अर्जुन लाल जाट

  1. एशियन रोइंग चैंपियनशिप 2021: अर्जुन लाल जाट और रवि की जोड़ी ने डबल स्कल्स में जीता गोल्ड मेडल
  2. नयाबास के अर्जुन लाल जाट की जीत के लिए क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग व हरभजन सिंह राज्यपाल डॉ कमला, विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने दी शुभकामनाएं
  3. टोक्यो ओलिंपिक : नयाबास गांव के अर्जुन लाल जाट रोइंग के सेमीफाइनल में पहुंचे


Download: अर्जुन लाल जाट
Size: 5.74 MB

एशियन रोइंग चैंपियनशिप 2021: अर्जुन लाल जाट और रवि की जोड़ी ने डबल स्कल्स में जीता गोल्ड मेडल

भारतीय रोवर्स अर्जुन लाल जाट और रवि की जोड़ी ने शनिवार को थाईलैंड में आयोजित एशियन रोइंग चैंपियनशिप 2021 के डबल स्कल्स इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। भारतीय जोड़ी ने रायओंग में रॉयल थाई नेवी रोइंग सेंटर में पोडियम के शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए चीन के किंग ली/ लुटोंग झांग और उज्बेकिस्तान के दावरजोन दावरोनोव/ अब्दुल्लो मुखमादिव को हराया था। टोक्यो ओलंपियन अर्जुन ओर रवि ने रेस पूरा करने के लिए 6:57.883 का समय लिया, जबकि चीन के रोवर्स ने 7:02.374 और उज्बेक रोवर्स ने 7:07.734 का समय लिया। यह दूसरी बार है जब डबल स्कल्स इवेंट में भारतीय रोवर्स ने पोडियम पर जगह बनाई हैं। इससे पहले, एशियन रोइंग चैंपियनशिप 2019 में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने में कामयाब रहे थे। अर्जुन पिछले संस्करण के दूसरे इवेंट में पोडियम पर जगह बनाने में कामयाब रहे थे। उन्होंने इस कॉन्टिनेंटल मीट के मेंस लाइट वेट डबल स्कल्स इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। परमिंदर सिंह ने इस साल के चैंपियनशिप में भारत की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए मेंस सिंगल स्कल्स में सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे हैं। भारतीय रोवर प्रिलिमिनरी राउंड में अंतिम पायदान पर थे लेकिन फाइनल रेस में उन्होंने वापसी की और पोडियम पर जगह बनाने में कामयाब रहे। परमिंदर सिंह ने 8:07.323 के समय के साथ अपनी रेस खत्म किया, जबकि गोल्ड मेडल विजेता उज्बेकिस्तान के शाखबोज ने 11 सेकेंड तेज रहते हुए 7:56.307 के समय के साथ अपनी रेस को खत्म किया। इंडोनेशिया के मेमो ने 8:10.055 समय पर रेस को खत्म करने के बाद तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय रोवर्स रविवार को फाइनल ऑफ फाइव में हिस्सा लेकर और भी मेडल अपने नाम कर सकते हैं। पसंदीदा सूची में जोड़ें

नयाबास के अर्जुन लाल जाट की जीत के लिए क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग व हरभजन सिंह राज्यपाल डॉ कमला, विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने दी शुभकामनाएं

दिया समाचार नयाबास के अर्जुन लाल जाट की जीत के लिए देश भर से दुआएं क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग व हरभजन सिंह ने दी शुभकामनाएंनयाबास ग्राम पंचायत निवासी किसान रामस्वरूप जाट के बेटे नायब सूबेदार अर्जुन लाल जाट के टोक्यो ओलंपिक में बुधवार सुबह 8 बजे होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के लिए देशभर से लोग दुआएं कर रहे हैं और नायब सूबेदार अर्जुन लाल जाट को शुभकामनाएं दे रहे हैं। किसान रामस्वरूप जाट के घर पर पिता रामस्वरूप जाट, बड़े भाई भारतीय सेना में पदस्थापित धर्मराज जाट सहित परिजन ढाणी में स्थित शिव मंदिर में अर्जुन की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। आसपास के खिलाड़ियों को खो-खो व अन्य खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर खेल के देख बचपन में खेलने की रूचि और जज्बे की बदौलत छोटे से गांव नयाबास से टोक्यो ओलंपिक का अर्जुन का सफर बहुत ही संघर्षपूर्ण और मुश्किल रहा है। छोटे से गांव में ना खेलों के लिए अनुकूल संसाधन और ना ही कोई खेलों के लिए मैदान लेकिन जज्बे और संघर्ष ने अर्जुन को आज भारतीय सेना के माध्यम से टोक्यो ओलंपिक में पहुंचा दिया। आज 8 बजे 6 देशों की टीमों में होगा फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबला नायब सूबेदार अर्जुन लाल जाट अपने साथी अरविंद सिंह के साथ बुधवार सुबह 8 बजे टोक्यो ओलंपिक में डबल स्कल्स रोइंग प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मैच में अपना दमखम दिखाएगा। बुधवार को स्पेन, बेल्जियम , आयरलैंड, इटली , यूक्रेन व भारत की 6 टीम सेमीफाइनल रोइंग डबल स्कल्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अर्जुन ने बताया कि फाइनल में पहुंचकर देश के लिए पदक जीतना ही अब उसका एकमात्र लक्ष्य है। देश भर से जीत के लिए लोग दे रहे हैं शुभकामना नयाबास के नायब सूबेदार अर्जुन लाल जाट के बुधवार को होने वाले सेमीफाइन...

टोक्यो ओलिंपिक : नयाबास गांव के अर्जुन लाल जाट रोइंग के सेमीफाइनल में पहुंचे

नयाबास ग्राम पंचायत निवासी भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर पदस्थापित अर्जुन लाल जाट ने बचपन में खेतों में हौज में साथियों को तैरता देख तेरने की इच्छा ने टोक्यो ओलंपिक तक पहुंचा दिया। साथी अरविंद सिंह के साथ पुरुषों के लाइटवेट डबल स्कल्स इवेंट में रोइंग में रेपचेज रैस के जरिए सेमीफाइनल में पहुंच गया है। अर्जुन लाल जाट के उत्कृष्ट प्रदर्शन के फलस्वरूप परिवार सहित अमरसरवाटी क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई। नयाबास ग्राम पंचायत के किसान रामस्वरूप जाट के बेटे अर्जुन लाल जाट टोक्यो ओलंपिक में रोइंग प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखा रहा है। नायब सूबेदार अर्जुन लाल जाट उत्तरप्रदेश के अरविंद सिंह के साथ टोक्यो ओलंपिक में लाइटवेट डबल स्कल्स में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।अर्जुन जाट ने साथी अरविंद सिंह के साथ 5 मई से 7 मई तक टोक्यो जापान में आयोजित ओलंपिक क्वालीफाई रेस में द्वितीय स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल जीत ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।नयाबास गांव में बचपन में पानी के हौद में साथियों को तेरते देख तैरने की प्रबल इच्छा व संकल्प की बदौलत मेहनत ने ने अर्जुन लाल को टोक्यो ओलंपिक में पहुंचा दिया। नायब सूबेदार अर्जुन लाल जाट ने अपने कोच इस्माइल बैग व सहायक कोच बजरंग लाल ताखर के निर्देशन में भारतीय सेना में शामिल होने के बाद ओलंपिक में पदक को लक्ष्य बनाकर अपना अभ्यास पूरा किया है। अर्जुन लाल जाट वर्ष 2015 में भारतीय सेना में शामिल हुआ था उसके पश्चात कोच बजरंग लाल ताखर की प्रेरणा से राेइंग अभ्यासकरने लगा।