जयपुर पर्यटन स्थल

  1. जयपुर घूमने की पूरी की जानकारी
  2. 10 जयपुर के पर्यटन स्थल की जानकारी
  3. पिंक सिटी जयपुर में घूमने की 10 खास जगह
  4. राजस्थान के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल
  5. 10 राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल जहाँ आपको सर्दियों की छुट्टियाँ बितानी चाहिए
  6. जयपुर में घूमने की 25 सबसे खूबसूरत जगह


Download: जयपुर पर्यटन स्थल
Size: 73.67 MB

जयपुर घूमने की पूरी की जानकारी

4.2/5 - (5 votes) Jaipur In Hindi, “पिंक सिटी” के नाम से मशहूर जयपुर भारत का एक खूबसूरत पुराना शहर है जो समृद्ध वास्तुकला विरासत का अद्भुत नमूना है। जयपुर में आपकी यात्रा के दौरान कुछ ऐसी ही विरासत देखने को मिलेंगी। यहां राजसी इमारतें, वीरता की लड़ाइयों के किस्से, शानदार किले और महलों को देखने का अनुभव अलग ही होता है। सच तो यह है कि जयपुर में आपकी यात्रा के दौरान घूमने के लिए दो या चार नहीं बल्कि कई खूबसूरत जगहें हैं। पिंक सिटी में आप हवा महल, सिटी पैलेस, आमेर फोर्ट जैसे मशहूर पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। यहां पहुंकर आप खरीददारी का अच्छा अनुभव हासिल कर सकते हैं। जब भी जयपुर जाएं तो यहां के स्ट्रीट फूड का आनंद जरूर लें। यहां का राजस्थानी जायकेदार भोजन बरबस ही पर्यटकों का दिल लुभाने वाला होता है। तो चलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल में बताएंगे जयपुर का इतिहास, यहां के लोकल फूड और घूमने वाली जगहों के बारे में – Table of Contents • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • जयपुर का इतिहास – Jaipur Ka Itihas जयपुर ने सत्ता में रहने के लिए कई सालों तक कड़ा संघर्ष किया। 1948 तक जयपुर एक रियासत रहा। हालांकि 1790 में लड़ी गई पाटन की लड़ाई में जयपुर मराठों के खिलाफ हार गया था। जयपुर पर सबसे पहला शासन संवाई जय सिंह ने किया, इसके बाद ईश्वरी सिंह और फिर कछवाहा वंश से संबंधित विभिन्न शासकों ने जयपुर की सत्ता संभाली। जयपुर 7 अप्रैल 1949 को भारतीय संघ का हिस्सा बना। जयपुर शहर का निर्माण आमेर के राजा महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने किया था। जयपुर की वास्तुकला बंगाल के वास्तुकार विद्य...

10 जयपुर के पर्यटन स्थल की जानकारी

नमस्कार दोस्तों, अगर आप जयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इस लेख को पूरा जरूर पढ़ना चाहिए। जयपुर राजस्थान के शाही राज्य की राजधानी है। 1727 में महाराजा सवाई जय सिंह द्वारा स्थापित, जयपुर राजस्थान के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। महाराजा सवाई जय सिंह चाहते थे कि उनकी नई राजधानी इतनी वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और वास्तुशिल्प रूप से सटीक हो कि विज्ञान और गणित के शौकीन विद्याधर भट्टाचार्य, एक बंगाली ब्राह्मण विद्वान की मदद लें, ताकि चार साल के दौरान वास्तुकला के अनुरूप शहर का निर्माण किया जा सके। जयपुर कुछ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों का घर है, जिसमें अंबर किला और जंतर मंतर शामिल हैं, जयपुर में कई शानदार किले, महल, मंदिर और संग्रहालय हैं। जयपुर में घूमने के लिए कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। यह शहर अपने स्थानीय भोजन के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है, और सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में घेवर, प्याज़ कचौरी और दाल बाटी चूरमा शामिल हैं। यह शहर जयपुर साहित्य महोत्सव का भी आयोजन करता है, जो एशिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा उत्सव है। जंतर मंतर और हवा महल जैसे सदियों पुराने निर्माणों की शानदार वास्तुशिल्प योजनाएं जयपुर की लोकप्रियता का कारण हैं। Table of Contents • • • • • • • • • • • • • • • • • सबसे अच्छा समय जयपुर घूमने के लिए | Best time to visit in Jaipur in Hindi जयपुर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक है, जो सर्दियों का मौसम होता है। अगर आप जून से सितंबर के बीच जयपुर जाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि उस वक्त काफी गर्मी पड़ती है। जनवरी का समय पतंग महोत्सव के कारण जयपुर घूमने का एक उत्कृष्ट समय है। यहां हम आपको जयपुर घूमने की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप जयपुर घूमने...

पिंक सिटी जयपुर में घूमने की 10 खास जगह

2.8/5 - (10 votes) Places To Visit In Jaipur In Hindi : ‘पिंक सिटी’ जयपुर राजस्थान राज्य की राजधानी और एक प्रमुख पर्यटन शहर है। यह शहर अपने शानदार किले, महलों, राजसी इमारतों, इतिहास और वीरता की लड़ाइयों के किस्सों की वजह से दुनिया भर में जाना-जाता है और भारत के सबसे रंगीन और आकर्षक स्थानों में से एक है। जयपुर लंबे समय से भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में सबसे आकर्षक सांस्कृतिक गहनों में से एक रहा है। ‘पिंक सिटी’ के नाम से मशहूर इस शहर में रोमांच और गतिविधियों की अधिकता है। जयपुर में स्थित महलों और किलों के चलते दुनिया भर से लोग जयपुर घूमने के लिए आते हैं। बता दें कि जयपुर का सबसे मशहूर किला अंबर किला है जिसको आमेर किले के रूप में भी जाना जाता है। एक भूलभुलैया और सर्पिन सीढ़ियों वाला एक राजसी भवन एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन आकर्षण है। जो भी लोग जयपुर शहर के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने में दिलचस्पी रखते हैं उनके लिए सिटी पैलेस एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। अगर आप जयपुर शहर की यात्रा करने के लिए जा रहे हैं तो इस आर्टिकल को जरुर पढ़ें, इसमें हमने जयपुर घूमने और जयपुर के प्रमुख पर्यटक स्थलों के बारे में पूरी जानकारी दी है। Tabel Content 1. जयपुर का इतिहास – History Of Jaipur In Hindi जयपुर के इतिहास की बात करें तो राजस्थान की राजधानी जयपुर का नाम महाराजा जय सिंह II के नाम पर रखा गया है जिन्होंने 1727 में इसे अपने राज्य की राजधानी को अम्बर से वर्तमान दुर्लभ सुविधाओं और लगातार बढ़ती जनसंख्या के चलते जयपुर में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया था। महाराज चाहते थे कि उनकी नई राजधानी इतनी वैज्ञानिक, संस्कृति और स्थापत्य रूप से सटीक हो जिसके लिए उन्होंने बंगाली ब्राह्मण विद्वान विद्या...

राजस्थान के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल

3.9/5 - (9 votes) Tourist Places In Rajasthan In Hindi : राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है जिसको पूर्व में राजाओं की भूमि के रूप में जाना जाता है। राजस्थान राज्य 342,239 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है जो भारत के कुल क्षेत्रकल का 10.4% है। भले ही राजस्थान भारत का एक बड़ा राज्य है, लेकिन इसका ज्यादातर भाग ग्रेट इंडियन डेजर्ट, थार द्वारा कवर किया गया है। राजस्थान भारत का एक बहुत ही खास पर्यटन राज्य है जो हर साल अपने आकर्षक पर्यटन स्थलों की वजह से दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। भारतीय सभ्यता में सबसे पुराना होने की वजह से इस राज्य में कई शाही राजा-महाराजाओं का राज रहा है और यह महाराजाओं के भव्य महलों और राजसी किलों किलों का क्षेत्र है। राजस्थान में वास्तुकला और कला की एक विशिष्ट शैली है जो इसको विश्व के सबसे सांस्कृतिक रूप से विविध स्थानों में से एक बनती है। अगर आप भारत के सबसे आकर्षक राज्यों में से एक राजस्थान की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो इस आर्टिकल को जरुर पढ़ें, जिसमे हम राजस्थान के 10 प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं। Tabel Content जयपुर राजस्थान की राजधानी और प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह शहर अपनी शाही किले, महलों, प्राचीन इमारतों और दुनिया के कई आकर्षक होटलों की वजह से राज्य का प्रमुख पर्यटन शहर है। जयपुर में स्थित कई विशाल किलों और महलों को देखने के लिए दुनिया भारत से यहां पर्यटक आते हैं। बता दें कि जयपुर शहर लंबे समय से भारत के इतिहास के सबसे खास आकर्षणों में से एक रहा है। अगर आप पिंक सिटी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर शहर में घूमने के लिए आते हैं तो यह आपके जीवन की सबसे यादगार यात्रा में से एक होगी। आपको बता दें कि साल 20...

10 राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल जहाँ आपको सर्दियों की छुट्टियाँ बितानी चाहिए

राजस्थान का शाब्दिक अर्थ है- “राजाओं की भूमी”। अपनी रंगीन संस्कृति को बिखेरते हुए इस राज्य ने सिर्फ राष्ट्रीय पर्यटकों को ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को भी आकर्षित किया है। जयपुर की शानदार हवेलियों से लेकर, उदयपुर की झीलों तक, मंदिरों से लेकर जैसलमेर व बिकानेर के बालू टिब्बों तक-सब कुछ देखने लायक है। सिर्फ देखने लायक नहीं, ज़िंदगी भर याद रखने लायक है। यहाँ के लोक गीत व लोकनृत्य भी अपनी स्थानीय संस्कृति को अस्तित्व में बनाए रखने के लिए पूरा सहयोग करते है। यहाँ का पारंपरिक भोजन आपके मुँह में पानी भर देगा और आप इसे खाए बिना रह नहीं पाऐंगे। राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल आपको दीवाना बना देंगे। सुंदर व आलीशान हवेलियों के आप मुरीद हो जाऐंगे। राजस्थान के दर्शनीय स्थल राजस्थान खूबसूरती से लबालब है। बस देर है तो, यहाँ आकर इसके हर एक हिस्से को भरपूर तरह से जीने की। प्राकृतिक सौंदर्य से लेकर अद्भुत कला प्रदर्शन तक आपको सब प्रशंसनीय स्थल देखने मिलेंगे। राजस्थान के चार प्रमुख पर्यटन स्थलों के नाम हैं-जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर व माउंट आबू। राजस्थान में पर्यटन स्थल की सूची पर ज़रा गौर फरमाइए, फिर देखिए आप खुद को यहाँ आने से रोक नहीं पाऐंगे: 1. जयपुर ये शहर प्राचीनता व आधुनिकता का अद्भुत मिश्रण है। पिंक सिटी(गुलाबी शहर) के नाम से ये विश्व भर में प्रसिद्ध है। राजस्थान का राजधानी क्षेत्र जो, अपने सौंदर्य से आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। जयपुर को गुलाबी रंग से रंगा गया है और यही इसकी खूबसूरती में इज़ाफा करता है। यहाँ के कुछ मुख्य पर्यटन स्थलों में- हवा महल, आमेर किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस, चोखी धानी, अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम व बिरला मंदिर आदि शामिल है। यह शहर सुंदर किलों, मंदिरों व ...

जयपुर में घूमने की 25 सबसे खूबसूरत जगह

राजस्थान का यह शहर राजस्थान की राजधानी होने के साथ-साथ भारत के सबसे बड़े और प्रमुख शहरों में आता है। जयपुर में घूमने की जगह बेहद खूबसूरत एवम् विश्व प्रसिद्ध है। महलों, किलो और कई प्राचीन इमारतों की वजह से यह शहर पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। पिंक सिटी के नाम से मशहूर यह शहर अपनी खूबसूरती की वजह से हर साल लाखों देशी और विदेशी सैलानियों को अपनी और आकर्षित करता है। जितना खूबसूरत यह शहर है उतना ही शानदार यहां का खान-पान भी है, दाल बाटी चूरमा और घेवर के स्वाद का जिसने एक बार लुप्त उठा लिया उसका बार बार इसे खाने का मन होता है। इतिहास प्रेमियों के लिए जयपुर बहुत प्रसिद्ध है यहां आप को कई वीरता के उदाहरण देखने को मिल जाएंगे। यहां का वातावरण शान्त और साफ सुथरा है। जयपुर में आप को एक तरफ ग्रामीण संस्कृति देखने को मिल जाएगी वहीं दूसरी और आप को रंगीन रोशनी में जगमगाते इस शहर की आधुनिकता देखने को मिल जाएगी। Table of Contents • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • जयपुर में घूमने की जगह कहा जाता है कि 1856 में जब वेल्स के राजकुमार क्राउन प्रिंस अल्बर्ट जयपुर आने वाले थे उस समय इस पूरे शहर को गुलाबी रंग में दुल्हन की तरह सजाया गया था तभी से इस शहर का नाम गुलाबी शहर पड़ा। हवा महल, जयगढ़ दुर्ग, आमेर का किला और सेंट्रल पार्क जयपुर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। जयपुर पर्यटन के लिए भारत के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है। राजस्थान की संस्कृति की झलक आप को यहां पर देखने को मिल जाएगी। अगर आप जयपुर की यात्रा करने वाले है और जयपुर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़े। 1. जयपुर की खूबसूरत जगह सिटी पैलेस यह इमा...