2023 में छठ पूजा कब है

  1. Chaiti Chhath 2023 puja calendar know the nahay khay kharna surya arghya date and significance
  2. चैती छठ पूजा 2023 कब है
  3. Chhath Puja 2023
  4. When is Chaiti Chhath Puja date in 2023 from Nahay Khay to offering Arghya to the Sun Puja Muhurta and importance
  5. Chaiti Chhath 2023: चैती छठ का पूरा शेड्यूल कब कौन सी पूजा होगी, जानें
  6. छठ पूजा 2023 तिथि, मुहूर्त


Download: 2023 में छठ पूजा कब है
Size: 61.21 MB

Chaiti Chhath 2023 puja calendar know the nahay khay kharna surya arghya date and significance

Created with Sketch. Image Source : INDIA TV Chaiti Chhath 2023 Chaiti Chhath 2023: महापर्व छठ पूजा साल में दो बार मनाया जाता है। एक चैत्र माह में जिसे चैती छठ कहा जाता है। वहीं दूसरा कार्तिक मास में दीपावली के 6 दिन बाद मनाई जाती है। इस साल चैती छठ की शुरुआत 25 मार्च 2023 से हो रही है। छठ पूजा की धूम बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में अधिक रहती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, छठ व्रत और पूजा करने से संतान की आयु लंबी होती है। साथ ही सूर्यदेव व्रतियों के परिवार को सुखमय रखते हैं। इतना ही नहीं छठ का व्रत करने से छठी मईया निसंतान दंपतियों को संतान सुख का आशीर्वाद देती हैं। आपको बता दें कि छठ का व्रत बहुत ही कठिन होता है। इसमें व्रती पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। इतना ही नहीं छठ पूजा में पूरे चार दिनों तक व्रत के नियमों का पालन करना पड़ता है और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना होता है। चैती छठ व्रत की शुरुआत शुक्रवार 25 मार्च 2023 से नहाए खाय के साथ हो रही है। छठ पूजा में नहाय खाय, खरना, अस्ताचलगामी अर्घ्य और उषा अर्घ्य का विशेष महत्व होता है। जानते हैं चार दिवसीय छठ पर्व से जुड़ी विशेषता व महत्वपूर्ण डेट के बारे में। कब है चैती छठ 2023 तिथि (Chaiti Chhath 2023 Calendar) • पहला दिन- नहाय खाय (26 मार्च 2023) • दूसरा दिन- खरना (26 मार्च 2023) • तीसरा दिन- अस्तचलगामी सूर्य (डूबते सूरज) को अर्घ्य (27 मार्च 2023) • आखिरी दिन व चौथे दिन- उदीयमान सूर्य (उगते सूरज) को अर्घ्य (28 मार्च 2023) नहाय खाय नहाय खाय के दिन से ही महापर्व छठ की शुरुआत होती है। इस दिन व्रती महिलाएं सुबह स्नान कर नए वस्त्र धारण कर सूर्य भगवान की पूजा करती हैं। इसके बाद सात्विक खाना खाती है, जिसमें प्याज...

चैती छठ पूजा 2023 कब है

Chaiti Chhath Puja 2023 Mein Kab Hai : पूर्वांचल और उत्तरवासियों का प्रमुख त्योहार इस वर्ष 27 मार्च 2023, सोमवार को नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत होगी.अक्सर पहले पुत्र की प्राप्ति के बाद महिलाएं व्रत को उठाती है. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक छठी मैय्या को सूर्य देवता की बहन कहा जाता है. मान्यता है कि छठ पर्व में सूर्योपासना करनने से छठ माई प्रसन्न होती हैं और यह परिवार में सुख शांति धन धान्य से संपन्न करती है. लेख के जरिए जानते हैं चैती छठ पूजा 2023 कब है | Chaiti Chhath puja 2023 date | 2023 Chaiti Chhath puja kab hai, नहाय खाय पूजा की शुरुआत. इस साल यानी की 2023 में चैती छठ पूजा 25 मार्च 2023 को नहाय खाय से शुरू होगी और 28 मार्च 2023 को प्रातः कालीन अर्घ्य और पारण के साथ समाप्त होगी. 25 मार्च 2023 – शनिवार नहाय खाय 26 मार्च 2023 – रविवार खरना 27 मार्च 2023 – सोमवार संध्या अर्घ्य 28 मार्च 2023 – मंगलवार सूर्योदय अर्घ्य, पारण चैती छठ पूजा 2023 कब है | Chaiti Chhath puja 2023 date | 2023 Chaiti Chhath puja kab hai • 25 मार्च 2023, शनिवार – नहाय-खाय • 26 मार्च 2023, रविवार – खरना • 27 मार्च 2023 , सोमवार – डूबते सूर्य का अर्घ्य • 28 मार्च 2023, मंगलवार – उगते सूर्य का अर्घ्य अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त – Chhath Puja Muhurat • सूर्यास्त का समय (संध्या अर्घ्य): – 27 मार्च, 05:30 PM • सूर्योदय का समय (उषा अर्घ्य) – 28 मार्च, 06:40 AM जानें कब मनाया जाता है छठ पूजा का पर्व सूर्य की उपासना का पर्व साल में दो बार मनाया जाता है. चैत्र शुक्ल षष्ठी व कार्तिक शुक्ल षष्ठी इन दो तिथियों को यह पर्व मनाया जाता है. हालांकि कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाये जाने वाला छठ पर्व मुख्य माना जाता ह...

Chhath Puja 2023

भारत को त्योहारों का देश यूं ही नहीं कहा जाता है। यहां होली, रक्षाबंधन, दशहरा, दिवाली, भाईदूज, गुरु पर्व और ईद का अपना अलग ही महत्व है। इन त्योहारों की धूम न केवल देश में बल्कि विदेश में भी देखने को मिलती है। विदेश में भारतीय प्रवासी इन त्योहारों का जमकर लुत्फ उठाते हैं। यह पर्व बिहारवासियों के लिए खास महत्व रखता है। लेकिन बिहार के साथ यूपी, पूर्वांचल, झारखण्ड और नेपाल के कई हिस्सों में मनाया जाने वाला यह लोकपर्व आज महापर्व का रूप ले चुका है। चार दिन तक चलने वाले इस त्यौहार में महिलाएं 36 घंटे का उपवास रखती हैं और अपने पति और पुत्र के लिए दीर्घायु की कामना करती हैं। आइए आपको बताते हैं छठ पर्व का महत्व, पूजा विधि, समय और इस पर्व की पौराणिक कथा। कब मनाया जाता है छठ पूजा (Chhath Puja) का पर्व छठ पर्व की महिमा अपार है, शास्त्रों के अनुसार छठ पूजा कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से शुरू होकर कार्तिक शुक्ल सप्तमी तक होती है। इस बार यह नहाय खाय के साथ 8नवंबर को शुरू होगा और सूर्योदय अर्घ्य के साथ खत्म होगा। इसे सूर्योपासना का पर्व भी कहा जाता है। सुख-स्मृद्धि तथा मनोकामना पूर्ति के इस त्यौहार को सभी स्त्री और पुरुष समान रूप से मनाते हैं। छठ पूजा की तिथि और पूजा मुहूर्त छठ पूजा का दिन छठ पूजा तिथि छठ पूजा अनुष्ठान शुक्रवार 17 नवंबर 2023 नहाय खाय शनिवार 18 नवंबर 2023 खरना रबिवार 19 नवंबर 2023 संध्या अर्घ सोमवार 20 नवंबर 2023 सूर्योदय/उषा अर्घ छठ पर्व की पौराणिक कथा (Story of Chhath Puja) प्राचीन काल से ही छठ पूजा का विशेष महत्व रहा है। इसका आरंभ महाभारत काल में कुंती ने किया था। सूर्य की आराधना से ही कुंती को पुत्र कर्ण की प्राप्ति हुई थी। इसके बाद कुंती पुत्र कर्ण ने सूर्य देव की पूजा शुरू ...

When is Chaiti Chhath Puja date in 2023 from Nahay Khay to offering Arghya to the Sun Puja Muhurta and importance

When is Chaiti Chhath Puja date in 2023 from Nahay Khay to offering Arghya to the Sun Puja Muhurta and importance |Chaiti Chhath 2023: कब है चैती छठ पूजा, जानें नहाय खाय से लेकर सूर्य को अर्घ्य देने की डेट,पूजा मुहूर्त और महत्व| Hindi News, जयपुर Chaiti Chhath 2023: कब है चैती छठ पूजा, जानें नहाय खाय से लेकर सूर्य को अर्घ्य देने की डेट, पूजा मुहूर्त और महत्व Chaiti Chhath 2023 Date and Time: भारत में छठ का पर्व यानी सूर्योपासना के लिए प्रसिद्ध पर्व है. सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण इसे छठ कहा जाता है. यह पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है. पहली बार चैत्र माह में और दूसरी बार कार्तिक माह में मनाया जाता है. चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले छठ पर्व को चैती छठ जबकि कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले पर्व को कार्तिक छठ कहा जाता है. ये पर्व पारिवारिक सुख-समृद्धि तथा मनोवांछित फल देने वाला पर्व है. आइए जानते हैं साल 2023 चैती छठ पूजा की डेट और मुहूर्त. चैती छठ 2023 तिथि (Chaiti Chhath 2023 ) नहाय खाय (Chaiti Chhath Puja Nahay Khay) - 25 मार्च 2023 खरना (Chaiti Chhath Puja Kharna) - 26 मार्च 2023 अस्तगामी सूर्य (ढ़लते सूर्य) अर्घ्य - 27 मार्च 2023 उदयीमान सूर्य को अर्घ्य - 28 मार्च 2023 नहाय-खाय के साथ चैती छठ पूजा शुरूआत नहाय-खाय के साथ चैती छठ पूजा शुरूआत होती है. चैत्र मास के प्रारंभ में ही घर की साफ-सफाई शुरू हो जाती है और घर के सभी लोग शुद्ध शाकाहारी भोजन करते है. नहाय-खाय के दिन व्रती महिलाएं या पुरूष इस दिन व्रत का संकल्प लेती हैं और सेंधा नमक युक्त भोजन में चने की दाल, लौकी की सब्जी, अरबा चावल खाती हैं. दूसरे दिन खरना यानी महापूजा चैती छठ पूजा का दूसरे दि...

Chaiti Chhath 2023: चैती छठ का पूरा शेड्यूल कब कौन सी पूजा होगी, जानें

Chaiti Chhath Puja Schedule In Hindi: हिंदू पंचांग के मुताबिक, छठ का पर्व साल में दो बार मनाया जाता है. इसमें पहला चैत्र और दूसरा कार्तिक माह में मनाया जाता है. लोक आस्था का महा पर्व छठ मुख्यतौर पर बिहार व पूर्वांचल में धूमधाम से मनाया जाता है. आपको बता दें कि चैती छठ चार दिनों तक चलता है. चैती छठ (Chaiti Chhath 2023) में सूर्य की उपासना की जाती है, ये पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है और सप्तमी को उगते सूर्य को अर्ध्य देने के बाद समाप्त होता है. संतान के स्वास्थ, अच्छे भविष्य और उसकी रक्षा के लिए महिलाएं चैती छठ व्रत धारण करती हैं. आइए जानते हैं चैती छठ पूजा का पूरा शेड्यूल. 2- खरना (Chaiti Chhath Puja Kharna) चैती छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना के नाम से जानते हैं. खरना के दिन शाम को गाय के उपले या आम की लकड़ी पर गुड़ की खीर का प्रसाद तैयार किया जाता है और फिर व्रती और सभी घरवाले इसे ग्रहण करते हैं. इस दिन नमक का भोजन नहीं करते. इसके बाद से व्रती का 36 घंटे का व्रत प्रारंभ हो जाता है. 3- संध्या अर्घ्य (Chaiti Chhath Puja Sandhya Arghya) चैत्र शुक्ल षष्ठी तिथि पर छठ पूजा यानी डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है. इसे संध्या अर्घ्य के नाम से जाना जाता है. इस दिन व्रती नदी या तालाब में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं. छठी मैय्या और सूरज की विधि विधान से पूजा की जाती है. यह भी पढ़ें: 4- उषा अर्घ्य (Chaiti Chhath Puja Usha Arghya) छठ पूजा का समापन उषा अर्घ्य यानी उगते सूरत को अर्घ्य देकर किया जाता है. सूर्य अर्घ्य के लिए बांस की टोकरी में ठेकुआ, चावल के लड्डू और फलों को रखा जाता है. सूर्य पूजा के लिए सूप को भी सजाया जाता है. सूर्य देव को दूध और ज...

छठ पूजा 2023 तिथि, मुहूर्त

Chhath Puja 2023 Date in Hindi, छठ पूजा कब है: छठ पूजा एक सांस्कृतिक पर्व है जिसमें घर परिवार की सुख समृद्धि के लिए व्रती सूर्य की उपासना करते हैं। छठ पूजा हिंदू धर्म का बहुत प्राचीन त्यौहार है, जो ऊर्जा के परमेश्वर के लिए समर्पित है जिन्हें सूर्य या सूर्य षष्ठी के रूप में भी जाना जाता है। एक सर्वव्यापी प्राकृतिक शक्ति होने के कारण छठ पूजा (Chhath Puja) मुख्यतः पूर्वी भारत में मनाया जाने वाला प्रसिद्द पर्व है। बिहार में प्रचलित यह व्रत अब पूरे भारत सहित नेपाल में भी मनाया जाने लगा है। इस पर्व को स्त्री व पुरुष समान रूप से मनाते हैं और छठ मैया से पारिवारिक सुख-समृद्धी तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। कई लोग अपनी मन्नत पूरी होने पर भी यह व्रत उठाते हैं और आजीवन या जब तक संभव हो सके यह व्रत करते हैं। चार दिन के इस महापर्व में पंडित की कोई आवश्यकता नहीं। पूजा आपको ख़ुद करनी है और इस कठिन पूजा में सहायता के लिए नाते रिश्तेदारों से लेकर पास पडोसी तक शामिल हो जाते हैं। यानि जो छठ नहीं करते वो भी व्रती की गतिविधियों में सहभागी बन कर उसका हिस्सा बन जाते हैं। छठ व्रत कोई भी कर सकता है। यही वज़ह है कि इस पर्व में महिलाओं के साथ पुरुष भी व्रती बने आपको नज़र आएँगे। भक्ति का आलम ये रहता है कि बिहार जैसे राज्य में इस पर्व के दौरान अपराध का स्तर सबसे कम हो जाता है। जिस रास्ते से व्रती घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने जाते हैं वो रास्ता लोग मिल जुल कर साफ कर देते हैं और इस साफ सफाई में हर धर्म के लोग बराबर से हिस्सा लेते हैं। छठ पूजा 2023 का त्यौहार रविवार, 19 नवंबर को मनाया जाएगा। यह पवित्र त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाता है। मूलत: सूर्य षष्ठी व्रत होने के...