तिरंगा फोटो गैलरी

  1. Who Designed Indian Flag?:कब और किसने बनाया भारतीय राष्ट्रीय ध्वज, जानें तिरंगे के हर रंग का मतलब
  2. तिरंगे पर शायरी
  3. हर घर तिरंगा: काफी रोचक है हमारे तिरंगे का इतिहास, 6 बार बदल चुका है भारत का झंडा, जानें नेशनल फ्लैग की पूरी कहानी


Download: तिरंगा फोटो गैलरी
Size: 57.46 MB

Who Designed Indian Flag?:कब और किसने बनाया भारतीय राष्ट्रीय ध्वज, जानें तिरंगे के हर रंग का मतलब

भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। लाल किले से लेकर देशभर के सरकारी कार्यालयों और कई अन्य जगहों पर इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लोग भारत माता और तिरंगे को सलामी देते है। विश्व में भारत की पहचान का एक प्रतीक हमारा तिरंगा है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों से मिलकर बना है। इसलिए इसे तिरंगा भी कहते हैं। इस तिरंगे के बीचो बीच एक गोल चक्र है। तिरंगे के हर रंग से लेकर चक्र और चक्र में मौजूद तीलियों की संख्या तक सब कुछ देश के लिए प्रतीक की तरह है। लेकिन कभी आपने सोचा कि भारतीय तिरंगे को बनाया किसने है? वह कौन है जिसने पहली बार भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर तिरंगे को डिजाइन किया होगा ? और क्यों तिरंगे को ही भारत के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर मान्यता मिली? तिरंगे में शामिल रंगों का क्या मतलब है? भारत के राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी कई रोचक बातें हैं, जो आपको नहीं पता होगी। गणतंत्र दिवस के मौके पर जानिए भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण करने वाले शख्स के बारे में और इसे मान्यता दिए जाने की वजह। कब और किसने किया तिरंगे को डिजाइन तिरंगे का निर्माण करने वाले शख्स का नाम पिंगली वेंकैया है। 1921 में पिंगली वेंकैया ने ध्वज का निर्माण किया था। भारत के लिए एक बेहतर ध्वज का निर्माण करना इतना भी आसान नहीं था। पिंगली वेंकैया ने साल 1916 से 1921 तक करीब 30 देशों के राष्ट्रीय ध्वज का अध्ययन किया, जिसके बाद उन्होंने तिरंगे को डिजाइन किया था। उस समय के तिरंगे और आज के तिरंगे में थोड़ा फर्क है। तब तिरंगे में लाल, हरा और सफेद रंग हुआ करता था। वहीं चरखे के चिन्ह को इसमें जगह दी गई थी। लेकिन 1931 में एक प्रस्ताव पारित होने के बाद लाल रंग को हटाकर उसकी जगह केसरिया रंग कर दिया गया। पिंगली वेंकैया क...

तिरंगे पर शायरी

Latest Tiranga Shayari in Hindi. Read Best तिरंगा Status in Hindi, तिरंगा फोटो शायरी, तिरंगा शायरी मराठी, देशभक्ति तिरंगा शायरी, Tiranga Jhanda Shayari in Hindi, Tiranga Shayari Wallpaper Download, Tiranga Par Shayari Image Whatsapp, Status Tiranga Ke Upar Shayari, Republic Day Tiranga Shayari, तिरंगा व्हाट्सप्प स्टेटस And Share it On Facebook, Instagram And WhatsApp. इतनी सी बात हवाओ को बताये रखना #रौशनी होगी चिरागों को जलाए रखना लहू देकर की है जिसकी #हिफाजत हमने ऐसे तिरंगे को हमेशा अपने दिल में बसाए रखना #4 - तिरंगा शायरी मराठी आओ #देश का सम्मान करें , शहीदों की शहादत याद करें , एक बार फिर से राष्ट्र की कमान हम 'हिंदुस्थानी' अपने हाथ धरें . आओ स्वतंत्रता दिवस का मान करे ! - अलग है भाषा, धरम, जात और प्रान्त, भेष, परिवेश पर सबका एक है गौरव राष्ट्रध्वज तिरंगा श्रेष्ठ. आओ #झुक कर करें सलाम उन्हें जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है कितने #खुशनसीब हैं वो लोग जिनका खून वतन के काम आता हैं #5 - देशभक्ति तिरंगा शायरी अब तक जिसका# खून न खौला वो खून नहीं वो पानी है जो देश के काम ना आये वो बेकार# जवानी है "बोलो भारत माता की जय" - लिपट कर #बदन कई तिरंगे में आज भी आते हैं... यूं ही नहीं दोस्तों हम #आजादी मनाते हैं!!! यह भी पढे : कुछ नशा तिरंगे की आन है कुछ नशा #मातृभूमि की शान का है हम लहराएँगे हर जगह ये तिरंगा नशा ये हिंदुस्तान# की शान का है - इतनी सी बात हवाओ# को बताये रखना #रौशनी होगी चिरागों को जलाए रखना लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने ऐसे तिरंगे को हमेशा अपने #दिल में बसाए रखना #6 - Tiranga Jhanda Shayari in Hindi दे सलामी इस तिरंगे को जिस से तेरी शान हैं, सर हमेशा ऊँचा #रखना इसका ...

हर घर तिरंगा: काफी रोचक है हमारे तिरंगे का इतिहास, 6 बार बदल चुका है भारत का झंडा, जानें नेशनल फ्लैग की पूरी कहानी

Har Ghar Tiranga: देश इस समय भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' (Azadi ka Amrit Mahotsav) के तहत देशवासियों को 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga) अभियान से जुड़ने को कहा है. इसके लिए 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस आंदोलन का हिस्सा बना जा सकता है. इसी के साथ PM Modi ने लोगों ने 2 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाने का आग्रह किया है. लेकिन क्या आपको पता जिस तिरंगे को देखते ही आपमें राष्ट्रप्रेम की भावना उमड़ पड़ती है, वो हमेशा से ऐसा नहीं था. समय के साथ इसमें काफी सारे बदलाव हुए हैं. ऐसा माना जाता है कि भारत का झंडा कुल 6 बार बदला जा चुका है. आइए जानते हैं भारत के झंडे का पूरा इतिहास. भारत का पहला झंडा बहुत लंबे समय तक अस्तित्व में नहीं रहा क्योंकि अगले साल ही इसमें कुछ संशोधन हो गया. 1907 में मैडम कामा और उनके कुछ क्रांतिकारी साथियों, जिन्हें भारत से निर्वासित कर दिया गया था, ने पेरिस में भारत का नया झंडा फहराया था. यह झंडा भी देखने में काफी हद तक पहले जैसा ही था. इसमें केसरिया, पीला और हरे रंग की पट्टियां थी. बीच में वन्दे मातरम् लिखा था. वहीं इसमें चांद और सूरज के सात आठ सितारे बने थे. भारत में स्वतंत्रता संग्राम में तेजी के साथ ही भारत को अपना नया झंडा भी मिलता रहा. 1917 में डॉ. एनी बेसेंट और लोकमान्य तिलक ने एक नया झंडा फहराया. इस झंडे में पांच लाल और 4 हरे रंग की पट्टियां थी. इसके साथ ही इसमें सप्तऋशि को दर्शाते सात तारे अर्द्ध चंद्र और सितारे थे. बाएं साइड कोने में यूनियन जैक भी था इस झंडे में.