मध्य प्रदेश की राजधानी

  1. 3 मंत्रालयों का दफ्तर, 14 घंटे की मशक्कत, सेना को संभालना पड़ा मोर्चा... जानें सतपुड़ा भवन में लगी आग की हर एक डिटेल
  2. Khel Mahakumbh Begins In Bhopal Table Tennis And Volleyball Match Being Played On First Day Ann
  3. मध्य प्रदेश की राजधानी कहां है?
  4. Priyanka Gandhi Will Start The Election Campaign Of Congress In Jabalpur, Madhya Pradesh
  5. उज्जैन
  6. मध्य प्रदेश का इतिहास
  7. इन्दौर
  8. मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है और साथ ही पूरी जानकारी
  9. जिले के बारे में
  10. मध्य प्रदेश की राजधानी क्या हैं?


Download: मध्य प्रदेश की राजधानी
Size: 10.24 MB

3 मंत्रालयों का दफ्तर, 14 घंटे की मशक्कत, सेना को संभालना पड़ा मोर्चा... जानें सतपुड़ा भवन में लगी आग की हर एक डिटेल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सोमवार दोपहर करीब 4 बजे सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई. देर शाम तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. तीसरी मंजिल से शुरू हुई आग की लपटें फैलते हुए छठी मंजिल तक पहुंच गईं और देखते ही देखते पूरा भवन धूं धूं करके जलने लगा. बताया गया कि इमारत में तीसरी मंजिल पर पहले शॉर्ट सर्किट हुआ और इससे एसी ब्लास्ट हो गया. इसके बाद आग बढ़ती चली गई. आग इतनी भीषण थी कि उस पर 14 घंटे बाद काबू पाया जा सका. दमकल कर्मी, फायर फाइटर्स तो आग बुझाने के लिए जुटे रहे, लेकिन विकराल होती आग पर काबू पाने के लिए पहले सेना को बुलाना पड़ा और फिर देर शाम सीएम शिवराज सिंह चौहान के कहने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एयरफोर्स को भी इस मामले में सहायता करने के निर्देश दिए. सतपुड़ा भवन में लगी इस आग में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन सरकारी लिहाज से अग्निकांड से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. इस भवन में जहां आग लगी, वहां मध्य प्रदेश के आदिम जाति कल्याण विभाग, परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर हैं. अनुमान है कि आग लगने से इनमें रखे दस्तावेज और ऑफिस फर्नीचर जलकर खाक हो गए. आग के फैलाव से संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की स्थापना शाखा, नर्सिंग शाखा, शिकायत शाखा, लेखा शाखा, आयोग शाखा एवं विधानसभा प्रश्न आदि को नुकसान पहुंचा है. अस्पताल प्रशासन शाखा जो कि सतपुड़ा भवन के दूसरे मंजिल पर स्थित है, वह इस अग्निकांड से प्रभावित नहीं हुआ. दवाओं, अस्पताल के लिए उपकरण, फर्नीचर खरीदी संबंधी फाइल दूसरे तल पर होने से यह आग से प्रभावित नहीं हुए. सतपुड़ा भवन में लगी आग के प्रारंभिक कारणों को जानने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चौहान ने कमेटी घोषित की है. इस कमेटी में एसीएस होम राजेश राज...

Khel Mahakumbh Begins In Bhopal Table Tennis And Volleyball Match Being Played On First Day Ann

Khel Mahakumbh 2023: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में रविवार को खेल महाकुंभ (Khel Mahakumbh) की शुरुआत हुई. स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में 66वें राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता द्वितीय चरण के मुकाबले टीटी नगर स्टेडियम में वॉलीबॉल के मुकाबले शुरू हुई. इस आयोजन में 31 राज्यों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. मैच टेबल टेनिस के लड़कों की कैटिगरी के पहले मैच में आंध्र प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को 3-0 से हराया और जम्मू-कश्मीर ने त्रिपुरा को 3-1 से हराया. इसके अलावा आईबीएसओ ने अरुणाचल प्रदेश को 3-0 से हराया. टीटी नगर स्टेडियम के ग्राउंड नंबर दो पर दिल्ली ने हरियाणा को 3-1 से शिकस्त दी, जबकि महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश को 3-0 से हराया, कर्नाटक ने केरल को 3-0 से और पश्चिम बंगाल ने हिमाचल प्रदेश को 3-0 से शिकस्त दी. पुडुचेरी ने उत्तर प्रदेश को एक तरफा मुकाबले में 3-0 से हराया, चंडीगढ़ ने मेघालय को 3-0 से और हिमाचल प्रदेश में जम्मू- कश्मीर को 3-0 से शिकस्त दी. वॉलीबाल में इन्होंने मारी बाजी वहीं, लड़कियों के वर्ग में राजस्थान ने विद्या भारती समूह को 2-0 से हराया. इसी तरह दिल्ली ने पंजाब को 2-0 से और केरल ने छत्तीसगढ़ को 3-0 से हराया. सीबीएसई ने उत्तराखंड को 2-0 से हराया. बालक वर्ग में केरल ने बिहार को और आंध्र प्रदेश ने जम्मू कश्मीर को हराया. इसी तरह पश्चिम बंगाल ने सीबीएसई को और राजस्थान ने दमनदीप को हराया. वॉलीबॉल में आज नॉकआउट दौर के मैच समाप्त हो गए. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल और साईं कैंपस में फुटबाल के पहले चरण के मैच भी शुरू हुए. मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के बीच खेला गया मुकाबला बिना स्कोर के ड्रा रहा. सोमवार को होंगे जूडो के सेमीफाइनल मैच दूसरे मुकाबले म...

मध्य प्रदेश की राजधानी कहां है?

मध्य प्रदेश की राजधानी ‘भोपाल’ है। भारत देश के मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल है। यहीं भोपाल जिले का मुख्यालय भी स्थित है। कुछ मतो के अनुसार इस शहर का नाम भोपाल, राजा भूपाल शाह के नाम पर पड़ा है। इस शहर की स्थापना परमार राजा भोज के द्वारा 1000-1055 ईस्वी में करवाई गई थी, उस समय उनके राज्य की राजधानी धार थी जो अभी मध्य प्रदेश का एक जिला है। इसीलिए भोपाल शहर को ‘राजा भोज की नगरी’ भी कहा जाता है। इस शहर में कई छोटे-बड़े ताल(झीलें) भी स्थित है जिस कारण से ‘झीलों की नगरी’ के नाम से भी जाना जाता है। मध्य प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की राजधानी की जनसंख्या क्षेत्रफल एवं जनसंख्या में वर्ष 2011 में हुई जनसंख्या जनगणना के अनुसार इस शहर की कुल जनसंख्या 1,795,648 के करीब की दर्ज की गई थी। वही भोपाल जिले की कुल जनसंख्या 2,368,145 थी। पुरुष एवं महिलाओं की अलग-अलग जनसंख्या क्रमशः 1239378 एवं 1128767 की दर्ज की गई थी। साक्षरता दर में, शहर की कुल साक्षरता दर 82.26% के करीब है, जिसमें से 87.44% पुरुष एवं 76.59% महिलाएं साक्षर है। क्षेत्रफल में यह शहर 285.9 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। समुद्र तल से 527 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जनसंख्या में, धार्मिक आधार पर कुल जनसंख्या का 56% हिंदू एवं 40% मुस्लिम है इसके अलावा जनसंख्या का छोटा हिस्सा अलग धर्म से संबंध रखता है। मध्य प्रदेश की राजधानी की भूगोल एवं जलवायु भूगोल एवं जलवायु में मध्य प्रदेश की राजधानी होने के कारण यह देश के मध्य भाग में स्थित है एवं पूर्व में विंध्य पर्वत श्रृंखला से घिरा है। शहर के एक पहाड़ी इलाके पर स्थित होने के कारण इसका भूभाग ऊंचा नीचा है, एवं इसके दायरे में कई छोटे पहाड़ भी आते हैं जैसे अरेरा हिल, कतारा हिल, ईदगाह...

Priyanka Gandhi Will Start The Election Campaign Of Congress In Jabalpur, Madhya Pradesh

भोपाल: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोमवार को जबलपुर पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली नर्मदा नदी की पूजा अर्चना की. इसके बाद वह साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत एक रैली से करेंगी. जबलपुर को मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी माना जाता है. प्रियंका की यात्रा के लिए शहर में कई जगह बजरंगबली के कट आउट लगाए गए हैं. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राज्य के प्रभारी पार्टी महासचिव जे.पी. अग्रवाल और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा के साथ प्रियंका गांधी ने ग्वारीघाट में नर्मदा के किनारे पूजा की. स्थानीय विधायक तरुण भनोट ने प्रियंका गांधी को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की. नेताओं ने नर्मदा नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया. जबलपुर मध्य प्रदेश के महाकोशल क्षेत्र का केन्द्र है. यहां आदिवासी मतदाताओं संख्या काफी अधिक है. वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने आठ जिलों के इस संभाग में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 13 सीटों में से 11 पर जीत हासिल की थी. बाकी दो सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी. जबलपुर के महापौर और कांग्रेस के शहर प्रमुख जगत बहादुर सिंह ने रविवार को पीटीआई/भाषा से कहा, ‘‘प्रियंका जी शनिवार को सुबह करीब 11.15 बजे शहीद स्मारक में एक जनसभा को संबोधित करके पार्टी के चुनाव अभियान और संकल्प 2023 की शुरुआत करेंगी. वे सुबह करीब 10:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी और नर्मदा नदी की पूजा करने के लिए ग्वारीघाट जाएंगी.' उन्होंने कहा कि रैली स्थल के रास्ते में प्रियंका मुगलों से लड़कर शहीद हुईं रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी. उन्होंने कहा कि रैली में कम से कम दो लाख लोगों के शामिल होने की संभावना ...

उज्जैन

उज्जैन (मध्य प्रदेश) मानचित्र दिखाएँ मध्य प्रदेश निर्देशांक: 23°10′N 75°47′E / 23.17°N 75.79°E / 23.17; 75.79 23°10′N 75°47′E / 23.17°N 75.79°E / 23.17; 75.79 देश शासन •सभा उज्जैन नगर निगम • मुकेश टटवाल ( क्षेत्रफल •कुल 157किमी 2 (61वर्गमील) जनसंख्या (2011) •कुल 5,15,215 •घनत्व 3,300किमी 2 (8,500वर्गमील) भाषा •आधिकारिक •अन्य 456001 to 456010 टेलीफोन कोड 0734 MP-13 ( 900 मिलीमीटर (35इंच) औसत वार्षिक ताप 24.0°से. (75.2°फ़ै) औसत ग्रीष्मकालीन ताप 31°से. (88°फ़ै) औसत शीतकालीन तापमान 17°से. (63°फ़ै) वेबसाइट .nic .in अनुक्रम • 1 इतिहास • 1.1 राजा खदिरसार भील • 1.2 राजा गंधर्वसेन(गर्द भिल्ल) • 1.3 सम्राट विक्रमादित्य(विक्रम सेन) • 1.4 महान कवि कालिदास • 1.5 प्रमाणिक इतिहास • 1.6 मौर्य साम्राज्य • 1.7 मौर्य साम्राज्य का पतन • 1.8 गुप्त साम्राज्य • 1.9 दिल्ली सल्तनत • 1.10 मराठों का अधिकार • 2 आज का उज्जैन • 3 उज्जयिनी नगरी • 4 पर्यटन • 4.1 महाकालेश्वर मंदिर • 4.2 श्री बडे गणेश मंदिर • 4.3 मंगलनाथ मंदिर • 4.4 हरसिद्धि • 4.5 क्षिप्रा घाट • 4.6 गोपाल मंदिर • 4.7 गढकालिका देवी • 4.8 भर्तृहरि गुफा • 4.9 काल भैरव - • 5 सिंहस्थ कुम्भ • 6 स्वादिष्ट भोज पेय • 7 इन्हें भी देखें • 8 सन्दर्भ • 9 बाहरी कड़ियाँ इतिहास [ ] मुख्य लेख: राजनैतिक इतिहास उज्जैन का काफी लम्बा रहा है। उज्जैन के गढ़ क्षेत्र से हुयी खुदाई में आद्यैतिहासिक (protohistoric) एवं प्रारंभिक लोहयुगीन सामग्री प्रचुर मात्रा में प्राप्त हुई है। पुराणों व महाभारत में उल्लेख आता है कि वृष्णि-वीर कृष्ण व बलराम यहाँ गुरु सांदीपनी के आश्रम में विद्याप्राप्त करने हेतु आये थे। कृष्ण की एक पत्नी मित्रवृन्दा उज्जैन की ही राजकुमारी थी। उसके ...

मध्य प्रदेश का इतिहास

आइये मध्य प्रदेश के इतिहास से संबंधित प्रश्न को जानते हैं। यहाँ पर मध्य प्रदेश का पुराना नाम, पुनर्गठन कब हुआ और मध्य प्रदेश के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं एवं प्रमुख राजवंश के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी का प्राचीन नाम क्या था और इसकी राजनीति की प्रमुख विशेषताएं भी दी गई है। मध्य प्रदेश 1 नवंबर, 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का इतिहास तीन कालखंडों में विभाजित है – प्राचीन काल, मध्य काल और आधुनिक काल। प्राचीन काल के दौरान, इस क्षेत्र में नंदा साम्राज्य, मौर्य साम्राज्य और गुप्त साम्राज्य का प्रभुत्व था। मध्य प्रदेश में इतिहास में प्रमुख रियासतें, कला, संस्कृति एवं साहित्य भी शामिल हैं। • • • • • • • • मध्य प्रदेश के इतिहास से संबंधित प्रश्न – Madhya Pradesh History in Hindi मध्यप्रदेश के इतिहास को निम्न सात भागों में विभाजित किया जा सकता है – • प्रागैतिहासिक मध्यप्रदेश • पाषाण एवं ताम्रकाल • प्राचीन काल • शुंग और कुषाण • मध्यकाल • मुगल काल • आधुनिक काल (स्वंत्रता संग्राम) यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश का इतिहास – प्रागैतिहासिक • मध्यप्रदेश के भोपाल, रायसेन, छनेरा, नेमावर, मोजावाड़ी, महेश्वर, देहगांव, बरखेड़ा, हंडिया, कबरा, सिघनपुर, आदमगढ़, पंचमढ़ी, होशंगाबाद, मंदसौर तथा सागर के अनेक स्थानों पर इनके रहने के प्रमाण मिले हैं। • आदिम प्रजातियां नदियों के काठे और गिरी-कंदराओं में रहती थी। जंगली पशुओं में सिंह, भैंसे, हाथी और सरी-सृप आदि प्रमुख थे। • प्रदेश के विभिन्न भागों में किए गए उत्खनन और खोजों में प्रागैतिहासिक सभ्यता के चिन्ह मिले हैं। कुछ स्थानों पर “हिप्पोपोटेमस” के अवशेष मिले हैं। • शिकार...

इन्दौर

मानचित्र दिखाएँ भारत निर्देशांक: 22°43′0″N 75°50′50″E / 22.71667°N 75.84722°E / 22.71667; 75.84722 22°43′0″N 75°50′50″E / 22.71667°N 75.84722°E / 22.71667; 75.84722 देश शासन •महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जनसंख्या (2011) • 33,02,000 •घनत्व 5,100किमी 2 (13,000वर्गमील) • 21,67,447 इन्दौर इंदौर को ब्रिटिश काल के समय से ही इन्दौर को एक औद्योगिक शहर के रूप में विकसित किया जाता रहा है। यहाँ लगभग ५,००० से अधिक छोटे-बडे उद्योग हैं। औद्योगिक शहर होने के साथ-साथ इन्दौर शिक्षा का भी केन्द्र बन के उभरा है। यह भारत का एकमात्र शहर है, जहाँ प्रधानमंत्री भारत का सबसे स्वच्छ नगर रहा है। अनुक्रम • 1 नाम व्युत्पत्ति • 2 इतिहास • 2.1 मराठा राज (होलकर युग) • 2.2 ब्रिटिश काल (इंदौर/होलकर रियासत) • 2.3 आजादी के पश्चात • 3 भूगोल • 3.1 जलवायु • 4 जनसांख्यिकी • 5 अर्थव्यवस्था • 6 यातायात • 6.1 विमानक्षेत्र • 6.2 रेलवे स्टेशन • 6.3 सड़क मार्ग • 7 शिक्षा • 7.1 शिक्षण संस्थाएँ • 8 स्वच्छता में सिरमौर • 8.1 इंदौर नगर निगम • 8.2 सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट • 8.3 वेस्ट मैनेजमेंट स्टार्टअप • 9 संस्कृति • 9.1 खान-पान • 9.2 मनोरंजन पार्क • 9.3 सिनेमा • 9.4 मॉल • 10 मीडिया • 10.1 प्रिंट मीडिया • 10.2 इलेक्ट्रॉनिक मीडिया • 10.3 वेब मीडिया • 11 खेल • 12 पर्यटन आकर्षण • 13 उल्लेखनीय व्यक्ति • 14 इन्हें भी देखें • 15 सन्दर्भ • 16 बाहरी कड़ियाँ नाम व्युत्पत्ति [ ] काह्न नदी (आधुनिक नाम कान(Kahn) और विकृत नाम खान) के निकट एक शिविर रखी और वे इस जगह की प्राकृतिक हरियाली से बहुत प्रभावित हुए। इस प्रकार वह नदियों काह्न और सरस्वती के संगम की जगह पर एक इंद्रपुर की स्थापना की गई। कई वर्षों बाद जब इन्दूर पड़ा। इंदौर में बदल गया...

मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है और साथ ही पूरी जानकारी

Madhya pradesh ki rajdhani kya hai: मध्य प्रदेश भारत के मध्य भाग में स्थित है जिस कारण से इस राज्य का नाम भी मध्य प्रदेश रखा गया है। मध्य प्रदेश कुल 308,252 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है जो की क्षेत्रफल के दृष्टी से राजस्थान के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य की कुल जनसँख्या करीब 8 करोड़ के आसपास है। मध्य प्रदेश अपने ऐतिहासिक स्थलों और पर्वत श्रृंखलाओं के लिए जाना जाता है। इस राज्य में खजुराहो मंदिर जैसे महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल हैं जो पूरे विश्व में लोकप्रिय हैं। राज्य में स्थित बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान भारत के सबसे अधिक जीव विविधता वाले नेशनल पार्क में से एक है। राज्य कृषि, उद्योग, वन एवं खनिज संसाधनो से भरा हुआ है। आज हम “madhya pradesh ki rajdhani kya hai” के इस आर्टिकल में “मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है” के साथ साथ मध्य प्रदेश की राजधानी से जुड़े अनेक जानकारियाँ जैसे भौगोलिक जानकारी, ऐतिहासिक जानकारी, प्रमुख पर्यटन स्थल आदि के बारे में विस्तार में जानने वाले है। तो चलिए madhya pradesh ki rajdhani (mp ki rajdhani kya h) से जुड़े कोई भी जानकारी जानने से पहले हमलोग यह जान लेते है की मध्य प्रदेश की राजधानी कहाँ है (Capital of madhya pradesh in hindi) हमारे साथ Telegram पर जुड़े • • • • • • • • • • • • • • मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है (Madhya Pradesh Ki Rajdhani Kya Hai) मध्य प्रदेश की राजधानी “भोपाल” है। राज्य का नाम मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम श्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के राज्यपाल का नाम श्री मंगुभाई पटेल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बारे में जानकारी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भारत...

जिले के बारे में

भारत वर्ष की हृदय स्‍थली मध्‍यप्रदेश राज्‍य के हृदय स्‍थल भोपाल जिले का गठन वर्ष 1972 में हुआ ।भोपाल भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय भोपाल है जो राज्य की राजधानी भी है। भोपाल जिले के उत्तर में गुना जिला, उत्तर-पूर्भ में विदिशा जिला, पूरब व दक्षिण-पूर्व में रायसेन जिला, दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम में सिहोर जिला तथा उत्तर-पश्चिम में राजगढ़ जिला स्थित है। भोपाल शहर जिले के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह जिला भोपाल मण्डल के अन्दर आता है।भोपाल जिले ने अनेकता में एकता की परिकल्‍पना को साकार किया है । यहॉं सभी धर्म एवं सम्‍प्रदाय के लोग आपसी सद्भावना एवं भाईचारे से रहते हैं । जिले में ग्रामीण एवं नगरीय संस्‍कृति के प्रमुख केन्‍द्र भारत भवन, मानव संग्रहालय, संस्‍कृति भवन, स्‍वराज भवन एवं रवीन्‍द्र सांस्‍कृतिक भवन आदि हैं । वन्‍यप्राणियों के संरक्षण हेतु वन विहार भी विकसित किया गया है, जिसमें विभिन्‍न प्रजातियों के दुर्लभ वन्‍य प्राणी हैं । झीलों एवं पहाड़ियों से घिरा यह जिला अपनी प्राकृतिक छटा के लिए प्रसिद्ध है । देश की भव्‍य औद्योगिक इकाइयों में से एक भारत हैवी इलेक्‍ट्रीकल्‍स भोपाल ने जिले को गौरव प्रदान किया है । यह जिला भूमध्‍य रेखा से 23.07 से 23.54 उत्‍तर अक्षांश तथा 77.12 से 77.40 पूर्व देशांश के मध्‍य स्‍थित है एवं समुद्र तल से ऊँचाई अधिकतम 505 मीटर एवं न्‍यूनतम 180 मीटर है । इस जिले की जलवायु रम्‍य एवं स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक है । यह जिला भारत के शुष्‍क भाग में आता है, जिले की औसत वर्षा 992 मि.मी. है । भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, प्राकृतिक सुंदरता, पुराने ऐतिहासिक शहर और आधुनिक शहरी नियोजन का आकर्षक संगम है। यह राजा भोज द्वारा...

मध्य प्रदेश की राजधानी क्या हैं?

मध्य प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और 7.2 करोड़ से अधिक लोग इस राज्य में रहते हैं। मध्य प्रदेश भारत के मध्य में स्थित है और इसीलिए इस राज्य को हार्टलैंड स्टेट भी कहा जाता है। इस राज्य में हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। राज्य की सीमा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान से लगती है। मध्य प्रदेश की राजधानी क्या हैं भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है।इस शहर में कई झील हैं जिसके कारण इस शहर को झीलों का शहर कहा जाता हैं। यह भारत का 16 वां सबसे बड़ा शहर है। भोपाल की औसत ऊंचाई 500 मीटर है और यह विंध्य पर्वत श्रृंखला के उत्तर में स्थित है। मालवा पठार पर स्थित, यह शहर उत्तर भारतीय मैदानों से ऊँचा है। मध्यप्रदेश का इतिहास मध्य प्रदेश मध्य प्लीस्टोसीन युग में बसा हुआ हो सकता है। बाद के मध्यपाषाण काल के मिट्टी के बर्तन भीमबेटका शैल आश्रयों में पाए गए हैं। राज्य के पश्चिमी भाग में कायथा संस्कृति 2100-1800 ईसा पूर्व विकसित हुआ था और मालवा संस्कृति 1700-1500 ईसा पूर्व से संबंधित ताम्रपाषाण स्थलों की खोज की गई है। मध्य प्रदेश दुनिया की नौवीं सबसे अधिक आबादी वाली उप-राष्ट्रीय इकाई भी है। छठी शताब्दी ईसा पूर्व में भारतीय शहरीकरण की दूसरी लहर के दौरान उज्जैन शहर इस क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा। इसने अवंती साम्राज्य की राजधानी के रूप में कार्य किया है। प्राचीन महाकाव्यों में वर्णित अन्य राज्यों- मालव, करुशा, दशरना और निषाद- की भी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से पहचान की गई है। चंद्रगुप्त मौर्य ने 320 ईसा पूर्व के आसपास उत्तरी भारत को एकजुट किया, मौर्य साम्राज्य की स्थापना की, जिसमें सभी आधुनिक मध्य प्रदेश शामिल थे। मौर्य शासकों में सब...