छोटी रंगोली फोटो

  1. Diwali Rangoli Designs 2021 Images, Photos, Pics: Latest, Simple, Easy and Best Diwali Rangoli Designs Images, Pics, Photos, and Pictures
  2. Holi Rangoli Designs 2021: रंगों के त्योहार में घर में बनाएं रंगोली, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइन
  3. Diwali 2021:इन सुंदर रंगोली डिजाइन से सजाएं द्वार, दीपावली में बढ़ जाएगी घर की सुंदरता
  4. 25+ Best Holi Rangoli Designs (2022)
  5. Diwali Rangoli Designs: रंगोली डिज़ाइन कैसे बनायें?
  6. Latest Photo Galleries, Trending Viral Photos
  7. Diwali Rangoli Designs: घर है छोटा और धनतेरस, दिवाली पर बनानी है रंगोली तो ये डिजाइन करें ट्राई


Download: छोटी रंगोली फोटो
Size: 75.6 MB

Diwali Rangoli Designs 2021 Images, Photos, Pics: Latest, Simple, Easy and Best Diwali Rangoli Designs Images, Pics, Photos, and Pictures

दिवाली रंगोली डिजाइन 2021 छवियां, तस्वीरें, पिकचर: दिवाली का त्योहार इस साल 4 नवंबर को मनाया जाएगा। इस त्योहार को लेकर बाजारों में खूब रौनक देखने को मिलती है। बता दें कि हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। रोशनी के इस त्योहार के आने के एक हफ्ते पहले से ही घरों में दिवाली की तैयारी शुरू हो जाती हैं। घरों को दीपकों और रंग-बिरंगे लाइटों से सजाया जाता है। दिवाली के मौके पर रंगोली को भी विशेष महत्व दिया जाता है। दिवाली के इस त्योहार पर लोग अपने घर के मुख्य द्वार और पूजा घर के पास रंग-बिरंगी रंगोली बनाते हैं। इस दिन घर में मां लक्ष्मी के आगमन और उनका स्वागत करने के लिए मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है। लोग रंग, चावल पाउडर और फूलों की पंखुड़ियों के जरिए रंगोली बनाते हैं। रंगोली में अधिकतर लोग स्वस्तिक, कमल का फूल या फिर लक्ष्मी जी के पदचिह्न बनाते हैं। रंगोली बनाते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान रखने की भी सलाह दी जाती है। पूर्व दिशा की ओर मुंह वाले घर में अंडाकार रंगोली बनानी चाहिए। वहीं पश्चिममुखी घर वालों को पंच कोण, उत्तर दिशा की ओर घर का मुख्य द्वार है तो लहरीदार और दक्षिणमुखी घर वालों को आयताकार रंगोली डिजाइन बनाने चाहिए। रंगोली दो शब्दों से मिलकर बना है, ‘रंग’ और ‘आवली’ जिसका अर्थ है, रंगों की पंक्ति। अलग-अलग जगहों पर लोग अलग-अलग तरीकों से रंगोली डिजाइन बनाते हैं। बता दें कि रंगोली को अल्पोना, कोल्लम और अरिपोमा भी कहा जाता है।

Holi Rangoli Designs 2021: रंगों के त्योहार में घर में बनाएं रंगोली, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइन

Holi Rangoli Designs 2021 Images, Photos, Pictures: हिंदू धर्म का प्रचलित त्योहार होली बस आने ही वाला है, लोगों में इस त्योहार का उत्साह देखते ही बनता है। 28 मार्च यानी कल होलिका दहन है और परसो 29 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली को प्रेम का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन लोग अपने पुराने मतभेदों को भुलकर हंसी-खुशी होली खेलते हैं। घर पर दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ लोग रंग-अबीर लगाते हैं। हालांकि, इस बार कोरोना के प्रकोप के कारण रंगों का ये त्योहार फीका-फीका लग रहा है। लेकिन आप इस मौके पर घर की रौनक बढ़ा सकते हैं। होली पर घर में रंगोली बनाएं और माहौल को बेहतर बनाएं। हिंदू धर्म में रंगोली की अहमियत बहुत ज्यादा है। लोग अपने घरों में हर खास त्योहारों पर रंगोली बनाते हैं। माना जाता है कि इसे देखकर मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और घर में सुख समृद्धि का वास रहता है। कई राज्य जैसे कि किसी भी त्योहार पर घर की सजावट का महत्व अधिक होता है। रंगोली, तोरण, साज-सज्जा का सामान या दीया इन सभी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। रंगोली आटा, चावल, हल्दी, कुमकुम, फूल-पत्तियों या अनेक प्रकार के रंगों से अलग-अलग डिजाइन में बनाई जाती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि रंगोली बनाने के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। बता दें कि इसे बनाने के दौरान लोगों की उंगली और अंगूठा मिलकर एक साथ ज्ञानमुद्रा बनाते हैं, इससे व्यक्ति ज्यादा एनर्जेटिक और एक्टिव हो जाता है। वहीं, एक्यूप्रेशर की दृष्टि से भी ये फायदेमंद है।

Diwali 2021:इन सुंदर रंगोली डिजाइन से सजाएं द्वार, दीपावली में बढ़ जाएगी घर की सुंदरता

भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी खासियत है, इसकी विविधता। जितने इसके रंग हैं वे सब मिलकर इसको अनूठा भी बनाते हैं और खूबसूरत भी। खासतौर पर भारतीय त्योहार, जिनके अलग अलग स्वरूप इन त्योहारों की चमक को बढ़ाते हैं। ऐसा ही एक कलात्मक स्वरूप है रंगोली, अल्पना और मांडने का। भले ही इनके नाम और बनाने के तरीकों में अंतर हो लेकिन इन सबके पीछे भावना एक ही है- त्योहार की खूबसूरती को और बढ़ाना। देश के विभिन्न हिस्सों में दरवाजे, आंगन, बालकनी और पूजा स्थल पर कलात्मकता से सजी आकृतियां उकेरने का चलन है। कुछ जगहों पर साल भर घर के मुख्य द्वार पर शुभ संकेत के प्रतीक चिन्ह के रूप में रंगोली या अल्पना बनाई जाती है। इसके लिए विशेषकर सफेद रंग, खड़ी या चावल के आटे का प्रयोग किया जाता है। साथ में हल्दी और कुमकुम भी उपयोग में आते हैं। तो इस दिवाली आप भी सजाएं अपने द्वार पर एक सुंदर सी अल्पना और बढ़ाएं शुभता। रंगोली या अल्पना या कोलम का प्रयोग घर में देवी-देवताओं और अतिथियों के स्वागत के लिये किया जाता है। इसे साधारण फर्श पर, गोबर लीपकर, गेरू लीपकर या लकड़ी के पटे पर, कैसे भी बनाया जा सकता है। अगर आप घर के अंदर इसे बनाना चाहती हैं तो टाइल्स पर पहले कोई बेस कलर कर दें। जैसे सफेद, लाल या पीला और फिर इसपर कोई भी डिजाइन बनाइये। रंगोली या अल्पना बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना खास जरूरी है। और सहजता से आप घर में इस सुंदर रचना को साकार कर सकते हैं। अगर आप चावल के आटे या खड़िया से अल्पना बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो बनाने से पहले और बनाने के बाद हाथों पर नारियल या सरसों का तेल जरूर लगाएं। चूंकि यह ठंड का मौसम है और त्वचा रूखी होती है। ऐसे में ये साधन त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकते हैं। खड़ी या चावल के आटे में थ...

25+ Best Holi Rangoli Designs (2022)

Holi Rangoli Designs: होली एक ऐसा त्यौहार है जो हमारी बेरंग जिन्दगी को विभिन्न रंगों से भर जाता है। होली के दिन सभी अपने दोस्तों, परिवारजनों, रिश्तेदारों आदि के साथ रंगों के साथ खेलते हैं। हर कोई इस दिन रंग वाला पानी या फिर गुलाल लगाकर रंगीन कर देता है। इस त्यौहार में हम तो रंगों से खेलते ही है तो हमारे घरों को रंगों से सजा दें तो उनकी खूबसूरती पर चार चाँद लग जाते हैं। हम अपने घरों में विभिन्न रंगों से रंगोली बनाकर सजा सकते हैं। आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर स्वागत के लिए रंगोली भी बना सकते हैं, जिससे घर में आने वाला अतिथि और भी अधिक खुश हो जायेगा और आपकी रंगोली देखकर वो तारीफ करने के लिए पीछे नहीं रहेंगे। इसलिए हमने यहां पर आपके लिए कुछ आसान और लेटेस्ट रंगोली डिजाईन शेयर किये है, जिसे आप बहुत ही आसानी से अपने घर में बना सकते है। रंगोली क्यों बनाई जाती हैं? आमतौर पर हम किसी त्यौहार पर अपने घरों में रंगोली बनाकर घरों को सजाते हैं। लेकिन होली के इस रंगों भरे त्यौहार में रंगोली बनाने का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन रंगोली बनाने से घर में माँ लक्ष्मी जी प्रवेश करते हैं तब बहुत ही खुश हो जाते हैं और घर में सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं। इसके साथ ही घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा की जगह सकरात्मक ऊर्जा ले लेती है। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन रंगोली बनाने से किस्मत अच्छी होती है। सरल और खूबसूरत रंगोली जब कोई भी रंगोली का नाम सुनता है तो सबके मन में पहला सवाल यही आता है कि इसे तो सिर्फ वो ही बना सकता है जो पेंटिंग और ड्राइंग कर सकता हैं। लेकिन हमने यहां पर बहुत ही आसानी से बनने वाली रंगोली की डिज़ाइन शेयर की है। आप इन्हें बहुत ही आसानी से बना सकते हैं।

Diwali Rangoli Designs: रंगोली डिज़ाइन कैसे बनायें?

दिवाली और किसी भी भारतीय त्योहार पर आप आसान रंगोली बना सकते है, इस लेख में Easy Rangoli Designs लेकर आये है 2022 के लिए नई सरल रंगोली डिजाइन और रंगोली छवियां, गणपति रंगोली, फूल रंगोली, मोर रंगोली आदि। दिवाली के लिए कुछ नए आसान और सिम्पल रंगोली के डिज़ाइन प्रदान कर रहे हैं। हर कोई किसी त्योहार या समारोह में रंगोली बनाना चाहता है लेकिन रंगोली फोटो डिज़ाइन नहीं होने के कारण वे रंगोली नहीं बना पाते हैं। परंपरागत रूप से, रंगोली के साथ फर्श को पेंट करने की कला भारत में सदियों से विकसित हुई है। दिलचस्प बात यह है कि प्रत्येक भारतीय संस्कृति में प्रचलित रंगोली डिजाइन कुछ खास व्यक्तिगत विशेषताओं को प्रतिध्वनित करते हैं। यह भी पढ़िए: • • • • रंगोली में देवताओं के निशान, अमूर्त कला और ज्यामितीय डिजाइन आम दर्शनीय स्थल हैं। अन्य रंगोली डिज़ाइनों में पुष्प रूपांकनों और पंखुड़ियाँ प्रमुख तत्व हैं। यहां, हम विभिन्न भारतीय त्योहारों के लिए नई रंगोली डिजाइन देखेंगे और रंगोली के इतिहास के बारे में जानेंगे। Naamkaran Rangoli से फर्श को रंगने में विभिन्न सामग्रियों का उपयोग होता है, जैसे सूखा आटा, रंगीन चावल और फूलों की पंखुड़ियाँ। इस कला का नामकरण दो शब्दों ‘ Rang‘ और ‘ Avalli‘ से मिलकर बना है। इसका अर्थ है रंगों की एक पंक्ति। भारत में मनाए जाने वाले किसी भी शुभ त्योहार के बारे में सोचें। चाहे संक्रांति हो, दिवाली हो, दशहरा हो, पोंगल या ओणम पर घरों के प्रवेश द्वार पर रंगी हुई रंगोली देखी होगी। लोग अपने निवास में अच्छाई का स्वागत करते हैं, सुंदर डिजाइनों को चित्रित करते हैं। Table of Contents • • • • • • • • • • • • • • Easy Rangoli Designs for Diwali 2022 दिवाली के त्योहार में रंगोली बनाना एक ...

Latest Photo Galleries, Trending Viral Photos

• Click to share on Twitter (Opens in new window) • Click to share on Facebook (Opens in new window) • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) • दिवाळी म्हटली की विविध डिझाइन्सच्या रांगोळ्या आल्या. मग तुम्हाला नेहमी प्रश्न पडतो, तो म्हणजे आज कोणती रांगोळी काढायची, डिझाईन कुठून आणू. तर तुमच्यासाठी आम्ही काही रांगोळी डिझाइन आणल्या आहेत. बघा, तुम्हाला नक्कीचं या रांगोळ्या आवडतील आणि यातील काही रांगोळ्या तुमच्या दाराची शोभा वाढवण्यास नक्कीच मदत करेल. •

Diwali Rangoli Designs: घर है छोटा और धनतेरस, दिवाली पर बनानी है रंगोली तो ये डिजाइन करें ट्राई

diwali 2022 rangoli design ideas quick easy and simple rangoli making tips for flat home s... Diwali Rangoli Designs: घर है छोटा और धनतेरस, दिवाली पर बनानी है रंगोली तो ये डिजाइन करें ट्राई Diwali Rangoli Designs: धनतेरस और दिवाली के शुभ मौके पर रंगोली बनाने की परंपरा वर्षों पुरानी है. दिवाली के दिन अगर घर में रंगोली ना बनी हो, तो दिवाली डेकोरेशन फीका और अधूरा लगता है. गांवों और छोटे शहरों में आज भी दिवाली के दिन लोग अपने घर के आंगन, छत में बड़ी-बड़ी रंगोली बनाते हैं. दरअसल, यहां जगह की कमी नहीं होती है, लेकिन बात करें बड़े शहरों की तो यहां फ्लैट में रहने वाले लोगों को उतना स्पेस नहीं मिल पाता, जिससे वे बड़ी रंगोली बना सकें. परेशान होने की जरूरत नहीं. जरूरी नहीं कि आप बड़ी रंगोली ही बनाएं. यदि आप वन या टू बीएचके फ्लैट में रहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी रंगोली डिजाइन आइडिया के बारे में जिसे आप कम जगह होने के बावजूद भी बनाकर अपने छोटे से घर को खूबसूरत बना सकते हैं. • Last Updated :October 18, 2022, 18:06 IST • Written by अंशुमाला 01 धनतेरस के दिन आप रंगोली बनाना चाहते हैं तो ये डिजाइन बनाना बेहद ईजी होगा. ये बहुत स्पेस भी नहीं लेगा. कमल के फूल के डिजाइन वाली ये रंगोली आप 3-4 रंगोली कलर में ही बना सकते हैं. इसे आप अपने घर के हॉल में सेंटर या कॉर्नर में बना सकते हैं. इस पर आप शुभ धनतेरस लिखना ना भूलें. (Image-instagram/_.sneh_art._) 02 आप फ्लैट में रहते हैं और घर के अंदर बिल्कुल भी स्पेस नहीं है तो लिफ्ट एरिया या गैलरी एरिया में ये मोर डिजाइन वाली रंगोली बना सकते हैं. जरूरी नहीं कि आप बड़ी बनाएं, इसी डिजाइन को आप छोटा भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको गुलाबी, बैं...