Sankranti kab hai 2023

  1. Meen Sankranti 2023: आज है मीन संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्य पूजा का महत्व
  2. Makar Sankranti 2023 Date and Time Importance Shubh Muhurat Puja Samagri Puja Vidhi


Download: Sankranti kab hai 2023
Size: 72.79 MB

Meen Sankranti 2023: आज है मीन संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्य पूजा का महत्व

डीएनए हिंदी: हिंदू धर्म (Hindu Dharma) में संक्रांति का विशेष महत्व होता है. दरअसल, जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसे संक्रांति (Sankranti 2023)कहते हैं. संक्रांति का समय सूर्य पूजा के लिए विशेष होता है. पूरे साल में 12 बार संक्रांति (Sankranti 2023) होती है. इनमें से सभी संक्रांति अलग-अलग राशियों से संबंधित होती है. सूर्य जिस राशि में प्रवेश करते हैं उसे उसी राशि की संक्रांति कहते हैं. अब चैत्र माह की मीन संक्रांति (Meen Sankranti 2023) होगी. इस बार मीन संक्रांति 15 मार्च यानी कल होगी. कल सूर्य ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार के अनुसार हिंदी पंचांग के मुताबिक मीन संक्रांति (Meen Sankranti 2023) साल की आखिरी संक्रांति होती है. इसी वजह से मीन संक्रांति (Meen Sankranti 2023) का विशेष महत्व होता है. ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से मीन संक्रांति के महत्व (Meen Sankranti Significance) के बारे में जानते हैं. मीन संक्रांति शुभ मुहूर्त (Meen Sankranti 2023 Shubh Muhurat) मीन संक्रांति पर सूर्य का राशि परिवर्तन 14 - 15 मार्च की मध्यरात्रि को होगा. रात को 12 बजकर 16 मिनट पर सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे जिसके बाद मीन संक्रांति की शुरूआत हो जाएगी. इस दिन महापुण्यकाल समय सुबह 6 बजकर 31 मिनट से सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. जबकि पुण्यकाल मुहूर्त सुबह 8 बजकर 31 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. यह भी पढ़ें - मीन संक्रांति का महत्व (Meen Sankranti Significance) संक्रांति सूर्य के राशि परिवर्तन से संबंधित होती है ऐसे में संक्रांति का सूर्य उपासना के लिए विशेष महत्व होता है. मीन संक्रांति पर पवित्र नदी...

Makar Sankranti 2023 Date and Time Importance Shubh Muhurat Puja Samagri Puja Vidhi

Makar Sankranti 2023 Shubh Muhurat, Puja Vidhi: मकर संक्रांति का शास्त्रों में विशेष महत्व है। आपको बता दें कि सूर्य जब राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसे संक्रांति कहते हैं। वहीं सूर्य जब मकर राशि में गोचर करते हैं, तो उसे मकर संक्रांति (Makar Sankranti) कहते हैं। बहुत सी जगहों पर इसे खिचड़ी, उत्तरायण और लोहड़ी भी कहा जाता है। वहीं इस दिन दान- स्नान का विशेष महत्व होता है। साथ ही मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने का खास महत्व भी माना जाता है। इस दिन खरमास की भी समाप्ति होती है और मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत होती है। आइए जानते हैं कब है मकर संक्रांति, तिथि और शुभ मुहूर्त… मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti 2023 Shubh Muhurat) वैदिक पंचांग के अनुसार सूर्य देव जब मकर राशि में गोचर करते हैं, तो मकर संक्रांति मनाई जाती हैं। आपको बता दें कि सूर्य देव 14 जनवरी की रात को 08 बजकर 20 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। इसलिए मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त 15 जनवरी को सुबह 06 बजकर 48 मिनट पर आरंभ होगा और इसका अंत शाम 05 बजकर 41 मिनट पर होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही मनाई जाएगी। मकर संक्रांति पूजन विधि (Makar Sankranti 2023 Pujan Vidhi) मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की विशेष पूजा करने का विधान होता है। इसलिए इस दिन तांबे के लोटे में लाल फूल और अक्षत डालकर अर्घ्य दें। साथ ही आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें। वहीं जिन लोगों की कुंडली में सूर्य दोष है, वह सूर्य देव के बीज मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।