होली 2023

  1. Holi 2023 : होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
  2. Holi 2023 holika dahan 6 or 7 march know sahi date auspicioius time shubh muhurat festivals and facts
  3. Holi 2023 Date: कब है साल 2023 की होली? जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
  4. होली 2023 : जानें होली की तिथि, इसका मुहूर्त व कथा और महत्व
  5. होली 2023: Holi 2023 गीत, कविता, शायरी, निबंध, शुभकामनाये
  6. होली 2023: इस तारीख से लग रहे हैं होलाष्‍टक, हो जाएं सावधान, ये काम करना पड़ेगा जीवन पर भारी
  7. Holi 2023 Messages in Sanskrit: संस्कृत में दें होली की बधाई, शेयर करें ये Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS


Download: होली 2023
Size: 65.60 MB

Holi 2023 : होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Table of Contents • • • • • • • • • • • • • कब है होली? (Holi 2023 Date) इस वर्ष Holi 2023 होलिका दहन 7 मार्च 2023 को किया जाएगा और इसके अगले दिन 8 मार्च 2023 को रंग वाली होली खेली जाएगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2023 Shubh Muhurat) होलिका दहन- बुद्धवार, 7 मार्च होलिका दहन मुहूर्त – शाम 06:24 से लेकर रात 8:51 तक है। होली Holi 2023 मनाने की परम्परा और पूजन की विधि होली मनाने की परम्परा कैसे शुरु हुई और इसके पूजन की विधि क्या है ? आईये, इस लेख में विस्तार से जानते हैंं। होली की पौराणिक कथाएं (Why do we celebrate Holi?) होली Holi 2023 का त्यौहार मनाने व होलिका दहन करने के सम्बन्ध में कई मत हैं। भविष्यपुराण की कथा के अनुसार प्राचीन काल में रघु नाम के शूरवीर राजा थे । उनके राज्य में ढोंढा नाम की राक्षसी ने भगवान शंकर को प्रसन्न कर वर प्राप्त कर लिया कि ‘देवता, दैत्य, मनुष्य उसे न मार सकें, किसी अस्त्र से, दिन में न रात्रि में उसका वध न हो ।’ राजा रघु ने वसिष्ठ ऋषि से ढोंढा से बचने का उपाय पूछा। वसिष्ठ ऋषि ने ढोंढा राक्षसी से पीछा छुड़ाने के उपाय बताते हुए कहा-फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को सभी लोगों को निडर रह कर नाचना, गाना व हंसना चाहिए, प्रसन्न रहना चाहिए । इस दिन सब लोगों को अभयदान देना चाहिए, जिससे सम्पूर्ण प्रजा उल्लासपूर्वक हँसे। होली के उत्सव में बच्चे लकड़ियों के बने हुए तलवार लेकर वीर सैनिकों की तरह दौड़ते हुए निकल पड़ें और आनन्द मनाएं । बच्चे गाँव के बाहर से सूखी लकड़ी, उपले, सूखी पत्तियों को एक स्थान पर अधिक-से-अधिक इकट्ठा करें फिर विधि-विधान से पूजन करें, उसमें अग्नि जलायें और खूब ताली बजाकर हंसें। जोर-जोर से बोलने व अग्नि जलाने से ढोंढा राक्षसी डर कर भाग...

Holi 2023 holika dahan 6 or 7 march know sahi date auspicioius time shubh muhurat festivals and facts

Holi 2023 holika dahan 6 or 7 march know sahi date auspicioius time shubh muhurat festivals and facts | Holika Dahan 2023: इस बार दो दिन होगा होलिका दहन, ज्योतिष में जानें क्या है इसकी वजह! | Hindi News, Uttar Pradesh Holika Dahan 2023: इस बार दो दिन होगा होलिका दहन, ज्योतिष में जानें क्या है इसकी वजह! Holi 2023: हिंदू धर्म में होली का बहुत महत्व होता है. होली बच्चों को तो बहुत पसंद होती ही है साथ ही साथ ये बड़ों को भी बहुत भाता है. ऐसा हो भी क्यों न होली में रंगो के अलावा अलग-अलग प्रकार के पकवान जो बनते है. जैसे गुझिया, इमरती, मावा पेड़े,बेसन के लड्डू, बालूशाही , बेसन की बर्फी, केसर मलाई के लड्डू , ठंडाई इत्यादि. हिंदू पंचाग के अनुसार होली हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा (Fagun Month Purnima 2022) तिथि को मनाई जाती है. साल 2023 में रंगों का त्योहार होली (Holi 2022) 8 मार्च के दिन पड़ रही है और होलिका दहन 7 मार्च (Holika Dahan 7th March) को किया जाएगा. होलिका दहन की तारीख 2023 शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में भद्रा मुक्त समय में किया जाना चाहिए. विशेष स्थिति में भद्र मुख और भद्रा पुच्छ को छोड़कर भी होलिका दहन किया जा सकता है. लेकिन इसके साथ ज्योतिष-पंचाग में यह भी शर्त है कि जिस दिन प्रदोष काल में पूर्णिमा हो उस दिन होलिका दहन किया जाना चाहिए. Green Comet: आसमान में दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, 50 हजार साल बाद हरा धूमकेतू डालेगा आपके भाग्य पर असर! इन प्रदेशों में 6 मार्च को होलिका दहन ऐसे में जो स्थिति बनती है उसके अनुसार पंजाब, महाराष्ट्र, जम्मू, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान में 6 मार्च को पूर्णिमा प्रदोष काल में है. 6 मार...

Holi 2023 Date: कब है साल 2023 की होली? जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Holi 2023 kab hai: होली के त्योहार को रंगों का पर्व भी कहा जाता है. फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है. इस बार होली 08 मार्च 2023, बुधवार को मनाई जाएगी. साथ ही होली से 08 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है. इस बार होलाष्टक 28 फरवरी 2023, मंगलवार से लग रहे हैं. वहीं, 07 मार्च 2023, मंगलवार को होलिका दहन किया जाएगा. सनातन धर्म में फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. कैसे किया जाता है होलिका दहन (Holika Dahan Vidhi) होलिका दहन में किसी पेड़ की शाखा को जमीन में गाड़कर उसे चारों तरफ से लकड़ी, कंडे या उपले से ढक दिया जाता है. इन सारी चीजों को शुभ मुहूर्त में जलाया जाता है. इसमें छेद वाले गोबर के उपले, गेंहू की नई बालियां और उबटन डाले जाते हैं. ऐसी मान्यता है कि इससे साल भर व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति हो और सारी बुरी बलाएं इस अग्नि में भस्म हो जाती हैं. होलिका दहन पर लकड़ी की राख को घर में लाकर उससे तिलक करने की परंपरा भी है. होलिका दहन को कई जगह छोटी होली भी कहते हैं. होलिका दहन के दिन करें ये काम 1. होलिका दहन के बाद यदि आप अपने पूरे घर के लोगों के साथ चंद्रमा का दर्शन करें तो इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है. 2. होलिका दहन से पहले होलिका की सात परिक्रमा करके उसमें मिठाई, उपले, इलायची, लौंग, अनाज, उपले आदि डाले जाए तो इससे परिवार के सुख समृद्धि आती है. विभिन्न क्षेत्रों में होली का त्योहार देश के हर हिस्से में होली का त्योहार अलग तरीके से मनाया जाता है. मध्यप्रदेश के मालवा अंचल में होली के पांचवें दिन रंगपंचमी मनाई जाती है, जो मुख्य होली से भी अधिक जोर शोर से खेली जाती है. ब्रज क्षेत्र म...

होली 2023 : जानें होली की तिथि, इसका मुहूर्त व कथा और महत्व

मार्च की शुरुआत के साथ ही, होली 2023 को लेकर लोगों में उमंगें बढ़ गई है! होली एक प्राचीन हिंदू त्योहार है जिसे स्नेह और रंगों के त्योहार के रूप में जाना जाता है। एक ऐसा दिऩ जब आप किसी से भी खुशी से कह सकते हैं “दाग अच्छे हैं”। यह त्योहार दो दिनों तक मनाया जाता है – पहले दिन को होलिका दहन के रूप में मनाया जाता है। अगले दिन लोग धुलेड़ी खेलते हैं। वर्ष का सबसे प्रतीक्षित रंगोत्सव लोकप्रिय वाक्यांश “बुरा ना मानो होली है” के साथ टूटे हुए रिश्तों के फिर से जोड़ने का प्रतीक है। दिन लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने जाते हैं, रंगों से खेलते हैं, मिठाईयां बांटते हैं और खूब मस्ती करते हैं। होली 2023 शुभ तिथियां और समय हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा को चंद्रमा के पूर्ण होने पर होली मनाई जाती है। होलिका दहन: मंगलवार 7 मार्च 2023 होलिका दहन मुहूर्त: 7 मार्च, शाम 6:24 बजे से रात 8:51 बजे तक पूर्णिमा तिथि शुरू – 6 मार्च, 2023 को दोपहर 04:17 बजे पूर्णिमा तिथि समाप्त – 7 मार्च, 2023 को शाम 06:09 बजे रंगवाली होली (धुलेड़ी) बुधवार 8 मार्च 2023 को है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और चंद्रमा आकाश में एक दूसरे के विपरीत छोर पर हैं। यह स्थिति अनुकूल समय मानी जाती है। इस अवधि के दौरान चंद्रमा सिंह और कन्या राशि के भाव में मौजूद होता है। जबकि सूर्य मीन और कुंभ राशि में स्थित होता है। राहु अक्सर आकाशीय धनुर्धर धनु राशि में गोचर करता है। वैदिक ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ इसे वास्तु पूजा करने के लिए एक शुभ दिन मानते हैं। ऐसे शुभ मुहूर्त और तिथियों के लिए आप होली 2023 – उत्सव के पीछे की किंवदंतियां एक पौराणिक कथा के अनुसार, राक्षस राजा हिरण्यकशिपु उनके पुत्र प्रहलाद से भगवान विष्णु...

होली 2023: Holi 2023 गीत, कविता, शायरी, निबंध, शुभकामनाये

होली 2023: Holi गीत, कविता, शायरी, निबंध, होली की शुभकामनाये. Holi 2023. Gokul Ki Pawan Holi. गोकुल की पावन होली. Holi Quotes, Wishes. होली 2023, होली गीत, होली कविता, होली शायरी, होली निबंध, होली की शुभकामनाये, होली कब और क्यों मनाई जाती है, होली रंगों का त्यौहार, आदि. भारत में हर साल होली को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली हिन्दुओं का एक मुख्य त्यौहार है और भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। केवल हिन्दू ही नहीं बल्कि होली को सिख, बौद्ध और जैन भी काफी ख़ुशी के साथ मनाते है। होली को सबसे ज्यादा भारत और नेपाल में मनाया जाता है। इसे “ प्रेम का त्यौहार” (Festival Of Love), “ भाईचारे का त्यौहार” (Festival Of Brotherhood) और सबसे ज्यादा “ रंगों का त्यौहार” (Festival Of Colours) के नाम से जाना जाता है। होली मुख्यतः दो दिन का त्यौहार होता है। पहले दिन को “ होलिका दहन” (Holika Dahan) के नाम से जाना जाता है और दूसरा दिन “ धुलेंडी” (Dhulandi) नाम से जाना जाता है। होलिका दहन: इस दिन किसी एक जगह पर एक डंडा जमीन में गाड़ दिया जाता है डण्डे के आसपास कई सारी लकड़ियां रखकर लोग होलिका दहन करते है। जिसमें लोग खेतों में पकने वाली फसल जैसे गेंहूं के दानो आदि को भून कर खाते है धुलेंडी: इस दिन को रंगों के त्यौहार के रूप में जाना जाता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों को रंग लगाते है, जिसे गुलाल कहते है। लोग सुबह से दोपहर तक होली खेलते है। गाने बजाये जाते है और लोग उन गानों पर नाचते है। कई लोग तो होली के दिन ठंडाई जैसे लस्सी, छाछ आदि पीते है। Table of Contents • • • • • • • • • • • • • • • • • • 2023 में होली कितने तारीख को है? 2023 Me Holi Kab Hai? इस साल 2023 में होली 7 और ...

होली 2023: इस तारीख से लग रहे हैं होलाष्‍टक, हो जाएं सावधान, ये काम करना पड़ेगा जीवन पर भारी

Holashtak 2023 start and end date: हिंदू धर्म में होली का त्‍योहार प्रमुख पर्वों में से एक है. नया साल शुरू होने के बाद फाल्‍गुन महीने में पड़ने वाले इस त्‍योहार का इंतजार शुरू हो जाता है. साथ ही यह पर्व दिल से बुराई को खत्‍म करके फिर से गले मिलने और खुशी मनाने का पर्व है. साल 2023 में 7 मार्च 2023 को होलिका दहन किया जाएगा, वहीं रंगों वाली होली 8 मार्च को खेली जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 06 मार्च 2023 की शाम 04:17 बजे से प्रारंभ होकर 07 मार्च 2023 की शाम 06:09 बजे तक रहेगी. वहीं होलिका दहन 07 मार्च 2023 को किया जाएगा और रंगो वाली होली अगले दिन 8 मार्च 2023 को खेली जाएगी. 8 मार्च को ही अंतरर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस भी मनाया जाता है. होलाष्‍टक में न करें ये काम होलिका दहन से पहले 8 दिन के होलाष्‍टक लगते हैं. होलाष्‍टक फाल्‍गुन माह के शुक्‍ल पक्ष की अष्‍टमी से लेकर फाल्‍गुन पूर्णिमा की रात होलिका दहन होने तक रहते हैं. ज्‍योतिष के अनुसार इन 8 दिन के होलाष्‍टक में सूर्य, चंद्रमा, शनि, शुक्र, गुरु, बुध, मंगल और राहु ग्रह उग्र रहते हैं. इन उग्र ग्रहों का नकारात्‍मक असर मांगलिक कामों पर पड़ता है इसलिए होलाष्‍टक के दौरान शुभ काम करने की मनाही होती है. आइए जानते हैं कि होलाष्ट में कौनसे काम नहीं करना चाहिए. – होलाष्टक में विवाह, मुंडन, नामकरण, सगाई समेत सभी शुभ काम नहीं करना चाहिए. – फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर पूर्णिमा के दौरान होलाष्‍टक में ना तो नए घर में प्रवेश करना चाहिए, ना ही घर का निर्माण शुरू करना चाहिए. - होलाष्टक के दौरान नया घर, गाड़ी, जमीन आदि भी नहीं खरीदना चाहिए, ना ही बुकिंग करनी चाहिए. - होलाष्‍टक में यज्ञ, हवन जैसे धार्मिक अनुष्...

Holi 2023 Messages in Sanskrit: संस्कृत में दें होली की बधाई, शेयर करें ये Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS

Holi 2023 Messages in Sanskrit: संस्कृत में दें होली की बधाई, शेयर करें ये Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS रंगों के त्योहार होली पर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाने के अलावा लोग शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं. हिंदी, मराठी, अंग्रेजी के अलावा विभिन्न भाषाओं में लोग शुभकामना संदेशों की तलाश में जुटे रहते हैं. ऐसे में हम होली के संस्कृत मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस को लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को भेजकर संस्कृत में होली की बधाई दे सकते हैं. Happy Holi 2023 Messages in Sanskrit: हिंदू धर्म में दिवाली (Diwali) के बाद रंगों के पर्व होली को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) के दिन प्रदोष काल में होलिका दहन (Holika Dahan) होता है, जिसे छोटी होली (Chhoti Holi) भी कहा जाता है और उसके अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा के दिन रंगों वाली होली (Holi) खेली जाती है. इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाते हैं. इसके साथ ही गले मिलकर एक-दूसरे को इस पर्व की बधाई देते हैं. इस साल होली का त्योहार कई जगहों पर 7 मार्च को तो कई जगहों पर 8 मार्च को मनाया जा रहा है. इस दिन लोग भांग की ठंडाई, गुझिया और मिठाई जैसे होली के लजीज पकवानों का लुत्फ उठाते हुए रंगों के इस पर्व को सेलिब्रेट करते हैं. रंगों के त्योहार होली पर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाने के अलावा लोग शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं. हिंदी, मराठी, अंग्रेजी के अलावा विभिन्न भाषाओं में लोग शुभकामना संदेशों की तलाश में जुटे रहते हैं. ऐसे में हम होली के संस्कृत मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ...