दीपावली का मुहूर्त 2022

  1. Diwali 2022 date: दीपावली 2022 पूजा तिथि
  2. Dev Deepawali 2022 देव दीपावली आज जानें शुभ मुहूर्त और दीपदान का महत्व
  3. Dev Diwali 2022: इस साल कब है देव दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
  4. Dev Diwali 2022: आज देव दीपावली पर शुभ मुहूर्त में कर लें ये एक काम, बरसेगी कृपा, हो जाएंगे मालामाल!


Download: दीपावली का मुहूर्त 2022
Size: 49.69 MB

Diwali 2022 date: दीपावली 2022 पूजा तिथि

Diwali 2022 date: दीपावली 2022 पूजा तिथि | शुभ मुहूर्त | पूजा विधि एवं उपाय दीपों का त्योहार कहे जाने वाले दीपावली का पर्व हर वर्ष शरद ऋतु में मनाया जाता है। यह त्योहार हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार है। प्रत्येक वर्ष के कार्तिक मास की अमावस्या को त्योहार मनाया जाता है। भारतवर्ष में इस पर्व का अलग ही उल्लास हमें देखने को मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस बार भी दीपावली की तैयारियां अभी से शुरु हो चुकी हैं। बाजारों में दीपावली की रौनक अभी से देखी जा सकती है। आइये जानते है Diwali 2022 date क्या है? Diwali 2022 की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि आदि। Diwali 2022 date: तिथि एवं शुभ मुहूर्त दीपावली का त्योहार हर वर्ष कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है और इस वर्ष यह त्योहार 24 अक्टूबर दिन सोमवार को मनाया जाएगा। • अमावस्या तिथि आरंभ: 24 अक्टूबर को शाम 05:27 बजे से • अमावस्या तिथि समाप्त: 25 अक्टूबर को शाम 05:27 बजे तक • लक्ष्मी पूजन का समय: शाम 6:54 से 08:16 मिनट तक • पूजा की अवधि: 1 घंटा 21 मिनट History and significance of Diwali | दीपावली का इतिहास और महत्व दीपावली का त्योहार भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग कारणों से मनाया जाता है। उत्तरी भारत में यह त्योहार उस दिन के अवसर के रूप में मनाया जाता हैं जब भगवान राम राक्षस रावण को हराकर अपनी पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण और हनुमान के साथ अयोध्या लौटे थे। जिस दिन वे लौटे वह अमावस्या का दिन था। अयोध्यावासियों ने श्री राम का स्वागत दीप जलाकर किया था। इसलिए इस त्योहार को दीपावली के नाम से जानते है। दक्षिण भारतीय इस अवसर को उस दिन के रूप में...

Dev Deepawali 2022 देव दीपावली आज जानें शुभ मुहूर्त और दीपदान का महत्व

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Dev Deepawali 2022 Date and Shubh Muhurat: आज देशभर में देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को इस पर्व को मनाया जाता है। लेकिन इस बार पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण पड़ने के कारण एक दिन पहले ही इस पर्व को मनाया जा रहा है। मान्यता है किआज के दिन देवी-देवता पृथ्वी लोक पर आते हैं और गंगा स्नान करके दीपदान करते हैं। इसलिए उनके स्वागत के लिए गंगा नदी के घाटों पर लाखों की संख्या में दीए जलाए जाते हैं। जानिए देव दीपावली का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष पवित्र कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 8 नवम्बर के दिन रखा जाएगा। इस साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चन्द्र ग्रहण भी लगेगा। इस दुर्लभ संयोग के कारण देव दीपावली पर्व एक दिन पहले यानि 7 नवम्बर के दिन मनाया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ वर्जित होता है। पूर्णिमा तिथि समाप्त: 08 नवंबर 2022, शाम 4 बजकर 31 मिनट पर देव दीपावली पूजा मुहूर्त: 07 नवंबर 2022, शाम 05:14 से 07:49 तक देव दीपावली पर करें दीप दान देव दीपावली पर पवित्र नदी में स्नान और दीप दान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। इस दिन नदी के किनारे दीप दान करने की परम्परा है। पौराणिक किवदंतियों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव ने दैत्य त्रिपुरासुर का वध किया था। इस क्रम में भगवान शिव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए बड़े स्तर पर देव दीपावली उत्सव मनाया जाता है। डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप ...

Dev Diwali 2022: इस साल कब है देव दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

हर साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है. इस दिन काशी के सभी मंदिर और घाट दीपों की रोशनी से जगमग होते हैं. देव दीपावली के अवसर पर रवि योग और सिद्ध योग बन रहा है. Dev Diwali 2022: पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है. इस दिन वाराणसी में विशेष तौर पर गंगा नदी के तट पर पूजा पाठ और दीप दान किया जाता है. ऐसे करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मां गंगा का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन काशी के सभी मंदिर और घाट दीपों की रोशनी से जगमग होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन सभी देवी और देवता काशी में दीप जलाते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं देव दीपावली की तिथि और मुहूर्त के बारे में. देव दीपावली तिथि 2022 हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 07 नवंबर दिन सोमवार को शाम 04 बजकर 15 मिनट से हो रहा है और यह तिथि अगले दिन 08 नवंबर को शाम 04 बजकर 31 मिनट तक मान्य रहेगी. देव दीपावली के लिए कार्तिक पूर्णिमा तिथि को प्रदोष काल में मुहूर्त 07 नवंबर को प्राप्त हो रहा है, इसलिए देव दीपावली 07 नवंबर को मनाई जाएगी. ये भी पढ़ें: कब है देवउठनी एकादशी, जानें सही तिथि, मुहूर्त, पारण समय और महत्व देव दीपावली मुहूर्त 2022 07 नवंबर को देव दीपावली का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 14 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 49 मिनट तक है. इस दिन देव दीपावली के लिए ढाई घंटे से अधिक का शुभ समय प्राप्त हो रहा है. सिद्ध और रवि योग में देव दीपावली देव दीपावली के अवसर पर रवि योग और सिद्ध योग बन र...

Dev Diwali 2022: आज देव दीपावली पर शुभ मुहूर्त में कर लें ये एक काम, बरसेगी कृपा, हो जाएंगे मालामाल!

Dev Diwali 2022: आज देव दीपावली पर शुभ मुहूर्त में कर लें ये एक काम, बरसेगी कृपा, हो जाएंगे मालामाल! | Dev Diwali 2022 date time deep daan shubh muhurat significance dev deepawali kab hai | Hindi News Dev Diwali 2022: आज देव दीपावली पर शुभ मुहूर्त में कर लें ये एक काम, बरसेगी कृपा, हो जाएंगे मालामाल! Dev Deepawali 2022 Shubh Muhurat: हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है. यह दीपावली के ठीक 15 दिन बाद मनाई जाती है. लेकिन इस साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण पड़ने से देव दीपावली 1 दिन पहले 7 नवंबर को मनाई जाएगी. देव दिवाली का त्‍योहार खासतौर पर बनारस में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. लाखों लोग इस दिन दीपदान करते हैं. दरअसल, देव दिवाली के दिन गंगा नदी में दीपदान करने की परंपरा है. मान्‍यता है कि इस दिन देवता धरती पर आते हैं और काशी में दिवाली मनाते हैं. इसलिए इस पर्व को देव दीपावली कहा जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार देव दिवाली कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाते हैं. जो‍ कि इस साल 7 नवंबर 2022 की शाम 4 बजकर 15 मिनट से शुरू हो रही है और 8 नवंबर को शाम 4 बजकर 31 मिनट पर समाप्‍त होगी. उदयातिथि के अनुसार 8 नवंबर को देव दिवाली मनाई जानी थी लेकिन इस दिन चंद्र ग्रहण होने से 7 नवंबर को देव दिवाली मनाई जाएगी. देव दीपावली के दिन शुभ मुहूर्त में दीपदान करना जीवन में अपार सुख-समृद्धि और सौभाग्‍य लाता है. प्रदोष काल में दीपदान का मुहूर्त - शाम 05:14 बजे से 07:49 बजे तक ऐसे करें देव दिवाली पर दीपदान देव दिवाली के दिन सुबह जल्‍दी स्नान करें. फिर उगते सूर्य को अर्घ्‍य देकर माता तुलसी को जल चढ़ाएं. इसके बाद भगवान शिव और भगवान विष्‍णु की पू...