आसान रंगोली का चित्र

  1. दिवाली 2018:घर को सजाएं रंगोली के इन बेस्ट डिजाइन के साथ, बनाने में आसान और दिखने में सबसे खूबसूरत
  2. Diwali Simple Rangoli 2022 How to Make Latest Rangoli With Flowers And Colours See Photos Of Beautiful Designs
  3. रंगोली बनाने के टिप्स एंड ट्रिक्स Rangoli tricks and tips for beginners in hindi
  4. 10 Minute Easy Simple 10 Rangoli Designs For Diwali
  5. रंगोली अवसर की शोभा बढ़ाती है (2020): धनतेरस रंगोली पर इस अनुछेद के माध्यम से अपने घर या व्यवसाय स्थान को सजाने के लिए कुछ सुंदर और आसान रंगोली पैटर्न पाए।
  6. easy simple rangoli design for diwali 2020 latest new beautiful peacock diya flowers herbal colours haldi kumkum rangoli for deepawali images photos videos how to make smt


Download: आसान रंगोली का चित्र
Size: 23.51 MB

दिवाली 2018:घर को सजाएं रंगोली के इन बेस्ट डिजाइन के साथ, बनाने में आसान और दिखने में सबसे खूबसूरत

मौका चाहे कोई भी हो, त्योहारों में अगर घर के दरवाजे पर रंगोली न बनी हो तो त्योहार कुछ अधूरे से लगते हैं। रंगोली को काफी शुभ माना जाता है । चंद दिनों में हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आने वाला है। लोग महीनों पहले से इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे में रंगोली भी इस तैयारी का एक अहम हिस्सा है। माना जाता है कि घर के बाहर रंगोली बनाने का मतलब होता है कि आप देवी महालक्ष्मी को अपने घर आमंत्रित कर रहे हैं। हर साल दिवाली पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों की महिलाएं दरवाजे के बाहर खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाती हैं। प्राचीन समय से घर को सजाने और उत्सव मनाने के लिए रंगोली बनाने की परंपरा रही है। पहले के समय में लोग अपने घर के दरवाजे पर चावल के आटे और फूलों से बनी रंगोली बनाया करते थे। वैसे तो रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी है लेकिन बदलते समय के साथ इसके डिजाइन और तरीकों में काफी बदलाव देखा गया। आइए जानते हैं इस बार दिवाली पर कौन से ऐसे बेस्ट रंगोली डिजाइन हैं जो ट्रेंड में रहने वाले हैं।

Diwali Simple Rangoli 2022 How to Make Latest Rangoli With Flowers And Colours See Photos Of Beautiful Designs

24 अक्टूबर को पूरे देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार के लिए महिलाएं हफ्ते पहले से ही शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं। रौशनी के त्योहार दिवाली पर हर घर बेहद खूबसूरती से सजा होता है। इस सजावट में चार चांद लगाती है रंगोली। अगर खूबसूरती और सफाई से रंगोली को बनाया जाता है तो ये काफी सुंदर लगती है। आप घर के आंगन या फिर एंट्री गेट पर लगा सकते हैं। यहां देखिए फूल और रंगों से बनने वाली खूबसूरत डिजाइन- दिवाली पर हर घर में और घर के बाहर दीपक जरूर लगाया जाता है। ऐसे में इस तरह का रंगोली डिजाइन बेहतरीन है। इस रंगोली में एक खूबसूरत दिया डिजाइन है और इसी के साथ रंगोली को अलग-अलग रंगों से भी सजाया गया है। सिंपल रंगोली डिजाइन-4 दिवाली स्पेशल रंगोली के लिए ये डिजाइन काफी अच्छा है। से आप अलग रंगों के साथ बना सकते हैं। इसके बीच के सर्कल पर लिखा हैप्पी दिवाली इस डिजाइन को बेहतरीन बना रहा है। सिंपल रंगोली डिजाइन-5 फूल और पत्तियों से भी आप एक प्यारी रंगोली बना सकती हैं। तस्वीर में दिए गए डिजाइन के आस पास छोटे दियों को रखें। ऐसा करने पर इसी रौनक और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। सिंपल रंगोली डिजाइन-6 फूलों और रंगों से बनी रंगोली काफी अच्छी लगती है। ये डिजाइन दिखने में हैवी लग सकता है, लेकिन जब आप इसे बनाएंगी तो ये आपको काफी आसान लगेगा।

रंगोली बनाने के टिप्स एंड ट्रिक्स Rangoli tricks and tips for beginners in hindi

दिवाली पर जितना रोशनी का महत्व है उतना ही रंगोली बनाकर घर सजाने का भी है। हिन्दू धर्म में आंगन या द्वार पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है और इसे घर की सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। वहीं दीपावली के पावन मौके पर इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। कहा जाता है कि विभिन्न रंगों और फूलों से बनाई गई रंगोली आपके घर और आसपास के वातावरण में सकारात्मक उर्जा का संचार करती है, जिससे मन प्रसन्न और वातावरण बेहद सकारात्मक होता है। इसका असर आपके घर की सुख-समृद्धि और आपकी सेहत पर भी पड़ता है। यही कारण है कि लोग दीपावली के पर्व ( रंगोली बनाने के टिप्स एंड ट्रिक्स Rangoli tricks and tips for beginners in hindi हालांकि कुछ लोगों की रंगोली बनाते समय यह समस्या जरूर होती है कि उन्हें रंगोली की डिजाइन्स समझ नहीं आती और डिजाइन समझ आती है तो उसे बनाना मुश्किल हो जाता है। जिसके कारण उन्हें रंगोली बनाने में काफी समय लग जाता है और कभी-कभी तो जो डिजाइन सोची होती है उससे कुछ अलग ही बनता है। वहीं अगर आप रंगोली बनाने में नये हैं तो ये दिक्कतें आपको ज्यादा परेशान कर सकती हैं। लेकिन त्योहार का समय है और ऐसे में टेंशन को दूर भगाइए और रंगोली बनाने की कुछ ट्रिक्स एंड टिप्स अपनाइए। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें आपनाकर आप आसानी से रंगोली (Rangoli tricks and tips) बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं – हमेशा डिजाइन का चुनाव पहले करें रंगोली बनाने का सबसे पहला रूल ये है कि आप डिजाइन का चयन पहले ही कर लें, इससे आप उसी अनुसार रंग और आकार का चुनाव कर पायेंगे। अगर आप पहली बार रंगोली बनाने जा रहे हैं तो सही और आसान रंगोली डिजाइन का चयन करें। खासकर ऐसे डिजाइन को चुने, जिसमें रंग भरना बहुत आसान हो। प...

10 Minute Easy Simple 10 Rangoli Designs For Diwali

दिवाली का त्‍यौहार आने के साथ ही घर की साफ-सफाई और सजावट शुरू हो जाती है। जब बात घर की सजावट की आती है तो रंगोली का ख्‍याल सबसे पहले जहन में उभर आता है। मगर रंगोली बनाना एक आर्ट है और इस कला में सभी पारंगत नहीं होते हैं। ऐसे में अगर आप भी रंगोली बनाने के आसान डिजाइन तलाश रही हैं तो आपको ये 10 डिजाइन जरूर देखनी चाहिए।

रंगोली अवसर की शोभा बढ़ाती है (2020): धनतेरस रंगोली पर इस अनुछेद के माध्यम से अपने घर या व्यवसाय स्थान को सजाने के लिए कुछ सुंदर और आसान रंगोली पैटर्न पाए।

धनतेरस पांच दिवसीय दिवाली महोत्सव में दिन है। धनतेरस में धन का अर्थ पैसा होता है और तेरा शब्द 13 वें दिन से आता है।यह त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा धन और समृद्धि के लिए की जाती है। इस दिन लोग द्वार खोलकर और दीप जलाकर देवी लक्ष्मी का स्वागत करते हैं। घर में उसका स्वागत करने के लिए रंगोली डिज़ाइन या अल्पना बनाई जाती हैं। नीचे हमने आपको देवी के स्वागत के लिए रंगोली के विकल्प दिए हैं। रंगोली एक पारंपरिक कला है जिसकी शुरुआत भारत से ही हुई थी :- रंगोली यानी कि कोई पैटर्न या फिर डिजाइन जिसे घर के सामने या फिर पूजा घर के पास बनाया जाता है। रंगोली शब्द संस्कृत शब्द से लिया गया है -" रांगा-वल्ली। "जिसका अर्थ है रंगीन पृथ्वी। इसे भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग बयान दिए गए हैं। कहां जाता है कि रंगोली का एक अध्यात्मिक पल्लू है। इसके अनुसार रंगोली की डिजाइन, पेटर्न या रंग तय किया जाता है। यह मुक्त हाथ प्रकार या डॉट्स के द्वारा बनाई जाती है। रंगोली को हमारी परंपरा के अनुसार शुभ माना जाता है :- इसलिए उन्हें त्योहारों, धार्मिक समारोहों और विशेष अवसरों के दौरान विशेष रूप बनाया जाता है। धनतेरस यानी कि दिवाली का पहला दिन। लक्ष्मी जी की पूजा करने के लिए दिवाली मनाई जाती है और दिवाली पर सभी घरों में रंगोली भी बनाए जाते हैं। रंगोली में पैटर्न, रेखाओं, रूपांकनों का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रकृति, हिंदू देवताओं का चेहरा और अमूर्त कला जेसे चित्र बनाए जाते हैं :- आमतौर पर धनतेरस के दिन लोग कमल की डिजाइन वाली रंगोली बनाते हैं। क्योंकि कमल का फूल लक्ष्मी जी का प्रतिनिधित्व करता है। इस त्यौहार के दौरान सैकड़ों विविधताएँ होती हैं। धनतेरस को रंगोली के बिना अधूरा मा...

easy simple rangoli design for diwali 2020 latest new beautiful peacock diya flowers herbal colours haldi kumkum rangoli for deepawali images photos videos how to make smt

मुख्य बातें Latest, New, Beautiful, Easy, Rangoli Designs for Diwali 2020, Images, Photos, Videos with Diya, Flowers: आज देश भर में धूमधाम से दीपावली का त्योहार मनाया जाना है. ऐसे में लाइट, बत्ती समेत घर-दफ्तर की साफ सफाई जारी है. इस दौरान रंगोली के विभन्न तरह के डिजाइन्स भी बनाए जायेंगे. दरअसल, रंगोली का हिंदू पर्व में विशेष महत्व होता है. ऐसे में आप प्राकृतिक रंगों या आटे, चावल के आटे, हल्दी, कुमकुम व रंग-बिरंगे फूलों से आप एक से बढ़कर डिजाइन बना सकते हैं. आइये देखते हैं ऐसे ही रंगोली के कुछ बेहतरीन डिजाइन्स...