Naidunia epaper gwalior

  1. Naidunia ePaper
  2. Gwalior Weather News: उमस करेगी परेशान 42 डिसे के पार पहुंचा तापमान


Download: Naidunia epaper gwalior
Size: 54.18 MB

Naidunia ePaper

Naidunia ePaper - Naidunia Online Newspaper Naidunia Publisher : NaiDunia Media Pvt. Ltd Naidunia Language : Hindi Naidunia Newspaper URL : https://naiduniaepaper.jagran.com/ Naidunia newspaper published from : Delhi, Indore, Bhopal, Gwalior, Jabalpur, Raipur and Bilaspur Click on the image to read Naidunia newspapers news Naidunia Newspaper Naidunia is a leading Hindi newspaper of Madhya Pradesh, India. It is headquartered in Indore. It is published from Delhi, Indore, Bhopal, Gwalior, Jabalpur, Raipur and Bilaspur. Naidunia was established on 5 June 1947 by Babu Labhchand Chhajlani and Shri Basantilal Sethia. It got INS Membership on 26 April 1959. Read Worldwide Dailies at Read

Gwalior Weather News: उमस करेगी परेशान 42 डिसे के पार पहुंचा तापमान

Gwalior Weather News: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद तेज धूप खिलने के कारण अब उमस परेशान करने लगी है। सूरज के तीखे तेवरों के कारण तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना हुआ है। सोमवार को तापमान ने दोबारा 42 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर लिया। फिलहाल उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी। हालांकि दोपहर में चल रहीं गर्म हवाएं लू में परिवर्तित नहीं होंगी, लेकिन दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप निकल रही है, साथ ही वातावरण में उमस भी बढ़ गई है। सूरज ढलने के बाद आसमान में बादल नजर आ रहे हैं, लेकिन उमस बढ़ने के कारण तापमान में भी बढ़त दर्ज की जा रही है। रविवार की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह के समय हवा में नमी 47 और शाम को 31 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में चक्रवाती तूफान बिपर्जय के प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आ रही है। इसी कारण वातावरण में उसम बढ़ गई है। शाम को बादल नजर आते हैं। फिलहाल बारिश की संभावना कम है, लेकिन स्थानीय प्रभाव से ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। ट्रिपिंग व फाल्ट ने किया परेशान सोमवार को भीषण गर्मी में बिजली के फाल्ट और ट्रिपिंग ने परेशान किया। गर्मी में ब...