नारी शक्ति पर दो लाइन

  1. नारी शक्ति पर सुप्रसिद्ध नारे Slogan On Nari Shakti In Hindi
  2. नारी शक्ति पर दोहे :
  3. नारी सशक्तिकरण पर निबंध
  4. महिला सशक्तिकरण पर निबन्ध (Women Empowerment Essay in Hindi)
  5. Top 37+ Best Hindi Poems On Nari Shakti
  6. नारी शक्ति
  7. Aurat Quotes In Hindi


Download: नारी शक्ति पर दो लाइन
Size: 69.29 MB

नारी शक्ति पर सुप्रसिद्ध नारे Slogan On Nari Shakti In Hindi

Slogan On Nari Shakti In Hindi में आज हम आपके साथ नारी शिक्षा & नारी शक्ति पर सुप्रसिद्ध नारे स्लोगन यहाँ साझा कर रहे हैं. यह सच हैं कि आज के आधुनिक युग में भी महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कमतर आंका जाता हैं. महिला या नारी पर नारे अनमोल वचन स्लोगन के जरिये हमारे द्वारा Nari Shiksha के महत्व को बताने का प्रयास हमारा प्रयास हैं. नारी शक्ति पर सुप्रसिद्ध नारे स्लोगन Slogan On Nari Shakti In Hindi नारी शक्ति के असल स्वरूप के लिए चाहिए कि हम उन्हें स्वतंत्र वातावरण बनाए तथा अपनी शिक्षा तथा विकास के पूर्ण अवसर उपलब्ध करवाएं जाए. महिला शक्ति को सम्मान देने की शुरुआत हम अपने घर से करे बेटी के जन्म को भी उतना ही महत्व दे जितना कि एक बेटे के जन्म को देते हैं. बालिकाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोले तभी बेटी अपने जीवन के अपने सपने साकार कर सकेगी. 20+ Best Slogan On Nari Shakti In Hindi • हैं इनमें ताकत सारी फिर क्यों कहे अबला बेचारी 2. नर नारी का भेद मिटाएगे, समरसता का विश्व बसाएगे, इस नये सफर में समाज नारी के संग ही बढ़ पाएगा. 3. नारी को दे शिक्षा का सवेरा, तभी होगा उनका सारे जीवन में उजियारा 8. नारी पूछे तुम्हे भगवान, क्यों है मौके की तलाश मुझे. 9. न थी कभी अबला नारी, सदियों तक रहेगा उनका यह संघर्ष जारी. 10. बेटियों को दो इतनी पहचान, बड़ी होकर बने देश की शान. 11. यदि भारत को करनी है तरक्की तो नारी शक्ति की पहचान है जरुरी. 12. रुढ़िवादी सोच को जड से मिटाओं, बेटी को पढाओं समाज को बढाओं. 13. महिलाओं को मिले शिक्षा का जन्मसिद्ध अधिकार 14. नारी अबला नहीं सबला है उनकी शक्ति से ही समाज का स्वावलम्बन हैं. 15. नारी शक्ति का मिले सहयोग, जिससे रोशन हो पूरा संसार 16. जन जन का यही है नारा, नारी शक्त...

नारी शक्ति पर दोहे :

सूचना: दूसरे ब्लॉगर, Youtube चैनल और फेसबुक पेज वाले, कृपया बिना अनुमति हमारी रचनाएँ चोरी ना करे। हम कॉपीराइट क्लेम कर सकते है नारी के सम्मान में नारी शक्ति पर दोहे । नारी जिसके बिना संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वही इस संसार के प्रत्येक मनुष्य को जन्म देती है। एक वृक्ष की भांति कई रिश्तों को जन्म देती है। नारी कभी माँ तो कभी पत्नी है। कभी बहन तो कभी पुत्री है। नारी के अनेकों रूप हैं। हर रूप में नारी सम्माननीय है। आज के समय में तो नारी हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समर्पित है उन्हीं नारियों को यह दोहावली “ नारी शक्ति पर दोहे “ नारी शक्ति पर दोहे 1. नारी माता, बहन है , नारी जग का मूल । नारी चंडी रूप है, नारी कोमल फूल ।। 2. बिन नारी बनता नहीं, एक सुखी परिवार । नारी को सम्मान दो, यह उसका अधिकार ।। 3. नारी से घरबार है, है रिश्तों में जान । सबको करना चाहिए, नारी का सम्मान ।। 4. नारी लक्ष्मी, शारदा, नारी दुर्गा रूप । नारी दुख को सुख करे, नारी शक्ति अनूप ।। 5. नारी शिशु को जन्म दे, करे जगत विस्तार । नारी माता रूप में, स्वयं ईश अवतार ।। 6. नारी से घर स्वर्ग है, रहता प्रभु का वास । विपदा सारी दूर हो, जीवन में उल्लास ।। 7. अबला से सबला हुई, देखो नारी आज । नारी के सहयोग से, उन्नत बने समाज ।। 8. नारी के गुणगान से, भरा हुआ इतिहास । बिन नारी संभव नहीं, होना जगत विकास ।। 9. माँ बन कर आशीष दे, पत्नी बन दे साथ । नारी बहना बन सदा, डोरी बांधे हाथ ।। 10. जग में जो करता नहीं, नारी का सम्मान । उसको नर कहना नहीं, वह है पशु समान ।। 11. नारी से पारिवार है, नारी से संसार । नारी जग का मूल है, जीवन का आधार ।। महिला दिवस को समर्पित दोहे का विडियो यहाँ द...

नारी सशक्तिकरण पर निबंध

आज का यह लेख नारी सशक्तिकरण पर निबंध ( Women Empowerment Essay In Hindi Pdf) के रूप में दिया गया हैं. महिला सशक्तिकरण जिन्हें नारी सशक्तिकरण के नाम से जाना जाता हैं, यहाँ पढ़िए यहाँ छोटा बड़ा नारी महिला वीमेन एम्पावरमेंट हिंदी एस्से यहाँ स्टूडेंट्स के लिए दिया गया हैं. नारी सशक्तिकरण पर निबंध | Women Empowerment Essay In Hindi Get Here Free Short Essay On Women Empowerment Essay In Hindi Pdf For School Students & Kids नमस्कार दोस्तों आज का निबंध महिला सशक्तिकरण पर निबंध Women Empowerment Essay In Hindi पर दिया गया हैं. महिला सशक्तिकरण अर्थात वीमेन एम्पोवेर्मेंटअर्थ महत्व पर आसान भाषा में स्टूडेंट्स के लिए यहाँ निबंध दिया गया हैं. यह जानना आवश्यक हैं आखिर महिला सशक्तिकरण हैं क्या ? सरल शब्दों में कहा जाए तो नारी (स्त्री,महिला) को उस स्तर तक ले जाना जहाँ से वह अपने निर्णय स्वय कर सके. वे अपने करियर, शादी, रोजगार, परिवार नियोजन सहित सभी विषयों पर बिना किसी के मदद व दवाब के निर्णय ले सके. उन्हें वे सभी अधिकार प्राप्त हो जो पुरुष वर्ग को हैं, वह किसी के भरोसे जीने की बजाय इस काबिल बन जाए कि स्वय अपना कार्य कर सकने में सक्षम हो, यहीमहिला सशक्तिकरण हैं. चलिएमहिला सशक्तिकरण (वीमेन एम्पोवेर्मेंट) के छोटे निबंध को. 150 शब्द, नारी सशक्तिकरण निबंध यदि हम अपने देश की ही बात करे तो आए दिन प्रति हजार लोगों पर स्त्रियों की संख्या निरंतर कम ही होती जा रही हैं. इसका दूसरा पहलु सरकार की ओर से कथित दलीले हैं. सरकार के कथनानुसार गाँव के लोगों तक 100 फीसदी शिक्षा पहुच चुकी हैं. Telegram Group जिससे कारण बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के विषय में लोगों में जागरूकता बढ़ रही हैं. मगर आज की स्थति बय...

महिला सशक्तिकरण पर निबन्ध (Women Empowerment Essay in Hindi)

महिला सशक्तिकरण (नारी शक्ति) पर निबंध – Women Empowerment Essay in Hindi Essay on Women Power (Women Empowerment) in Hindi : नारी विश्व की चेतना है, माया है, ममता है, और मुक्ति है। वह समाज की वास्तविक वास्तुकार होती है। दुसरे शब्दों में कहे तो नारी घर की लक्ष्मी है यानि धन एवं आशीषों की वर्षा। इतिहास गवाह है कि नारी ने हमेशा से परिवार संचालन का उत्तरदायित्व सम्भालते हुए समाज निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमारे आदि – ग्रंथों में नारी को गुरुतर मानते हुए यहाँ तक घोषित किया गया है –“यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते रमन्ते तत्र देवता। ” अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते है। लेकिन विडम्बना तो देखिए नारी में इतनी शक्ति होने के बावजूद भी उसके सशक्तिकरण की अत्यंत आवश्यकता महसूस हो रही है। नारी की इस वर्तमान स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है ? क्या वह खुद या कोई और ? बरहाल इस वक्त महिलाओं के विकास और उसके सशक्तिकरण की अत्यन्त आवश्यकता है । दुनिया भर के सभी देशों ने भी महिला उत्थान को एक महत्वपूर्ण विषय माना है। इसलिए विश्व भर में 8 मार्च को “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” महिलाओं को समर्पित एक विशेष दिवस के रूप में मनाया जाता है। महिला सशक्तिकरण का अर्थ – Meaning of women empowerment in hindi स्त्री को सृजन की शक्ति माना जाता है। इस सृजन की शक्ति को विकसित-परिष्कृति कर उसे सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय, विचार, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, अवसर की समानता का सुअवसर प्रदान करना ही नारी सशक्तिकरण का आशय है। Women Empowerment in Hindi महिला उत्थान में महिला सशक्तिकरण की भूमिका व महत्व महिला सशक्तिकरण के बिना देश व समाज में नारी को असली स्थान नहीं मिल सकता...

Top 37+ Best Hindi Poems On Nari Shakti

5/5 - (7 votes) Hindi Poems On Nari Shakti:- हमारे समाज और राष्ट्र के विकास की धुरी नारी होती हैं। महिलाओं के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता हैं। इसीलिए नारी को जगत जननी कहा जाता हैं। नारी ही माता के रूप में अपने बच्चों को पालन करती हैं, पत्नी और बेटी के रूप में सेविका का कार्य करती हैं और देश की आन-बान शान के लिए वह वीरांगना के रूप में रक्षा भी करती हैं, ऐसी शक्ति होती हैं नारी। भारत देश में महिलाओं को देवी देवता के रूप में पूजा जाता है। वेद पुराणों में कहा गया है किसी देश की संस्कृति को समझना है तो सबसे पहले हमें उस देश की महिलाओं के बारे में जरूर जानना चाहिए। आज के युग में नारी शक्ति का एक अहम विषय भी बन चुका हैं। जिस देश की महिलाओं का विकास नहीं हुआ, वह देश आगे विकास ही नहीं कर सकता। देश और समाज का उन्नति का एक ही रास्ता है वह है महिलाओं और बेटियों को जागरूक करना। एक शिक्षित नारी अपने परिवार के साथ सामाज का भी उद्धार करती है। हमारा आज के पोस्ट में जो कि नारी शक्ति पर कविता का लिखने का यही मकसद है कि समाज में नारी को कमज़ोर नही समझना चाहिए और साथ ही साथ बेटी हो या महिला नारी के साथ दुष्कर्म नही करना चाहिए। उन्हें हम कविता के माध्यम से प्रोत्साहित कर सकते हैं। इसीलिए आज यहां पर उनके जीवन पर सुंदर कविता प्रस्तुत किया गया है। Table of Contents • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • • Poem On Nari Shakti In Hindi तूने क्यूँ अपनी कीमत ना पहचानी? तू ही जगत जननी दुर्गा भवानी, तेरे आँसुओं की वो अविरल धारा क्या कोई उनका मोल है चुका पाया? बुंदेले हरबोलो के मुँह हमने, तेरी सुनी कहानी क्या खूब लड़ी वो नारी, जिसने अपनी शक्ति पहचानी। बड़े-बड़ो को धुल चटाई, वीर...

नारी शक्ति

‘नारी’ शब्द सुनते ही एक विस्तृत संसार की परिकल्पना साकार होने लगती है । वह संसार जहां नारी को ‘पराया धन’ कहा गया । जहां उसे ‘ताड़ने’ की बात कही गई । उसे चौखट के भीतर की गरिमा को बनाए रखने के लिए सहिष्णुता का पाठ पढ़ाया गया । यही नहीं कभी पति को ’परमेश्वर’ मान उसकी पूजा अर्चना सिखाई गई । यहाँ तक पति की मृत्यु के बाद उसे समाज द्वारा बलि-वेदी पर बैठा पति के साथ स्वाहा कर ‘सती’ का दर्जा दिया गया । यदि समाज का वश चलता तो शायद उसके लिए ‘परम वीरांगना पुरस्कार’ की उद्घोषणा भी कर दी जाती । लगता है नारी के लिए यह समाज एक परीक्षा केंद्र है जहां नारी के लिए दिल्ली विशावविद्यालय का न तो (सी॰ बी॰ सी॰॰ एस) पाठयक्रम है और न ही (एफ॰ वाई॰ यू॰ पी॰) पाठयक्रम । जहां कम से कम इच्छा और समय सीमा का ध्यान तो रखा गया है । परंतु नारी को तो सतत परीक्षा देते रहना है । और ये समाज पर्यवेक्षक की भांति सदैव उसका मूल्यांकन करता रहता है । यहाँ तक कि उसकी चाल, पहनावे और कभी किसी छोटी-सी घटना से ही उसके चरित्र को आंक लिया जाता है । चाहे लड़की का लड़के से बात करना हो, या देर रात घर लौटना, या छोटे कपड़े पहनना सभी उसके चरित्र का ढिंढोरा पीटते दृष्टिगत होते हैं । नारी शब्द वैसे तो स्वयं शक्ति का परिचायक है परंतु फिर भी जब नारी के साथ शक्ति शब्द जुड़ता है तो उसका क्या अर्थ है ? उसे किस अर्थ में लेना चाहिए ? यह प्रश्न विचारणीय है । क्या उसके अर्थ को नारी-सत्ता, नारी-अस्तित्व, नारी धर्म, नारी गुणों में समेटना उचित है ? प्रश्न उठता है कि क्या आज नारी ऐसी चौखट पर खड़ी है जहां उसकी सत्ता, उसके अस्तित्व, उसके गुणों को दीमक चाट रही है । परंपरा और संस्कृति की करतल ध्वनि ने ही शायद नारी के भीतर एक अलग सी टीस को जन्म दिया जिसने ना...

Aurat Quotes In Hindi

सूचना: दूसरे ब्लॉगर, Youtube चैनल और फेसबुक पेज वाले, कृपया बिना अनुमति हमारी रचनाएँ चोरी ना करे। हम कॉपीराइट क्लेम कर सकते है Aurat Quotes In Hindi – माँ, बहन, बेटी, बहु, पत्नी आदि सब नारी का ही रूप हैं। इस सृष्टि पर मानव जाति के अस्तित्व का कारण ही नारी है। नारी वह प्रकाश है जो एक नए जीवन को प्रकाशमान करती है। जो संबंधों का पालन-पोषण करती है। नारी कितनी महान है इसका अंदाजा इसी से लगा लेना चाहिए कि पुरुष की तुलना कभी किसी देव से नहीं होती लेकिन नारी को देवी की उपाधि दी जाती है। आइये पढ़ते हैं उसी नारी को समर्पित सुविचारों का संग्रह ” नारी पर अनमोल वचन ” Aurat Quotes In Hindi नारी पर अनमोल वचन 1. नारी से ही सृष्टि है, नारी से परिवार है। नारी को सम्मान दो, यह उसका अधिकार है। 2. नारी वह वृक्ष है जिस पर रिश्तों की शाखाएं जन्म लेती हैं। 3. ईंट-पत्थरों से तो मकान बनते हैं। उसे घर तो बस एक औरत ही बना सकती है। 4. एक परिवार की ख़ुशी उस घर में रहने वाली स्त्री की ख़ुशी पर निर्भर करती है। 5. अगर पुरुष महान हो सकता है तो उसे जन्म देने वाली नारी कितनी महान होगी। 6. संसार में एक औरत ही है जो दो परिवारों को जोड़ती है और दो परिवारों में जीवन बिताती है। 7. सीमित रुपयों में घर का खर्च बस एक औरत ही चला सकती है। 8. नारी के गुणों के कारण ही उन्हें देवी का रूप कहा जाता है। 9. विवाह के बाद नारी अर्धांगिनी होती है सेविका नहीं। 10. मर्द अभी तक साबित नहीं कर पाया कि वो घर सँभालते हुए घर के बाहर भी कुछ बड़ा कर सकता है। वहीं औरत ने ये कर के दिखाया है। 11. हर इन्सान की पहली गुरु एक औरत यानि कि उसकी माँ ही होती है। 12. अपनी इच्छाओं का दमन कर अपने परिवार की इच्छाओं का खयाल एक औरत ही रख सकती है। 13. भगवान् औ...