नगर

  1. नगर का अर्थ, परिभाषा एवं विशेषताएं
  2. नगर पंचायत नगर निगम और नगर पालिका क्या होती है ?
  3. नगर नियोजन क्या हैं? परिभाषा, आवश्यकता/महत्व, समस्याएं
  4. नगर (Nagar) Meaning In English Nagar in English इंग्लिश
  5. नगर (Nagar) meaning in English


Download: नगर
Size: 27.43 MB

नगर का अर्थ, परिभाषा एवं विशेषताएं

नगर का अर्थ (nagar kise kahte hai) Nagar ka arth paribhasha visheshtaye;सामान्यतः नगर को एक ऐसे स्थान के रूप मे परिभाषित किया जाता है, जहाँ व्यक्ति कृषि के अलावा अन्य व्यवसायों मे रत होता है। यहाँ जनसंख्या का घनत्व अत्यधिक होता है तथा आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से यहाँ अत्यधिक विषमता पायी जाती है। नगर केवल निवास का स्थान ही नही है वरन् एक विशिष्ट पर्यावरण का सूचक भी है। नगरीय जीवन का जीने का अपना एक विशिष्ट ढंग होता है। यहाँ सामुदायिक भावना का अभाव पाया जाता है, क्योंकि यहाँ व्यक्तियों के बीच द्वितीयक संबंध अधिक मात्रा मे पाये जाते है। नगर या शहर के लिये अंग्रेजी शब्द " City " का प्रयोग किया जाता है। यह City शब्द लैटिन भाषा " सिविटाज " (Civitas) से बना है। नगर या शहर प्रायः उन स्थानों को कहा जाता है जहाँ मानव जाति के बढ़ते हुए समूहों का तेजी से एकत्रीकरण होता रहता है। नगरो के लिए हम जिस कसौटी का प्रयोग करते है, वह देश काल और परिस्थिति के अनुसार परिवर्तनशील है। नगर की अवधारणा ऐतिहासिक और भौगोलिक अवस्थिति के अनुसार बदलती रहती है। प्रत्येक सभ्यता की नगर के विषय मे अपनी अवधारणा होती है। जैसे प्राचीनकाल मे उत्तम कोटि के नगर थे जहाँ सिर्फ कृषक रहते थे परन्तु आज के नगर उनसे पूर्णतः भिन्न है। कुछ लोग जनसंख्या के आधार पर नगर की परिभाषा करने का प्रयत्न करते है, लेकिन यह आधार वैज्ञानिक विवेचन मे अमान्य हो चुका है। आर.ई.डिकिन्सन ने कहा है," नगरीय बस्ती की परिभाषा मूलभूत रूप मे प्रकार्य का प्रश्न है, न कि जनसंख्या का।" नगर की परिभाषा (nagar ki paribhasha) बर्गल के अनुसार " नगर ऐसी संस्था है, जहाँ के अधिकतर निवासी कृषि-कार्य के अतिरिक्त अन्य उद्योग मे व्यस्त हो।" डिकिन्सन ने अ...

नगर पंचायत नगर निगम और नगर पालिका क्या होती है ?

3/5 - (22 votes) नगर पंचायत नगर निगम और नगर पालिका क्या होती है। नगर पंचायत नगर निगम और नगर पालिका में क्या अंतर होता है। नगर निगम, नगर पालिका के कार्य क्या होते है। भारत एक लोकतान्त्रिक देश है। लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता में समाहित होती है। जनता ही लोकतंत्र में निर्णायक की भूमिका निभाती है। जनता ही राष्ट्र्रीय स्तर पर सरकार बनाती है और जनता ही शासन के निचले स्तर पर प्रधान को चुनती है। इसलिए भारत में स्थानीय स्वशासन पर जोर दिया गया। भारत के संविधान में ऐसी व्यवस्था की गई जिससे स्थानीय स्वशासन को बल मिले। स्थानीय स्वशासन का अर्थ है शासन का विकेन्द्रीयकरण। ताकि अंतिम छोड़ पर खड़ा व्यक्ति भी शासन में अपनी भागीदारी दर्ज कर सके और यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती है। स्वतंत्रता के बाद पंचायती राज की स्थापना वास्तव में लोकतान्त्रिक विकेन्द्रीयकरण की अवधारणा को मजबूत करने के लिए ही किया गया था। लम्बे अंतराल के बाद इसी क्रम में संविधान के 73वें व 74वे संशोधन के द्वारा ग्राम पंचायतों और नगर पालिकाओं की स्थापना की गई साथ ही उन्हें एक संवैधानिक मान्यता भी प्रदान की गई। संविधान के 73वें संशोधन के माध्यम से पंचायती राज और संविधान के 74वें संशोधन के माध्यम से नगरपालिका प्रणाली को कानूनी मान्यता दी गई। संविधान में नगरपालिका को तीन स्तर विभाजित में किया गया है। ये तीन है – नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम। इस तरह से शासन-प्रशासन को तीन वर्गों में बाँट दिया है। Table of Contents • • • • नगर पंचायत क्या है ?(Nagar Panchayat kya hai) नगर पंचायत को शासन की सबसे निचली श्रेणी के नाम से जाना जाता है। यह निचली श्रेणी अवश्य है मगर समाज का अंतिम व्यक्ति भी यही से आगे बढ़ सकता है और लोकतंत्र मे...

नगर नियोजन क्या हैं? परिभाषा, आवश्यकता/महत्व, समस्याएं

प्रश्न; नगर नियोजन की अवधारणा स्पष्ट कीजिए। अथवा" नगर नियोजन किसे कहते हैं? अथवा" नगर नियोजन से आप क्या समझते हैं? भारत में नगर नियोजन की आवश्यकता तथा महत्व को स्पष्ट कीजिए। अथवा" नगर नियोजन को परिभाषित कीजिए। अथवा" नगर नियोजन का अर्थ बताते हुए नगर नियोजन के महत्व की व्याख्या कीजिए। उत्तर-- नियोजन का सामान्य अर्थ पहले से व्यवस्था करना है। भविष्य में विशेष परिस्थिति उत्पन्न होने की संभावना को ध्यान में रखकर उसका समाधान खोजने की पूर्व व्यवस्था नियोजन का मूल उद्देश्य हैं। नियोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के जीवन स्तर में वृद्धि के लिये, उन्हें अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए वर्तमान साधनों को इस प्रकार से प्रयोग करना है जिससे उनका और समाज का अधिक से अधिक हित हो सके। वास्तव में नियोजन वर्तमान समस्याओं एवं कठिनाइयों के निराकरण के लिए कार्यक्रम बनाता है और भविष्य में उत्पन्न होने वाले परिणामों के प्रति जागरूक रहता हैं। नगर नियोजन क्या हैं? (nagar niyojan ka arth) नियोजन के साथ जब 'नगर' शब्द जोड़ते है तो नियोजन को एक परिधि से बाँध देते हैं। नगरीय समस्याओं के समाधान हेतु नगरीय नियोजन कार्यान्वित किये जा रहे हैं। प्रत्येक नगर की प्रकृति तथा उसकी समस्याएं असमान हैं। अतः नगर नियोजन एक नगर विशेष की समस्याओं को ध्यान में रखकर बनाया जाता हैं। उदाहरण के लिए ऐतिहासिक और धार्मिक नगरों की समस्याएं औद्योगिक नगरों से भिन्न होती हैं। अतः नगरीय योजना का स्वरूप भी उन नगरों के अनुसार भिन्न होता हैं। जेस्म फोर्ड के अनुसार," नगर नियोजन नगर के सतत् परिवर्तनशील विन्यान के रूप में संबंधित एक विज्ञान व कला हैं।" ए. बी. गैलियन के अनुसार," नगर नियोजन भूगोलवेत्ता, भू-गर्भशास्त्री, समाजशास्त्री, अर्थशास्त...

नगर (Nagar) Meaning In English Nagar in English इंग्लिश

नगर का अन्ग्रेजी में अर्थ नगर (Nagar) = नगर संज्ञा पुं॰ मनुष्यों की वह बड़ी वस्ती जो गाँव या कस्बे आदि से बड़ी हो और जिसमें अनेक जातियों तथा पेशों के लोग रहते हों । शहर । विशेष—हमारे यहाँ के प्राचीन ग्रंथों में लिखा है कि जिस स्थान पर बहुत सी जातियों के अनेक व्यपारी और कारीगर रहते हों और प्रधान न्यायालय हो, उसे नगर कहते है । युक्तदिकल्प- तरु नामक ग्रंथ में लिखा है कि राजा को शुभ मुहुर्त में लंबा चौकोर, तिकानो या गोल नगर बसाना चाहिए । इसमें से तिकोना और गोल नगर बुरा समझा जाता है । लंबा नगर बहुत ही शुभ और स्थायी तथा चौकोर नगर चारों प्रकार के फल (अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष) का देनेवाला माना जाता है । पर्या॰—पुर । पुरी । नगरी । पत्तन । पट्टन । पटभेदन । निगम । कटक । स्थानीय । पट्ट । यौ॰—राजनगर । नगरबसेरा । नगरनारि । नगरकीर्तन, आदि । शहर बड़ी और स्थायी मानव बस्ती होती है। शहर में आम तौर पर आवास, परिवहन, स्वच्छता, भूमि उपयोग और संचार के लिए व्यापक सिस्टम होता हैं। ऐतिहासिक रूप से शहरवासियों का समग्र रूप से मानवता में छोटा सा अनुपात रहा है। लेकिन आज दो शताब्दियों से अभूतपूर्व और तेजी से शहरीकरण के कारण, कहा जाता है कि आज आधी आबादी शहरों में रह रही हैं। वर्तमान में शहर आमतौर पर बड़े महानगरीय क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के केंद्र होते हैं। सबसे आबादी वाला उचित शहर शंघाई है। एक शहर अन्य मानव बस्तियों से अपने अपेक्षाकृत बड़े आकार के कारण भिन्न होता है। शहर अकेले आकार से ही अलग नहीं है, बल्कि यह एक बड़े राजनीतिक संदर्भ में भूमिका निभाता है। शहर अपने आसपास के क्षेत्रों के लिए प्रशासनिक, वाणिज्यिक, धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में सेवा देता है। एक विशिष्ट शहर में पेशेवर प्रशासक, नियम-का...

नगर (Nagar) meaning in English

Information provided about नगर ( Nagar ): नगर (Nagar) meaning in English (इंग्लिश मे मीनिंग) is TOWN (नगर ka matlab english me TOWN hai). Get meaning and translation of Nagar in English language with grammar, synonyms and antonyms by ShabdKhoj. Know the answer of question : what is meaning of Nagar in English? नगर (Nagar) ka matalab Angrezi me kya hai ( नगर का अंग्रेजी में मतलब, इंग्लिश में अर्थ जाने) Tags: English meaning of नगर , नगर meaning in english, नगर translation and definition in English. English meaning of Nagar , Nagar meaning in english, Nagar translation and definition in English language by ShabdKhoj (From HinKhoj Group). नगर का मतलब (मीनिंग) अंग्रेजी (इंग्लिश) में जाने |