भादवा की चौथ कब है 2022

  1. भादवा की चौथ माता की कहानी। Bhadwa Ki Chauth Mata Ki Katha(kahani ). – HIND IP
  2. Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ कब है? जानें चांद निकलने का समय और मुहूर्त
  3. 2022 में करवा चौथ कब है जानें शुभ मुहूर्त,पूजा विधि
  4. Sakat Chauth 2022:कब है सकट चौथ का व्रत, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय
  5. करवा चौथ 2022: इस साल करवा चौथ पर बन रहा है बेहद ही शुभ मुहूर्त, जानिए तिथि और पूजन विधि
  6. Sakat Chauth 2022 Know Date Shubh Muhurat And Moonrise Time


Download: भादवा की चौथ कब है 2022
Size: 65.72 MB

भादवा की चौथ माता की कहानी। Bhadwa Ki Chauth Mata Ki Katha(kahani ). – HIND IP

भादवा की चौथ को भादुड़ी चौथ या बहुला चौथ भी कहा जाता है इस दिन चौथ माता का व्रत किया जाता है और कहानी(भादुड़ी चौथ माता की कहानी) सुनी जाती है। इसके साथ ही बिंदायक जी की कहानी सुनी जाती हैं। कुंवारी कन्याये सुंदर सुशील और अच्छे पति की प्राप्ति के लिए चौथ का व्रत करती हैं और स्त्रियां इस व्रत को अपने सुहाग और पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। आज हम आपके लिए दो भादवा की चौथ माता की कहानी लेकर आए हैं। आप इन दोनों में से कोई भी भादवा चौथ की कथा जो आपको पसंद आए चौथ के व्रत के दिन पढ़ सकते हैं। तो आइए जानते हैं भादुड़ी चौथ व्रत कथा भादवा की चौथ माता की कहानी – 1. bhadwa ki chauth ki kahani. भादवा की चौथ माता की कहानी भादवा की चौथ माता की कहानी – एक बुढ़िया माई के ग्वालिया – बछालिया नाम का बेटा था। बुढ़िया माई अपने बेटे के लिए बारह महीने की चारों चौथ करती थी। बेटा लकड़ी लेकर आता था और दोनों मां बेटा उनको बेचकर गुजारा करते थे। बुढ़िया माई रोजाना लकड़ी में से दो लकड़ी रख लेती और चौथ के दिन बेटे से छुप कर बेचकर सामान लाती थी और पांच पुआ बनाती थी। एक पुआ गणेश जी महाराज को, एक चौथ माता को चढाती, एक ब्राह्मण को और एक अपने बेटे को खिलाती थी और एक पुआ खुद खाती थी। एक चौथ के दिन बेटा अपनी पड़ोसन के घर गया वह पुआं बना रही थी जब उसने पूछा कि आज क्या है जो पूऐ बना रखे हैं तब वह बोली मैंने तो आज ही बनाए हैं पर तेरी मां तो चारों चौथ को पूऐ बनाती है। उसने जाकर मां से पूछा मां तू रोज पुऐ बनाती है मैं इतनी मेहनत से कमाता हूं। बुढ़िया माई बोली मैं तो चौथ माता का व्रत करती हूं। वह बोला कि तू मुझे रख ले या तो तू चौथ माता को ही रख ले। बुढ़िया माई बोली मैं तो तेरे लिए ही चौथ का व्रत करती हूं इसलिए मैं त...

Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ कब है? जानें चांद निकलने का समय और मुहूर्त

क्या है इस पोस्ट में ? 1 • • • • • • • • • हेलो दोस्तों, जैसे के आपको पता है अभी हाल में ही करवा चौथ आने वाला है। तो आपके मन यह सवाल होगा के Karwa Chauth Kab Hai ? तो बता दे के इस वर्ष का करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022 गुरुवार को मनाया जाएगा। आइए जानते है के आने वाला करवा चौथ 2022 कब है और करवा चौथ शुभ महूर्त कब है ? करवा चौथ पूजा Date and Time क्या है ? जानते है इस आर्टिकल में । करवा चौथ कब है ? Karwa Chauth 2022 Puja अगर इस वर्ष Karwa Chauth Vart 2022 Date की बात करे या यु कहे के Karwa Chauth Kab Hai ? तो आने वाले 13 अक्टूबर को ही है। अपने सुहाग की रक्षा के लिए विवाहित महिलाएं हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी में करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ गुरुवार 13 अक्टूबर 2022 (Karwa chauth 2022 date) के दिन मनाया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत के प्रभाव से महिलाओं को निरंतर सौभाग्य की प्राप्ति होती है। करवा चौथ में गणेश जी, शंकर-पार्वती और करवा माता के अलावा चंद्र पूजा का विशेष महत्व है। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और उसके बाद ही चंद्रमा को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। इस साल करवा चौथ में कई अत्यंत दुर्लभ योग बनेंगे, जिनमें व्रत का फल कई गुना बढ़ जाएगा। इस साल 2022 Karwa Chauth Start Time 13 अक्टूबर को रात 1 बजकर 59 मिनट से प्रारंभ होगी, जो 14 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। Karwa Chauth Vart 13 अक्टूबर को रखा जाएगा Diwali 2022 Date : दिवाली कब है? Deepawali 2022 Shubh Mahurat | Diwali 2022 Pooja Date and Time करवा चौथ 2022 मुहूर्त – Karwa chauth 2022 Shubh Muhurat कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी आरंभ 13 अक्टूबर 2022, सुब...

2022 में करवा चौथ कब है जानें शुभ मुहूर्त,पूजा विधि

karwa chauth 2022: हमारे करवा चौथ हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह भारत के पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मनाया जाने वाला पर्व है। यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह पर्व सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ मनाती हैं। यह व्रत सुबह सूर्योदय से पहले करीब 4 बजे के बाद शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद संपूर्ण होता है। ग्रामीण स्त्रियों से लेकर आधुनिक महिलाओं तक सभी नारियाँ करवाचौथ का व्रत बडी़ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रखती हैं। शास्त्रों के अनुसार यह व्रत कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चन्द्रोदय व्यापिनी चतुर्थी के दिन करना चाहिए। पति की दीर्घायु एवं अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन भालचन्द्र गणेश जी की अर्चना की जाती है। करवाचौथ में भी संकष्टीगणेश चतुर्थी की तरह दिन भर उपवास रखकर रात में चन्द्रमा को अ‌र्घ्य देने के उपरांत ही भोजन करने का विधान है। वर्तमान समय में करवाचौथ व्रतोत्सव ज्यादातर महिलाएं अपने परिवार में प्रचलित प्रथा के अनुसार ही मनाती हैं लेकिन अधिकतर स्त्रियां निराहार रहकर चन्द्रोदय की प्रतीक्षा करती हैं। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करकचतुर्थी (करवा-चौथ) व्रत करने का विधान है। इस व्रत की विशेषता यह है कि केवल सौभाग्यवती स्त्रियों को ही यह व्रत करने का अधिकार है। स्त्री किसी भी आयु, जाति, वर्ण, संप्रदाय की हो, सबको इस व्रत को करने का अधिकार है। जो सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ अपने पति की आयु, स्वास्थ्य व सौभाग्य की कामना करती हैं वे यह व्रत रखती हैं। यह व्रत 12 वर्ष तक अथवा 16 वर्ष तक लगातार हर वर्ष किया जाता है। अवधि पूरी होने के पश्चात इस व्रत का उद्यापन (उपसंहार) किया जाता है। जो सुहागिन स्त्र...

Sakat Chauth 2022:कब है सकट चौथ का व्रत, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय

Sakat Chauth 2022: कब है सकट चौथ का व्रत, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय विस्तार Sakat Chauth 2022: माघ के महीने में सकट चौथ का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस साल सकट चौथ का व्रत 21 जनवरी को रखा जाएगा। सकट चौथ के व्रत में माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के लिए भगवान गणेश की विशेष रूप से पूजा-उपासना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सकट चौथ का व्रत भगवान गणेश के प्रति अपनी आस्था प्रगट करने का त्योहार होता है। मान्यता है जो भी सकट चौथ का व्रत विधि-विधान के साथ रखता है उसके जीवन में आने वाला संकट खत्म हो जाता है, क्योंकि सकट चौथ के दिन ही भगवान गणेश के जीवन पर सबसे बड़ा संकट आया था। प्रत्येक वर्ष माघ के महीने में सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को मोदक, लड्डू और दूर्वा अर्पित किया जाता है। इस दिन गणेश स्तुति, गणेश चालीसा और सकट चौथ व्रत कथा का पाठ किया किया जाता है। आइए जानते हैं कि कब है सकट चौथ की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय। सकट चौथ पर बनेगा शुभ योग सकट चौथ के दिन बहुत ही शुभ योग बनने जा रहा है। पंचांग के अनुसार इस बार सकट चौथ पर सौभाग्य नाम का शुभ योग बनेगा। यह शुभ योग 21 जनवरी को दोपहर 03 बजकर 06 मिनट तक रहेगी फिर उसके बाद शोभन योग शुरू हो जाएगा। सौभाग्य योग पर शुभ कार्य और पूजा करने पर हमेशा सफलता प्राप्ति होती है। सकट चौथ पर अभिजीत मुहूर्त का समय दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। सकट चौथ पर चंद्रोदय का समय चतुर्थी तिथि पर व्रत रखने के बाद चंद्रमा का दर्शन अवश्य किया जाता है। ऐसे में 21...

करवा चौथ 2022: इस साल करवा चौथ पर बन रहा है बेहद ही शुभ मुहूर्त, जानिए तिथि और पूजन विधि

• • Faith Hindi • करवा चौथ 2022: इस साल करवा चौथ पर बन रहा है बेहद ही शुभ मुहूर्त, जानिए तिथि और पूजन विधि करवा चौथ 2022: इस साल करवा चौथ पर बन रहा है बेहद ही शुभ मुहूर्त, जानिए तिथि और पूजन विधि Karwa Chauth 2022: हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है. इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत कर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं. करवा चौथ 2022 इमेज Karwa Chauth 2022: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है. हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है और हर सुहागिन महिलाएं के लिए यह बेहद ही महत्वपूर्ण दिन होता है. ( Karwa Chauth Vrat 2022 Date) सावन समाप्त होते हैं महिलाएं कार्तिक मास शुरू होने का इंतजार करने लगती हैं क्योंकि इसी माह में करवा चौथ आता है. अगर आप भी करवा चैथ का इंतजार कर रहे हैं तो ( Karwa Chauth 2022 Shubh Muhurat) आइए जानते हैं इसकी तिथि और शुभ मुहूर्त. Also Read: • • • कब है करवा चौथ व्रत 2022 इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा. सबसे खास बात है कि इस दिन बेहद ही शुभ मुहूर्त बन रहा है और यदि इस मुहूर्त में पूजा की जाए तो व्रत का महत्व और लाभ बढ़ जाता है. इस बार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर, गुरुवार रात 1 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगी और 14 अक्टूकर को सुबह 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 14 अक्टूबर को ही करवा चैथ का व्रत किया जाएगा. पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 13 अक्टूबर की 5 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगा और 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 9 मिनट पर है. करवा चौथ पूजन विधि करवा चौथ क...

Sakat Chauth 2022 Know Date Shubh Muhurat And Moonrise Time

Sakat Chauth 2022: माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन सकट चौथ का व्रत रखा जाता है. इसे लंबोदर संकष्टी के नाम से भी जानते हैं. इस दिन गणेश जी की पूजा करने और व्रत आदि रखने से सभी संकटों का नाश होता है. परिवार और संतान की रक्षा के लिए सकट चौथ का व्रत हर साल रखा जाता है. सकट चौथ के दिन गणेश जी की प्रिय चीज दूर्वा और मोदक उन्हें अर्पित किए जाते हैं. इस दिन व्रत के साथ सकट चौथ व्रत कथा, गणेश स्तुति, गणेश चालीसा का पाठ किया जाता है. इसके बाद गणेश जी की आरती की जाती है. सकट चौथ के दिन व्रत रखा जाता है. और रात को चंद्रोदय के दर्शन के बाद ही उन्हें जल अर्पित करके व्रत का पारण किया जाता है. इस बार सकट चौथ का व्रत 21 जनवरी के दिन रखा जाएगा. आइए जानते हैं कब है सकट चौथ कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय. ये भी पढ़ेंः सकट चौथ 2022 तिथि एवं मुहूर्त पंचाग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 21 जनवरी सुबह 08 बजकर 51 मिनट पर है और अगले दिन 22 जनवरी सुबह 09 बजकर 14 मिनट तक है. इस दिन चंद्रमा का दर्शन चतुर्थी तिथि में 21 जनवरी को ही संभव है, इसलिए सकट चौथ का व्रत 21 जनवरी दिन शुक्रवार को रखा जाएगा. सौभाग्य योग में सकट चौथ ज्योतिष अनुसार इस साल सकट चौथ सौभाग्य योग में पड़ रही है. 21 जनवरी दोपहर 03 बजकर 06 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा. और उसके बाद से शोभन योग शुरू हो जाएगा. इन दोनों ही योगों को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है. सकट चौथ के दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. इस समय को भी मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है. ये भी पढ़ेंः सकट चौथ 2022 चंद्रोदय बता दें कि सकट चौथ की रात 09 बजे चंद्रमा का उदय हो...