अपडेट : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने म्हारी पंचायत पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि डेस्कटॉप या स्मार्ट फोन पर गूगल के माध्यम से म्हारी पंचायत सर्फ करने पर पोर्टल का लिंक उपलब्ध होगा। इस लिंक पर जाकर जिला परिषद, ब्लाक समिति, सरपंच व पंच के नामांकनों के बारे में लाइव अपडेट मिलेगा। इस लिंक पर न केवल रेवाड़ी जिला बल्कि प्रदेशभर के अन्य जिलों के बारे में लाइव अपडेट मिलेगा। घर बैठे पोर्टल पर देखें अंतिम नतीजे : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि इस बार के पंचायत चुनाव ...

प्रदेश की सभी पंचायतों का ब्याेरा ‘म्हारी पंचायत’ मोबाइल एप पर

म्हारीपंचायत एक मोबाइल एप है। इसमें प्रदेशभर की 6186 पंचायतों का डाटा उपलब्ध है। एप में सरपंच, पंच, जिला पार्षदों समेत ब्लॉक समिति के सदस्यों का डाटा अपलोड किया गया है। एप में सरपंच और पंच का नाम, गांव, उम्र, शिक्षा उसका फोन नंबर दिया है, ताकि कोई भी कहीं से किसी भी जनप्रतिनिधि के बारे में जानकारी ले सके। म्हारी पंचायत एप के माध्यम से फोन नंबरों के अभाव में कटा पंचायतों का आपसी कम्युनिकेशन तेजी से होगा, जो ग्रामीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। इस एप को तैयार किया है नेशनल इंफोरमेटिक सेंटर हिसार ने। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से किसी भी एंड्रायड फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल इसका 1.0 वर्जन तैयार किया है। अगले वर्जन की तैयारी शुरू कर दी है। इस एप को बनाने में 20 दिन का समय लगा। सर्च और शेयर भी कर सकते हैं जानकारी अगरआप किसी गांव का नाम भूल गए हैं और उसका नाम आपको याद नहीं रहा है तो यह एप आपकी मदद करेगा। एप में सर्च ऑप्शन है, जहां जाकर आप गांव का जैसा भी आधा-अधूरा नाम लिखे दें। एप उससे मिलते-जुलते सभी गांवों के नाम, उनके ब्लाक जिले खोजकर आपके सामने ला देगा। यह जानकारी आप अन्य लोगों से भी शेयर कर सकते हैं। यह एप सरपंच, पंच, ब्लॉक समिति सदस्यों को आपसी कम्युनिकेशन में मददगार साबित होगा। इसे गांवों के विकास से जोड़कर भी देखा जा रहा है। कम्युनिकेशनमें नहीं होगी दिक्कत ^एपके साथ एनआईसी की म्हारी पंचायत के नाम से बेवसाइट भी बनाई हुई है। बेवसाइट पर भी जिला पार्षद, ब्लाक समिति सदस्यों, सरपंचों पंचों का डाटा है। इसमें जन प्रतिनिधियों के फोटो भी अपलोड किए जा रहे हैं। सर्च आॅप्शन के माध्यम से तुरंत किसी भी गांव के जनप्रतिनिधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सकती है। म्...

विविध

पंचायती पड़ोसी हों या चुगलखोर रिश्तेदार, निम्न पंचायती जुमलों से आपका भी पाला पड़ा होगा. यदि पढ़ा होगा तो ये पढ़कर हंसी आनी तय है. सुनकर मन में बड़े अच्छे से जवाब आते हैं, जो हम दे नहीं पाते, बस खामोशी से मन ही मन मुस्कुरा देते हैं. अब हमारे मन में जो आता है, हमने तो लिख दिया... इसे पूरा पढ़ने हेतु यहाँ जाएं - विश्व महिला दिवस पर सारी महिलाओं को शुभकामनाएं... शुभकामनाओं के संग एक विचार भी... अच्छा हो जो ये विचार, विचार श्रंखला को आकार दे सके. अच्छी से अच्‍छी शिक्षा, जिससे प्राय: लड़कियां भेदभाव के कारण वंचित रह जाती हैं, शायद महिलाओं से जुड़ी सारी समस्याओं का हल न हो, लेकिन समस्याओं से जूझने का बल ज़रूर दे सकता है. कुछ समय पहले, नारी सशक्तिकरण पर एक कविता लिखी थी. उम्मीद है आपको पसंद आएगी: कभी चेहरों की किताब पर साझा किए हुए फेसबुक पर दोस्तों से कभी विचार बाँटे, कभी कुछ मज़ाक हुए, कभी कोई अनोखी घटना, कुछ प्यारी यादें, तो कभी कोई दिलचस्प कड़ी. कभी यूँ भी हुआ कि साझा करने लगे, और कुछ नया बन पड़ा… छोटी सी कविता, तुकबंदी या बेसिरपैर की पॅरोडी. तो इस बार विविध-संकलन में जुड़े मेरे फेसबुक पर 'अभिव्यक्त' विचार... इस बार विविध-संकलन में ज्ञान-वर्धन श्रेणी में कॉपीराइट संबंधी कुछ महत्पूर्ण बातें जानें हिंदी ब्लॉग जगत में कई साथी ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर अपनी लिखित कृति के संग चित्र भी लगाते हैं। मैंने देखा कि कुछ अनभिज्ञ लेखक कॉपीराइट का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्हें कॉपीराइट उल्लंघन के नुकसान से बचाने हेतु मैंने दो कड़ियों के इस लेख में कॉपीराइट, वॉटरमार्क और नि:शुल्क चित्र संग्रह की कुछ जानकारियाँ दीं हैं। कॉपीराइट उल्लघंन के कारण गूगल आपका ब्लॉग अस्थायी या स्थायी रूप से बंद कर सकता है. ...

पंचायत चुनाव से सम्बंधित पूरी जानकारी म्हारी पंचायत पोर्टल पर : उपायुक्त अनीश यादव

करनाल : उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि इस बार हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने एनआईसी के माध्यम से पंचायत चुनाव की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए नई पहल की है। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की जानकारी म्हारी पंचायत सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से पंचायत चुनाव से जुड़ी जानकारियों से मतदाता घर बैठे रहेंगे अपडेट। उपायुक्त ने म्हारी पंचायत पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों के नामांकन तथा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची डाली जाएंगी। इस पोर्टल पर मतदान से सम्बन्धित जानकारी भी उपलब्ध होगी। पोर्टल पर मतगणना के लिए ई-डैशबोर्ड तैयार करवाया गया है ताकि चुनावों के रुझान, मतदान प्रतिशत व अंतिम नतीजों को कोई भी घर बैठे पोर्टल पर देख सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से पंचायती चुनाव से जुड़ी जानकारियों से मतदाता घर बैठे अपडेट रहेंगे। म्हारी पंचायत पोर्टल की जानकारी देते हुए जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी महिपाल सीकरी ने बताया कि डेस्कटॉप या स्मार्ट फोन पर गूगल के माध्यम से म्हारी पंचायत सर्च करने पर पोर्टल का लिंक