रूस यूक्रेन युद्ध समाचार

  1. यूक्रेन की रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई जारी; दोनेत्स्क में आगे बढ़ा, गांव छुड़ाया
  2. Ukraine War Russia China: यूक्रेन युद्ध: चीन की मध्य एशिया में घुसपैठ की कोशिश, कमजोर होगी रूस की पकड़? Ukraine War China attempt infiltrate in Central Asia Wont Break Russian Hold
  3. रूस का दावा
  4. यूक्रेन ने रूस के खिलाफ शुरू की जवाबी कार्रवाई


Download: रूस यूक्रेन युद्ध समाचार
Size: 1.16 MB

यूक्रेन की रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई जारी; दोनेत्स्क में आगे बढ़ा, गांव छुड़ाया

June 14, 2023 | 02:18 pm 1 मिनट में पढ़ें यूक्रेन ने रूस के कब्जे से गांव छुड़ाया एक रिपोर्ट में रूस के दोनेत्स्क प्रांत के नेस्कुचने गांव पर यूक्रेनी सेना के कब्जा करने की बात सामने आई है। यहां खंडहर हो चुकी एक दुकान पर यूक्रेन का झंडा लगा होने के साथ-साथ कुछ रूसी सैनिकों के शव दिखाई दिए हैं। बता दें कि फरवरी, 2022 में रूस के आक्रमण के बाद से दोनों देशों में युद्ध जारी है। यूक्रेन ने रूस के सैनिकों को खदेड़ा- रिपोर्ट रॉयटर्स के मुताबिक, मोकरी याली नदी के किनारे बेस नेस्कुचने गांव से सभी लोग घर छोड़कर जा चुके हैं। गांव की अधिकतर इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। यूक्रेनी सेना के एक सैनिक ने बताया कि करीब 3 दिन पहले रूसी सैनिक यहां पर पर मौजूद थे, जिन्हें खदेड़ दिया गया। BBC के मुताबिक, इस जवाबी कार्रवाई में 6 यूक्रेनी सैनिकों की भी मौत हो गई। बता दें कि रूस ने पिछले साल नेस्कुचने गांव पर कब्जा किया था। 90 वर्ग किमी जमीन को रूस के कब्जे से छुड़ाया- यूक्रेन यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना मालियार ने सोमवार को कहा कि उसके सैनिकों ने दक्षिणी सीमा में 6.5 किलोमीटर तक आगे बढ़कर रूस के कब्जे वाली 90 वर्ग किलोमीटर जमीन को वापस छुड़ा लिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा- यूक्रेन को नहीं मिल रही कोई सफलता रूस के राष्ट्रपति इससे पहले उन्होंने कहा था कि यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई किसी भी क्षेत्र में सफल नहीं रही है और दावा किया था कि यूक्रेनी सेना के हताहत सैनिकों की संख्या रूस की तुलना में 10 गुना अधिक है। रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों को वापस लेना चाहता है यूक्रेन यूक्रेन पिछले कई महीनों से रूसी सेना के कब्जे वाले क्षेत्रों में जवाबी हमले की तैयारी कर रहा है। रूस ने कुछ दिन पहले ...

Ukraine War Russia China: यूक्रेन युद्ध: चीन की मध्य एशिया में घुसपैठ की कोशिश, कमजोर होगी रूस की पकड़? Ukraine War China attempt infiltrate in Central Asia Wont Break Russian Hold

इसके अलावा शी ने पांच मध्य एशियाई राष्ट्र प्रमुखों में से हर एक– कजाखिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव, किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदर जापारोव, ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमामोली रहमान, तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति सरदार बर्दिमुकामेदोव और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय बातचीत की और इनमें से चार के साथ द्विपक्षीय समझौते किए. तुर्की में राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान (Recep Tayyip Erdogan) के फिर से चुनाव जीत जाने के बाद मध्य एशिया में तुर्की के प्रभाव क्षेत्र का भी विस्तार होगा. एर्दोगान पहले ही अपने पिछले कार्यकाल में तुर्की को केंद्र में रखते हुए देशों का तुर्की भाईचारा गठबंधन बनाने की अपनी महत्वाकांक्षा का ऐलान कर चुके हैं. यह देखते हुए कि तुर्की रूस पर पाबंदियों के मद्देनजर रूसी पाइपलाइनों से परहेज करने में किस तरह अपने व्यापार मार्गों और प्रमुख गैस पाइपलाइनों के जरिये तेल और गैस का निर्यात करने के लिए मध्य एशियाई देशों की मदद कर रहा है. यह सहयोग और भी मजबूत होने वाला है. हालांकि इस निराशाजनक हालात में भी उम्मीद की एक किरण है– रूस अभी भी इस क्षेत्र में बॉस की हैसियत रखता है. यह हकीकत है कि यूक्रेन पर रूस के हमले का दूसरा साल है, और इसका कोई अंत नहीं दिख रहा है, और लगाई गई पाबंदियों ने रूस को मुश्किल हालात में पहुंचा दिया है. इससे नई कार्रवाइयों के लिए कम मौके बचे हैं, और सीमावर्ती देश भी समय-समय पर तेवर दिखाते रहते हैं. सबसे बड़ा मध्य एशियाई देश कजाखिस्तान ने यूक्रेन से छीने गए इलाकों की मान्यता के खिलाफ आवाज बुलंद की है, और रूस पर सबसे ज्यादा आर्थिक रूप से निर्भर आर्मेनिया ने रूस की अगुवाई वाले सैन्य गठबंधन को छोड़ने की धमकी दी है. य...

रूस का दावा

June 05, 2023 | 12:25 pm 1 मिनट में पढ़ें रूस ने यूक्रेन के बड़े हमले को नाकाम करने का दावा किया रूस ने बताया कि यूक्रेन ने इस संबंध में अभी तक कोई बयान नहीं जारी किया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, "4 जून की सुबह को शत्रु ने दक्षिण दोनेत्स्क के मोर्चे के 5 सेक्टरों में एक साथ बड़े पैमाने पर हमला किया था। शत्रु का लक्ष्य इस मोर्चे के क्षेत्र में हमारे सुरक्षा घेरे को तोड़ना था, लेकिन इसमें उसे सफलता नहीं मिली।" मंत्रालय ने आगे बताया कि यूक्रेन में रूसी अभियान के प्रभारी जनरल वालेरी गेरासिमोव हमले के वक्त क्षेत्र में मौजूद थे। यूक्रेन के 250 सैनिकों की हुई मौत- रूस रूस ने अपनी जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन के 250 सैनिकों को मारने का दावा किया है। इसके अलावा रूस ने यूक्रेन के 6 टैंकों और 21 बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों को नष्ट करने की भी बात कही है। हालांकि, इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं हुई है। रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों को वापस लेना चाहता है यूक्रेन यूक्रेन पिछले कई महीनों से रूसी सेना के कब्जे वाले क्षेत्रों में जवाबी हमले की तैयारी कर रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक साक्षात्कार में बताया कि वह जवाबी कार्रवाई शुरू करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसमें कुछ समय और लग सकता है और यूक्रेन को इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। बता दें कि रूस ने पिछले महीने बखमुत पर पूर्ण नियंत्रण करने का दावा किया था। यूक्रेन पर लगा था मॉस्को पर ड्रोन हमला करने का आरोप यूक्रेन पर 30 मई को ड्रोन के जरिए रूस की राजधानी रूसी अधिकारियों ने इसे दूसरे विश्व युद्ध के बाद मॉस्को पर किया गया सबसे बड़ा हमला करार दिया था। रूस ने भी जवाबी ...

यूक्रेन ने रूस के खिलाफ शुरू की जवाबी कार्रवाई

June 11, 2023 | 02:07 pm 1 मिनट में पढ़ें यूक्रेन ने रूस पर शुरू की जवाबी कार्रवाई हालांकि, उन्होंने इस बारे में बताने से मना कर दिया कि जवाबी कार्रवाई किस चरण या स्थिति में है। गौरतलब है कि यूक्रेनी सेना ने पिछले कुछ दिनों में पूर्व में बखमुत के पास और दक्षिण में जापोरिजिया के पास अपनी पकड़ मजबूत करते हुए रूसी ठिकानों पर लंबी दूरी के हमले किए हैं। ड्रोन से हमले की कोशिश कर रहा है यूक्रेन- रूस BBC के मुताबिक, रूस के कलुगा क्षेत्र के गवर्नर व्लादिस्लाव शापशा ने कहा कि रविवार तड़के स्ट्रेलकोवक गांव के पास एक ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गौरतलब है कि यह इलाका मॉस्को के दक्षिण में स्थित है। बता दें कि रूस ने इससे पहले भी दावा किया था कि यूक्रेन ने ड्रोन के जरिए मॉस्को में स्थित कई इमारतों को निशाना बनाया है। इसमें 2 लोग घायल हो गए थे, जबकि कुछ इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा था। पुतिन बोले- रूस को हुआ भारी नुकसान वहीं रूसी अधिकारियों ने कहा कि जापोरिजिया क्षेत्र में लड़ाई तेज हो गई है और यूक्रेन की सेना रूसी सेना को दो भागों में विभाजित करने के लिए दक्षिण की ओर धकेलने की कोशिश कर रही है। रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों को वापस लेना चाहता है यूक्रेन बता दें कि यूक्रेन पिछले कई महीनों से रूसी सेना के कब्जे वाले क्षेत्रों में जवाबी हमले की तैयारी कर रहा है। रूस ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि उसके सुरक्षाबलों ने यूक्रेनी सेना के दोनेत्स्क क्षेत्र में एक इसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर खेरसन प्रांत में मौजूद इस प्रमुख बांध को बम से उड़ाने का आरोप लगाया था। पिछले साल फरवरी से जारी है रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 24 फरवरी, 2022 से जारी है। इस दौरान वैश्विक स...