पर्यावरण दिवस पर चित्र

  1. विश्व पर्यावरण दिवस 2022 पर निबंध
  2. स्काउट गाइड का पर्यावरण दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
  3. Environment Day celebrated by remembering late environmentalist Bahuguna
  4. 101+ विश्व पर्यावरण दिवस पर स्लोगन World Environment Day Slogan In Hindi


Download: पर्यावरण दिवस पर चित्र
Size: 9.80 MB

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 पर निबंध

जीवन को बेहतर और अधिक प्राकृतिक बनाने के लिए पूरे विश्वभर में पर्यावरण में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस अभियान की स्थापना की गई। आजकल, पर्यावरण का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा है, जिसके बारे में सभी को जागरुक होना चाहिए और इस परेशानी का सामना करने के लिए अपने सकारात्मक प्रयासों को करना चाहिए। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में सकारात्मक बदलावों को लाने के लिए विद्यार्थियों के रुप में किसी भी देश के युवा सबसे बड़ी उम्मीद है। विश्व पर्यावरण दिवस पर छोटे तथा बड़े निबंध (Short and Long Essay on World Environment Day in Hindi, Vishwa Paryavaran Divas par Nibandh Hindi mein) यहाँ बहुत ही आसान भाषा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हिंदी में निबंध पायें: जो कि आपके आवश्यकता को देखते हुए 250 शब्द, 300 शब्द, और 400 शब्द के अंतर्गत दिया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध 1 (250 शब्द) विश्व पर्यावरण दिवस एक अभियान है, जो प्रत्येक वर्ष 5 जून को, विश्वभर में पर्यावरण के नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस अभियान की शुरुआत करने का उद्देश्य वातावरण की स्थितियों पर ध्यान केन्द्रित करने और हमारे ग्रह पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव का भाग बनने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास विश्व पर्यावरण दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा मानव पर्यावरण के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अवसर पर 1972 में हुई थी। हालांकि, यह अभियान सबसे पहले 5 जून 1973 को मनाया गया। यह प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है और इसका कार्यक्रम विशेषरुप से, संयुक्त राष्ट्र द्वा...

स्काउट गाइड का पर्यावरण दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

स्काउट और गाइड की ओर से सोमवार को प्लस टू ली अकादमी खेल मैदान में अवस्थित स्काउट गाइड अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्काउट गाइड के द्वारा वृक्षारोपण, चित्रकला, प्लास्टिक इकट्ठा करना आदि कार्य किया गया। जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद ने बच्चों को पर्यावरण दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस का थीम बीट प्लास्टिक प्रदूषण है। पर्यावरण में फैला प्रदूषण धीरे-धीरे वैश्विक संकट बनता जा रहा है। उसके पश्चात बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया और ली अकाडमी खेल मैदान के परिसर में फैले प्लास्टिक के कचरे को इकट्ठा कर उसे नष्ट किया। इस कार्यक्रम में स्काउट मास्टर कृष्ण नंदन कुमार, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अमन राय राज्य पुरस्कार से सम्मानित मो. सब्दुल, प्रेम राज के अलावे पिंकी कुमारी, साजदा खातून, निखत परवीन, नूर सबा, दिव्या कुमारी, रेहाना परवीन, रिया कुमारी, गजाला, डोली कुमारी, समीना परवीन, निशा शर्मा, जानवी, रोजी, प्रिंस कुमार, पवन कुमार, अंश, सोनू, सूरज मौजूद रहे।

Environment Day celebrated by remembering late environmentalist Bahuguna

विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी और पर्यावरण संरक्षण समिति कोटी कलोनी ने विश्व विख्यात पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के आवास के निकट साफ सफाई कर फलदार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम से पूर्व स्व. बहुगुणा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। जबकि वृक्ष मानव स्व. विशेश्वर दत्त सकलानी के पर्यावरण संरक्षण प्रयासों को सराहा गया। जनपद में पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के आवास पहुंचकर कांग्रेसियों सहित पर्यावरण प्रेमियों ने पर्यावरण दिवस पूरी तन्मयता से मनाया। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि आज के दौर में पर्यावरण संरक्षण की सख्त जरूरत है। कार्यक्रम के पश्चता स्व.बहुगुणा के आवास परिसर में साफ सफाई कर फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि टिहरी जिले के दो गौरव दिवंगत सुंदर लाल बहुगुणा और विशेश्वर दत्त सकलानी हमारे प्रेरणास्रोत हैं। सकलानी ने 50 लाख पेड़ लगाए थे। जबकि स्व.बहुगुणा ने विश्व भर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था। हमें इन महापुरुषों के कामों को आगे बढ़ा कर अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस और हरेला पर प्रति वर्ष कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिसमें विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया जायेगा। भविष्य में फोरेस्ट और उद्यान विभाग से भी कार्यक्रमों के लिए पौधे और भूमि के लिए सुझाव मांगे जाएंगे। इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री दर्शनी रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति भट्ट, गंगा बोट यूनियन अध्यक्ष नरेंद्र रावत, मनोज रावत, विवेक पंवार, सौरव, सुरेंद्र मुंडानी...

101+ विश्व पर्यावरण दिवस पर स्लोगन World Environment Day Slogan In Hindi

World Environment Day Slogan in Hindi विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। प्रथम वर्तमान समय में विभिन्न कारणों जैसे प्रदूषण, वनोन्मूलन से हमारा पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है। यह हम सबके लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है परंतु कुछ प्रयासों के द्वारा हम अपने पर्यावरण की रक्षा कर सकते है। आज हम विश्व पर्यावरण दिवस के सम्मान में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्लोगन -World Environment Day Slogan in Hindi शेयर कर रहे है। जिसे आप अपने दोस्त और रिश्तेदारों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकते हैं। अगर आपके आसपास पर्यावरण बचाओ, पर्यावरण दिवस पर संदेश, पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ, पर्यावरण पर स्लोगन, पर्यावरण पर कविता जैसे कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया जा रहा है तो आप यहां दिए गए विश्व पर्यावरण दिवस पर सर्वश्रेष्ठ World Environment Day Slogan in Hindi का उपयोग करें। 13.6 भारत में पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है? विश्व पर्यावरण दिवस पर सुविचार धरती को स्वर्ग बनाना है, पर्यावरण दिवस मनाना है! पर्यावरण है अनमोल, नहीं इसका कोई मोल! जीवन का एक ही सहारा, सबसे प्यारा पर्यावरण हमारा! डाल-डाल, पात-पात, पर्यावरण की सुरक्षा हमारे हाथ। बंजर धरती की बस यही पुकार, पेड़ लगाकर करो इसका श्रृंगार! एक दो तीन चार, पेड़ हमारे जीवन का आधार! विश्व पर्यावरण दिवस पर संदेश प्रदूषण हटाओ, पर्यावरण बचाओ! हाथ से हाथ मिलाओ, पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ! बच्चों को दो यह शिक्षा, पर्यावरण की करो सुरक्षा! प्रकृति का मत करो शोषण, यह करती जीवों का पोषण! यह नारा है हमारा, पर्यावरण रक्षा कर्तव्य हमारा। जो देता पेड़ों को पानी, वह व्यक्ति हैं सच्चा ज्ञानी! World Environment Day Slogan in Hindi पर्यावरण ब...