सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश 2023

  1. भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है?
  2. जनसंख्या 142 करोड़ के पार; चीन के मुकाबले हमारी पॉपुलेशन 30 लाख ज्यादा
  3. पिछड़ गया चीन, 29 लाख ज्यादा जनसंख्या वाला देश बना भारत
  4. As China Population Drops, India Set To Become Most Populous In 2023
  5. India Vs China Population 2023: भारत बना दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश, चीन को छोड़ा बहुत पीछे
  6. 2023 में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होगा भारत, जनसंख्या में चीन को देगा पछाड़


Download: सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश 2023
Size: 40.31 MB

भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है?

3/5 - (1 vote) भारत का सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला राज्य कौन सा हैं – वैसे तो चीन दुनिया का सबसे ज्यादा संख्या वाला देश कहलाता है लेकिन भारत भी इससे कम नहीं हैं भारत के मुकाबले चीन में तीन गुनी ज़मीन हैं लेकिन अगर हम हम जगह के लेकिन हम अगर जनसंख्या घनत्व के नजर से देखें तो भारत सबसे जनसंख्या वाला देश है और जब भारत देश में इतना जनसंख्या है तो भारत के राज्य में भी बहुत जनसंख्या होगी और इस सवाल को बहुत लोग Google करते हैं कि भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है (bharat ka sabse jyada jansankhya vala rajya) और उन्हीं दोस्तों के लिए आज का यह आर्टिकल लिख रहा हूं| इस आर्टिकल से उन्हें समझने में आसानी होगी कि भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है| 😎 बड़े भैया पोस्ट को शेयर करें भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है–Sabase Jyaada Janasankhya Vaala Raajy Kaun Sa Hain 2011 के जनसंख्या गणना के अनुसार भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य ये रहे #1. उत्तर प्रदेश- अगर हम बात करें भारत की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य तो उत्तर प्रदेश सबसे पहले आता है 2011 के जनसंख्या जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख था लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 2021 में उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 24 करोड़ तक पहुंच गई है दुनिया में तो कई सारे ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या 1 करोड़ से कम है लेकिन हमारे देश भारत में ही 24 करोड़ की जनसंख्या हैं इस आंकड़े से आप अनुमान लगा सकते हैं कि भारत के राज्य उत्तर प्रदेश जनसंख्या कितनी तेज़ी से बढ़ रही है| #2. महाराष्ट्र – जनसंख्या की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य महाराष्ट्र है महाराष्ट्र की...

जनसंख्या 142 करोड़ के पार; चीन के मुकाबले हमारी पॉपुलेशन 30 लाख ज्यादा

2023 की शुरुआत में ही ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि इस साल भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। UN 1950 से दुनिया में आबादी से जुड़ा डेटा जारी कर रहा है। तब से यह पहला मौका है जब भारत की आबादी चीन से ज्यादा हुई है। चीन में 1950 के बाद से जन्म दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। पिछले साल इसमें कमी आई। 2021 में चीन की जन्म दर 7.52% थी। यह 2022 में घटकर 6.77% हो गई। खबर आगे पढ़ने से पहले इस पोल में अपनी राय दे सकते हैं... चीन में भारत से ज्यादा जी रहे लोग चीन में एवरेज लाइफ एक्सपेक्टेन्सी (जीवित रहने की संभावना) भारत से बेहतर है। चीन में पुरुषों की औसत उम्र 76 साल और महिलाओं की औसत उम्र 82 साल है। वहीं भारत में पुरुषों की औसत उम्र 74 साल और महिलाओं की औसत उम्र सिर्फ 71 साल है। UNFPA इंडिया के प्रतिनिधि ने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में यह लगातार आगे बढ़ रहा है। हम तकनीकी मामले में हर रोज नए-नए रिकॉर्ड्स बना रहे हैं। • भारत में 14 साल तक की उम्र वाली 25% यानी करीब 35 करोड़ आबादी है। चीन में यह आंकड़ा 17% यानी 24 करोड़ है। • भारत में 15 से 64 साल उम्र वाले 68% यानी करीब 97 करोड़ लोग हैं। चीन में यह आंकड़ा 69% यानी 98 करोड़ है। • भारत में 65 साल से ज्यादा उम्र के 7% यानी करीब 10 करोड़ लोग हैं। वहीं, चीन में यह आंकड़ा 14% यानी करीब 20 करोड़ है। जनसंख्या कब बढ़ी, इसकी जानकारी नहीं आंकड़े जारी करने के बाद UNFPA की मीडिया ए़डवाइजर एना जेफरीज ने कहा- ये साफ नहीं है कि भारत की जनसंख्या चीन से कब आगे निकली। दोनों देशों के आंकड़े जारी करने के समय में काफी अंतर है तो इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। हम यही बता सकते हैं कि चीन...

पिछड़ गया चीन, 29 लाख ज्यादा जनसंख्या वाला देश बना भारत

संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट ने बताया है कि चीन अब जनसंख्या के मामले में भी भारत से पिछड़ता जा रहा है। अब भारत दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बनने वाला है। यूएन की यह रिपोर्ट आज यानी 19 अप्रैल को ही पेश की गई है। इसके अनुसार, भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि चीन की नजसंख्या 142.57 करोड़ है। यानी भारत और चीन की जनसंख्या में 29 लाख का फर्क है। यानी अब दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश है भारत। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की इन नई रिपोर्ट के ये आंकड़े ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन’ रिपोर्ट 2023 के आधार पर निकाले गए हैं। यूएन ने 2022 में ही अनुमान लगा लिया था कि भारत सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बनने जा रहा था। भारतीय सर्वेक्षण के नतीजे दिखाते हैं कि आम जनता के एक बड़े हिस्से को जनसंख्या के बारे में चिंता है। उन्होंने कहा कि लेकिन इससे कोई खतरे की घंटी नहीं बजनी चाहिए। इसे तो तरक्की, विकास तथा आकांक्षाओं के प्रतीक के तौर पर देखा जाना चाहिए। यूएनएफपीए की इस ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 25 प्रतिशत जनसंख्या 0-14 आयु वर्ग वालों की कुल आबादी में संख्या 25 प्रतिशत है, 18 प्रतिशत आबादी 10-19 वर्ष आयु वर्ग वालों की है, 26 प्रतिशत 10-24 आयु वर्ग वालों की है। भारत में लगभग 68 प्रतिशत जनसंख्या 15-64 आयु वर्ग के लोगों की है जबकि 65 से ऊपर के लोग सिर्फ 7 प्रतिशत हैं। चीन में भारत के मुकाबले लोग लंबा जीते हैं। महिलाओं के मामले में जीवन की औसत प्रत्याशा 82 तो पुरुषों के मामले में 76 साल की है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के लिहाज से यह आंकड़ा क्रमश: 74 और 71 है। उल्लेखनीय है कि यूएनएफपीए भारत से जुड़े एंड्रिया वोजनार ने एक बयान में कहा, भारतीय सर्वेक्षण के नती...

As China Population Drops, India Set To Become Most Populous In 2023

2023 में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा भारत, चीन की जनसंख्या में आई भारी गिरावट चीन की सरकार ने बताया था कि उनके यहां 8 दिसंबर 2022 से लेकर 12 जनवरी 2023 तक करीब 60 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है. इससे पहले चीन में निगेटिव जनसंख्या दर 1960 के दशक की शुरुआत में दर्ज की गई थी. यानी पिछले 6 दशक में पहली बार चीन में जन्म लेने वालों से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. नई दिल्ली: दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन जनसंख्या में कमी का सामना कर रहा है. पिछले 6 दशकों में पहली बार चीन की जनसंख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में भारत इस साल चीन को पीछे छोड़ते हुए विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा. भारत की आबादी 2023 के अप्रैल महीने में 143 करोड़ तक पहुंच आएगी. इसी के साथ जनसंख्‍या (Population) के मामले में चीन भारत से पिछड़ जाएगा. भारत की जनसंख्या वृद्धि दर बड़े देशों के मुकाबले काफी ज्यादा है. बीते साल (2022 में) दुनियाभर में 13 करोड़ बच्चे पैदा हुए, जिनमें से करीब 2.50 करोड़ बच्चे अकेले भारत में पैदा हुए. चीन में यह आंकड़ा महज 'लाखों' में रहा. जीरो कोविड पॉलिसी को छोड़ना पड़ा महंगा दिसंबर की शुरुआत में जीरो कोविड पॉलिसी को अचानक छोड़ने के बाद चीन को कोरोना से संबंधित मौतों में वृद्धि का सामना करना पड़ा. इस साल भी चीन में कोविड सेमौतें होने की आशंका है, क्योंकि कोरोना का नया वेरिएंट पूरे देश में फैल रहा है. यह प्रकोप इस वर्ष कोविड से मौतों की संख्या को और बढ़ा सकता है. चीन ने दिए थे ये आंकड़े हाल ही में चीन की सरकार ने बताया था कि उनके यहां 8 दिसंबर 2022 से लेकर 12 जनवरी 2023 तक करीब 60 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है. इससे पहले चीन में निगेटिव जनसं...

India Vs China Population 2023: भारत बना दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश, चीन को छोड़ा बहुत पीछे

India Vs China: चीन ही जनसंख्या के लिहाज से दुनिया में पहले नंबर पर था. मगर, अब उसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है भारत ने. जानिए अब किस देश में कितनी जनसंख्या है और चीन को हमने कैसे पछाड़ा… Patna: बुधवार, 19 अप्रैल 2023 को जारी संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (United Nations Population Fund) (UNFPA) के अनुसार पूरी दुनिया (World) में सबसे ज्यादा जनसंख्या (population) वाला देश (Country) चीन (China) को आज भारत पीछा छोड़ दिया है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFPA) की रिपोर्ट के मुताबिक अब भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख हो गया है। अब भारत की जनसंख्या चीन से लगभग 30 लाख ज्यादा हो गई है। 1950 के बाद भारत (India) की जनसंख्या (population) चीन से आगे निकल गई है. India Vs China Population 2023 साल 2023 के पहले सप्ताह में ही ग्लोबल एक्सपर्ट्स (global experts) ने अनुमान लगा लिया था कि 2023 में भारत (India) सबसे अधिक जनसंख्या (population) वाला देश बन जाएगा। UN 1950 से दुनिया में जनसंख्या से जुड़ा डेटा जारी कर रहा है। उसके बाद से यह पहला मौका है भारत की आबादी चीन से अधिक हो गया है। चीन में 1950 के बाद से जन्म दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। पिछले साल इसमें कमी आई। 2021 में चीन की जन्म दर 7.52% थी। यह 2022 में घटकर 6.77% हो गई। आप को बता दे की स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन (state of world population), 2023′ शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार, भारत (India) की आबादी (population) 1,428.6 मिलियन (million) होने जा रही है – चीन की तुलना में 2.9 मिलियन अधिक। रिपोर्ट में कहा गया है कि 8 देश – कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और संयुक्त गणराज्य तंजानिया – 2050 तक वै...

2023 में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होगा भारत, जनसंख्या में चीन को देगा पछाड़

न्यूयॉर्क. जुलाई 11 की तारीख को विश्व जनसंख्या दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने भारत को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट दी है. यूएन का अनुमान है कि 2023 में भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा. अभी चीन सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है और भारत अगले साल उसे पछाड़ देगा. इस मौके पर संयुक्त राष्ट्रने खबर दी है कि नवंबर 2022 के मध्य तक दुनिया की आबादी 8 अरब तक पहुंच जाएगी. 1950 के बाद से वैश्विक जनसंख्या सबसे धीमी गति से बढ़ रही है. 2020 में जनसंख्या वृद्धि दर एक प्रतिशत से कम हो गई है. संयुक्त राष्ट्र के ताजा अनुमानों के अनुसार दुनिया की जनसंख्या 2030 में लगभग 8.5 अरब और 2050 में 9.7 अरब हो जाएगी. 2080 तक इसके लगभग 10.4 अरब के शिखर तक पहुंचने का अनुमान है. 2050 में भारत की आबादी 1.668 अरब होगी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत 2023 में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन सकता है. वह इस मामले में चीन को पछाड़ देगा. यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में भारत की आबादी 1.412 अरब होगी, जबकि चीन की आबादी 1.426 अरब. भारत 2023 तक दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पछाड़ देगा. अनुमान है कि 2050 में भारत की आबादी 1.668 अरब होगी. तब चीन की आबादी 1.317 अरब होगी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इसलिए बताया जश्न का अवसर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने कहा कि इस साल धरती पर आठ अरबवें इंसान का जन्म होगा. यह हमारी विविधता का जश्न मनाने, हमारी सामान्य मानवता को पहचानने और स्वास्थ्य में प्रगति पर आश्चर्य करने का अवसर है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति ने मनुष्य का जीवनकाल बढ़ाया है. मातृ और बाल मृत्यु दर में नाटकीय रूप से कमी आई है. इसके साथ ...