On liberty namak pustak ke lekhak kaun hai

  1. तहकीक ए हिन्द
  2. कादम्बरी पुस्तक के लेखक कौन है?
  3. ऑन लिबर्टी पुस्तक के लेखक कौन है?


Download: On liberty namak pustak ke lekhak kaun hai
Size: 49.77 MB

तहकीक ए हिन्द

अलबेरूनी बड़ा विद्वान् था। भारत में रहकर उसने संस्कृत को बड़े ही प्रेमपूर्वक विषय के रूप में पढ़ा तथा हिन्दू दर्शन तथा दूसरे शास्त्रों का भी गहराई से अध्ययन किया। इसी अध्ययन के आधार पर उसने ‘तहकीक-ए-हिन्द’ (भारत की खोज) नामक पुस्तक की रचना की थी। इस पुस्तक में हिन्दुओं के इतिहास, चरित्र, आचार-व्यवहार, परम्पराओं और वैज्ञानिक ज्ञान का विशद वर्णन किया गया है। इसमें मुसलमानों के आक्रमण के पहले के भारतीय इतिहास और संस्कृति का प्रामाणिक और अमूल्य विवरण मिलता है।

कादम्बरी पुस्तक के लेखक कौन है?

कादम्बरी पुस्तक के लेखक बाणभट्ट है। बाण के नाम से दो गद्या काव्य सर्वप्रसिद्ध है एक हैं–हर्ष​चरित और दूसरा कादम्बरी। बाण की तीसरी कृति चण्डीशतक है जो एक गीतिकाव्य है। बाण ने दो काव्य-नाटक भी ​लिखे हैं, जिनमें एक का नाम है पार्वतीपरिणय और दूसरे का नाम है मुकुटताडितक। कादम्बरी के प्रारम्भ में बाणभट्ट ने 20 श्लोकों की रचना की है। प्रारम्भिक तीन श्लोकों में देवताओं की स्तृति में लिखे गये हैं तदनन्तर गुरुवन्दना, खलनिन्दा आदि विषयों का वर्णन करके अन्त में कवि ने वंशक्रम का उल्लेख किया है। कथा का प्रारम्भ राजा शूद्रक के वर्णन से होता है। कादम्बरी बाणभट्ट द्वारा रचित संस्कृत साहित्य की कथा विधा के अन्तर्गत आती है। कादम्बरी सरस्वती के वरदपुत्र बाणभट्ट की अन्तिम अमर रचना है, जिममें उनकी कला अपने ऐसे सम्बद्ध, सशक्त, प्रौढ़ और उर्वर रूप में निखरी है कि क्या कहा जाय। यह संस्कृत साहित्य के गद्य काव्य की ऐसी चूड़ान्त रचना मास्टर पीस है, जो बाण के ही शब्दों में अद्वितीय है। यह रोमानी प्रेम भावना से एक कथा उपन्यास है। Tags :

ऑन लिबर्टी पुस्तक के लेखक कौन है?

ऑन लिबर्टी पुस्तक के लेखक जॉन स्टुअर्ट मिल (John Stuart Mill) है। जॉन स्टुअर्ट मिल प्रसिद्ध आर्थिक, सामजिक, राजनितिक, दार्शनिक, चिंतक और अर्थशास्त्री थे। उनका जन्म 20 मई 1806 को लन्दन में हुआ और मृत्यु 8 मई 1873 को फ़्रांस के शहर एविग्नन में हुई थी। वर्ष 1859 में ऑन लिबर्टी पुस्तक प्रकाशित किया गया था 1854 में जॉन स्टुअर्ट मिल को एस लिबर्टी को पहली बार एक लघु निबंध के रूप लिखने में कल्पना की गई थी। बुक्स में अधिकार और स्वतंत्रता के बीच संघर्ष के बारे बात की गयी है। Tags :