पवन सिंह के नया पिक्चर

  1. पवन सिंह और काजल राघवानी का नया भोजपुरी गाना, रिलीज होते ही किया धमाका
  2. Bhojpuri Video Song: सावन के महीने में पवन सिंह का नया गाना ‘महादेव का दीवाना’ रिलीज, 22 लाख के पार पहुंचे व्यूज
  3. Pawan Singh Durga Puja Song: Pawan Singh New Song Sato Bahiniya Aili Devi Geet Bhjopuri
  4. Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह और चांदनी सिंह का नया रोमांटिक गाना! देखें वीडियो


Download: पवन सिंह के नया पिक्चर
Size: 11.41 MB

पवन सिंह और काजल राघवानी का नया भोजपुरी गाना, रिलीज होते ही किया धमाका

मुंबई. भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में से एक अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) का स्टारडम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. यही कारण है कि आए दिन उनका कोई न कोई भोजपुरी वीडियो जबरदस्त चर्चा में बना रहता है. हाल ही में उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. ये उनका नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) है जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. ये गाना लोगों को इतना भा गा है कि इसके व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं इस वीडियो में पवन सिंह जानी-मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ रोमैंटिक मूड में नजर आ रहे हैं. बात करें इन दिनों की तो कोरोना वायरस और लॉकडाउन का असर सभी पर हुआ है. " isDesktop="true" id="3117265"> ये गाना है 'मीठा मीठा बथे कमरिया हो' (Mitha Mitha Bathe Kamariya Ho). पवन सिंह -काजल राघवानी के गाने को खुद पवन सिंह ने आवाज दी है. इस गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है और संगीत दिया है मशहूर भोजपुरी संगीतकार अशिष वर्मा ने. इस ऑडियो ने रिलीज के महज 4 दिन के अंदर ही इस गाने को करीब 50 लाख व्यूज मिल चुके हैं. यूं तो पवन सिंह की जोड़ी सबसे ज्यादा एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ पसंद की जाती है लेकिन वो भोजपुरी इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते नजर आ चुके हैं. काजल राघवानी के साथ फिल्माए उनके कई गाने भी धमाकेदार हिट साबित हो चुके हैं. ये भी पढ़ें- . Tags: , , , , , , ,

Bhojpuri Video Song: सावन के महीने में पवन सिंह का नया गाना ‘महादेव का दीवाना’ रिलीज, 22 लाख के पार पहुंचे व्यूज

Pawan Singh Song, Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का एक और गाना रिलीज हो गया है। पवन सिंह के नए गाने का नाम है ‘महादेव का दीवाना’ जो कि फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ अनिशा पांडे भी नजर आ रही हैं। गाने के दौरान दोनों ही कलाकारों के बीच काफी अच्छा तालमेल देखने को मिलता है। इस गाने को आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। गाने का संगीत काफी शानदार है जो कि आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। हाल ही में पवन सिंह के एक और गाने की यूट्यूब पर काफी धूम थी। पवन सिंह का भोजपुरी गाना- 2 सौ के ककही रिलीज हुआ था जिसे पवन सिंह के फैंस ने काफी पसंद किया था। पवन सिंह के इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ था और उनपर इस गाने के चोरी का आरोप भी लगा था। कई गायकों ने इस गाने पर अपनी दावेदारी पेश की थी। पवन सिंह लॉकडाउन के बीच एक के बाद एक कई गाने रिलीज कर चुके हैं। पवन सिंह का एक और गाना ‘तोप ल जवनिया ओढ़निया से’ जो कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुआ था उसे भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि महज रिलीज के 1 दिन के भीतर ही इसे 15 लाख से अधिक बार सुना गया और काफी प्यार मिला।

Pawan Singh Durga Puja Song: Pawan Singh New Song Sato Bahiniya Aili Devi Geet Bhjopuri

Pawan Singh Song: आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो चुका है. इस मौके पर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Bhojpuri Powerstar Pawan Singh) ने मां दुर्गा की स्तुति में गाना 'सातो बहिनिया अईली' लेकर आए हैं. यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया. अभी यह गाना यूट्यूब पर नंबर चार पर ट्रेंड भी कर रहा है. इस गाने को वेव म्यूजिक से रिलीज किया गया है. गाने को रिलीज के अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और इसे 1.5 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुका है. यह गाना जगह-जगह पर मंदिर और पूजा पंडालों में बजने लगा है. इस गाने को माता के भक्तों के बीच खूब सुना जा रहा है. गाना 'सातो बहिनिया अईली' में पवन सिंह मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. इस देवी पचरा गीत में पवन सिंह ने माता जी के रूप शृंगार का वर्णन अपनी मधुर वाणी में किया है, जो कि सुनने में श्रोताओं को बहुत पसंद आ रहा है और कानों को बड़ा प्रिय लग रहा है. प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें : पवन सिंह इधर, नवरात्रि के अवसर पर पवन सिंह ने कहा कि मां जगदंबा सबों का कल्याण करें. हम अपने इस गाने को माता रानी के चरणों में समर्पित करते हैं और उनके भक्तों से आग्रह है कि वे हमेशा अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें. पावर स्टार पवन सिंह का नवरात्रि स्पेशल भोजपुरी देवी पचरा गीत 'सातो बहिनिया अईली' को खूब पसंद किया जा रहा है. गाने का वीडियो बहुत शानदार शूट किया गया है. इस गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. गीत को लिखा है गीतकार अरुण बिहारी ने और छोटू रावत ने संगीत दिया है. यह भी देखें- Durga Puja 2022: पटना के मीठापुर में दक्षिणेश्वर काली तो यारपुर में राम मंदिर का करें दर्शन, जानें इस बार क्या होगा खास Published at : 26 Sep 2022 09:17 AM (IST) Tags: हिंदी समाचार,

Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह और चांदनी सिंह का नया रोमांटिक गाना! देखें वीडियो

Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह और चांदनी सिंह का नया रोमांटिक गाना! देखें वीडियो भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह के नए गानों की धूम देखने को मिल रही है। अब पवन सिंह का एक और नया रोमांटिक भोजपुरी गाना दर्शकों के दिलों पर अपना जादू चला रहा है। पवन सिंह का नया गाना काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के कुछ ही दिनों में इसे 1.5 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह के नए गानों की धूम देखने को मिल रही है। अब पवन सिंह का एक और नया रोमांटिक भोजपुरी गाना दर्शकों के दिलों पर अपना जादू चला रहा है। पवन सिंह का नया गाना काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के कुछ ही दिनों में इसे 1.5 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह के इस भोजपुरी गाने का टाइटल है ‘सरिया करिया लेले आइह बलमुआ नजरिया ना लागे’ (Saria Karia Lele Aiha Balamua Najariya Na Lage). इस गाने को पवन सिंह ने ही गाया है। इसके बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं। इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। पवन सिंह का नया गाना ‘सरिया करिया लेले आइह बलमुआ नजरिया ना लागे’ गाने के वीडियो को सुपरस्टार पवन सिंह और भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस चांदनी सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने दोनों की कैमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने में पवन सिंह और चांदनी सिंह ने शानदार डांस भी किया है। पवन सिंह के इस नए गाने को अब तक 15,629,887 व्यूज मिल चुके हैं। हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें: https://youtu.be/ArQPnTMva_Y function getCookie(e)