कोसी आलोक न्यूज़ पूर्णिया live

  1. Dhwadal seized 300 kg polythene
  2. Bihar Flood Risk in Kosi Seemanchal area after many rivers water level rise
  3. KOSHI ALOK, новые видео с канала KOSHI ALOK


Download: कोसी आलोक न्यूज़ पूर्णिया live
Size: 78.65 MB

Dhwadal seized 300 kg polythene

नगर आयुक्त आरिफ अहसन के निर्देश के आलोक में गुलाब बाग में पॉलीथिन कैरी बैग के विरुद्ध जारी अभियान के तहत छापामारी की गई । छापामारी में 300 किलोग्राम पॉलिथीन जप्त किया गया। इस कार्रवाई के क्रम में दुकानदार को जुर्माना के रूप में 10,000 रुपये फाइन भी किया गया। छापामारी में नगर निगम कर्मी रुफी तबरेज, जितेन्द्र चौधरी एवं जैकी मलिक शामिल थे। नगर आयुक्त द्वारा शहर के आम नागरिकों से अपील की गयी का इस्तेमाल न करें।

Bihar Flood Risk in Kosi Seemanchal area after many rivers water level rise

बिहार में मॉनसून की दस्तक के बाद से उत्तरी इलाके में अच्छी बारिश हो रही है। सीमांचल और कोसी इलाके में नदियां उफान पर हैं। यहां बुधवार को भी नदियों में जलस्तर की बढ़ोतरी जारी रही। किशनगंज और अररिया जिले की नदियों में जलस्तर बढ़ने से खेतों और घरों में पानी घुस चुका है। पूर्णिया जिले में महानंदा नदी में उफान की वजह से दो गांव आधे डूब गए हैं। किशनगंज जिले में कई नदियां उफान पर हैं और इनका जलस्तर बढ़ने से आसपास की जमीन का कटाव हो रहा है। ऐसे में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। अररिया जिले में लोहंदरा नदी उफान पर है। इसका पानी खेतों में घुस गया है। क्षेत्र के किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुर्साकांटा प्रखंड के रहटमीना, सौरगांव, तमकुड़ा, पलासमणि समेत कई गावों के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। वहीं, जोकीहाट से बहने वाली बकराव और परमान नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। किशनगंज जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ने से ठाकुरगंज पोठिया, दिघलबैंक और टेढ़ागाछ में जमीन का कटाव हो रहा है। नवादा जिले के रोह में कुंज-गोसाई विगहा के बीच सकरी नदी में बह गया। इससे 6 पंचायतों का नवादा से सीधा संपर्क टूट गया। इन गांवों में रहने वाले हजारों लोगों की नवनिर्मित पुल से उम्मीदें टूट गई हैं। ग्रामीण इस साल पुल पर आवागमन को लेकर काफी उत्साहित थे। मगर नवनिर्मित पुलस के दोनों छोर पर संपर्क सड़क नहीं बनाई गई है। अब सकरी नदी में बना डायवर्सन भी बह चुका है। ऐसे में ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पूर्णिया जिले के बायसी में नदी कटाव होने से ताराबाड़ी और बनगामा पंचायत के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। बनगामा हाट से मजलिसपुर को जोड़ने वाली सड़क पानी में डूब गई है। मड़वा दक्षिण टोला ...

KOSHI ALOK, новые видео с канала KOSHI ALOK

Описание 12 दिसम्बर 2006 से पूर्णिया में कोशी आलोक न्यूज़ का प्रसारण केवल टी.वी.से प्रारम्भ हुआ। और तब से लगातार कोशी आलोक न्यूज़ लोकल टी.वी. के रूप में सक्रिय है। वर्ष 2008 में जहाँ कोशी आलोक न्यूज़ ने बाढ़ की विभिन्न घटनाओं को प्रसारण के माध्यम से दिखाया वही कोशी आलोक न्यूज़ बाढ़ से राहत और बचाव में भी हिस्सा लिया। वर्ष 2016 में विस्व का सबसे लंबा तिरंगा फैराने का रेकॉर्ड भी कोशी अलोक प्रोडक्शन के नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज है। कोशी आलोक न्यूज़ को RNI के द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। और कोशी आलोक न्यूज़ मनोरंजन कार्यक्रम के निर्माण के लिए एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में WIFPA से रजिस्टर्ड है। इस लोकल टी.वी.का उद्देस्य कोशी क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधि को बढ़ावा दे रहे है। कोशी आलोक न्यूज़ ने कई इवेंट्स एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया है। कोशी आलोक न्यूज़ पूर्णियाँ सीमांचल का सर्वोच्च रैंक वाला स्थानीय चैनल है। It was estd on 12 Dec 2006. Sunil Suman("LIMCA BOOK OF RECORDS" holder for the longest tri-colour in world.) is the director of the channel.