रानी बाग भायखला

  1. Rani Bagh is getting cheated again
  2. Ranibagh
  3. Byculla zoo more than 6 lakh tourists in 5 months 50 percent revenue collection
  4. रानी बाग बनेगा आधुनिक, मुंबईकरों को देखने मिलेगा बायो थीम आधारित उद्यान
  5. मुंबई के रानी बाग में भी आएगा चीता और सफेद शेर


Download: रानी बाग भायखला
Size: 52.10 MB

Rani Bagh is getting cheated again

पेंग्विन को देखने उमड़ रही लोगों की भीड़ वार्षिक आमदनी 73 लाख से पांच करोड़ पहुंची अरुण लाल मुंबई. भायखला स्थित वीर माता जीजाबाई भोसले उद्यान (रानी बाग) एक बार फिर से गुलजार होता दिख रहा है। यहां पर पेंग्विन आने के बाद लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे बीएमसी की वार्षिक आमदनी 73 लाख रुपए से कई गुना बढ़कर पांच करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। आने वाले कुछ समय में बीएमसी ने रानी बाग का विकास कर नए पक्षी-प्राणी लाने की तैयारी की है। ऐसे में मुंबईकरों और देश-विदेश के पर्यटकों की संख्या बढेगी। गौरलतब है कि रानी बाग में मार्च 2017 में पेंग्विन केंद्र पर्यटकों के लिए खोलने के बाद पर्यटकों की संख्या निरंतर बढ़ती गई। रानी बाग में पहले प्रति व्यक्ति सिर्फ दो से पांच रुपए शुल्क लिया जाता है। एक अगस्त 2017 से शुल्क माता-पिता और दो बच्चों के साथ 100 रुपए किया गया है। एमसी स्कूल के बच्चों को पेंग्विन देखने की सुविधा मुफ्त दी गई है। शुल्क बढ़ोतरी करने के बाद लोगों की संख्या कम हुई, परंतु आमदनी में प्रतिमाह लाखों रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसके तहत प्रति माह एक से दो लाख और वार्षिक आमदनी 40 लाख तक होने वाली आमदनी अब प्रति माह 33 से 34 लाख तक पहुंच गई है।

Ranibagh

मुंबई: भायखला स्थित रानी बाग (Rani bagh) में प्राणी उद्यान गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) के दिन पर्यटकों (Tourists) के लिए छुट्टी के दिन भी खोला गया था। प्रशासन ने यह सोचकर कि सार्वजनिक छुट्टी होने के कारण अधिक संख्या में लोग रानी बाग पहुंचेंगे, लेकिन केवल 4,478 पर्यटक ही रानी बाग घूमने पहुंचे। इससे बीएमसी प्रशासन (BMC Administration) को 182650 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ. संजय त्रिपाठी ने बताया कि छुट्टी का दिन होने के बावजूद प्राणी उद्यान में काम करने वाले कर्मचारी ड्यूटी पर डटे रहे। सामान्य दिनों की तरह ही पर्यटक आए। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि गुरुवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी जिसकी वजह से रानी बाग पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। शुक्रवार को आम दिनों की तरह पर्यटक रानी बाग घूमने आ सकेंगे। यह भी पढ़ें • पेंग्विन आने के बाद पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ उन्होंने कहा कि रानी बाग में जानवरों और पक्षियों को देखने बड़े पैमाने पर लोग प्रतिदिन आ रहे हैं। रानीबाग में टाइगर, तेंदुआ, मगरमच्छ, लकड़बग्घे, हम्बोल्ट पेंग्विन, सियार, लोमड़ी, हिरण, नीलगाय, ब्लैकबग, हाथी, बंदर और मगरमच्छ सहित कई जानवर हैं। यहां पेंग्विन आने के बाद पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। देश-विदेश के कई पक्षी हैं जो पर्यटकों को काफी लुभाते हैं। हालांकि जिस उद्देश्य से सार्वजनिक अवकाश के दिन रानीबाग को खोला गया था अनुमान से बहुत कम पर्यटक रानी बाग विजिट के लिए आए। इससे पहले सार्वजनिक अवकाश के दिन 25 हजार से 32 हजार तक पर्यटक एक दिन में रानी बाग पहुंच कर रिकॉर्ड बना चुके हैं।

Byculla zoo more than 6 lakh tourists in 5 months 50 percent revenue collection

भायखला में वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान और चिड़ियाघर (ranibaug) में पर्यटकों की भीड़ फिर से बढ़ने लगी है। नए जानवरों के आने से पर्यटकों को एक बार फिर से रानी बाग पसंद आ गया है। रानी बाग में मुंबईकरों और पर्यटकों के आने से राजस्व में भी काफी वृद्धि हुई है। नवंबर से मार्च के तीसरे सप्ताह तक साढ़े छह लाख से अधिक पर्यटक रानी बाग में आ चुके है। इस दौरान ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की गई है। महज 5 महीने में 50 फीसदी रेवेन्यू जमा हो गया है।पेंगुइन के आगमन के बाद, चिड़ियाघर के राजस्व और पर्यटकों की संख्या में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई। मार्च 2020 में तालाबंदी लागू होने के बाद चिड़ियाघर को भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। 5 महीने की अवधि में, 6 लाख 77 हजार से अधिक पर्यटकों ने चिड़ियाघर का दौरा किया। इससे 2 करोड़ 69 लाख 86 हजार रुपये से अधिक की राजस्व वसूली हुई है। पहले चिड़ियाघर में पेंगुइन एकमात्र आकर्षण थे। लेकिन अबबाघ का एक जोड़ा शक्ति और करिश्मा, भालू, हिरण, तीतर और तरह-तरह के पक्षी देखे जा सकते हैं। वर्तमान में चिड़ियाघर में नौ पेंगुइन, दो बाघ, पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियां, हाथी, हिरण, बंदर, लकड़बग्घा, अजगर और 19 प्रजातियों के 157 पक्षी हैं। पेंगुइन के रानी बाग में प्रवेश करते ही पर्यटकों की संख्या करीब 40,000 पहुंच गई थी। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक टिकट खिड़की बढ़ा दी गई है और टिकट खिड़की की संख्या चार कर दी गई है। यहां हर साल करीब 12 लाख पर्यटक आते हैं। पेंगुइन के कारण भी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। साथ ही फीस में वृद्धि से राजस्व में भी भारी वृद्धि हुई है। वर्तमान में बच्चों के लिए शुल्क 25 रुपये, वयस्कों के लिए 50 रुपये और पारिवारिक या...

रानी बाग बनेगा आधुनिक, मुंबईकरों को देखने मिलेगा बायो थीम आधारित उद्यान

मुम्बई के भायखला स्थित रानीबाग को बीएमसी (BMC) आधुनिक बनाने जा रही है। जिसके तहत आज पार्क में वन्य प्राणियों के लिए आधुनिक प्रदर्शन कक्ष, बायो थीम आधारित उद्यान और गंदे पानी पर प्रक्रिया कर उसे स्वच्छ बनानेवाले संयंत्र का शाम 4 बजे आदित्य ठाकरे शुभारंभ करेंगे। उल्लेखनीय है कि रानी बाग एवं प्राणी संग्रहालय के प्रारूप में दो नए जमीनों को समाहित किया गया है। इसमें और कई तरह के संसोधन करने के बाद प्रारूप को केंद्रीय प्राणी संग्रहालय प्राधिकरण के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा गया था। जिसे मंजूरी भी मिल गई है। मंजूर प्रारूप के अनुसार बीएमसी ने रानी बाग में विभिन्न जन उपयोगी मनोरंजन के संसाधन को विकसित किया है। रानी बाग में नए स्वरूप में पक्षियों के लिए तैयार किये गए नन्दवन में वॉक थ्रू की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जो अत्यंत भव्य दिखाई देती है। कांच की प्रदर्शन गैलेरी से अंदर तैयार किये गए प्राकृतिक आवास, पक्षियों के लिए विभिन्न पौधे-झाड़ियां, घोसले के लिए स्थल, खिलौने, पानी आदि की सुविधा आदि देखा जा सकता है। यूरोपीय तकनीक पर आधारित स्टेनलेस स्टील वायरमैश की संरचना प्रदर्शनी के कवरिंग के लिए तैयार की गई है। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से जलकाग, तोता, गोल्डन तीतर, मोर, कोकैटिल, मिलिट्री मौक़ाउ, ग्रे तोता आदि जलपक्षी हैं। प्रदर्शनी में पक्षियों के बारे में रोचक और जैविक जानकारी प्रदर्शित करने वाले निशान लगाए गए हैं। वहीं बंदरों के लिए आवास तैयार किया गया है। प्रदर्शनी गैलेरी से इंटीरियर के जरिये बनाये गए बंदरों के कृत्रिम आवास, आकर्षक सररचनाओ, बिस्तरों आदि जैसी सुविधाओ का आनंद लेते देखे जा सकेंगे। Reported By :- Rajesh Soni Also Read :-

मुंबई के रानी बाग में भी आएगा चीता और सफेद शेर

मुंबई, 19 सितंबर (हि.स.)। मुंबई के भायखला में वीरमाता जीजाबाई भोसले पार्क (रानी बाग) में भी चीता और सफेद शेर लाए जाने की योजना है। इसके साथ ही चिंपैंजी, लेमर, लेजर फ्लेमिंगो, हिप्पो, एमु, जगुआर आदि वन्यजीवों को रानीबाग में चरणबद्ध तरीके से लाए जाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए जल्द टेंडर निकाले जाएंगे। इससे रानी बाग में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। रानी बाग के निदेशक संजय त्रिपाठी के अनुसार 2018 में मुंबई नगर निगम ने विदेश से वन्यजीवों को रानी बाग लाने की योजना बनाई थी। इसमें चीता, सफेद शेर, चिंपैंजी, लेमर, लेजर फ्लेमिंगो, हिप्पो, एमु, जगुआर आदि शामिल हैं। इस संदर्भ में निकाली गई निविदाएं विभिन्न कारणों से तीन बार निरस्त की जा चुकी हैं। अब इसके लिए नई प्रक्रिया शुरू की जाएगी, अगले कुछ वर्षों में मुंबईवासी रानी बाग में वन्य जीवन का अनुभव कर सकेंगे। पिछले कुछ वर्षों में रानी बाग में मुंबईवासियों और पर्यटकों का अच्छा प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। रानी बाग में छुट्टियों सहित अन्य समय में भी भीड़ रहती है। वर्तमान में इस उद्यान में विभिन्न प्रकार के वन्यजीव, बाघ, तेंदुआ, हाथी, लोमड़ी आदि शामिल हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के नए वन्यजीवों को शामिल करने की योजना है। शनिवार को चीते के भारत आगमन के बाद मुंबई में चीता लाए जाने की मांग बढ़ने लगी है। पर्यटकों तथा मुंबई वासियों की मांग चीते के साथ -साथ सफेद शेर भी देखने की है। संजय त्रिपाठी के अनुसार मुंबई नगर निगम द्वारा दो साल पहले शक्ति नामक बाघ और करिश्मा नाम की बाघिन को औरंगाबाद चिड़ियाघर से मुंबई रानी बाग में लाया गया था। इस जोड़े ने 14 नवंबर, 2021 को एक शावक 'वीरा' को जन्म दिया। जिससे करीब 13 साल बाद रानी बाग में पर्यटकों को...