तापमान डिग्री सेल्सियस today

  1. Delhi Weather Today Update 08 June 2023 Beside Temperature Increased Not Worry About This Danger Take Precautions
  2. Weather Today : हरियाणा और पंजाब में तेज गर्मी, हिसार में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस
  3. Heat record broken after four years in the district mercury reached 44 degree Celsius
  4. delhi Weather Update Today imd predict 40 degree celcius temperature but relief from heatwave will continue
  5. तापमान 43.7 डिग्री, दिन में उमस
  6. Delhi Weather Today: दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, जानिए आज कितना रहेगा अधिकतम तापमान
  7. imd weather update rainfall heatwave details temperature in delhi up bihar
  8. Delhi Weather Today Update 09 June 2023 IMD Warns High Temperature And Heatwave Today


Download: तापमान डिग्री सेल्सियस today
Size: 55.44 MB

Delhi Weather Today Update 08 June 2023 Beside Temperature Increased Not Worry About This Danger Take Precautions

Delhi Weather Today: दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी अब लोगों को झुलसाने लगी है. पिछले कुछ दिनों से गर्मी में जारी लगातार बढ़ोतरी में कमी के भी आसार नहीं हैं. इसके बावजूद राहत की बात यह है कि दिल्ली में अगले चार से पांच दिनों तक लू चलने की आशंका नहीं है. राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री कम है. एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ कुछ समय के अंतराल पर बारिश होने से दिल्ली में जून महीने की शुरुआत में उतनी गर्मी नहीं थी, जितनी जून के माह में होनी चाहिए. इस महीने में अधिकतम तापमान अब तक 40 डिग्री के नीचे रहा है. आईएमडी के अनुसार सफदरजंग वेधशाला ने इस साल अब तक लू की स्थिति दर्ज नहीं की है. ऐसा 2014 के बाद पहली बार हुआ है. आज तापमान ज्यादा रहने की आशंका मौसम विज्ञानियों की मानें तो मानसून पूर्व मौसम यानी मार्च से मई में अधिक वर्षा और सामान्य से कम तापमान के लिए सामान्य से अधिक पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार ठहराया है. यह मौसम प्रणाली भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होती है और उत्तर-पश्चिम भारत में इससे बेमौसम बारिश होती है. इसका मतलब यह नहीं है कि आगे लू नहीं चलेगी. केरल में मानसून की शुरुआत में पहले ही देरी हो चुकी है और मौसम विज्ञानियों ने चक्रवात बिपारजॉय के कारण दक्षिणी प्रायद्वीप से आगे मानसून में धीमी प्रगति की आशंका जताई है और राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है. मई में गर्मी पड़ी कम आईएमडी ने पिछले महीने उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य या सामान्य से कम मानसून...

Weather Today : हरियाणा और पंजाब में तेज गर्मी, हिसार में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उसके बाद सिरसा 43.8 डिग्री सेल्सियस और नारनौल 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भिवानी का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें : पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और पठानकोट में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें :

Heat record broken after four years in the district mercury reached 44 degree Celsius

जिले में गर्मी ने चार वर्ष का तापमान तोड़ दिया। मंगलवार को जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पछुआ हवा लू का एहसास करा रही है। तेज धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान में वृद्धि से जहां शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। वहीं पूरे दिन लू के थपेड़ों के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लू से बचने के लिए लोग पूरे दिन घरों में दुबके रहे। बीएचयू के मौसम विभाग के वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी सप्ताह भर इसी तरह मौसम बना रहेगा। तापमान में थोड़ा वृद्धि हो सकती है। मौसम का मिजाज मंगलवार को काफी तल्ख रहा। सुबह छह बजे ही तेज धूप हो गई। जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे लोग बिलबिला गए। वहीं न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में वृद्धि के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप से बचने के लिए लोग पूरे दिन घरों में दुबके रहे। मंगलवार को शाम छह बजे तक गर्म हवाओं के चलने से लू का एहसास हो रहा था। नगर की सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप के कारण बाजारों में भी सन्नाटा रहा है। दुकानदार दुकानों के आधा शटर गिरा कर कूलर और एसी के सहारे गर्मी से बचाव में जुटे रहे। वहीं शाम सात बजे के करीब जब तापमान गिरा तब बाजारों में चहल-पहल बढ़ी।तापमान में वृद्धि से बिजली की खपत बढ़ गई है। ट्रांसफार्मरों को ओवरलोड से बचाने के लिए बारीबारी से शहर और ग्रामीण इलाके में कटौती भी करनी पड़ रही है। नगर क्षेत्र में मंगलवार को तेज धूप और गर्मी के ...

delhi Weather Update Today imd predict 40 degree celcius temperature but relief from heatwave will continue

Weather Update Today: मौसम की मेहरबानी खत्म! चिलचिलाती धूप सताएगी, जानें कितना रहेगा तापमान Weather Update Today: दिल्ली के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने का अनुमान है, लेकिन अगले चार से पांच दिन तक लू की आशंका नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. नई दिल्लीः Weather Update Today: दिल्ली के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने का अनुमान है, लेकिन अगले चार से पांच दिन तक लू की आशंका नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. 2014 के बाद पहली बार लू के हालात नहीं आईएमडी के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला ने इस साल अब तक लू की स्थिति दर्ज नहीं की है और ऐसा 2014 के बाद पहली बार हुआ है. मौसम विज्ञानियों ने इस मानसून-पूर्व मौसम (मार्च से मई) में अधिक वर्षा और सामान्य से कम तापमान के लिए सामान्य से अधिक पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार ठहराया है. यह मौसम प्रणाली भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होती है और उत्तर-पश्चिम भारत में इससे बेमौसम बारिश होती है. केरल में मानसून पहुंचने में हो चुकी है देरी हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आगे लू नहीं चलेगी. केरल में मानसून की शुरुआत में पहले ही देरी हो चुकी है और मौसम विज्ञानियों ने चक्रवात...

तापमान 43.7 डिग्री, दिन में उमस

विदाई के बेला में गर्मी के दिन और रात नौतपा की तरह तप रहे हैं। बीते 8 दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। जबकि रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। कूलर और पंखे भी अब राहत नहीं दे रहे हैं। उमस से लोग बेहाल हैं। वहीं गर्मी के कारण फाल्ट की शिकायतें भी बढ़ गई हैं। फिलहाल गर्मी से राहत के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बुधवार तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। गुरुवार को आंधी और बूंदाबांदी का दौर रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़त के साथ 43.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी पर पहुंच गया। दिन में 9.75 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलीं। रात के तापमान में भी 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यह 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय में आर्द्रता 44 रही तो दोपहर में 27 दर्ज की गई। वहीं मंगलवार को 12.15 घंटे तक सूर्य की किरणें धरती पर पड़ीं। दोपहर 2 बजे तक आसमान पूरी तरह से साफ रहा, लेकिन दोपहर में हीटिंग के कारण बादल छा गए, लेकिन तपन बरकरार रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आसमान साफ रहने के चलते अभी सूर्य की किरणें सीधा धरती पर पड़ रहीं हैं। 15 को आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना मौसम केंद्र ग्वालियर के वैज्ञानिक डॉ. सीके उपाध्याय के मुताबिक, बुधवार को भी मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। 15 जून को मौसम बदलेगा। चक्रवाती तूफान राजस्थान तक पहुंचते-पहुंचते निम्नदाब के क्षेत्र में बदल जाएगा। वहीं उत्तराखंड के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इससे गुरुवार की सुबह बादल छाएंगे और तेज हवाएं चल सकतीं हैं और गरज-चमक के साथ बौछार पड़...

Delhi Weather Today: दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, जानिए आज कितना रहेगा अधिकतम तापमान

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 46 प्रतिशत थी। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा था जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

imd weather update rainfall heatwave details temperature in delhi up bihar

देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों गर्मी का इस सीजन का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत ज्यादातर राज्यों में लू चल रही है और पारा 40 डिग्री के पार है। दिल्ली में आज अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है और न्यूनतम 28 डिग्री तक जाएगा। इसके अलावा लखनऊ की बात करें तो यह 43 डिग्री सेल्सयस तक है। बिहार की राजधानी पटना में तो सबसे ज्यादा 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान आज रहने वाला है। ऐसे में हर किसी की नजर इसी बात पर है कि आखिर इस चिलचिलाती धूप, गर्म हवा के थपेड़े लगाने वाली लू से राहत कब मिलेगी? मौसम विभाग ने इसका जवाब देते हुए बताया है कि रविवार से स्थिति कुछ बेहतर हो सकती है। तापमान दिल्ली में गुरुवार से ही कम होना शुरू हो सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रहेगा। यही नहीं इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को 37 डिग्री सेल्सियस तक ही रहने का अनुमान है। फिर बड़ी राहत रविवार को मिलेगी। हल्की बारिश के साथ पारा तेजी से लुढ़क सकता है। दिल्ली में संडे को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक ही रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली के अलावा चंडीगढ़, पटना या फिर लखनऊ में बारिश का अनुमान जाहिर नहीं किया गया है। रविवार से होगी राहत, दिल्ली में बारिश से कम होगा तापमान फिर भी इन सभी शहरों में रविवार से तापमान कम होगा। रविवार को चंडीगढ़ में भी तापमान अधिकतम 34 तक ही रहेगा। इसके अलावा न्यूनतम 25 तक जाएगा। लखनऊ में भी पारा लुढ़कते हुए 38 तक जाएगा। हालांकि यह दिल्ली के मुकाबले थोड़ा ज्यादा ही है। हालांकि बिहार में गर्मी से राहत मिलने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा। इस सप्ताह के अंत...

Delhi Weather Today Update 09 June 2023 IMD Warns High Temperature And Heatwave Today

Delhi Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली में अब लोगों को गर्मी परेशान करने लगी हैं. दोपहर के समय भीषण गर्मी की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. दोपहर के समय दिल्ली की सड़कें सूनी दिखने लगी हैं. चिंता की बात ये है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. 14 जून ​तक दिल्ली में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में नौ जून को हल्की बारिश और आम तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. आईएमडी द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से चार डिग्री कम है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को 20 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली. पीतमपुरा के लोग गर्मी से सबसे ज्यादा परेशान आईएमडी के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके बावजूद दिल्ली के कुछ इलाकों में गर्मी के सख्त तेवर की वजह से तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. दिल्ली के पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ. नजफगढ़ में 40.4, पूसा में 40.3, व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा. पाल्यूशन से राहत बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान औसत एक्यूआई मध्यम श्रेणी में 161 दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.