Surya grahan timing 25 october 2022 in india hindi

  1. शाम 4 बजे से दिखेगा, इसलिए गोवर्धन पूजा एक दिन टली
  2. Surya Grahan 2022 Timing Sootak kaal 2022 timing
  3. Surya Grahan 2022 date and time in india: After Diwali solar eclipse will be visible in India know Sutak time


Download: Surya grahan timing 25 october 2022 in india hindi
Size: 3.4 MB

शाम 4 बजे से दिखेगा, इसलिए गोवर्धन पूजा एक दिन टली

24 अक्टूबर को दिवाली और 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। ये आंशिक ग्रहण है और देश में कई जगहों पर दिखेगा भी। इस वजह से दिवाली की गोवर्धन पूजा एक दिन टल गई है। ये धार्मिक नजरिये से भी खास रहेगा। इससे पहले 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण हुआ था, लेकिन वो देश में नहीं दिखा। खगोल वैज्ञानिक के मुताबिक भारत से दिखाई देने वाला अगला बड़ा सूर्य ग्रहण 21 मई 2031 को होगा। जो कि वलयाकार ग्रहण रहेगा। इसके तीन साल बाद 20 मार्च, 2034 को पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत से दिखेगा। बिड़ला तारामंडल, कोलकाता के खगोल वैज्ञानिक देवी प्रसाद दुआरी के बताते हैं कि ये ग्रहण देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में बेहतर ढंग से दिखेगा। वहीं, देश के पूर्वी हिस्सों में ये नहीं दिख पाएगा, क्योंकि उन जगहों पर सूर्यास्त हो चुका होगा। इसके अलावा यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य पूर्व और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में भी ये आकाशीय घटना दिखेगी। श्रीनगर, जम्मू और जलंधर में अच्छे से दिखेगा ये ग्रहण शाम 4.30 पर अपने चरम पर रहेगा। इस वक्त देश में दिखना शुरू हो जाएगा। भारत में लेह, लद्दाख, जम्मू, श्रीनगर, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में ये ग्रहण दिखेगा। इनमें श्रीनगर, जम्मू, जलंधर, अमृतसर, चंडीगढ़, देहरादून, हरिद्वार और शिमला में ज्यादा साफ दिखाई देगा। तमिलनाडु, कर्नाटक, मुंबई, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल और बिहार में कुछ ही देर के लिए और ठीक से भी नहीं दिखेगा। वहीं, असम, अरुणाचल, मणिपुर, नागालैंड में ये ग्रहण बिल्कुल नहीं दिखेगा। सूर्य का आधा हिस्सा छुप जाएगा अमावस्या पर सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी लगभग एक लाइन में आ जाते हैं। जिसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। 25 अक्टूबर ...

Surya Grahan 2022 Timing Sootak kaal 2022 timing

Sootak Kaal 2022 Timing: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) आज यानी 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. भारत में सूर्य ग्रहण का समय शाम 4 बजकर 22 मिनट से शाम 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. सबसे पहले श्रीनगर में यह ग्रहण दिखाई देगा. वहां पर शाम 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 41 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा. इससे पहले सुबह 4 बजकर 22 मिनट से सूतक (Sootak Kaal 2022 Timing) शुरू हो गया. आइए जानते हैं कि आज सूर्य ग्रहण विभिन्न शहरों में कितने बजे दिखाई देगा. दिल्ली, राजस्थान,पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड. जम्मू, श्रीनगर, लेह और लद्दाख. देश के इन हिस्सों में आंशिक रूप से दिखेगा ग्रहण तमिलनाडु, कर्नाटक, मुंबई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल. देश के इन हिस्सों में नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण देश के पूर्वी भागों मसलन असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड. शहरों में सूर्य ग्रहण का समय - सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) दिल्ली में 1 घंटा 14 मिनट के लिए दिखेगा. दिल्ली में शाम 04:28 से लेकर 05:42 तक दिखेगा. - मुंबई में शाम 04:49 बजे से शाम 06:09 बजे तक सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है. - कोलकाता में सूर्य ग्रहण शाम 4:42 बजे शुरू होगा और 12 मिनट तक दिखेगा. साईक्लोन की वजह से शायद नहीं भी दिख सकता है. - चेन्नई में सूर्य ग्रहण का समय शाम 05:13 बजे से शाम 05:45 बजे तक रहेगा. - सूर्य ग्रहण रांची में 26 मिनट दिखेगा. रांची में शाम 4: 48: 04 बजे सूर्यग्रहण शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगा. - पटना में सूर्य ग्रहण शाम 04:42 बजे से शाम 05:14 बजे तक रहेगा. दुनिया के किन हिस्सों में दिखाई देगा ग्रहण 25 अक्तूबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya...

Surya Grahan 2022 date and time in india: After Diwali solar eclipse will be visible in India know Sutak time

Surya Grahan 2022: दिवाली के बाद की सुबह हुई सूतक काल में, ग्रहण का समय होने वाला है शुरू, जानें ग्रहण का मोक्ष कब होगा? Surya Grahan 2022 date and time in india: After Diwali solar eclipse दिवाली के अगले दिन शाम को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। जिसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा। ग्रहण का समय होने वाला है शुरू दिवाली के अगले दिन यानी आज 25 अक्टूबर को शाम साल का दूसरा सूर्य ग्रहण खंड सूर्य ग्रहण लग रहा है। जिसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण शाम 4:40 बजे से 5:24 बजे तक रहेगा। इससे 12 घंटे पहले ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा। इस सूर्य ग्रहण का स्पर्श भारत में दिन के 11.28 बजे हो जाएगा और करीब 07:05 घंटा बाद शाम 5.24 बजे मोक्ष होगा। वही ग्रहण का सूतक 12 घंटा पूर्व यानि 24 अक्टूबर की रात 11:28 बजे से ही लग जाएगा। इसलिए दिवाली की अगली सुबह ग्रहण के सूतक काल में शुरू हुई है। Surya grahan Sutak time: सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू हो चुका है, पढ़ें सूतक एवं ग्रहणकाल में क्या नहीं करें धर्मग्रंथों के अनुसार, सूतक के दौरान मूर्ति पूजा निषेध है। यही नहीं इस दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रखे जाते हैं। इसके अलावा मंदिरों में ग्रहण के बाद साफ-सफाई होने के बाद ही पूजा आरंभ होती है। ज्योतिषियों की मानें तो इस बार ग्रहण का स्पर्श इस बार भारत में ही होगा। ऐसा कोई ग्रहण नहीं जिसका असर राशियों पर न हो, इस ग्रहण का असर भी विभिन्न राशियों पर होगा। कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण बहुत शुभ समय लेकर आ रहा है, तो कुछ के लिए समय अत्यंत खराब भी होगा। इसलिए ग्रहण के समय भगवान का नाम लेते रहे हैं। इस ग्रहण से मीन राशि वालों के लिए थोड़ा खराब रहेगा, वहीं सिंह राशि वा...