क्या भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा

  1. जानें चंद्रग्रहण के बारे में पूरी जानकारी और कब से कबतक रहेगा सूतक?
  2. चंद्र ग्रहण भारत में कब दिखाई देगा? जानें सूतक काल समय
  3. Chandra Grahan: साल का यह पहला चंद्र ग्रहण आज, जानिए सूतक काल और सबकुछ First Lunar Eclipse of the year, Know everything related to sutak kal and timings
  4. Chandra Grahan 2022 Live: भारत के कई हिस्सों में आज दिखेगा चंद्र ग्रहण, सूतक काल शुरू, इन नियमों का करें पालन
  5. Lunar Eclipse 2021: साल का पहला चंद्र ग्रहण कल, क्या भारत में दिखाई देगा ब्लड मून, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
  6. Chandra Grahan 2023: आज दिखाई देगा साल का पहला चन्द्र ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं
  7. Chandra Grahan 2022 Date In India Know All Update And Sutak Kal Of Lunar Eclipse


Download: क्या भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा
Size: 35.66 MB

जानें चंद्रग्रहण के बारे में पूरी जानकारी और कब से कबतक रहेगा सूतक?

Photo Source- Pixabay 8 नवंबर 2022 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस साल का दूसरा और आखरी चंद्र ग्रहण लगेगा। ऐसा बताया जा रहा है कि इसके बाद से 3 साल तक पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं लगेगा। इसके बाद अगला चंद्र ग्रहण मार्च 2025 में लगेगा। लेकिन उस दौरान हमें आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। आपको बता दें की यह चंद्र ग्रहण भारत में भी देखने को मिलेगा। चंद्र ग्रहण का समय- भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रहण 8 नवंबर को दोपहर 2.39 बजे से शुरू होगा, पूरी तरह से ग्रहण दोपहर 3.46 बजे से शुरू होगा। संपूर्णता, ग्रहण की वह अवस्था होती है जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में होता है, शाम 5.12 बजे समाप्त होगा और ग्रहण का आंशिक चरण 6.19 PM पर समाप्त हो जाएगा। क्या भारत के लोग इस चंद्रग्रहण को देख पाएंगे- ऐसा जरूरी नहीं कि साल का आखरी चंद्रग्रहण देश के हर राज्य में दिखाई दे क्योंकि कई स्थानों पर चंद्रग्रहण बादलों से ढक जाता है जिस कारण से वह दिख नहीं पाता। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार भारत के पूर्वी हिस्सों पर चंद्र ग्रहण को सबसे ज्यादा साफ पश्चिम बंगाल के कोलकाता और सिलिगुड़ी, असम के गुवाहाटी, बिहार के पटना, झारखंड के रांची और देश की राजधानी दिल्ली में साफ देखा जा सकता है। हालांकि अधिकांश भारतीय शहरों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा। सूतक कब लगेगा- भारत में चंद्रग्रहण देखा जाएगा, इसलिए यहां सूतक लगेगा। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। देश के जिस हिस्से में चंद्रग्रहण जिस समय दिखाई देगा, उसी समय से 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाएगा और ग्रहण के समय तक लगा रहेगा। जैसे दिल्ली में चंद्रग्रहण दिखने का समय शाम 5:32 से 6:18 तक है तो दिल्ली में सूत...

चंद्र ग्रहण भारत में कब दिखाई देगा? जानें सूतक काल समय

Chandra Grahan 2023: पंचांग के अनुसार 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. 05 मई 2023 को लगने जा रहा ग्रहण साल का पहला उपछाया चंद्र ग्रहण होगा, जिसका असर कई देशों में दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण को खगोलीय घटना माना जाता है लेकिन धार्मिक दृष्टि से देखें तो पाप ग्रह राहु बदला लेने के लिए समय-समय पर चंद्रमा को ग्रसित (खाता) करता है. आइए जानते हैं भारत में चंद्र ग्रहण का समय और इससे जुड़ी जानकारी. चंद्र ग्रहण 2023 समय (Chandra Grahan 2023 Time) चंद्र ग्रहण में राहु के अशुभ प्रभाव से ऐसे बचें (Chandra Grahan Rahu upay) चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है, कहते हैं कि चंद्र ग्रहण के समय राहु की अशुभ छाया चंद्रमा पर पड़ने से वह दूषित हो जाता है. ऐसे में इसका असर हमारी मानसिक स्थिति पर पड़ता है. व्यक्ति निर्णय लेने में सक्षम नहीं रहता और नींद की समस्याएं आने लगती हैं. यही कारण है कि चंद्र ग्रहण के समय घर से बाहर निकलने की मनाही होती है. कुंडली में चंद्रमा की मजबूत करने के लिए चंद्र ग्रहण के समय शिव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें, इससे अशुभ प्रभाव का असर नहीं होगा. भारत में चंद्र ग्रहण कब है? (Chandra Grahan 2023 in India Time) बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. चंद्र ग्रहण में ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है लेकिन भारत में सूतक काल मान्य नहीं रहेगा.ये उपछाया चंद्रग्रहण है, जिसमें चंद्रमा का पथ केवल मलिन होता है यानी चंद्रमा का रंग मलिन हो जाता है, इसमें चंद्रमा का कोई भी भाग कटा हुआ दिखाई नहीं देता. उपछाया चंद्र ग्रहण में चंद्रमा अद्श्य नहीं होता इसलिए इसमें सूतक का विचार नहीं किया जाता. क्या है उपछाया चंद्र ग्रहण ...

Chandra Grahan: साल का यह पहला चंद्र ग्रहण आज, जानिए सूतक काल और सबकुछ First Lunar Eclipse of the year, Know everything related to sutak kal and timings

साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) आज यानी शुक्रवार, 5 मई को लगने जा रहा है. यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा. वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर लगने वाले इस चंद्र ग्रहण पर 130 वर्षों बाद दुर्लभ संयोग बनेगा, दरअसल 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण दोनों का संयोग बन रहा है. सूर्य की परिक्रमा के दौरान जब पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच में आ जाती है तब चंद्रग्रहण लगता है. असल में चंद्र ग्रहण तीन तरह के होते हैं. पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और उपछाया चंद्र ग्रहण. बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया है. जिसका मतलब है कि पृथ्वी पर चंद्रमा की छाया न पड़कर, उपछाया मात्र पड़ती है. यानी एक धुंधली-सी छाया नजर आती है. साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा. यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा, जो ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया के क्षेत्रों में देखा जा सकता है. बता दें कि इस साल कुल चार ग्रहण पड़ेंगे, जिनमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं. पहला सूर्य ग्रहण, एक संकर सूर्य ग्रहण, 20 अप्रैल को हुआ था. 14 अक्टूबर को दूसरा सूर्य ग्रहण होगा, जो वलयाकार होगा. 5 मई को उपछाया चंद्र ग्रहण होगा, जो साल का पहला होगा. वहीं, अगला चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा, जो साल का आखिरी ग्रहण होगा.

Chandra Grahan 2022 Live: भारत के कई हिस्सों में आज दिखेगा चंद्र ग्रहण, सूतक काल शुरू, इन नियमों का करें पालन

डीएनए हिंदी: Chandra Grahan 2022 Sutak Kaal, India Time-आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है. चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, ऐसे में सूतक सुबह 8.30 पर लग चुका है. सूतककाल में किसी भी तरह की पूजा विधि और काम काज नहीं होते हैं. कार्तिक मास में ही यह दूसरा ग्रहण है जो 15 दिन के अंतराल में आया है. दिवाली पर सूर्यग्रहण था, 25 अक्तूबर को सूर्यग्रहण के कारण कई त्योहार इधर उधर हुए थे. यह भी पढ़ें- चंद्र ग्रहण भारत में कब शुरू होगा (Chandra Grahan Timing) 8 नवंबर मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा है ग्रहण का सूतक सुबह 8.29 से शुरू ग्रहण आरम्भ दोपहर 2.39 से- शाम 6.19 पर भारत में शाम 5.30-6.20 बजे तक ग्रहण रहेगा अरुणाचल में सबसे पहले दिखाई देगा India में कई जगह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा.चंद्रग्रहण सबसे पहले अरुणाचल में नजर आएगा. पूर्वोत्तर राज्यों में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण के रूप में नजर आएगा, बाकी जगह आंशिक दिखाई देगा. यह ग्रहण अमेरिका, आस्ट्रेलिया, एशिया आदि में नजर आएगा चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें चंद्र ग्रहण के बाद गंगा जल से पूरे घर में छिड़काव करें, स्नान करके मंदिर भी साफ करें, साफ कपड़े पहनें, शिव जी की उपासना करें, किसी गरीब व्यक्ति को चावल, दूध का दान करें. इन नियमों का करें पालन, क्या ना करें (Chandra Grahan Niyam) चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक कार्य नहीं किए जाएंगे. मंदिर में पूजा नहीं होगी. कपाट बंद रहेंगे. गर्भवती महिलाएं सूतक में कुछ भी काटने का काम न करें और अपने गर्भ पर गाय के गोबर का टिका लगा लें. इस दिन इन्हें गर्भ को सुरक्षित रखने के लिए ध्यान रखना चाहिए. अगर खुद के बराबर का कुश मिल जाए तो उसे अपनी लंबाई से नाप कर एक कोने में खड़ा कर दें. ग्र...

Lunar Eclipse 2021: साल का पहला चंद्र ग्रहण कल, क्या भारत में दिखाई देगा ब्लड मून, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

Lunar Eclipse 2021: साल का पहला चंद्र ग्रहण कल, क्या भारत में दिखाई देगा ब्लड मून, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण कल यानी 26 मई 2021 को लगने जा रहा है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण को एक अशुभ घटना माना जाता है. दरअसल, साल में ऐसे दिन होते हैं जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं जो सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की ओर ले जाते हैं. चंद्र ग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में इस तरह से आ जाती है कि उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ने लगती है. Lunar Eclipse 2021: साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) कल यानी 26 मई 2021 को लगने जा रहा है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) और सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) को एक अशुभ घटना माना जाता है. दरअसल, साल में ऐसे दिन होते हैं जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं जो सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की ओर ले जाते हैं. चंद्र ग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में इस तरह से आ जाती है कि उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ने लगती है. वहीं सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का असर देश और दुनिया के साथ-साथ 12 राशियों पर भी पड़ सकता है. चलिए जानते हैं कि साल के पहले चंद्र ग्रहण पर क्या भारत में दिखाई देगा ब्लड मून (Blood Moon), जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें. कब और कहां देखें चंद्र ग्रहण? 26 मई 2021 (बुधवार) को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है और खगोलविदों ने दावा किया है कि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. भारत, दक्षिण एशिया, पूर्वी...

Chandra Grahan 2023: आज दिखाई देगा साल का पहला चन्द्र ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं

वर्ष 2023 का पहला चन्द्र ग्रहण 5 मई को लगने वाला है. अभी हाल ही में साल का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल को लगा था. इस वर्ष की शुरुआत में 15 दिनों में दो ग्रहण देखने को मिल रहा है. बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चन्द्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह चंद्रग्रहण एक उपच्छाया (Penumbra) ग्रहण है, उपच्छाया चंद्रग्रहण तब दिखाई देता है, जब चंद्रमा केवल पृथ्वी की उपछाया में ही गुजरता है. साल का दूसरा चन्द्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा. चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है. सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण ये सब एक खगोलीय घटनायें है जो समय-समय पर घटित होती रहती है. साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था, जो एक हाइब्रिड सूर्यग्रहण था. 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा. साल का पहला चन्द्र ग्रहण: इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 5-6 मई को दिखाई देगा. यह खगोलीय घटना रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर मध्यरात्रि के बाद (06 मई) 1 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगी. इस चंद्र ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 15 मिनट की होगी. पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण 2023 : इस पेनुमब्रल ग्रहण के दौरान, चंद्रमा पृथ्वी की छाया के बाहरी भाग (जिसे पेनम्ब्रा के रूप में जाना जाता है) में गहराई या लगभग पूर्ण रूप से गुजरता है. इस ग्रहण का उम्ब्रल मैग्नीट्यूड (Umbral magnitude) -0.046 है, इसका अर्थ यह है कि चंद्रमा पृथ्वी की छाया के गहरे, आंतरिक भाग को मिस करता है. यह सितंबर 2042 तक का सबसे डीप पेनुमब्रल ग्रहण है. कब और कहां देख सकते है पहला चन्द्र ग्रहण? साल का पहला चन्द्र ग्रहण, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा. साथ ही यह अन्य ...

Chandra Grahan 2022 Date In India Know All Update And Sutak Kal Of Lunar Eclipse

Last Chandra Grahan 2022 Date and Time of Sutak Kal: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) को एक विशेष घटना मानी जाती है. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, आकाश में जब चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) की स्थिति बनती है तो इसका प्रभाव पूरे भूमंडल पर पड़ता है. ज्योतिष के अनुसार साल 2022 में कुल 4 ग्रहण (Grahan) लगेंगे. इनमें से 2 चंद्र ग्रहण (lunar eclipse 2022) और 2 चंद्र ग्रहण 2022 ( Lunar Eclipse 2022): पूर्ण तौर से चंद्र ग्रहण तब माना जाता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते है. इसके साथ ही जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है. तब चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है. साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लग रहा है ? (Second Lunar Eclipse 2022) वर्ष 2022 का दूसरा चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा. यह भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक लगेगा. यह इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा. इसका प्रभाव भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा. जानकारी के लिए बतादें कि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 15, 16 मई को लगा था. भारत में इसका असर नहीं था.