Makar sankranti kab hai 2023 ka

  1. Makar Sankranti 2023:15 जनवरी को मकर संक्रांति, जानिए पुण्यकाल का मुहूर्त, पूजा विधि और राशि अनुसार दान


Download: Makar sankranti kab hai 2023 ka
Size: 52.47 MB

Makar Sankranti 2023:15 जनवरी को मकर संक्रांति, जानिए पुण्यकाल का मुहूर्त, पूजा विधि और राशि अनुसार दान

Makar Sankranti Timing 2023: मकर संक्रांति हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। यह पर्व पूरे भारत में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। जब भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति को मनाया जाता है। यह त्योहार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 14 जनवरी को मनाया जाता है। पर कभी-कभी यह त्योहार 15 जनवरी को भी हो जाता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि सूर्य कब धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस दिन सूर्य की उत्तरायण गति आरंभ होती है और इसी कारण इसको उत्तरायणी भी कहते हैं। मकर संक्रांति पर इस बार दो तिथियों को लेकर लोग उलझन में हैं। हालांकि संक्रांति तब शुरू होती है जब सूर्य देव राशि परिवर्तन कर मकर राशि में पहुंचते हैं। सूर्य देव जब मकर राशि में गोचर करते हैं, उस समय मकर संक्रांति होती है। इस साल 14 जनवरी को रात 08.57 बजे सूर्यदेव मकर राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में मकर संक्रांति का क्षण 14 जनवरी को पड़ रहा है। किंतु सूर्य के मकर में प्रवेश के समय के कारण संक्रांति की तारीख को लेकर असमंजस पैदा हुआ है। ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी के मुताबिक, सूर्य की मकर संक्रांति का क्षण भले ही 14 जनवरी शनिवार की रात 08:57 बजे पड़ रहा है, लेकिन रात्रि प्रहर में स्नान और दान नहीं होता। इसके लिए उदया तिथि की मान्यता है यानी जब सूर्य उदय होंगे, उस समय मकर संक्रांति का स्नान और दान होगा। इसलिए इस वर्ष 15 जनवरी 2023 दिन रविवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। रविवार का संयोग संक्रांति का पुण्यकाल रविवार को पड़ रहा है, रविवार सूर्यदेव का दिन है। संक्रांति में भी सूर्य पूजा करते हैं। ऐसे में इस दिन अधिक फल प्राप्त होगा। सूर्य होंगे उत्तरायण मकर संक्रांति पर सूर्य देव द...