नवरात्रि कब से शुरू है 2023 april

  1. Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि 2023 कब है? जानें तिथि, समय, पूजन विधि और महत्व
  2. Chaitra Navratri 2023 कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि जानिए घटस्थापना मुहूर्त और तिथियां
  3. Chaitra Navratri Date: 22 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, जानें कब और कैसे करें शक्ति की साधना
  4. Shardiya Navratri 2023 start end date and significance of Ghatsthapana Shubh Muhurat Navratri calendar In Hindi। Shardiya Navratri 2023 Date: शारदीय नवरात्रि कब से हो रही है शुरू? जानिए तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और महत्व
  5. Chaitra Navratri 2023 Start And End Date Chaitra Navratri Ghatsthapana Muhurat When Is Chaitra Navratri 2023 Chaitra Navratri Kab Se Hai
  6. Navratri 2023: कब से शुरू होंगी चैत्र नवरात्रि? जानें घटस्‍थापना का मुहूर्त और रामनवमी की तारीख
  7. Navratri 2023 Dates


Download: नवरात्रि कब से शुरू है 2023 april
Size: 79.11 MB

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि 2023 कब है? जानें तिथि, समय, पूजन विधि और महत्व

चैत्र नवरात्रि की तिथि और शुभ मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023, बुधवार से हो रही है. पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च 2023 को रात्रि 10:52 बजे से शुरू होगी जो अगले दिन यानी की 22 मार्च 2023 को रात्रि 08:20 बजे तक रहेगी. कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 22 मार्च 2023 को प्रात:काल 06:23 से लेकर 07:32 बजे तक रहेगा. हालांकि, राहुकाल दोपहर 12:28 से लेकर 01:59 बजे तक रहेगा इसलिए इस समय देवी की पूजा करने से बचें. ये भी पढ़ें – चैत्र नवरात्रि पूजन विधि नौ दिनों की इस विशेष पूजा में पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है. 22 मार्च 2023 से शुरू होने वाली पूजा के पहले ही दिन कलश स्थापना की जाती है. ऐसे में इस दिन सबसे पहले प्रात:काल उठकर स्नान करें फिर उसके बाद सूर्य को अर्घ्य दें. इसके बाद व्रत संकल्प करें और पूजा घर के पास एक पाटे पर लाल कपड़ा बिछाएं, जिसपर माता की मूर्ति या उनकी फोटो स्थापित करें. इसके बाद माता पर फल, फूल आदि अर्पित करें. अंत में माता की आर्ति करें और उन्हें भोग लगाएं. चैत्र नवरात्रि का महत्व धार्मिक नजरिए से चैत्र नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व है. नौ दिनों में की जानें वाली नौ देवियों की पूजा से सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं. माना जाता है कि जो कोई भी सच्चे मन से और विधि विधान से मां दुर्गा की आराधना करता है उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं. चैत्र नवरात्रि पर की गई पूजा से माता अधिक प्रसन्न होती हैं और आपकी आर्थिक परेशानियां भी दूर करती हैं. (यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रख...

Chaitra Navratri 2023 कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि जानिए घटस्थापना मुहूर्त और तिथियां

Chaitra Navratri 2023: कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? जानिए घटस्थापना मुहूर्त और तिथियां Chaitra Navratri 2023 नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। चैत्र नवरात्रि जल्द ही आरंभ होने वाली है। इस नौ दिनों में भक्तगण अखंड ज्योति के साथ कलश स्थापना करते हैं। जानिए मुहूर्त और कैलेंडर नई दिल्ली, Chaitra Navratri 2023 Start Date: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। जिसमें से दो चैत्र और शारदीय नवरात्रि है और दो गुप्त नवरात्रि पड़ती है। नौ दिनों तक चलने वाले इस नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा से करने के साथ व्रत रखने का विधान है। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि के दिनों में कई भक्त नौ दिनों तक अखंड ज्योति भी जलाने के साथ कलश स्थापना करते हैं। माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान पूजा करने और व्रत रखने से मां दुर्गा हर कष्ट को हर लेती हैं और सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। जानिए चैत्र नवरात्रि का शुभ मुहूर्त सहित सभी तिथियां। चैत्र नवरात्रि 2023 तिथि और मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ आरंभ होते हैं। इस साल प्रतिपदा तिथि 21 मार्च को रात 10 बजकर 52 मिनट से शुरू हो रही है, जिसका समापन 22 मार्च को शाम 8 बजकर 20 मिनट पर हो रहा है। इस कारण 21 मार्च से चैत्र नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं, जो 30 मार्च को रामनवमी तिथि के साथ समाप्त होंगे। चैत्र नवरात्रि 2023 कैलेंडर 22 मार्च 2023, बुधवार- मां शैलपुत्री की पूजा, घटस्थापना 23 मार्च 2023, गुरुवार- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा 24 मार्च 2023, शुक्रवार- मां चंद्रघंटा की पूजा 25 मार्च 2023, शनिवार- मां कूष्मांडा...

Chaitra Navratri Date: 22 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, जानें कब और कैसे करें शक्ति की साधना

Chaitra Navratri 2023: जिस शक्ति के बगैर मनुष्य क्या किसी भी देवता का कोई अस्तित्व नहीं होता है, उस शक्ति की साधना का महापर्व चैत्र नवरात्रि इस साल 22 मार्च 2023, बुधवार के दिन से प्रारंभ होकर 30 मार्च 2023, गुरुवार तक मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा से शुरू होने वाली नवरात्रि के पहले दिन को हिंदू नववर्ष के रूप में भी जाना जाता है. मान्यता है कि नए साल की शुरुआत देवी दुर्गा के 09 स्वरूपों की 09 दिनों तक पूजा से शुरु करने पर पूरे साल सुख और सौभाग्य बना रहता है. आइए चैत्र नवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं नियम आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं. चैत्र नवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि का महापर्व 22 मार्च 2023, बुधवार से प्रारंभ होगा. पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च 2023 को रात्रि 10:52 बजे से प्रांरभ होकर 22 मार्च 2023 को रात्रि 08:20 बजे तक रहेगी. नवरात्रि के पहले दिन किए जाने वाले कलश की स्थापना का सबसे उत्तम मुहूर्त 22 मार्च 2023 को प्रात:काल 06:23 से लेकर 07:32 बजे तक रहेगा. इस दिन किसी भी शुभ एवं पूजन कार्य के लिए निषिद्ध माना जाने वाला राहुकाल दोपहर 12:28 से लेकर 01:59 बजे तक रहेगा. ऐसे में देवी पूजा को इस दौरान करने से बचें. ये भी पढ़ें: Rang Panchami 2023: कब मनाई जाएगी देवी-देवताओं की होली, जाने शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व चैत्र नवरात्रि में कैसे करें व्रत की शुरुआत चैत्र मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा के पहले दिन देवी मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है. इस दिन से देवी पूजा के लिए रखा जाने वाला 09 दिनों का व्रत प्रारंभ होता है और इसी दिन शुभ मुह...

Shardiya Navratri 2023 start end date and significance of Ghatsthapana Shubh Muhurat Navratri calendar In Hindi। Shardiya Navratri 2023 Date: शारदीय नवरात्रि कब से हो रही है शुरू? जानिए तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और महत्व

Shardiya Navratri 2023 Date: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है जिसमें चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि के साथ दो गुप्त नवरात्रि शामिल है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है, क्योंकि इन्हें सामान्य लोग भी रह सकते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाती है, जो दशमी तिथि को समाप्त होती है। जानिए इस साल 2023 शारदीय नवरात्रि किस तिथि से होगी शुरू और क्या है इसका महत्व। शारदीय नवरात्रि 2023 कब से होगी शुरू? शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ- 14 अक्टूबर को रात 11 बजकर 25 मिनट से शुरू शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त- 16 अक्टूबर को सुबह 1 बजकर 13 मिनट पर समाप्त शारदीय नवरात्रि 2023 महत्व शारदीय नवरात्रि का हिंदू धर्म का विशेष महत्व है। नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने का विधान है। मां दुर्गा की विधिवत पूजा-पाठ और व्रत करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। घर का वातावरण शुद्ध होता है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति, धन-संपदा के साथ हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है। शारदीय नवरात्रि में 9 दिनों की तिथि 15 अक्टूबर 2023 – पहला दिन, घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा 16 अक्टूबर 2023 – दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा 17 अक्टूबर 2023 – तीसरा दिन, मां चन्द्रघंटा की पूजा 18 अक्टूबर 2023 -चौथा दिन, मां कूष्मांडा की पूजा 19 अक्टूबर 2023 – पांचवा दिन, मां स्कंदमाता की पूजा 20 अक्टूबर 2023 – छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा 21 अक्टूबर 2023 – सातवां दिन, मां कालरात्रि की पूजा 22 अक्टूबर 2023 – आठवां दिन, म...

Chaitra Navratri 2023 Start And End Date Chaitra Navratri Ghatsthapana Muhurat When Is Chaitra Navratri 2023 Chaitra Navratri Kab Se Hai

Chaitra Navratri 2023: साल 2023 में चैत्र नवरात्रि की ये हैं प्रमुख तिथियां, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व Chaitra Navratri 2023: चैत्र मास से ही हिंदू कैलेंडर की शुरुआत होती है. इसके साथ ही इसी महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है. आइए जानते हैं कि साल 2023 में चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रही है और घटस्थापना के लिए मुहूर्त क्या है. Chaitra Navratri 2023 Date: हिंदू धर्म में नवरात्रि प्रमुख त्योहारों में से एक है जो कि साल में चार बार मनाया जाता है. दरअसल 4 नवरात्रि में से दो गुप्त नवरात्रि और बाकी प्रत्यक्ष नवरात्रि कहलाती है. गुप्त नवरात्रि में जहां दस महाविद्या की उपासना की जाती है, वहीं प्रत्यक्ष नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. भरत में चैत्र और शारदीय नवरात्रि की धूम होती है. चैत्र नवरात्रि हिंदू नववर्ष के पहले दिन यानि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होती है. वहीं शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इस दौरान मां शैलपुत्री से लेकर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. साल 2023 की चैत्र नवरात्रि आने अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं. ऐसे में जानते हैं 2023 में चैत्र नवरात्रि कब से शुरू होगी और घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है. यह भी पढ़ें • Shardiya Navratri अक्टूबर की इस तारीख से होगी शुरू, यहां जानिए किस दिन कौन से स्वरूप की होगी पूजा • नवरात्रि के आठवें दिन होती है मां महागौरी की पूजा, जाने पूजा की विधि और खास भोग की रेसिपी • Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के तीसरे दिन की जाती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए पूजन की विधि यहां ...

Navratri 2023: कब से शुरू होंगी चैत्र नवरात्रि? जानें घटस्‍थापना का मुहूर्त और रामनवमी की तारीख

Navratri 2023 Dates in Hindi: चैत्र नवरात्रि के पर्व का इंतजार मां दुर्गा के भक्‍तों को बेसब्री से रहता है. मां दुर्गा के 9 रूपों की आराधना का यह समय हिंदू धर्म में बहुत पवित्र और खास माना गया है. इस साल 8 मार्च 2023 को होली मनाई जाएगी और फिर 22 मार्च 2023 को चैत्र प्रतिपदा से नवरात्रि शुरू होंगी. इसी दिन घटस्‍थापना होगी. 30 मार्च को रामनवमी के दिन नवरात्रि समाप्‍त होंगी. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है. मान्यता है कि नवरात्रि में सच्चे मन से देवी दुर्गा की पूजा-आराधना करने से माता अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं. 2023 में चैत्र नवरात्रि का आरंभ 22 मार्च से होगा.हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च 2023 की रात 10:52 बजे से शुरू होगी और 22 मार्च 2023 की रात 8:20 मिनट पर समाप्‍त होगी. उदया तिथि के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी. इस दिन घटस्‍थापना का शुभ मुहूर्त 22 मार्च की सुबह 06:29 बजे से सुबह 07:39 बजे तक रहेगा केवल 1 घंटा 10 मिनट का ही रहेगा. वहीं घटस्थापना का अमृत काल - सुबह 11:07 बजे से 12:35 बजे तक रहेगा. नवरात्रि पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग इस बार चैत्र नवरात्रि पर ग्रह-नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है. चैत्र नवरात्रि के दौरान शनि और मंगल मकर राशि में रहेंगे. शनि की राशि मकर में शनि-मंगल की युति पराक्रम बढ़ाने वाला रहेगा. इसके अलावा इन 9 दिनों में रवि पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग भी बनेंगे जो नवरात्रि की शुभता को और बढ़ाएंगे. इस दौरान किए गए शुभ काम, पूजा-अनुष्‍ठान कामों में सफलता दिलाएंगे और सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे. वहीं गुरु और शुक्र का कुंभ राशि में हो...

Navratri 2023 Dates

Navratri 2023 Dates : नवरात्रि का त्यौहार दुर्गा माँ के आराधना का त्यौहार है. हिन्दू धर्म में दुर्गा माँ का स्थान सबसे ऊँचा माना गया है. दुर्गा माँ को शक्ति का रूप माना गया है. इस तरह से नवरात्रि माँ शक्ति की उपासना का त्यौहार है. नवरात्रि का त्यौहार यानी की नव रात्रीयों का त्यौहार, जिसमे नव दिनों तक भक्तिपूर्वक माँ की आराधना की जाती है. मान्यता है की नवरात्रि पर माँ की भक्तिपूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है. हिन्दू पंचांग के अनुसार साल में चार बार नवरात्रि का त्यौहार आता है. जिसमें चैत्र नवरात्रि और शरद नवरात्रि को ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है. इस साल चैत्र नवरात्रि समाप्त होने के बाद अब लोगों को शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri 2023) का इंतजार है. आइए जानतें है की इस साल 2023 में नवरात्रि (Sharad Navratri 2023) का त्यौहार कब से शुरू हो रहा है? Sharad Navratri 2023 Dates : पंचांग के अनुसार इस साल 2023 में शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्टुबर 2023 से शुरू होकर 24 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगा. दुर्गा पूजा कलश स्थापना 2023 : नवरात्रि के पर्व की शुरुआत कलश स्थापना होती है. 2023 में नवरात्रि में कलश स्थापना यानि घटस्थापना 15 अक्टुबर 2023के दिन की जाएगी. दुर्गा पूजा कलश स्थापना - घट स्थापना 2023 शुभ मुहुर्त शारदीय नवरात्रि– 15 अक्टूबर 2023 से 24 अक्टूबर 2023 तक अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा प्रांरभ – 14 अक्टूबर 2023 रात 11:24 बजे अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा समापन- 16 अक्टूबर 2023 सुबह 12:32 बजे घटस्थापना मुहूर्त – 14 अक्टूबर 2023, सुबह 07:16 से सुबह 11:01 अवधि - 3 घंटे 45 मिनिट्स शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि की शुरुआत यानी की पहले दिन प्रतिपदा तिथि के दिन को बहुत ही महत...