दैनिक वेतन भोगी नई आर्डर mp

  1. BHOPAL NEWS
  2. MP News: दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को मिल सकता है तोहफा वेतन में हो सकती है 25 प्रतिशत की वृद्धि
  3. Minimum wages in MP April 2021 pdf
  4. दैनिक वेतन भोगियों की नई दरें की निर्धारित


Download: दैनिक वेतन भोगी नई आर्डर mp
Size: 67.54 MB

BHOPAL NEWS

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा का कहना है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सबसे ज्यादा नुकसान को पुरानी पेंशन प्रणाली बंद होने के कारण उठाना पड़ रहा है। पहले इसके नुकसान समझ में नहीं आए थे। तब नई पेंशन योजना लागू ही हुई थी। 2005 में लागू हुई इस योजना के बाद से शासकीय सेवा में आने वाले अब कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवधि के बाद भर्ती हुए और अब सेवानिवृत्त हो रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सिर्फ एक बार राशि मिल रही है। इसके अतिरिक्त नई पेंशन योजना के तहत जो पेंशन मिल रही है, वह न्यूनतम 1000 और अधिकतम 3000 से अधिक नहीं है। ऐसे कर्मचारी और इनका परिवार बहुत परेशान है। जब नई पेंशन योजना लागू की गई थी तो तुरंत इसके परिणाम पता नहीं थे इसलिए उस समय विरोध दर्ज नहीं कराया था अब हजारों कर्मचारी नई पेंशन योजना के दुष्परिणाम का सामना कर रहे हैं इसलिए विरोध प्रदर्शन की जरूरत पड़ी है। महेंद्र शर्मा का कहना है कि हर स्तर पर सरकार को बता चुके हैं कि नई पेंशन योजना से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के हितों का कल्याण नहीं हो रहा है उनके सामने आर्थिक परेशानियां है। ऐसे कर्मचारी खुद का इलाज भी नहीं करवा पा रहे हैं परिवार की रक्षा करना तो दूर की बात है। इसके अलावा कर्मचारियों की वेतन विसंगति, पद नाम बदले जाने, छोटे कर्मचारियों को उनके गृह जिले में पदस्थ करने, उनका बकाया एरियर देने, उन्हें सम्मानजनक पद नाम से बुलाए जाने और वर्षों से विभागों में कार्यरत अस्थायी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने, मृतक स्थायी कर्मियों की मौत के बाद उसके स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग लगातार कर रहे हैं। दर्जनों बार विभागों के अधिकारियों से पत्राचार किया जा चुक...

MP News: दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को मिल सकता है तोहफा वेतन में हो सकती है 25 प्रतिशत की वृद्धि

MP News: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश के दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को मिलने वाले मासिक वेतन में 25 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है। इस संबंध में श्रम सलाहकार मंडल द्वारा विचार विमर्श किया जा रहा है। दो-तीन दिन में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इसके बाद श्रम विभाग द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे। अभी श्रमिकों को 10 हजार रुपये से कम मासिक वेतन मिल रहा है। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया है कि विभिन्न विभागों में कार्यरत कुशल श्रमिक का वेतन अभी 9,653, अर्द्ध कुशल श्रमिक का 9,445 और अकुशल श्रमिक का 9,233 रुपये है। इसमें वृद्धि की मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की थी। वेतन में 25 प्रतिशत की वृद्धि पर सहमति बन गई है। जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना है।

Minimum wages in MP April 2021 pdf

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मजदूरों के मंहगाई भत्ता अप्रैल 2021 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. जिसके बाद 1 अप्रैल 2021 से मध्य प्रदेश में काम करने वाले मजदूरों/प्राइवेट कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि हो जायेगी. आज हम आपको मध्य प्रदेश का न्यूनतम वेतन अप्रैल 2021 (Minimum wages in MP April 2021 pdf) की जानकारी देने जा रहे हैं. इसका नोटिफिकेशन पोस्ट के अंत में उपलब्ध है. Minimum wages in MP April 2021 pdf मध्य प्रदेश सरकार के लेबर विभाग ने मंहगाई भत्ते का सर्कुलर 1 अप्रैल 2021 को जारी किया है. जो कि प्रदेश में स्थिति अलग-अलग 67 नियोजित इकाइयों के आलावा शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों पर लागू होगा. डॉक्टर वीरेंद्र सिंह रावत, श्रम आयुक्त, इंदौर, मध्य प्रदेश के द्वारा जारी नोटिफिकेशन से मंहगाई भत्ते में वृद्धि की गई है. ऐसे तो यह नोटिफिकेशन 37 पेज का है. मगर हम आपके लिए उपयोगी लेटेस्ट न्यूनतम वेतन की जानकारी देने जा रहे है. Latest Minimum wages in Madhya Pradesh April 2021 | दैनिक वेतन की नई दरें 2021-2022 Class of Employment Basic/Day Basic/Month VDA/Day VDA/Month Total/Day Total/Month Unskilled 250 6500 84.61 2200 335 8700 Semi-skilled 271.42 7057 96.15 2500 368 9557 Skilled 324.42 8435 96.15 2500 421 10935 Highly Skilled 374.42 9735 96.15 2500 471 12235 उपरोक्त कैटेगरीवाइज मासिक सैलरी में 26 से भाग देकर 1 दिन का वेतन कैलकुलेट किया गया है. आपके मंहगाई भत्ते में 84.61- 96.15 तक मंहगाई भत्ते में वृद्धि की गई है. जो कि आपको बढ़ा वेतन 1 अप्रैल 2021 से मिलना चाहिए. अगर आपको न्यूनतम वेतन नहीं मिले तो? अब अगर आपको उपरोक्त दर से वेतन (Minimum Wages) भ...

दैनिक वेतन भोगियों की नई दरें की निर्धारित

राज्य शासन के श्रम आयुक्त ने आदेश जारी कर दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों व कर्मचारियों के लिए 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक की अवधि के लिए दैनिक वेतन की नई दरें निर्धारित की है। इन दरों में परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता भी शामिल है। अकुशल कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मूल वेतन 6500 रुपए (प्रतिदिन 216.66 रुपए), परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता 2300 रुपए (प्रतिदिन 76.66) इस तरह कुल प्रतिमाह 8800 रुपए (प्रतिदिन 293) निर्धारित किया है। अर्द्धकुशल के लिए न्यूनतम मूल वेतन प्रतिमाह 7057 रुपए (प्रतिदिन 235.23), परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता 2600 रुपए (प्रतिदिन 86.66) इस प्रकार कुल वेतन 9657 रुपए (प्रतिदिन 322 रुपए)। इसी प्रकार कुशल श्रमिक या कर्मचारी के लिए न्यूनतम मूल वेतन 8435 रुपए (प्रतिदिन 281.16) व परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता 2600 (प्रतिदिन 86.66) इस प्रकार प्रतिमाह 11035 रुपए (प्रतिदिन 368 रुपए) कुल वेतन देय होगा। उच्च कुशल के लिए प्रतिमाह 9735 रुपए न्यूनतम मूल वेतन व 2600 रुपए परिवर्तनशील महंगाई भत्ता सहित कुल 12335 रुपए (प्रतिदिन 411 रुपए) कुल वेतन देय होगा।