2023 में ग्रहण कब कब है

  1. Chandra Grahan 2023: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कब हैं, जानें तिथि, समय व लाइव कैसे देखें, Chandra Grahan 2023, When first lunar eclipse of year 2023, know date, time.
  2. Eclipse in 2023: 2023 में कब
  3. Chandra Grahan 2023: कब है साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण? जानिए सूतक काल और ग्रहण का सही समय
  4. Grahan 2023 Solar Eclipse Will Have Bad Effect On These Zodiac Signs In The Year 2023 Know When And Where Is The Eclipse In 2023


Download: 2023 में ग्रहण कब कब है
Size: 58.56 MB

Chandra Grahan 2023: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कब हैं, जानें तिथि, समय व लाइव कैसे देखें, Chandra Grahan 2023, When first lunar eclipse of year 2023, know date, time.

चंद ग्रहण का समय साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगने जा रहा हैं, Timeanddate.com के अनुसार, ग्रहण 5 मई को भारतीय समयानुसार रात 8:44 बजे शुरू होगा और रात 10:52 बजे यह अपने चरम पर होगा, देर रात करीब 1:00 बजे चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाएगा. यह ग्रहण कुल 4 घंटे 18 मिनट तक चलेगा, टाइम एंड डेट की रिपोर्ट के मुताबिक, साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण कहां दिखाई देगा 5 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. यह चंद्र ग्रहण एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्वी यूरोप के कुछ भागों में दिखाई देगा. ग्रहण ना दिखाई देने की वजह से यहां सूतक काल भी नहीं लगेगा. सूतक काल ना लगने की वजह से यहां पूजा-पाठ या किसी भी धार्मिक कार्यों पर रोक नहीं लगेगी. 2023 में चंद्र ग्रहण कब-कब लगने वालें साल 2023 में दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने वाला है. यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा, जो ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया के क्षेत्रों में देखा जा सकता है. इस साल कुल चार ग्रहण पड़ेंगे, जिनमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं. पहला सूर्य ग्रहण, एक संकर सूर्य ग्रहण, 20 अप्रैल को हुआ था. 14 अक्टूबर को दूसरा सूर्य ग्रहण होगा, जो वलयाकार होगा. 5 मई को पृष्ठीय चंद्र ग्रहण होगा, जो साल का पहला होगा. वहीं, अगला चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा, जो साल का आखिरी ग्रहण होगा. चंद्र ग्रहण को लाइव कैसे देखें पृथ्वी की छाया का केंद्र Umbra, बाहरी छाया, पेनम्ब्रा की तुलना में काफी काली होगी, इसलिए एक पूर्ण चांद से उपच्छाया वाले चंद्र ग्रहण को अलग करना अक्सर चुनौतीपूर...

Eclipse in 2023: 2023 में कब

Solar Lunar Eclipse in 2023 in Hindi: नया साल 2023 शुरू होने में अब कुछ समय ही बाकी है. ऐसे में नए साल के बारे में जानने की जिज्ञासा सभी में है. ज्‍योतिष और खगोल विज्ञान की नजर से 2023 बहुत अहम साबित होने वाला है. साल 2022 की तरह 2023 में भी 4 ग्रहण लगने वाले हैं. इसमें से 2 चंद्र ग्रहण होंगे और 2 सूर्य ग्रहण होंगे. सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को बहुत अहम माना गया है. इस दौरान मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं. साथ ही कुछ जरूरी नियमों का भी पालन करना होता है. आइए जानते हैं पंचांग के अनुसार साल 2023 में कब-‍कब ग्रहण लगेगा. 2023 का पहला ग्रहण: पंचांग के अनुसार साल 2023 का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा. यह सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023, गुरुवार को सुबह 07.04 बजे से दोपहर 12.29 मिनट तक लगेगा. हालांकि 2023 का यह पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लिहाजा इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यह सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगेगा. साल 2023 का दूसरा ग्रहण: साल 2023 का दूसरा ग्रहण 5 मई 2023, शुक्रवार को लगेगा. यह साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण होगा और भारत में नजर नहीं आएगा. इसलिए इस चंद्र ग्रहण सूतक काल भी मान्‍य नहीं होगा. साल 2023 का तीसरा ग्रहण: साल 2023 का तीसरा ग्रहण 14 अक्‍टूबर 2023, शनिवार को लगेगा. यह साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा. 2023 के पहले पहले सूर्य ग्रहण की तरह दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा. इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी मान्‍य नहीं होगा. साल 2023 का चौथा और आखिरी ग्रहण: साल 2023 का आखिरी ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा. यह साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा, जो कि पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023, रविवार को लगेगा. यह चंद्र...

Chandra Grahan 2023: कब है साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण? जानिए सूतक काल और ग्रहण का सही समय

डीएनए हिंदीः ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) के अनुसार, जब राहु-केतु (Rahu Ketu) सूर्य या चंद्रमा का ग्रास करने का प्रयास करते हैं तो उस समय ग्रहण लगता है.राहु और केतु की कथा समुद्र मंथन (Samudra Manthan) से निकले अमृत के पान से जुड़ी हुई है. ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, जब भी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023 Date And Time) अपने देश में लगता है तो वह दृश्य होता है और उसका सूतक काल मान्य होता है. इस बार साल का पहला चंद्र ग्रहण मई माह में पूर्णिमा तिथि को लगेगा. इससे पहले 10 अप्रेल को साल का पहला सूर्य (Surya Grahan 2023) ग्रहण लगेगा. आज हम आपको बताने वाले हैं साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा और उसका सूतक काल कब से कब तक रहेगा. चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023) इस बार साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई, शुक्रवार को लगने वाला है. इस दिन वैशाख पूर्णिमा है, जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण अमावस्या और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि को लगता है. यह भी पढ़ें - चंद्र ग्रहण 2023 समय (Chandra Grahan 2023 Timing) चंद्र ग्रहण 05 मई को रात 08 बजकर 45 मिनट पर लगेगा और रात 01:00 बजे समाप्त होगा. चंद्र ग्रहण की अवधि 04 घंटे 15 मिनट 34 सेकेंड्स तक है. उपच्छाया से पहला स्पर्श: रात 08:45 बजे और परमग्रास चंद्र ग्रहण का समय: रात 10:53 बजे तक होगा इसके अलावा उपच्छाया से अंतिम स्पर्श: देर रात 01:00 बजे होगा. चंद्र ग्रहण 2023 सूतक काल ( Chandra Grahan 2023 Sutak Kal) क्या होता है सूतक काल? (Sutak Kal Kya Hota Hai) चंद्र ग्रहण से 09 घंटे पूर्व और सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पूर्व तक का समय सूतक काल माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और चंद्र...

Grahan 2023 Solar Eclipse Will Have Bad Effect On These Zodiac Signs In The Year 2023 Know When And Where Is The Eclipse In 2023

Grahan 2023: ग्रहण एक प्रकार का खगोलीय घटनाक्रम है. जिसका ज्योतिष शास्त्र में भी खास महत्व है. सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है. वहीं चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है, उस समय चंद्रमा पृथ्वी की छाया से ढक जाता है. महज कुछ ही दिनों बाद ही नया साल यानी 2023 शुरू हो जाएगा. नए साल के स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. आने वाले साल को लेकर कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगले साल ग्रहण कब और किस समय लगेगा. इसके साथ ही उनके मन में यह जिज्ञासा भी होती है कि क्या वह ग्रहण भारत को प्रभावित करेगा या नहीं और सूतक काल मान्य होगा या नहीं. बता दें कि ज्योतिषीय भविष्यवाणी के अनुसार साल 2023 में 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं. जिनमें से 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगे. आइए जानते हैं कि साल 2023 में ग्रहण कब लगेगा और ये ग्रहण कहां-कहां दिखाई देंगे। यह भी पढ़ें • Eclipse 2023: जानिए किस दिन लगेगा इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, दिखने में होंगे कुछ ऐसे • चंद्र ग्रहण 2023 : आज का चंद्र ग्रहण क्यों है दुर्लभ? क्या ग्रहण के समय चंद्रमा हो जाएगा काला, चलिए जानते हैं • Today Chandra Grahan : आज रात 8:44 मिनट पर शुरू होगा दुर्लभ उपच्छाया चंद्र ग्रहण, लाइव देखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान! साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 को लगेगा. हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. लेकिन भारत में दिखाई नहीं देने के कारण सूतक यहां मान्य नहीं होगी. वहीं, साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अ...